7 Money Rules for Life Book Summary in Hindi|अमीर बनने के 7 नियम

7 Money Rules for Life – book summary in hindi, how to take control of your financial future, pdf, book review, author, mary hunt।

एक मध्यमवर्गी और गरीब व्यक्ति जिंदगी भर पैसा कमाता है। फिर भी उसकी 90 फ़ीसदी समस्याएं, पैसों पर ही आकर अटक जाती है। तब उसे लगता है कि वह उतना पैसा नहीं कमा पा रहा। जिससे उसकी सभी ज़रूरतें पूरी हो सके। लेकिन यहां समस्या यह नहीं है कि वह पर्याप्त पैसा नहीं कमा पा रहा है। बल्कि इसकी असली वजह, मनी मैनेजमेंट का न हो पाना है।

वास्तव में मनी मैनेजमेंट हमारे खर्च और बजट का कांबिनेशन होता है। जो व्यक्ति इसे समझ जाता है। वो व्यक्ति ज्यादातर अपनी जरूरतों को पूरी कर लेता है। जो इसे नहीं समझ पाता, वह पूरे जीवनभर अपनी इनकम व किस्मत को जिम्मेदार ठहरता है। हम सभी जानते हैं कि मुसीबत के समय बचत ही काम आती है।

इसके लिए मैरी हंट ने अपनी किताब 7 Money Rules for Life में बताया है। हमें बचत और निवेश करके, अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहिए। निवेश करते वक्त कई बातों का ध्यान भी रखना चाहिए। आपका निवेश जितनी जल्दी शुरू होगा, उतना ही अच्छा होगा। आपकी इनकम जिस दिन से शुरू हो जाए। उसी दिन से ही  निवेश करना शुरू कर देना चाहिए। इस किताब में मैरी हंट ने बहुत सारे छोटे-छोटे गोल्डन रूल्स की चर्चा की है। 

जिसे आप भी अगर अपने जीवन में अपना लेते हैं। तो आप जरूर अपने अमीर बनने की चाहत को पूरा कर पाएंगे। यकीन मानिए, अगर आप इन नियमों को समझ गए। तो आपके जीवन की 80 फ़ीसदी  समस्याएं छूमंतर हो जाएंगी। फिर आप फाइनेंशियल स्टेबल और इंडिपेंडेंस हो जाएंगे। इस किताब का हर एक चैप्टर, एक इंसान के पैसों के प्रति आचरण व दृष्टिकोण को दर्शाता है।

कुछ निश्चित आचरण अच्छे पैसे की गारंटी होते हैं। जबकि दूसरे आचरण असफलता के। इस किताब में पैसों से संबंधित बहुत सी सीख की बात की गई है। जिनमें से कुछ सीख हमें व्यवहार की प्रति सजग बनाते हैं। जबकि कुछ सीख हमें लाभकारी आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इस किताब के हर पथ की खूबसूरती यह है कि इसे कोई भी व्यक्ति इसका कोई भी व्यक्ति अनुसरण कर सकता है। इसी प्रकार जाने : Your Money or Your Life Book Summary in Hindi। पैसा या जिंदगी में क्या जरूरी।

7 Money Rules for Life Book Summary in Hindi

7 Money Rules for Life
अमीर लोग के लिए पैसा काम करता है 

 मैरी हंट कहती है कि दुनिया के ज्यादातर लोग, चूहा दौड़ में फंसे हुए हैं। वे लोग शिक्षा प्राप्त करते हैं। बड़ी-बड़ी डिग्रियां हासिल करते हैं। फिर एक नौकरी मिलने के बाद, शादी करते हैं। घर खरीदते हैं, फिर  लोन पर गाड़ी खरीद लेते हैं। फिर वह पूरी जिंदगी उस नौकरी से कमाए हुए पैसों से, अपने घर और गाड़ी का लोन चूकाने में  निकाल देते हैं। इसके बाद फिर जैसे ही उन्हें कोई अच्छा ऑफर या ज्यादा सैलरी देने वाली नौकरी मिलती है। 

तो वे फिर से कोई महंगी चीज लोन पर खरीद लेते हैं। उनको एक बात का एहसास तक नहीं होता कि वह मेहनत तो बहुत करते हैं। लेकिन उनकी मेहनत का असली फायदा, उनके बॉस या उनकी कंपनी को होता है। फिर वह लोन के चक्कर में, चूहा दौड़ में फंसकर रह जाते हैं।  उन्हें न चाहते हुए भी, पूरी जिंदगी पैसों के लिए काम करना होता है। वही अमीर लोग कभी भी पैसों के लिए काम नहीं करते है, बल्कि पैसा उनके लिए काम करता है। इसी प्रकार जाने : Money Master The Game Book Summary अमीर बने, Investment करने का सही तरीका सीखें। 

7 Money Rules for Life
अमीर बनने के लिए वित्तीय शिक्षा

अमीर बनने के लिए वित्तीय शिक्षा का होना जरूरी है। मैरी हंट कहती है कि स्कूल या कॉलेज हमें, एक बेहतर नौकर बनने के लिए तैयार करते हैं। हमारा शिक्षा प्रणाली को इस तरह से बनाया गया कि हमें अच्छे से पढ़ाई करनी है। एक अच्छे कॉलेज से डिग्री हासिल करनी है। ताकि हमें एक बेहतरीन सर्टिफिकेट मिले। जिससे हम नौकरी हासिल कर पाए। फिर एक बेहतर नौकर बन पाए।

हालांकि पढ़ाई जरूरी है। लेकिन वह पढ़ाई नौकरी के लिए की जाए, यह जरूरी नहीं है। आज की सच्चाई यह है कि नौकरी से अमीर बनना बेहद कठिन है। यूँ कहा जाए कि लगभग नामुमकिन है। क्योंकि जो व्यक्ति नौकरी करता है। वह जाने या अनजाने में ही सही, एक कंफर्ट जोन में चला जाता है। वह भी बाकी अन्य लोगों की तरह, चूहा दौड़ में फंस कर रह जाता है।

अमीर बनने के लिए हमें दो चीजों के बारे में अंतर पता होना चाहिए।

पहला एसेट्स – यह उन चीजों को कहा जाता है, जो हमारी जेब में पैसा डालते हैं। यानी हम जिससे पैसे कमा सकते हैं। जैसे हमने एक घर खरीदा, फिर उसे किराए पर दे दिया। जिससे हमें इनकम हो रही है।

दूसरा लायबिलिटी – लायबिलिटी उन्हें कहते हैं। जो हमारी जेब से पैसा निकलता है। यानी हमारे खर्चों को बढ़ाता है। जैसे आपने दिखावे के चलते हैं। लोन पर एक कार खरीद ली या कोई और महंगी चीज खरीद ली। जिसका बिल आपको हर महीने भरना ही होगा। ऐसी चीजों को लायबिलिटी कहेंगे।

इसीलिए अगर किसी व्यक्ति को अमीर बनना है और कामयाब होना है। तो उसे सिर्फ असेट्स ही खरीदना चाहिए। लायबिलिटी से कोसों दूर रहना चाहिए। कुछ बातें हमें स्कूल या कॉलेज में कभी नहीं सिखाई जाती। जैसे कि पैसों से पैसा कैसे कमाया जा सकता है। हमें वित्तीय जानकारी होना जरूरी क्यों है। इसी प्रकार जाने : How to Attract Money Book Summary पैसे को कैसे आकर्षित करे।

7 Money Rules for Life
अपने काम पर फोकस करें

मैरी हंट कहती है कि जब भी मैं किसी से सवाल करती हूं। आप क्या काम करते हैं, तो उनका जवाब होता है। मैं एक बैंकर हूं। मैं एक डॉक्टर हूं या मैं एक टीचर हूं। तब मैं उन्हें फिर से बोलती हूं। क्या आपका खुद का बैंक है। आपका खुद का हॉस्पिटल है। या आपका खुद का स्कूल है। तब उन सभी का जवाब नहीं होता है। मैं बस वहां काम करता हूं।

लेखिका कहती है कि आप वहां नौकरी करते हैं। तो आपको खुद का काम क्या है। आप खुद के लिए, क्या काम करते हैं। तब जवाब आता है, कुछ भी नहीं। ऐसे बहुत सारे लोग, दूसरों के लिए काम करके, दूसरों को अमीर बनने में पूरी जिंदगी निकाल देते हैं। इसीलिए लेखिका कहती है कि अपनी जीविका को चलाने के लिए, नौकरी करते रहें।

इसके साथ ही अपने खुद के काम पर फोकस करें। आप अपने लिए साइड में कोई बिजनेस कर सकते हैं। भले ही आप कोई बड़ी कंपनी न खड़ी कर करें। लेकिन आप अपने लिए, कुछ ऐसी संपत्ति जरूर तैयार करें। जो आपकी खुद की हो। वह आपको कुछ अतिरिक्त धन कमाकर दें। आप यह जो छोटी-छोटी संपत्तियां बनाएंगे। यह एसेट्स आपको एक दिन अमीर बना देंगे। इसी प्रकार जाने : The Psychology of Money Book Summary। पैसो का मनोविज्ञान, सीखे पैसा बनाने की कला।

7 Money Rules for Life
हमेशा सीखने और उन्नति के लिए काम करें

मैरी हंट कहती है कि कई लोगों को हमेशा नौकरी की चिंता रहती है। वह सुबह समय पर ऑफिस जाते हैं। काम करते हैं और इस चूहा दौड़ को बहुत समय तक अनुसरण करते रहते हैं। उन्हें लगता होगा कि वह अपने काम से बहुत प्यार करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। उन्हें हमेशा नौकरी से निकल जाने का डर, सैलरी काटे जाने का डर, लोन न भर पाने का डर, खर्च उठाने का डर बना रहता हैं।

यह सारे डर ही किसी भी व्यक्ति को नौकरी करने पर मजबूर करते हैं। लेकिन लेखिका कहती है कि यदि किसी इंसान को, अमीर बनना है। तो उसे हर रोज कुछ न कुछ नया जरूर सीखना चाहिए। जिससे उसके सोचने और समझने की क्षमता बढ़ती है। लेखिका का मानना है कि गरीब लोग इसलिए काम करते हैं। ताकि उनको कुछ पैसा मिल सके। 

वही अमीर लोग इसलिए काम करते हैं। ताकि वह और ज्यादा सीख सके। अपने काम में अच्छी पकड़ बनाकर,  खुद का एक बिज़नेस खड़ा कर सके। यही चीज गरीब और अमीर के बीच का अंतर होता है। इसलिए हमेशा सीखने और उन्नति के लिए काम करें। पैसों के लिए काम न  करें। इसी प्रकार जाने : The 12 Week Year Book Summary एक साल का Goal 12 सप्ताह मे achieve करे।

7 Money Rules for Life
समय खरीदना

आपके लिए कौन सी चीज ज्यादा महत्वपूर्ण है, समय या धन। आप इन दोनों में से किसे बचाने की ज्यादा कोशिश करते है। आप पैसेंजर ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं या सुपरफास्ट ट्रेन से। रिटायर्ड लोग पैसेंजर ट्रेन को ज्यादा पसंद करते हैं। क्योंकि उसमें किराया कम लगता है। पैसेंजर ट्रेन की यात्रा में, समय ज्यादा लगता है। लेकिन रिटायर्ड लोगों को, आमतौर पर समय की कोई कमी महसूस नहीं होती।उनके पास समय ही समय रहता है। 

दूसरी ओर व्यस्त लोग सुपरफास्ट ट्रेन से यात्रा करते हैं  क्योंकि उन्हें समय की कमी रहती है। वह बचे हुए समय का सदुपयोग कर सकते हैं। वहीं बेहद व्यस्त लोग हवाई जहाज से यात्रा करते हैं। क्योंकि उनका समय और भी ज्यादा कीमती होता है। जिस व्यक्ति का समय जितना कीमती होता है। वह उसे बचाने के लिए, उतने ही ज्यादा पैसे खर्च करने को तैयार रहता है।

यदि आप समय के बजाय, पैसे बचाने की ज्यादा कोशिश करते हैं। तो इसका मतलब यह है कि आप अपने समय को ज्यादा महत्व नहीं देते हैं। दूसरी ओर जो लोग समय को ज्यादा महत्वपूर्ण मानते हैं। वह समय बचाने की भरसक कोशिश करते हैं। एक तरह से कहा जाए तो वह समय को खरीद लेते हैं। कहा गया है कि समय को नहीं खरीदा जा सकता। लेकिन यकीन माने आप समय खरीद सकते हैं।

कंपनियों के मालिक यही तो करते हैं। जरा सोचें, कंपनी का कोई मालिक प्रोडक्ट का उत्पादन नहीं करता। उसका वितरण नहीं करता। उसका प्रबंध नहीं करता। उसे नहीं बेचता है। लेकिन मुनाफा उसी को होता है। कंपनी का मालिक कर्मचारियों को तनख्वाह देकर, उनसे अपना मनचाहा काम करवाता है। दूसरे शब्दों में कंपनी का मालिक दूसरों का समय खरीद लेता है। यदि आप समय बचाना चाहते हैं, तो समय खरीदना सीखें। इसी प्रकार जाने : Learn to Earn by Peter Lynch Book Summary 2025 मे अमीर बनने का Formula।

 7 Money Rules for Life
आर्थिक लक्ष्य बनाएं

अगर आपका कोई लक्ष्य ही नहीं है। तो आपकी सफलता संदिग्ध है। अगर आप यही नहीं जानते कि आप कहां पहुंचाना चाहते हैं। तो आप कहीं नहीं पहुंच सकते। जैसे किसी यात्रा पर जाने से पहले, आपको पता होना चाहिए। आप कहां जाना चाहते हैं। उसी तरह आपको यह भी पता होना चाहिए। आप आर्थिक क्षेत्र में कहाँ पहुंचना चाहते हैं। तभी आप वहां तक पहुंच सकते हैं।

यदि आपकी कोई मंजिल ही नहीं है। तो आप वहां तक पहुंचाने की योजना कैसे बनाएंगे। उस दिशा में कैसे चलेंगे। अगर आप जीवन में कुछ करना चाहते हैं। तो यह जान लें कि लक्ष्य के बिना काम नहीं चलेगा। लक्ष्य दो तरह के होते हैं। सामान्य लक्ष्य और निश्चित लक्ष्य।

सामान्य लक्ष्य – ये इस प्रकार के होते हैं। मैं और ज्यादा मेहनत करूंगा। मैं अपनी कार्यकुशलता बढ़ाऊंगा। मैं अपनी योग्यता में वृद्धि करूँगा, इत्यादि। 

निश्चित लक्ष्य – ये इस प्रकार के होते हैं। मैं हर दिन 8 घंटे काम करूंगा। मैं हर महीने ₹40000 कमाऊंगा। या मैं सॉफ्टवेयर डिजाइनिंग का कोर्स करूंगा। स्पष्ट लक्ष्य वे होते हैं, जिन्हें नापा या जाँचा जा सकता है। लक्ष्य जितना स्पष्ट होता है। आपके सफल होने की संभावना उतनी ही ज्यादा होती है। इसी प्रकार जाने : Emotional Intelligence Book Summary ख़ुद के emotion को control करना सीखे।

 7 Money Rules for Life
अमीरी के रास्ते में आने वाली बाधाएं

मैरी हंट कहती है कि अमीर तो हर कोई बनना चाहता है। जीवन हर व्यक्ति कभी न कभी अमीरी के रास्ते पर जाने की कोशिश करता है। लेकिन बीच में कुछ ऐसी बाधाएं आ जाती हैं। जिसकी वजह से इंसान अमीर नहीं बन पाता है। यहां पर ऐसे ही पांच बाधाओं पर बात की गई है। जो किसी भी इंसान को अमिर बनने से रोकती है।

पहली बाधा (डर) – दुनिया के ज्यादातर लोग, अमीर बनने के बाद खुश नहीं रह पाते हैं। क्योंकि जितना डर उनको गरीबी में था। उससे कई गुना डर, उनको अमीर बनने के बाद लगता है। वह डर होता है, पैसों को फिर से खो देने का डर। फिर से गरीब बन जाने का डर। 

लोगों के सामने बेइज्जती होने का डर। इसी डर की वजह से, वह इंसान ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाता है। वे दिखने में तो अमीर होते हैं। लेकिन अंदर से वह पूरी तरह से डरे हुए होते हैं। इसलिए यदि किसी इंसान को अमीर बनना है। तो सबसे पहले अपने इस डर को मारना होगा। 

दूसरी बाधा (दुविधा यानी डाउट) – किसी भी काम को शुरू करने से पहले या अपने पैसे को इन्वेस्ट करने से पहले, ज्यादातर लोगों को समझ में नहीं आता है। वह सोचते हैं कि मेरा पैसा डूब गया, तो। वह इन्वेस्ट करने से डरते हैं। इसी डर के कारण, वे कुछ नया करने की कोशिश ही नहीं करते हैं।

तीसरी बाधा (आलसीपन) – समय बचाने के लिए, आपको आलस्य से बचना चाहिए। जब भी आपके सामने कोई मुश्किल काम आता है। तो हम आलस करने लगते हैं। फिर उसे टाल देते हैं। यहीं पर कुछ लोग यह बोलकर, अपने कई बड़े मौके हाथ से गंवा देते हैं। मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं। अभी मेरे पास ढेर सारा समय है। मैं कभी बाद में, इस काम को करूंगा।

चौथी बाधा (बुरी आदतें) – आपको बुरी आदतों से बचना चाहिए। जिनमें सिगरेट और शराब के अलावा भी, कई बुरी आदतें होती है। जो आपका पैसा और समय दोनों को बर्बाद करती है। इनमें से एक प्रमुख आदत है। दूसरों की बुराई करना या इधर की बात, उधर करना। बहस या लड़ाई करना भी, एक बुरी आदत है। इससे आपके दिमाग में, तनाव बढ़ता है। ऐसी आदतों को त्यागना ही बेहतर होगा। इसी प्रकार जाने : You Can Heal Your Life Book Summary क्या आप सुखी और खुश रहना चाहते है।

पांचवी बाधा (20-80 का नियम) – पैरिटो  का 20-80 का नियम, समय के सर्वश्रेष्ठ उपयोग के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इसे जानने के बाद, हम समय का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। पैरिटो के अनुसार, आपकी 20% प्राथमिकताएं, आपको 80% परिणाम देगी। बशर्ते आप अपनी सबसे बड़ी 20% प्राथमिकताओं पर, अपना समय, ऊर्जा, धन और कर्मचारी लगाए। यानी हमें अपने 80% परिणाम, 20% समय से मिलते हैं। 

इसका यह अर्थ भी है कि हमारे समय का अधिकांश हिस्सा यानी 80% सिर्फ 20% परिणाम हासिल करने में बर्बाद होता है। यदि हम अपने समय का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करना चाहते है। तो यह आवश्यक है कि हम उस 20% सार्थक समय का पता लगाए। जहां तक संभव हो, उसे बर्बाद होने से बचाए। क्योंकि समय का सही उपयोग, एक गरीब इंसान को भी अमीर बन सकता है। 

Leave a Comment