Surya Kumar Yadav Biography in Hindi। T20 वर्ल्ड कप मे चमकेगा सूर्या

सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय, वाइफ, खेलकूद से जुड़े आंकड़े, जर्सी नंबर, कुल संपत्ति, सफलता की कहानी [ Suryakumar Yadav Biography in Hindi, age, wife, income, net worth]

      किसे पता था कि रणजी टीम में डेब्यू के 11 साल बाद। इस खिलाड़ी को इंडियन टीम में खेलने का मौका मिलेगा। सफर मुश्किलों से भरा हुआ था। कोई कहता कि तुममें discipline की कमी है। तो कोई कहता। तुमसे न हो पाएगा। लेकिन सूर्या कहते थे। जितना ज्यादा मैं मेहनत करूंगा। उतना ही ज्यादा consistent बनूंगा। किसी न किसी दिन, मुझे मौका जरूर मिलेगा।

      सिर्फ सोचने से नहीं मिलता तमन्ना का शहर। दो कदम आपको भी उठाना पड़ता है। ऐसा ही कुछ सूर्यकुमार यादव की life में भी हुआ। फटाफट क्रिकेट में ने कई ऐसे चेहरों को मौका दिया। उन्हें कम वक्त में, Star बनते देर नहीं लगी। वैसे भी किसी को अपने खेल, हुनर और हौसले का परिचय देने का मौका मिले। वह सफल हो जाए। तो उस नाम को सूर्य कुमार यादव कहते हैं।

     भारतीय क्रिकेट का Top Order आज दुनिया का सबसे मजबूत top order माना जाता है। रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली की तिकड़ी 2013 से, भारतीय टीम की top Position पर जमे हुए है। जहां टीम का top order उसकी ताकत है। वहीं मध्यक्रम लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ है। 2015 से मध्यक्रम में, कई खिलाड़ियों को आजमाया गया। लेकिन कोई भी यहां पर जम नहीं पाया।

  इस Position के लिए, पिछले कुछ समय से। एक खिलाड़ी लगातार domestic cricket और IPL में अपने शानदार खेल के चलते। Selectors के सामने, अपनी दावेदारी पेश करता रहा है। लेकिन उसका भारत के लिए, खेलने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। इस होनहार खिलाड़ी का नाम है- सूर्य कुमार यादव। जिनके बारे में कई पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट, यह तक कह चुके हैं। इन्हें भारत के limited over की टीम में, जरूर होना चाहिए।

Suryakumar Yadav Biography in Hindi

Surya Kumar Yadav Biography in Hindi
भारतीय टीम मे चमकेगा सूर्या

पूरा नाम सूर्यकुमार अशोक यादव
उपनामSKY
जन्मतिथि14 सितंबर 1990
जन्म स्थानमुंबई, महाराष्ट्र
पिताअशोक कुमार यादव (भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में इंजीनियर)
मातास्वप्ना यादव 
स्कूलपरमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, मुंबई
कॉलेज●परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज, मुंबई 
●पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कामर्स एंड साइंस, मुंबई
गर्लफ्रैंड/ पत्नीदविशा शेट्टी (डांस ट्रेनर)  विवाह – 2016
शैक्षिक योग्यतास्नातक (बी० कॉम)
व्यवसायभारतीय क्रिकेटर (बल्लेबाज)
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटT20 डेब्यू 14 मार्च 2021
डोमेस्टिक क्रिकेट◆इंडिया अंडर-23 
◆कोलकाता नाइट राइडर
◆मुंबई इंडियंस
बल्लेबाजी की शैलीदाहिने हाथ के बल्लेबाज
गेंदबाजी की शैलीदाहिने हाथ के मध्यम गेंदबाज
कोच/ संरक्षक●अशोक असवालकर
●विनोद यादव 
●चंद्रकांत पंडित  
●एच एस कामथ
टर्निंग पॉइंट2011-12 रणजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
इनकम₹ 3.2 करोड़ (IPL-11)
नेट वर्थ$ 5 मिलियन

सूर्य कुमार यादव का प्रारम्भिक जीवन व शिक्षा
Surya Kumar Yadav – Early Life and Education

 सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुआ था। सूर्य कुमार एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता का नाम अशोक कुमार यादव है। जो कि पेशे से एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। इनके पिता भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। जिसके लिए, उन्हें अपने पैतृक निवास गाजीपुर को छोड़कर, मुंबई में आना पड़ा।

      इनकी माता का नाम सपना यादव है। जो कि एक ग्रहणी है। इनके क्रिकेट की शुरुआत बचपन में ही हो गई थी। जब यह बनारस में, अपने चाचा के साथ क्रिकेट खेला करते थे। इनके चाचा इनके पहले coach थे। जिन्होंने इन्हें क्रिकेट की बारीकियां सिखाई। इनके चाचा ने इनके पिता अशोक कुमार को, इन्हें क्रिकेट में career बनाने की सलाह दी थी। इसके बाद ही, इनके पिता का मुंबई में ट्रांसफर हो गया। फिर यह परिवार के साथ मुंबई आ गए।

सूर्य कुमार की प्रारंभिक शिक्षा, परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, मुम्बई से हुई। स्कूली शिक्षा समाप्त करने के बाद, सूर्य कुमार ने मुंबई के ही पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कामर्स एंड साइंस से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। सूर्य कुमार एक वाणिज्य स्नातक भी है। इसी प्रकार जाने : KL Rahul Cricketer Biography in HindiT20 क्रिकेट का असली बादशाह।

सूर्या की खेलो मे रुचि
Surya’s Interest in Different Sports

 बचपन से ही सूर्यकुमार यादव का खेलकूद में बहुत मन लगता था। क्रिकेट और बैडमिंटन उनका पसंदीदा खेल था। उनका कहना था कि बैडमिंटन का खेल बहुत जल्दी खत्म हो जाता है। फिर दोस्तों के साथ, ज्यादा वक्त बिताने का मौका नहीं मिलता था। लेकिन क्रिकेट में सुबह से शाम तक खेल होता है। तो दोस्तों के साथ, ज्यादा time spend करने को मिलता था। इसीलिए उन्होंने क्रिकेट को चुना।

क्रिकेट के प्रति उनका रुझान को देखते हुए। सूर्या को 10 साल की उम्र में ही, अणुशक्ति नगर के, BARC Cricket Academy में दाखिला दिलवा दिया। ताकि वह अपनी skill को और भी निखार सकें। उनकी अच्छी performance के बाद, उनके पिता ने दिलीप वेंगसरकर क्रिकेट एकेडमी join करवा दी। जहां दिलीप वेंगसरकर के under में, उनकी कोचिंग शुरू हुई। सूर्या ने age group क्रिकेट खेलना शुरू किया।

सूर्या का विजय हज़ारे ट्रॉफी मे डेब्यू
Surya’s Debut in Vijay Hazare Trophy

 बहुत सारे Ups and Downs के बाद, 19 वर्ष की उम्र में। 11 फरवरी 2010 को विजय हजारे ट्रॉफी में, मुंबई की तरफ से गुजरात के खिलाफ List A Match में उनका debut हुआ। सूर्या ने 37 गेंदों में 41 रन बनाए। वह match के 2nd highest scorer थे। उनके इस performance की वजह से, कुछ महीने बाद मुंबई की T20 team में डेब्यू हुआ।

        सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में, हैदराबाद के खिलाफ match था। लेकिन वह सिर्फ 5 रन बनाकर ही आउट हो गए। टीम 7 विकेट से हार गई। इसी साल के अंत में, उन्हें एक बार फिर मौका मिला। उनका मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम में डेब्यू हुआ। यह match दिल्ली के खिलाफ था। इस बार उन्होंने कोई भी मौका नहीं छोड़ा। 

     इसमें उन्होंने 73 रनों का योगदान दिया। वह मैच के Highest Scorer थे। इतने दमदार डेब्यू के बाद, 2011-12 के रणजी ट्रॉफी में सूर्या ने रनों की बारिश कर दी। पूरे सीजन में वह मुंबई टीम की तरफ से, Highest Scorer थे। इसमें उन्होंने 68.54 के औसत से, 9 मैचों में 754 रन बनाये। 

तीसरे ही मैच में उन्होंने उड़ीसा के खिलाफ, दोहरा शतक बना दिया। फिर अगले मैच में, एक और शतक। सूर्या मुंबई के लिए, Domestic Match में, run machine बन चुके थे। अंडर- 23 level पर 2011-12 सीजन में, उन्होंने 1000 से भी ज्यादा रन बनाए। जिसके लिए उन्हें एम ए चिदंबरम ट्रॉफी भी दी गई। इसी प्रकार जाने : Rishabh Pant Biography in Hindi गुरुद्वारे मे रहकर बने टीम India के सुपरस्टार।

सूर्य कुमार यादव गर्लफ्रेंड व पत्नी
Surya Kumar Yadav Girlfriend and Wife

  सूर्य और देवीशा की मुलाकात 2012 में, पोद्दार डिग्री कॉलेज में हुई थी। उस वक्त सूर्या 22 साल के थे। जबकि देवीशा 19 साल की थी। सूर्या को देवीशा के डांस ने उनका दीवाना बना दिया। वही देवीशा को भी सूर्या की बल्लेबाजी का अंदाज काफी पसंद था।

यहीं से दोनों के बीच, प्रेम का एक रिश्ता चला। जो 5 सालों तक बरकरार रहा है। दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते थे। देवीशा साउथ इंडियन परिवार से सम्बंध रखती हैं। इन दोनों ने 2016 में विवाह रचा लिया। दोनों का विवाह साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के हिसाब से हुआ था।

सूर्य कुमार का IPL का सफर
Surya Kumar’s IPL Journey

  उनकी इस तगड़ी performance की वजह से, IPL-2012 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया। लेकिन दिग्गज खिलाड़ियों से भरी टीम में, उन्हें खेलने का मौका ही नहीं मिला। वह 2 साल बेंच पर ही बैठे रह गए। 

      2014 IPL Auction में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें खरीद लिया। सूर्या ने KKR का भरोसा नहीं तोड़ा। IPL-2015 में, उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ, एक मैच में winning पारी खेली। जिसमें उन्होंने 20 balls में, ताबड़तोड़ 46 रन बनाए। ईडन गार्डन में सबको surprise कर दिया। अपने छोटे-छोटे का important cameos की वजह से। 

      सूर्या को केकेआर टीम का vice captain बना दिया गया। लेकिन 2018 के बड़े auction में, मुंबई इंडियंस ने सूर्या को वापस खरीद लिया। वह भी पूरे 3 करोड़ 20 लाख  में। 2018 सीजन के बाद, Paul Chapman मुंबई इंडियंस के ट्रेनर ने उनसे कहा। अगर आपको top order में बैटिंग करना है। तो कम से कम 15 over बैटिंग और 20 over फील्डिंग करने की training करनी पड़ेगी।

      सूर्या ने सोचा कि मैं तो KKR में 10 से 15 ball बैटिंग करके, 20 ओवर फील्डिंग करता था। यह तो completely different scenario है। लेकिन सूर्या ने इस challenge को accept किया। वह दिन में 12:00 बजे से, देर शाम तक खुद को trained करते थे। 2019 IPL में team management ने उनसे पूछा। आप inning open करोगे।

      सूर्या ने तुरंत हां बोल दी। उनका off-side एक weak point था। सूर्या को यह बात realize हुई। कि international level पर opponent आपकी तुरंत  weak point को पकड़ लेगी। आप vulnerable (दुर्बल) हो जाओगे। इसीलिए उन्होंने अपनी off-side को strong करने की practise शुरू कर दी। 

साथ ही में ramp shots और swipes को भी उन्होंने master किया। जब वह off-side और अच्छे हो गए। तब उनको रोकना नामुमकिन था। 2018 season में 512, 2019 season में 424 और 2020 season में 480 रन बनाए। इसी प्रकार जाने : Shardul Thakur Cricketer Biographyछह गेंदों में छह छक्के लगाने वाला खिलाडी।

सूर्य कुमार का भारतीय टीम मे चयन
Surya Kumar – Debut in International Cricket

इन एक से एक लाजवाब performance की वजह से, आखिरकार सूर्या को इंडियन टीम के लिए call आया। इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज थी। 14 मार्च 2021 को उनका इंडियन टीम में डेब्यू हुआ। 11 साल इंतजार करने के बाद, उस मैच में उनकी बैटिंग नहीं आई। 

     लेकिन दूसरे मैच में उनकी बैटिंग आते ही, उन्होंने पहली बॉल में छक्के के साथ ही ऐलान कर दिया। सूर्या अब उदय हो चुका है।

सूर्य कुमार की इनकम व नेटवर्थ
Surya Kumar – Income & Net Worth

सूर्य कुमार ने 2012 से अपना IPL Career शुरू किया। 10 लाख रुपए में, वो टीम मुंबई का हिस्सा बने। दिग्गज खिलाड़ियों के रहते हुए। उन्हें एक लंबे समय तक खेलने का मौका नहीं मिला। 2014 में टीम कोलकाता ने उन्हें ₹70 लाख में, अपनी टीम में शामिल किया। फिर वह दोबारा 2018 में मुंबई का हिस्सा बने। तब से अब तक, वह टीम मुंबई से ₹3.2 करोड़ की फीस ले रहे हैं।

        सूर्य कुमार यादव की Net-Worth $ 5 million है। सूर्यकुमार यादव के पास एक BMW 530D है। जिसकी कीमत लगभग 70 लाख रुपए है। इसके अलावा, इनके पास Toyota Fortuner, The Mahindra Thar जैसी गाड़ी इनके गैराज की शोभा है।Harley-Davidson और Suzuki की Hayabusa Bike भी है। जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए है।

Read: Rahul Tewatia Biography in Hindi | क्रिकेट का उभरता हुआ, नया सितारा

T-20 वर्ल्ड कप 2021 मे चयन
Surya Kumar – Selects in T-20 World Cup 2021

अक्टूबर 2021 में होने वाली T-20 World Cup Team में उनका selection हो गया। IPL-2021 में उनका फार्म कुछ खराब था। लेकिन league matches के आखिरी match में, उन्होंने 82 रन बनाए। इस तरफ पूरे IPL के 14 matches में उन्होंने 317 रन बनाए। 

     सूर्या के जीवन से हमें सीखने को मिलता है। कि हो सकता है, आप तो चाह रहे हो। वह आपको थोड़ी देर से मिले। लेकिन अगर कोशिश को रोक दिया जाए। तो वह कभी नहीं मिलेगी। 

माना कि मुश्किल है सफर, पर सुन ओ मुसाफिर।

कहीं अगर तू रुका, तो मंजिल आएगी न फिर।

कदम-कदम मिलाए जा, गगन-गगन झुकाया जा।

रख हौसला, कर फैसला, तुझे वक्त बदलना है।

      सूर्यकुमार यादव ने आखिरकार इतने लंबे इंतजार के बाद। अपनी जगह Indian Team में बना ली। हम सभी कामना करते हैं कि वह ऐसे ही इंडियन टीम के लिए, जबरदस्त performance देते रहें।

सूर्या का T20 वर्ल्ड कप 2022 में शानदार प्रदर्शन
Surya Kumar – Brilliant Performance in T20 World Cup 2022

    सूर्यकुमार यादव का T20 वर्ल्ड कप – 2022 में, अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है। वह आतिशी बल्लेबाजी करते हुए, वर्ल्ड कप के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। वर्ल्ड कप में, अब तक उन्होंने पांच मैच खेले। जिनमें 225 रनों का योगदान दिया। इसके साथ ही 3 अर्धशतक भी अपने नाम किए।

      10 नवंबर 2022 को, इंग्लैंड के साथ होने वाले Semi Finale में, उनका प्रदर्शन एक बार फिर देखने को मिलेगा।

आपको इसे भी जानना चाहिए :

Leave a Comment