Ikigai by Hector Garcia and Francesc Miralles| Ikigai Book summary in Hindi| Ikigai Book Summary in Hindi| Ikigai book- short story in hindi| Ikigai- a Japanese Secret Concept| Ikigai a book on Okinawa Island| How to find your Ikigai| Ikigai a motivational story book| Ikigai – Japanese Secret for Long and Healthy Life| Ikigai in Hindi| Ikigai Book Review in HindiI Ikigai Book in Hindi| Ikigai Summary in Short| Ikigai Summary| Ikigai Meaning in hindi| Ikigai Hindi| Ikigai Book Summary|
IKIGAI Book Summary in Hindi
Japanese Secret to long and happy Life
क्या आप भी चाहते हैं। कि आप 100 साल से ज्यादा जिए। वह भी स्वस्थ और खुशहाल रहकर। अगर इस प्रश्न का जवाब हां है। स्वाभाविक रूप से हां, ही होना चाहिए। तो आपको, यह किताब मददगार साबित होगी। Hector Garcia और Francesc Miralles ने Ikigai किताब लिखी है।
Ikigai एक Japanese Secret Concept है। जो कि आपको लंबी आयु और जीवन मे खुश रहने के बारे में बताता है। यह एक scientific study है। जापान के एक town के members की। जहां सारे के सारे लोग 100 साल से ज्यादा जीते हैं। यह किताब हमें बताती है। कि किस प्रकार से Japanese Concept of Ikigai को follow करके। आप अपनी जिंदगी को लंबा और खुशनुमा बना सकते हैं।
जापान के Okinawa Island पर रहने वाले लोग। सबसे लंबी और खुशहाल जिंदगी जीते हैं। World Health Organization(WHO) के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा life expectancy का record, इन्हीं के नाम पर है।लेकिन इसका क्या रहस्य है। इसका रहस्य है। Ikigai, जो एक Japanese concept है। इसका मतलब है। हमेशा व्यस्त रहने का आनंद। Ikigai यानि, आपके जीने की वजह। Ikigai यानि आपके जीने का purpose। हम सबको अपना Ikigai ढूंढना बहुत जरूरी है।
ऐसे कौन से घटक है। जिनकी वजह से Japanese लोग, इतनी लंबी आयु तक जी पाते हैं। वह है- स्वस्थ आहार, सीधा सादा रहन-सहन, ग्रीन टी, और उष्णकटिबंधीय वातावरण। जापान के Okinawa Island पर Ogimi नाम का एक गांव है। जहां के लोग, सबसे लंबी उम्र जीने का रिकॉर्ड hold करते हैं। ओगिमी गांव के लोग, यह सब कर पाते हैं। क्योंकि इन्होंने सामाजिक जीवन में Ikigai की संकल्पना पूरी तरह से, अपना लिया है। उन्होंने Ikigai को, अपने जीवन का एक अविभाज्य अंग बना लिया है।
आपके भीतर बसे हुए। Ikigai को ढूंढने के लिए, आपको संयम रखना होगा। Ikigai को अगर आप, अपने जीवन का हिस्सा बनाते हैं। तो फिर आपको जीवन में समाधान और आनंद मिलने से कोई नहीं रोक सकता। इससे आप एक अर्थपूर्ण जिंदगी जी सकते हैं। Japanese लोगों में Retirement नाम का कोई concept ही नहीं है। वह वही काम करते हैं। जिससे वह प्यार करते हैं। उस काम को, वह आखिरी दम तक करने में, विश्वास रखते हैं।
Ikigai एक Japanese शब्द है। जिसका मतलब होता है- reason for being। जिंदा रहने का कारण। जिंदगी का purpose। आपके दुनिया में आने का reason। Japanese मानते हैं कि हर इंसान का कम से कम एक Ikigai होता ही है। जो कि उन्हें ख़ुद को समझने के बाद मिल पाता है। Ikigai मिलना बहुत मुश्किल होता है। लोगों की पूरी जिंदगी निकल जाती है, इसे ढूंढने में। आपका भी एक Ikigai है। आगे आपको पता चलेगा कि कैसे आप अपना Ikigai पा सकते हैं।
What Is The Meaning Of Life
आपकी life की meaning क्या है। यह सवाल कभी ना कभी, हम सब को परेशान करता है। एक बार सोच कर देखिए। अगर आपको, आपकी जिंदगी का मकसद मिल जाए। जिंदगी का वह मकसद, जिसे हम ढूंढ रहे हैं। समझ लीजिए, एक सुबह उठने की वजह मिल जाए। एक ऐसा मकसद, जो जिंदगी भर आपकी खुशियों का कारण बन सके। इसी चीज को ढूंढने में मदद करती है,Ikigai। एक Japanese concept। जिसका मतलब है, meaning of life।
अपनी IKIGAI ढूँढने के लिए चार सवाल

पहला सवाल - What You LOVE
यह सवाल शायद, सबसे आसान है। सोचिए वह कौन-सा काम है। जो आपको सबसे अच्छा लगता है। आपको energy देता है। आपको मजा आता है। जिसको करने में, आपको बोरियत या थकावट नहीं होती। यह कुछ भी हो सकता है। जैसे- gardening, painting, singing, cooking, teaching, reading, travelling या फिर मेरी तरह blogging, etc.। कोई भी ऐसा काम, जो आपको बहुत ज्यादा attract करता है। यह आपके office का काम हो सकता है। Family का काम हो सकता है। यह आपके personal interest हो सकते हैं।
दूसरा सवाल - What You Are Good At
आप कौन से काम में अच्छे हो। किस काम में आप expert हो। आपके पास कौन-सी skill है। जिसमे आप naturally पहले से ही अच्छे हो। यह हर एक के लिए अलग अलग हो सकता है। ऐसी चीज़ जिसमें थोड़ी आपकी natural skill हो। Perfection न भी हो,तो धीरे-धीरे आ जायेगा।
तीसरा सवाल - Will You Get Paid
क्या आपको इस skill के लिए, पैसे मिलेंगे। आपको कोई भी चीज करना पसंद हो सकता है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि इस चीज के लिए, आपको पैसे दिए जाएं। हो सकता है, आपको घर की सफाई करना बहुत पसंद हो। लेकिन इस चीज के लिए, आपको कोई दूसरा पैसे नहीं देगा।
चौथा सवाल - What The World Needs
चौथा सवाल यह पता करने के लिए है। कि दुनिया को आज की date में किस चीज की जरूरत है। आप यह देखिए, कि जो आपको पसंद है। क्या उनमें से लोगों को, किसी चीज की जरूरत है। दुनिया को इनमें से क्या चाहिए। जिनसे उनकी problem solve हो सके।
What is Passion

पहले circle और दूसरे circle के बीच, जो common काम आते है। वह आपका passion कहलाता है। यानी जो काम आपको पसंद है। जिसमें आप अच्छे भी हो। वही कहलाता है, आपका passion।
What is Profession

दूसरे circle और तीसरे circle के बीच,जो common काम होते है। वह आपका profession होता है। यानी जिस काम में आप अच्छे हो। अगर उस काम का पैसा भी, आपको मिल सकता है। तो वह बन जाता है, आपका profession।
What is Vocation

तीसरे circle और चौथे circle के बीच,जो common काम होते है। वह आपका vocation होता है। यानी जिस काम का, आपको पैसा मिल सकता है। उसी काम की, अगर दुनिया को जरूरत भी है। वह आपका vocation यानी पेशा भी बन सकता है।
What is Mission

चौथे circle और पहले circle के बीच,जो common काम होते है। वहीं आपका mission होता है। यानी दुनिया को जिस चीज की जरूरत थी। आपको वही काम करना पसंद भी था। तो वह आपका मिशन बन जाता है।
अब अगर आपकी जिंदगी में, कोई ऐसा काम है। जो आपको करना पसंद है। आप दूसरों की अपेक्षा, उस काम में अच्छे भी हो। फिर उस काम के लिए, आपको पैसा भी मिल सकता है। आपके हिसाब से दुनिया में, उस काम की लोगों को जरूरत भी है। तो ऐसे काम को Japanese में कहा जाता है- Ikigai।
जिसे अगर हिंदी में translate किया जाए। तो मतलब निकलता है- जीने की वजह । अगर आपको एक happy और fulfill life जीना है। तो आपको अपना Ikigai ढूंढना ही पड़ेगा। जब आप अपनी life में, अपना Ikigai invest करोगे। तभी आप एक fulfill life जी सकते हो। वरना हमेशा जिंदगी में, कुछ न कुछ अधूरा रह जाएगा। इन सब के लिए, आपको पूरी ईमानदारी के साथ। इन चार सवालों के जवाब ढूंढने होंगे। चलिए इसको थोड़ा और आसान करते हुए। एक उदाहरण से समझते हैं।
मैं अपना ही उदाहरण देकर समझाता हूं। जैसे मुझे article लिखने का शुरू से ही शौक था। इसके लिए, मैंने blogging शुरू की। जिसमें हर दिन, अपने आप को और अधिक निखारता रहता हूं। मेरे blogs से बहुत सारे लोगों को, कुछ नया सीखने को मिलता है। यानी कि दुनिया को मेरे काम की जरूरत है। वह हमें हमारे काम के बदले में पैसे देते है। इसका मतलब मेरे लिए blogging। इन चारों components को satisfied करता हैं।इसलिए blogging मेरी Ikigai हुआ।
आपका भी aim होना चाहिए। ऐसी चीज को find करना। जो passion, profession, vacation और mission, इन चारों components को satisfied करें। इन चारों component के बीच में ही आपको, आपका Ikigai मिलेगा। यानी वह काम मिलेगा। जिसे आप पसंद करो। जिसमें आप अच्छे भी हो। जिससे आपको पैसे मिले और उसकी दुनिया को जरूरत भी हो। जब ये चारों चीजें satisfied होंगी। तभी आप एक लंबी व बिना stress वाली सफल जिंदगी जी पाएंगे। एक और example से इसे समझते हैं।
IKIGAI के लिए MS Dhoni का उदाहरण
MS Dhoni movie, आप सभी लोगों ने देखी होगी। बचपन में पहले वह फुटबॉल में goal keeping करते थे। फिर उनको क्रिकेट खेलने का मौका मिला। उन्होंने batting और wicket keeping करना शुरू किया। क्रिकेट खेलना उनको पसंद था। उसी में प्रैक्टिस करना शुरू किया। वह उसमें बेहतर बनते गए। क्रिकेट उनको पसंद था और वह उसमें अच्छे भी थे। इसलिए first और second, circle के combination से, वो उनका passion बन गया।
ऐसे ही second और third, circle का combination के अनुसार। वह क्रिकेट में अच्छे थे। इससे उनको पैसा भी मिल सकता था। तो यह उनका profession बन गया। Third और fourth, circle का combination के मुताबिक। इंडियन क्रिकेट टीम को एक अच्छे कप्तान की जरूरत थी। साथ ही एक अच्छे wicketkeeper की जरूरत थी। MS Dhoni, यह दोनों ही काम वह बहुत अच्छे तरीके से कर सकते थे। तो इस तरह से, cricket उनका vocation बन गया। यानि उनका पेशा।
आप जितने भी popular personalities को जानते हो। उन सभी ने अपना Ikigai find कर लिया होता है। इसी वजह से वह इतने आगे होते हैं। Ikigai को find करना बहुत ही important होता है।इससे आप अपने काम में FLOW state पा सकते हो। FLOW state मतलब, अपने काम में इतना डूब जाना। कि कोई दूसरी चीज matter ही न करें। ये FLOW state ही artist, expert, genius personalities का power होता है।
अपनी IKIGAI को ढूंढने का तरीका

इसके लिए सबसे पहले आप एक बड़ा square बनाओ। उसे चार बराबर squares में बांट दो। पहले square में लिखो। यह काम मुझे पसंद है और इसमें मैं एक्सपर्ट भी हूं। इसमें आप वो सारी चीजें लिखो। जो आपको करना पसंद है और आप उसमें एक्सपर्ट भी हो। दूसरे square में लिखो। यह काम मुझे पसंद है। लेकिन मुझे अच्छे से करना नहीं आता। यानी कि ऐसे काम जिसे आप बहुत पसंद करते हो। लेकिन वो आपको करना नहीं आते। लेकिन आपका दिल उस काम को करने के लिए बहुत करता है।
तीसरे square में लिखो। यह काम मुझे पसंद नहीं है। लेकिन इन्हें करना आता है। यानी ऐसी चीजें जिन्हें करना पसंद नहीं है। लेकिन इसे मजबूरी में करनी पड़ती है। जैसे आपको प्रोग्रामिंग पसंद नहीं है। लेकिन job में रहते,इसे करना पड़ता है। चौथे square में लिखो। यह काम मुझे पसंद नहीं है। मुझे अच्छे से करना भी नहीं आता। यानी ऐसी चीजें जो आपको पसंद भी नहीं है। आप उसके expert भी नहीं हो। फिर भी आपको मजबूरी में करना पड़ती है। जैसे कि आपको अपना room साफ करना पड़ता है। Room साफ करना आपको पसंद भी नहीं है।
इन्हे लिखने के बाद, आप यह देखो। आप अपना ज्यादातर समय किन कामों में बताते हो। कितना समय उन कामों बिताते हो। जिसमे आप अच्छे भी हो और आपको पसंद भी है। कितना समय वह काम करते हो, जो आपको पसंद नहीं है। क्योंकि ज्यादातर लोग जो काम उन्हें पसंद नहीं है। उसे करने में ज्यादा समय देते हैं। इसलिए उन्हें अपना passion नहीं मिल पाता।
यानी कि नीचे वाले दो square मेज्यादा समय बिताते हैं। आपको अपना passion ढूढ़ना है। तो ऊपर वाले दो कामों में अपना ज्यादा समय दो देना होगा। बिना अपने job को छोड़े हुए। आपको कोशिश करनी होगी। ऊपर वाले कामों में ज्यादा समय दें। इन कामों में उस पर focus करो। जिन्हें आप ज्यादा पसंद करते हो। इसे करने में मजा भी आता है। जिससे आगे चलकर, आप पैसे भी कमा सकते हो। अगर आप ईमानदारी से इसे खोजोगे। तो आपको अपना IKIGAI अवश्य मिलेगा।
Humble Request अभी तक आपने इसे पढ़कर, जो भी सीखा। वो पूरी Book का अंश मात्र है। यदि आप भी स्वस्थ और खुशहाल रहकर जीवन जीना चाहते है। तो Hector Garcia की Book- Ikigai को जरूर पढ़ें। |