Awaken The Giant Within Book Summary | अपने अंदर छिपी ताकत को पहचानो

Awaken the giant within Book summary | Awaken the giant within by Tony Robbins | अपने अंदर छिपी ताकत को पहचानो अपने अंदर का लावा कैसे बाहर निकाले | अपने आपको जगाने का secret | How to make more money in life? | How to change life completely in Hindi? | How to become successful in life? | Unleash your Power |  Awaken the giant within Book Review | Best Book Summary in Hindi

Awaken the Gaint Within By Tony Robbins Book Summary

 हम सभी के बहुत सारे dreams होते हैं। हम सभी believe करते हैं कि हम सब के पास एक special gift है। जिससे हम life में कुछ different कर सकते हैं। इस world को एक different place बना सकते हैं। हम सभी की life में एक vision होता है। एक quality life का, जो हम desire करते हैं। लेकिन हम सब में से बहुतों के वो dreams, frustration और daily routine  की वजह से पूरे नहीं हो पाते। हम उस winner mentality से दूर होते जाते हैं।

      क्या आप जानते हैं कि हम सभी के अंदर एक positive energy का एक sleeping giant मौजूद है। जो हमारे inner world के deep कहीं सो रहा है। चलिए इस giant के बारे में, एक कहानी के माध्यम से समझते हैं।

      जब भगवान ने इंसान बनाया। तब इसके साथ ही एक ऐसी शक्ति भी बनाई। जिसे अगर इंसान हासिल कर ले। तो वह कुछ भी कर सकता है। इसके लिए भगवान ने, सभी देवताओं के साथ एक emergency meeting बुलाई। उस meeting का subject था। उस शक्ति को कहां छुपाया जाए। जिसे केवल वही हासिल कर पाए। जो कुछ sacrifice करने को तैयार हो।

      सभी देवताओं ने अपनी-अपनी राय दी।  कुछ ने कहा, इसे जमीन के अंदर दफन कर दो। तो किसी ने कहा, इसे समंदर में डाल दो। किसी ने कहा, इसे सबसे ऊंची पहाड़ी की चोटी पर छुपा दो। किसी ने यह भी कह दिया कि इसे किसी और planet पर छुपा दो। लेकिन भगवान जानते थे कि यह सारी दुनिया के इंसानो के लिए fare decision नहीं है।

     फिर सबसे होशियार देवता ने कहा। क्यों न इसे हर इंसान के मन में छुपा दिया जाए। जो समझ जाएगा। Sacrifice करने को तैयार हो जाएगा। वह उसे हासिल कर लेगा। यह डिसीजन सबको बहुत पसंद आया भगवान ने कहा तथास्तु मतलब ऐसा ही हो। यह सिर्फ एक कहानी थी। भगवान के होने या ना होने से कोई तात्पर्य नहीं है।

लेकिन जिस शक्ति की बात की जा रही है। वह वास्तव में है। जो कहीं और नहीं बल्कि आपके भीतर है। एक ऐसी शक्ति, जिसे सिर्फ जगाना है। फिर कुछ भी impossible नहीं रह जाएगा। यहां पर बात हो रही हैं। Tony Robbins की book – Awaken The Giant Within की। जिसका हिंदी अर्थ है, अपने अंदर छिपे उस विशाल शक्ति को जगाओ। Tony Robbins इस समय दुनिया के सबसे बड़े motivational speaker व self-help trainer हैं।

Dreams of Destiny

 ज्यादातर लोग यह नहीं जानते कि उनके अंदर इतनी शक्ति है। अगर वह अपने जीवन में किसी एक चीज पर ध्यान लगाएं। तो वह आसानी से उसमें सफलता हासिल कर सकते हैं। Author कहते हैं कि हमें अपने जीवन में हमेशा बड़े सपने देखने चाहिए। सीखना चाहिए कि उन्हें कैसे हासिल करना है।

Raise your standards सबसे पहले आपको यह जानना है कि आप खुद से क्या चाहते हैं। आप उन सभी चीजों को एक डायरी में लिखे हैं। जिन्हें आप अपने जीवन में नहीं देखना चाहते। उन सभी चीजों के बारे में भी लिखिए। जिन्हें आप अपने जीवन में पाना चाहते हैं।

Change your limiting beliefs अगर आप अभी तक ऐसा सोचते हैं। आप अपने जीवन में जो भी चाहते हैं। उसे पा नही सकते। तो आपको अपने विश्वास को बदलना होगा। कामयाब होने के लिए, यह जरूरी है। आप अपनी सीमित सोच के दायरे से बाहर आए। अपने सभी सीमित विचारों को, अपने मन से निकाल दें।

Change your strategy अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और जीवन में कामयाब होने के लिए। आपको अपनी strategy को भी बदलना होगा। आपको ऐसी strategy बनानी होगी। जो आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचा सके। ऐसे बहुत से लोग होते हैं। जो यह जानते हैं,उन्हें क्या करना है। लेकिन ऐसे लोग बहुत कम होते हैं। जो जीवन में वही करते हैं। 

    इसका सीधा सा अर्थ है। जानकारी होना काफी नहीं है। सफल होने के लिए, जानकारी पर काम करना भी जरूरी है। चलिए बात करते हैं। जीवन के उन हिस्सों की। जिन पर सफल होने के लिए नियंत्रण करना बहुत जरूरी है।

1. Emotional mastery हमें अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करना चाहिए। क्योंकि हमारे किसी भी काम को करने के पीछे का कारण। हमारी भावनाएं ही होती है। हम जो भी करते हैं। वह इसलिए करते हैं। ताकि हम अच्छा महसूस कर सकें।

2. Physical mastery आप अपने जीवन पर तभी नियंत्रण कर पाएंगे। जब आप शारीरिक तौर पर स्वस्थ होंगे। सफलता प्राप्त करने के लिए और अपने जीवन का पूर्ण आनंद प्राप्त करने के लिए। आपका शरीर निरोगी और स्वस्थ होना चाहिए।

3. Relationship mastery सफलता प्राप्त करने के लिए जरूरी है। आपके सफल लोगों के साथ, अच्छे रिश्ते हो। क्योंकि ऐसे रिश्ते, आपको उन resources से जोड़ते हैं। जो आपको सफल बनने के लिए चाहिए।

4. Financial mastery सफलता प्राप्त करने के लिए, आपको धन की भी जरूरत होती है। इसलिए धन आपके पास प्रचुर मात्रा में होना चाहिए। क्योंकि समय-समय पर आपको धन का निवेश करना पड़ेगा। अगर आपके पास पर्याप्त धन नहीं है। तो धन की कमी का कारण ढूंढिए। धन के बारे में अपने विचारों को बदलिए। प्रचुरता के विचार को सोचिए।

5. Time mastery समय पर नियंत्रण का मतलब है। अपने नए विचारों को समय देना। उन पर काम करना। कुछ लोगों के मन में सफलता प्राप्त करने के नए विचार आते हैं। लेकिन वह उन पर काम नहीं करते। वहीं कुछ लोगों के पास तो, नए विचार सोचने का समय ही नहीं होता। अगर आप नए विचार नहीं सोचेंगे। तो उन पर काम नहीं करेंगे। तब आप जीवन में कभी सफल भी नहीं हो पाएंगे।

Decisions Are The Way To Power

 फैसले लेने का वह समय होता है। जब हम यह तय करते हैं। हम किस तरह का जीवन बिताएंगे। इसलिए जीवन में सही समय पर, सही फैसले लेना बहुत जरूरी होते हैं। वह लोग बेवकूफ होते हैं। जो यह सोचते हैं। हमारी किस्मत पहले से ही लिखी जा चुकी है। हमारे जीवन में जो कुछ भी होता है। वह पहले से तय है। 

      वास्तविकता में हम जो फैसले लेते हैं। उन पलों में ही, हम अपनी किस्मत लिखते हैं। आप अपने आप से पूछिए। आप अगले 10 सालों तक कैसा जीवन जीना चाहते हैं। आप जिस तरह का जीवन, अपने future में जीना चाहते हैं। उसके लिए आज आपको कौन से काम करने होंगे। जिससे आप अपनी मनचाही जिंदगी जीने में कामयाब हो सकें।

       अगर आप आज फैसला नहीं करेंगे। आप किस तरह की जिंदगी जीना चाहते हैं। तो निश्चित है कि आप अपने जीवन में ऐसे काम करेंगे। जो आपकी काबिलियत से बहुत छोटे होंगे। आप कम धन कमाएंगे। एक आम इंसान का जीवन जिएंगे। जीवन के वह तीन फैसले, जो आपकी किस्मत को तय कर सकते हैं। वह कुछ इस प्रकार से हैं।

पहला फैसला लेना कि आपको किन चीजों पर ध्यान लगाना है।

दूसरा फैसला लेना कि आपके जीवन में कौन सी चीजें और कौन से काम महत्वपूर्ण हैं।

तीसरा फैसला लेना कि जीवन में मनचाहे परिणाम पाने के लिए, आप क्या काम करेंगे।

The Force That Shapes your Mind

  हम अपने जीवन में जो भी काम करते हैं। वह या तो आप की मौजूदा परिस्थिति की पीड़ा को कम करने के लिए करते हैं। या फिर अपने जीवन में और अधिक आनंद प्राप्त करने के लिए करते हैं। ज्यादातर लोगों के लिए Loss होने का डर। Profit  होने की इच्छा से बड़ा होता है। वह जो भी काम करते हैं। वह सिर्फ अपने loss से बचने के लिए करते हैं। न कि profit कमाने के लिए।

हमारे किसी भी काम के पीछे केवल दो ही कारण पीड़ा और आनंद होते है। यही दोनों भावनाएं, हमारे हर काम को नियंत्रित करते हैं। सफलता पाने के लिए, हमें अपनी पीड़ा और आनंद पर नियंत्रण करना होगा। इसका इस्तेमाल करना सीखना होगा। अगर आप अपने जीवन पर नियंत्रण करना नहीं सीखेंगे। तो आपके जीवन की परिस्थितियां, हमेशा आप को नियंत्रित करती रहेगी।

Belief System - The Power to Create and The Power to Destroy

 हमारे जीवन में होने वाली घटनाएं या हमारा वातावरण। हमारे जीवन को नहीं बनाते। बल्कि हम अपने वातावरण और घटनाओं को किस तरह से समझते हैं। उन विचारों से हमारा जीवन आकार लेता है। हमारे ज्यादातर विचार और विश्वास, हमारे बीते हुए समय पर आधारित होते हैं। हमारे बीते हुए समय में घटित हुई घटनाओं व परिस्थितियों से। या तो हमें पीड़ा मिलती है। या फिर आनन्द मिलता है।

उन घटनाओं और परिस्थितियों के आधार पर ही। हम जीवन के प्रति अपने विचार और विश्वास बना लेते हैं। ज्यादातर लोग खुद यह फैसला नहीं लेते। वह क्या सोचना चाहते हैं। कैसे विश्वास बनाना चाहते हैं। लोग अक्सर घटनाओं और परिस्थितियों को देखकर, अपने विचार बनाते हैं। उन्हीं पर विश्वास करते हैं। उन्हें ही अपने जीवन का सच मान लेते हैं।

सफल लोग कभी भी problem को स्थाई नहीं मानते। जबकि असफल लोग छोटी से भी छोटी problem में हार मान लेते हैं। वहीं कुछ लोग तो, अपना पूरा जीवन problems में ही बीता देते हैं। हम अपने जीवन में, जो भी विश्वास बना लेते हैं। वह हमारे सभी फैसलों को नियंत्रित करते हैं। वहीं हमारे future को भी बनाते हैं।

Change Can Happen In An Instant

  इस किताब के लेखक टोनी रॉबिंस ने, कुछ ही वर्षों में मनुष्य के विकास पर लगभग 700 किताबों को study किया। उन्हें समझा। उन्होंने कुछ किताबों में neuro-linguistic programming के बारे में पढ़ा। जो कुछ ही पलों में, ऐसे बदलाव ला सकते हैं। जिन्हें होने में कई वर्षों का समय लगता है।

     यही सच है कि बदलाव एक पल में नहीं हो जाते। हम उन बदलावों को देखने और समझने में समय लगा देते हैं। जब वह हमें समझ में आते हैं। तब ही हम कोई प्रतिक्रिया करते हैं। लोग यह समझते हैं कि बदलाव होने में बहुत समय लगता है। बहुत मेहनत लगती है। आपने सुना होगा कि सफल होने के लिए, बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए आप यह विश्वास बना लेते हैं।

     सफलता पाने के लिए, कई वर्षों का समय लगता है। हमारा समाज और हमारी संस्कृति भी, हमें यही कुछ सिखाते हैं। लेकिन असल मे, हमारे दिमाग में कुछ सेकंड में ही बदलाव हो जाते हैं। हम एक पल में ही अपने विचार और विश्वास बदल सकते हैं। हमारे काम और काम करने के तरीकों को बदलने से। हमें मिलने वाले परिणाम भी बदल जाते हैं। 

     हमारे मन या दिमाग में बदलाव होने में, कुछ ही सेकंड का समय लगता है। लेकिन बाहरी दुनिया में, उसके परिणाम देखने में थोड़ा समय जरूर लगता है। आपको परिणाम दिखने में, कुछ दिनों या महीनों का समय लग सकता है। लेकिन वर्षों का नहीं, जैसा कि ज्यादातर लोग सोचते हैं।

     उदाहरण के तौर पर, कुछ लोग हमेशा परेशानी और टेंशन में रहते हैं। क्योंकि उन्होंने अपने अतीत की घटनाओं और परिस्थितियों से टेंशन में रहने की आदत डाल ली है। लगातार परेशानी और टेंशन महसूस करने से। हमारे दिमाग में इन भावना का pattern बन जाता है। जो बार-बार अपने आप को दोहराता है। फिर हमें टेंशन और परेशानी महसूस होती है।

      इस तरह से, हमारा दिमाग में किसी भी भावना का pattern बन जाता है। उस pattern के बार-बार दोहराने से, वो भावना हमारी आदत बन जाती है। फिर चाहे वह तनाव हो या खुशी। जब आप तनाव के विपरीत खुशी महसूस करना शुरू करेंगे। दिन में कई बार खुशी की भावनाएं महसूस करेंगे। तो आपके पुराने तनाव का pattern टूट जाएगा।

खुशी की भावना का नया pattern बनने लगेगा। लगातार खुशी महसूस करने से, उसका pattern आपके दिमाग में बैठ जाएगा। फिर आप हमेशा खुश रहना सीख लेंगे। इस तरह आप एक पल में ही, अपनी भावनाओं और जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं।

How to Change Anything in Your Life

 आपके जीवन के किसी भी हिस्से या को परिस्थिति को कैसे बदल सकते है।

Decide what you really want फैसला करें कि आप अपने जीवन में क्या चाहते हैं। वह कौन सी परिस्थितियां हैं। जो आपको उसे पाने से रोक रही हैं।

Get leverage यह सोचे कि इसी समय बदलने से पीड़ा का अनुभव होगा। इसी समय बदलने का फैसला लेने से, आनंद का अनुभव होगा। हम इसी पल बदलने का फैसला तभी ले सकते हैं। जब हम बदलने के लिए आवश्यकता महसूस करें।

Interrupt the limiting pattern अगर हम वही काम करते रहेंगे। जो हम अभी तक करते आए हैं। तो हमेशा वही परिणाम मिलेंगे। जो हमें अभी तक मिले हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए। हमें अपने काम और काम करने के तरीकों को बदलना होगा। काम करने के तरीके को बदलने से पहले, अपनी सोच को बदलना होगा।

Condition the new pattern until it’s consistent किसी भी नई चीज को अपने दिमाग में बैठाने का सही तरीका है। उसका लगातार Practice करना। तब तक करते रहना, जब तक वह ऑटोमेटिक न हो जाए। जब आप किसी काम की Practice करते हैं। उसके साथ अपनी भावनाओं को भी जोड़ते हैं। तो वह और भी शक्तिशाली हो जाती है।

Test it आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा। जो बदलाव आज आप करने जा रहे हैं। इसका फायदा आपको भविष्य में होगा। अगर आज आप कोई नया काम करने का फैसला लेते हैं। तो आने वाले भविष्य में, आपको उसका फायदा होना चाहिए।

How to Get What You Really Want

अक्सर लोगों को यह पता नहीं होता कि वह क्या चाहते हैं। इसलिए वह अपने mood को बदलने के लिए, अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। आपको जो भी इच्छा हो या चाहत हो। आपको खुद से यह पूछना चाहिए कि आप ये चीजें क्यों चाहते हैं। जब आप यह सोचेंगे कि आप अपने लिए ये सब क्यों चाहते हैं। तो जान जाएंगे कि आपकी इच्छा के पीछे कुछ चाहत और भावनाएं हैं।

     जिन्हें आप महसूस करना चाहते हैं। क्योंकि उन भावनाओं को महसूस करना। आपको अच्छा लगता है। हम जिन चीजों पर ध्यान लगाते हैं। वही हमारी reality बन जाती है। इसलिए हमें केवल उन चीजों पर ध्यान लगाना चाहिए। जो हम अपने जीवन में चाहते हैं। न कि उन बातों पर, जिससे हम डरते हैं।

इसके लिए आपको पहले यह जानना होगा। आप असल में क्या चाहते हैं। यह जानने का सबसे अच्छा तरीका ये है। आप उन सभी कामों की एक list बनाये। जिन्हें करने से, आपको अच्छा महसूस होता है। इसके बाद उन कामों में से, उन कामों को चुने। जिन्हें करने से, भविष्य में आपको फायदा हो सकता है।

Questions Are The Answer

  सोचने का मतलब यह होता है। खुद से सवाल पूछना और उसका जवाब ढूंढना। अगर हम अपने जीवन को और भी बेहतर बनाना चाहते हैं। तो हमें उन सवालों को बदलना होगा। जो हम अक्सर खुद से पूछते हैं। हमें खुद से नए सवाल पूछने होंगे। उनके नए जवाब ढूंढने होंगे। अच्छे सवाल हमारे ध्यान की दिशा को बदलते हैं। हमारी सोच और भावनाओं को भी।

     जब भी आप, अपने आप को समस्याओं में घिरा हुआ पाए। आप अपने आप से सवाल पूछे। उन समस्याओं के कारण क्या हैं। आप उनसे कैसे बाहर निकल सकते हैं। जब आपके जीवन में कोई समस्या हो। तो आप इस तरह के सवाल पूछ सकते हैं।

पहला- इस समस्या के बारे में खास क्या है।

दूसरा- वो क्या है,जो अभी तक perfect नहीं है।

तीसरा- इस समस्या के समाधान के लिए, मैं क्या कर सकता हूं। 

चौथा- मुझे ऐसा कौन सा काम करना चाहिए। जो इस समस्या के समाधान के लिए जरूरी है।

        सुबह के वक्त जब आप तैयार होते हैं। तो आप अपने आप से यह सवाल पूछें। पहला- मैं अपने जीवन में किन बातों से खुश हूं। 

दूसरा- मैं अपने जीवन में किन बातों से रोमांचित हूं।

तीसरा- मेरे जीवन में ऐसा क्या है। जिस पर मुझे गर्व है। 

चौथा- मेरे जीवन में, ऐसी कौन सी चीजें हैं। ऐसे कौन से लोग हैं। जिनके लिए मैं कृतज्ञ हूं।

      शाम को जब आप सारा काम खत्म करके free होते हैं। तो अपने आप से यह सवाल पूछे। 

पहला- आज मैंने कौन-सा अच्छा काम किया। 

दूसरा- आज मैंने नया क्या सीखा। 

तीसरा- आज मैंने ऐसा क्या किया। जिससे मेरा जीवन बेहतर बनेगा।

मैं आशा करता हूं कि आप इस बुक में बताए गए। तरीकों को अपनाकर, अपनी जिंदगी में बड़े बदलाव ला सकते हैं। मैं हमेशा आपके लिए ऐसे ही motivational article लाता रहूंगा। जब तक आप एक खुशहाल जीवन जीने लायक नहीं बनते। मेरी कोशिश आप सभी के जीवन में खुशियां भरना व तनाव से हमेशा दूर रखना है।

Humble Request

   अभी तक आपने इसे पढ़कर, जो भी सीखा। वो पूरी Book का अंश मात्र है। यदि आप भी अपने आपको जानने का नायाब तरीका जानना चाहते है। तो Tony Robbins की Book- Awaken the Giant Within जरूर पढ़ें।

Advertisements

Leave a Comment

Advertisements
close button