Kapil sharma Net Worth | Kapil Sharma net worth in rupees | Kapil Sharma Biography | Kapil Sharma Wiki | kapil sharma biography in hindi | Kapil Sharma Family | Kapil Sharma Birthday | Kapil Sharma Education | Kapil Sharma House | Kapil Sharma Car Collection | Kapil Sharma Income | Kapil Sharma Income Per Episode
Kapil Sharma Net Worth
Kapil Sharma Biography in Hindi
“दुनिया में लोग लड़ते क्यों हैं, जबकि प्यार करने के लिए समय कितना कम है।”
“किसी भी काम को लगन और ईमानदारी से करते जाओ, तो आपके सपने अपने आप सच होने लगते हैं।”
स्टैंडअप कॉमेडियन, एक्टर और सिंगर कपिल शर्मा, जो बिल्कुल नहीं शरमाते। लेकिन इनके जोक सुनकर, बड़े-बड़े शरमा जाते हैं। अमृतसर की गलियों में खेलने वाला यह बच्चा, एक दिन कॉमेडी का बादशाह बनेगा। यह किसे पता था। स्कूल के दिनों से ही, कपिल शर्मा सिंगर बनना चाहते थे। लेकिन आज कपिल ऐसे पॉपुलर कॉमेडियन हैं। जिनकी लाइफ स्टोरी बहुत ही struggling और inspiring है।
कपिल शर्मा एक ऐसा नाम, जिसने अपनी कमेडी के दम पर, घर-घर में अपनी पहचान बना चुका है। जहां बच्चे से लेकर बूढ़े तक, सभी उसके फैन है। एक ऐसा कॉमेडियन जिसने अर्श से फर्श तक का सफर, अकेले दम पर पूरा किया। कपिल शर्मा अपने कॉमेडी के साथ-साथ, अपने बेहतरीन sense of humour के लिए भी जाने जाते हैं।
ऐसा टैलेंट दुनिया में बहुत ही कम लोगों को मिलता है। यही कारण है कि उनकी प्रसिद्धि किसी सीमा रेखा की मोहताज नहीं है। उन्हें ऐसे ही कॉमेडी किंग का सम्मान प्राप्त नहीं हुआ है। कपिल शर्मा जितने हंसमुख है। उनका जीवन उतना ही संघर्षपूर्ण रहा है।

Kapil Sharma Net Worth
Kapil Sharma Net Worth in Rupees
2022 के अनुसार, कपिल शर्मा की Net-Worth (कुल संपत्ति) ₹326 करोड़ है।
Kapil Sharma - An Introduction
Kapil Sharma – Ek Nazar | |
वास्तविक नाम (Real Name) | कपिल पुंज |
प्रसिद्ध नाम (Famous Name) | कपिल शर्मा |
उपनाम (Nick Name) | टोनी कप्पू कॉमेडी किंग |
जन्म-तिथि (Birth-Date) | 2 अप्रैल 1981 |
जन्म-स्थान (Birth-Place) | अमृतसर, पंजाब |
पिता (Father’s Name) | स्व० जितेंद्र कुमार पुंज |
माता (Mother’s Name) | जनक रानी |
प्रसिद्धि (Famous For) | द कपिल शर्मा शो के होस्ट के रूप में |
स्कूल (School) | श्री राम आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमृतसर |
कॉलेज (Collage) | • हिंदू कॉलेज, अमृतसर • एपीजे कॉलेज आफ फाइन आर्ट्स जालंधर |
शैक्षिक योग्यता (Education) | स्नातक |
भाई-बहन (Siblings) | अशोक कुमार शर्मा (भाई) पूजा शर्मा (बहन) |
पत्नी का नाम (Wife’s Name) | गिन्नी चतरथ (12 दिसंबर 2018) |
बच्चे (Children) | • त्रिशान शर्मा (बेटा) • अनायरा शर्मा (बेटी) |
शारीरिक संरचना (Physical Status) | लंबाई : 175 सेंमी वजन : 73 किलो छाती : 40 इंच कमर : 34 इंच बाइसेप्स : 12 इंच आंखों का रंग : काला बालों का रंग : काला |
पेशा (Occupation) | • कॉमेडियन • गायक • अभिनेता • निर्माता |
कैरियर की शुरुआत (Debut) | • हंसदे हंसादे रहो (कॉमेडी शो) 2006 • किस किसको प्यार करूं (फिल्म) 2015 |
इनकम (Income) | ₹1.5 करोड़ |
नेट-वर्थ (Net-Worth) | ₹326 करोड़ |
Kapil Sharma Birthday
कपिल का जन्म 2 अक्टूबर 1981 में, पंजाब के अमृतसर में एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ। कपिल का वास्तविक नाम कपिल पुंज है। टेलीविजन पर अपना कैरियर शुरू करने से पहले, उन्होंने अपना नाम बदलकर कपिल शर्मा कर लिया। यह surname उनकी माताजी से, उन्हें मिला। उनका ऐसा सोचना था कि कपिल शर्मा नाम, उनकी personality पर ज्यादा फिट बैठता है।
Kapil Sharma Family
कपिल के परिवार में, कपिल को मिलाकर 5 लोग थे। कपिल के माता-पिता के अलावा, उनके एक भाई अशोक कुमार शर्मा व बहन पूजा शर्मा है। कपिल के पिताजी जितेंद्र कुमार पुंज, पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। 1997 में कपिल के पिताजी को कैंसर जैसी घातक बीमारी हो गई। जिसके चलते उनके इलाज में, घर की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हो गई। अंततः उनके पिता की 2004 में मृत्यु हो गई।
कपिल बचपन से ही, ऐसे स्वभाव के नहीं थे। वह काफी गंभीर रहा करते थे। लेकिन कपिल के माता-पिता, बहुत हंसमुख स्वभाव के थे। इसलिए वह अपने कॉमेडियन बनने का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं।
Kapil Sharma Education
कपिल के घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने कारण। उन्होंने जैसे-तैसे अमृतसर के श्री राम आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल से, अपनी schooling पूरी की। इसके बाद उन्होंने अमृतसर के हिंदू कॉलेज में दाखिला ले लिया। कॉलेज के दिनों में उन्होंने, अपने हुनर से पहचान बना ली।
जिसकी बदौलत जालंधर के एपीजे कॉलेज आफ फाइन आर्ट्स ने, उन्हें यूथ फेस्टिवल के प्रतिनिधित्व का जिम्मा सौंपा। इसके बदले उन्हें कमर्शियल आर्ट का कोर्स फ्री में करने का मौका मिला।
Kapil Sharma Career
कपिल शर्मा ने घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण। इन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में, एक PCO में नौकरी की। इसके बाद इन्होंने जनरल स्टोर की दुकान व कपड़े की दुकान पर भी काम किया। कॉलेज के बाद, कपिल ने नौकरी के कई प्रयास किए। लेकिन वह सफल नहीं हो सके।
तब उन्होंने पंजाबी बैंड का कोरस ग्रुप जॉइन कर लिया। इसके बाद कपिल टेलीविजन में कैरियर बनाने के लिए, मुंबई आ गए। कपिल ने 2007 में, द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 3 का ऑडिशन दिया। लेकिन उन्हें इस ऑडिशन में rejection का सामना करना पड़ा।
अपने rejection के बाद भी, उन्हें यकीन था कि वह जरूर select होंगे। इसलिए उन्होंने दूसरे शहर में, इस शो का ऑडिशन दिया। जहां कपिल को इस शो के लिए सिलेक्ट कर लिया गया। इस शो में कपिल ने, अपनी कॉमेडी का लोहा न सिर्फ जजों के बीच, बल्कि auditions को भी प्रभावित किया।
इसके बाद उनकी कामयाबी का सिलसिला कुछ यूँ शुरू हुआ। कि उन्होंने लाफ्टर चैलेंज सीजन 3 जीता। इसके बाद साल 2008 में, उन्हें ‘छोटे मियां’ शो होस्ट करने का मौका मिला। इसके बाद, उन्होंने 2009 में ‘लाफ्टर नाइट’,’उस्तादों के उस्ताद’ और ‘हंस बलिए’ मे contestant के रूप में participate किया।
2010 में फिल्म ‘भावनाओं को समझो’ में काम किया। एक बार फिर ‘कॉमेडी सर्कस’ में कपिल ने participate किया। इसके 6 सीजन में वह लगातार विनर रहे। साल 2013 में, उन्हें ‘झलक दिखला जा’ सीजन 6 को host करने का मौका मिला। इसी दौरान उन्होंने ‘कॉमेडी नाइट विद कपिल’ शुरू करने का plan बनाया।
कॉमेडी नाइट विद कपिल करते हुए ही, उन्हें पहली फिल्म ‘किस-किस से प्यार करुं में’ काम करने का मौका मिला। कॉमेडी विद कपिल नाइट के 191 एपिसोड ही दिखाए गए। जबकि इस शो की टीआरपी सबसे ज्यादा थी। लेकिन इसके बाद कपिल ने सोनी टीवी से कुछ अनबन के चलते contract खत्म कर दिया।
थोड़े समय के बाद, फिर से ‘कपिल शर्मा शो’ एक नए contract के साथ सोनी टीवी में प्रसारित होना शुरू हुआ। लेकिन दुर्भाग्यवश मार्च 2017 के दौरान, कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच मतभेद की खबरें आई। एक बार फिर उनके शो को ग्रहण लग गए। इसके कुछ दिनों बाद, यह शो एक बार फिर बंद हो गया।
इसी समय कपिल शर्मा ने एक निर्देशक के तौर पर ‘फिरंगी’ फिल्म बनाई। जिसमें मुख्य किरदार भी कपिल ने हीं निभाया था। लेकिन इन्हीं सब controversy के चलते। उनकी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। तब कपिल बहुत अधिक Depression में चले गए। इसके साथ ही वह अधिक शराब भी पीने लगे थे।
Kapil Sharma Wife
कपिल के डिप्रेशन से बाहर निकलने में, उनकी गर्लफ्रेंड ने सबसे अहम भूमिका निभाई। जो अब उनकी पत्नी बन चुकी है। कपिल की पत्नी का नाम भवनीत उर्फ गिन्नी चतरथ है। कपिल ने गिन्नी को पहली बार कॉलेज के दौरान देखा। यह दोनों ही एक-दूसरे को पसंद करने लगे।
ये दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने के सपने देखने लगे। लेकिन यह संभव नहीं था। क्योंकि गिनी और कपिल अलग-अलग धर्म से संबंधित थे। वही गिनी एक रिच फैमिली से संबंध रखती थी। कपिल ने मुंबई आने पर, गिनी से दूरी बढ़ा ली। लेकिन गिनी उनसे दूर न हो सकी।
यही कारण था कि जब कपिल का स्टारडम टूटने लगा। उनका शो बंद हो गया। इस कठिन समय में, गिनी ही थी। जिन्होंने कपिल को उन परिस्थितियों से बाहर लाने में मदद की। जब वह डिप्रेशन से बाहर आए। तो उन्होंने ‘कपिल शर्मा शो सीजन 2’ शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली। इस शो के शुरू होने से पहले ही, कपिल ने गिनी से शादी कर ली। अब गिन्नी और कपिल के दो बच्चे हैं। जिनमें बेटी का नाम अनायरा और बेटे का नाम त्रिशान है।
Kapil Sharma Awards
Year | Award From | Award |
2012 | इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड | बेस्ट एक्टर कॉमेडी |
बेस्ट सीरियल कॉमेडी | ||
2013 | CNN IBN | एंटरटेनर ऑफ द ईयर |
बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड | मोस्ट एंटरटेनिंग कॉमेडी शो | |
2014 | स्टार गिल्ड अवॉर्ड | बेस्ट कॉमेडी शो |
2015 | राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार | स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग के लिए |
Kapil Sharma Income
कपिल शर्मा हर एपिसोड के लिए, ₹90 लाख से ₹1 करोड़ तक लेते है। वही किसी Brand के Endorsement के लिए, वह ₹1 करोड़ की फीस लेते हैं।
Kapil Sharma House
कपिल शर्मा अपनी फैमिली के साथ मुंबई महाराष्ट्र में रहते हैं। यह अंधेरी वेस्ट के ओशिवारा में रहते हैं। इनकी बिल्डिंग का नाम Enclave Tower है। जिसकी कीमत लगभग ₹20 करोड़ है। इनके पड़ोसी Mika Singh है।
कपिल का दूसरा घर अमृतसर में ही है जो कपिल द्वारा खरीदी गई सबसे महंगी चीजों में से एक है उनके इस घर में सारी सुख सुविधाएं उपलब्ध है इसके साथ ही उनके घर में एक छोटा सा गार्डन और एक छोटा सा सिनेमा हॉल भी है।
Kapil Sharma Car Collection
कपिल शर्मा के पास mercedes-benz S350 है। जिसकी कीमत लगभग 1करोड़ 40 लाख है। उनके पास Range Rover Evoque भी है। जिसकी कीमत लगभग ₹70 लाख है। इसके अलावा उनके पास Bentley Mulsanne कार है। जिसकी कीमत ₹2 करोड़ 10 लाख रुपए है।
इनके पास अपनी Vanity Van भी है। जिसकी कीमत ₹5 करोड़ है। जिसमें कपिल शर्मा के अनुसार, सारी facilities available है। इनके पास एक बुलेट Royal Enfield भी है।
FAQ:
प्र० कपिल शर्मा शो का मालिक कौन है?
उ० कपिल शर्मा शो के प्रस्तुतकर्ता व निर्माता स्वयं कपिल शर्मा ही है।
प्र० कपिल शर्मा का असली नाम क्या है?
उ० कपिल शर्मा का वास्तविक नाम कपिल पुंज है।
प्र० कपिल शर्मा की पत्नी का नाम क्या है?
उ० कपिल शर्मा की पत्नी का नाम भवनीत उर्फ गिन्नी चतरथ है।
प्र० कपिल शर्मा के कितने बच्चे हैं?
उ० गिन्नी और कपिल के दो बच्चे हैं। जिनमें बेटी का नाम अनायरा और बेटे का नाम त्रिशान है।
प्र० कपिल शर्मा के पास कितनी संपत्ति है?
उ० 2022 के अनुसार, कपिल शर्मा की Net-Worth (कुल संपत्ति) ₹326 करोड़ है।
प्र० कपिल शर्मा शो में कैसे जाये?
उ० इसके लिए आपको मुंबई में, दादा साहब फाल्के फिल्म सिटी में जाकर, शो के कोऑर्डिनेटर से संपर्क करना होगा। जो आपको टिकट पास उपलब्ध कराएंगे। तब आप शो में प्रवेश कर सकते हैं।
प्र० कपिल शर्मा के शो की टिकट कितने की है?
उ० कपिल शर्मा के शो में जाने के लिए, किसी भी प्रकार से पैसा नहीं देना होता है। शो का टिकट पास आपको फ्री में उपलब्ध होता है।
आपको इसे भी पढ़ना चाहिए :
Read : Ganesh Chalisa। Ganesh Ji ki Aarti।गणेश जी के 108 नाम ।गणेश जी के मंत्र ।
Read : Grit – The Power of Your Passion Book Summary in Hindi । ग्रिट का रहस्य क्या।
Read : Mahatma Gandhi ka Jivan Parichay। Mahatma Gandhi Biography in Hindi।
Read : 16 Sanskar of Vedic Sanatan Dharma। जन्म से मृत्यु तक के सोलह संस्कार ।