Shardul Thakur Biography in Hindi। छह गेंदों में छह छक्के लगाने वाला खिलाडी

Shardul Thakur Biography in Hindi। शार्दुल ठाकुर की पूरी कहानी। शार्दुल ठाकुर का जीवन परिचय। Shardul Thakur Untold Story। Biography of Shardul Thakur in Hindi। Shardul Thakur Lifestyle। Shardul Thakur Family, House, Cars and Girlfriend। Shardul Thakur Income and Net Worth। Shardul Thakur Age, Height, Career, Lifestyle     

यह कहानी है। एक ऐसे संघर्ष की, जो बिल्कुल अविश्वसनीय सी लगती है। यह कहानी है। एक ऐसी जिद की, जिसके सामने बड़ी से बड़ी चुनौतियां भी हार मान जाती है। यह कहानी है। एक सपने को सच कर दिखाने की, जो हर किसी के बस की बात नहीं लगती। इस कहानी की शुरुआत होती है। महानगरी मुंबई से 87 किलोमीटर दूर, एक छोटे से शहर पालघर से। आज इस छोटे से शहर से निकलकर, शार्दुल ठाकुर दुनियाभर में, भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।  

      यह कहानी है। एक ऐसे खिलाड़ी की। जिसने ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को गाबा के मैदान पर नाकों चने चबवा दिए। जिसने 6 रणजी मैचों में, 26 विकेट चटकाने के लिए, मात्र 27 रन खर्च किए। एक ऐसा खिलाड़ी जिसने स्कूल टूर्नामेंट के मैच में, छह गेंदों पर लगातार, छह छक्के जमाए। जो धोनी, रोहित, कोहली सबका favorite All Rounder है। यह कहानी है। अपनी Batting और Balling style की वजह से प्रसिद्ध। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की। 

      यह एक ऐसे क्रिकेटर हैं। जिन्होंने इंडियन टीम में आने से पहले, 10 नंबर की जर्सी पहनी। जो इससे पहले, सिर्फ सचिन तेंदुलकर पहना करते थे। जिसकी वजह से, यह सोशल मीडिया और प्रिन्ट मीडिया में बहुत प्रचलित हुए। कई लोगों ने, उनका विरोध भी किया। वही कई लोगों ने, उनका support भी किया। यह टीम इंडिया में Medium-fast bowlers के तौर पर खेलते हैं। इसके साथ ही, वह अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं। यह कोई और नही, शार्दुल ठाकुर है।

Shardul Thakur Indian Cricketer Biography

Shardul Thakur - An Introduction

 

शार्दूल ठाकुर क्रिकेटर 

एक नज़र

पूरा नाम

शार्दुल नरेंद्र ठाकुर

उपनाम

लार्ड, ठाकुर

जन्मतिथि

16 अक्टूबर 1991

जन्म स्थान

पालघर महाराष्ट्र

पिता

नरेंद्र ठाकुर

माता

हंसा ठाकुर

स्कूल

●आनंद आश्रम कन्वेंट इंग्लिश हाई स्कूल, पालघर, मुंबई 

●स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, पालघर, मुंबई

विश्वविद्यालय

मुंबई विश्वविद्यालय मुंबई

व्यवसाय

भारतीय क्रिकेटर, तेज गेंदबाज

अंतरराष्ट्रीय शुरुआत

वनडे 31 अगस्त 2017 श्रीलंका के खिलाफ

टेस्ट मैच 12 अक्टूबर 2018 वेस्टइंडीज के खिलाफ

T20 21 फरवरी 2018 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ

बल्लेबाजी शैली

दाहिने हाथ के बल्लेबाज

गेंदबाजी शैली

दाहिने हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज

टर्निंग पॉइंट

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन, 2015 में प्रीमीयर लीग में तेज गेंदबाज के रूप में चयन।

कोच

दिनेश लाड

जर्सी नंबर

10 – भारत 

10 – IPL

IPL टीम

चेन्नई सुपर किंग्स 2018-21

गर्लफ्रैंड

ज्ञात नही

इनकम

₹55 लाख+

₹ 2.6 करोड़ /

 IPL Season

नेटवर्थ

$6 मिलियन (2021)

शार्दुल ठाकुर का प्रारम्भिक जीवन व परिवार
Shardul Thakur - Early Life & Family

शार्दुल ठाकुर का जन्म 16 अक्टूबर 1991 को महाराष्ट्र के पालघर में हुआ। इनका जन्म एक राजपूत परिवार में हुआ था। उनके पिता नरेंद्र ठाकुर एक किसान हैं। जो गांव में खेती करते थे। इसके साथ ही नारियल बेचने का काम किया करते थे। शार्दुल की मां का नाम हंसा ठाकुर है। जो कि एक ग्रहणी है।

       जैसे कि हर एक भारतीय, क्रिकेट खेलता है। शार्दुल भी को स्कूल के वक्त से ही क्रिकेट का शौक था। जो बाद में, जुनून में तब्दील हो गया। टीवी पर प्रोफेशनल क्रिकेट को देखकर, उन्हें भी सीजन बॉल से खेलने का मन किया। पालघर के किसी भी स्कूल में, सीजन बॉल से क्रिकेट नहीं खेली जाती थी। इसीलिए शार्दुल के पिता, अपनी family के साथ वलसाड में shift हो गए।

      क्योंकि वलसाड के तारापुर विद्या मंदिर में, सीजन बॉल से क्रिकेट खेली जाती थी। शार्दुल ने बहुत ही जल्द क्रिकेट के basics को सीखा। शार्दुल बैटिंग और बॉलिंग, दोनों से ही अपनी टीम को मैच जिताते थे। बाद में, उन्होंने स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल join कर लिया।

शार्दुल को क्रिकेट मे मिली पहचान
Outstanding Performance of Shardul Thakur

2006 की हैरिस शील्ड ट्रॉफी में स्वामी विवेकानंद स्कूल की तरफ से खेलते हुए। शार्दुल ने एक ओवर में, छह छक्के मारे। ऐसा करने वाले, वह तीसरे cricketer बन गए। कोच दिनेश लाड, जो कि रोहित शर्मा के भी कोच रह चुके थे। उन्होंने शार्दुल को बहुत कुछ सिखाया।

       वह कहते हैं कि शार्दुल एक बहुत ही talented बच्चा है। जिसमें हमेशा से सीखने की चाह रही है। अपने स्कूल क्रिकेट में, बहुत बार जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर। शार्दुल ने कई बार अपनी टीम को मैच में जीत दिलवाई है। पालघर में सब शार्दुल को Palghar Express के नाम से बुलाने लगे। 10th के बाद, शार्दुल ने मुंबई के क्रिकेट एकेडमी में, admission ले लिया।

शार्दुल का क्रिकेट मे संघर्ष
Shardul Thakur - Struggling Story

शार्दुल की क्रिकेट एकेडमी, पालघर से 90 किलोमीटर दूर थी। इसकी वजह से उन्हें सुबह 4:30 बजे की लोकल ट्रेन पकड़कर एकेडमी पहुंचना होता था। यह उनके रोज का Schedule था। ट्रेन में सफर करते passengers, उनसे पूछते थे। कहां से हो। पिता क्या करते हैं। क्या करने जा रहे हो। वह सभी जानने पर कहते थे।

      क्यों अपना time-pass कर रहे हो। अपने पिता की खेत पर मदद करो। क्रिकेट में कुछ नहीं रखा। इतनी दूर से आकर थोड़ी न, कोई इंडिया के लिए खेलता है। लेकिन शार्दुल को पता था। जब उन्होंने क्रिकेट को इतना समय दिया है। तो उनको, उसका फल भी जरूर मिलेगा। वह उन passengers की बातें सुनकर, बिल्कुल भी demotivate  नहीं होते थे। 

यह जिंदगी हसीन है, इससे प्यार करो। अभी है रात, तो सुबह का इंतजार करो।। वह पल भी आएगा, जिसकी ख्वाहिश है।

रब पर रखो भरोसा, वक्त पर एतबार करो।।

     शार्दुल ने मेहनत की। Local tournament में, अच्छे performance की वजह से। साल 2012 में, मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम में, उनका selection हुआ। राजस्थान के खिलाफ, उनका डेब्यू हुआ। लेकिन पूरे tournament में, उनका अच्छा performance नहीं था। चार मैच में सिर्फ चार विकेट। वह भी 82 के average से।

      बढ़ती उम्र के साथ-साथ शार्दुल का weight भी बढ़ गया। लोग कहने लगे, कितना मोटा है। कैसे यह रणजी टीम में, टिक पाएगा। उस वक्त शार्दुल का weight 84 kg था। फिर उन्होंने अपनी fitness पर काम किया। कुछ ही महीने में, अपना weight 13 kg कम किया। अगले सीजन में, फिर से रणजी ट्रॉफी में वापसी की।

      2013 के रणजी ट्रॉफी में, शार्दुल ने छह मैचों में 26.25 के average से, 27 विकेट झटके। जिसमें एक लगातार पांच विकेट भी थे। साल दर साल उनका performance ऐसे ही निखरता चला गया। अगले साल 2014-15 के रणजी ट्रॉफी सीजन में 20.81 के average से 10 मैचों में, 48 विकेट झटके। शार्दुल ने घरेलू क्रिकेट में 12 बार, 5 विकेट लेने का कारनामा किया है।

शार्दुल ठाकुर का List A Category मे डेब्यू
Shardul Thakur - Debut in List A Category

27 फरवरी 2014 को विजय हजारे ट्रॉफी में, मुंबई की तरफ से List A Cricket में उनका डेब्यू हुआ। अपने शानदार domestic record की वजह से। 2014 के IPL में पंजाब किंग्स ने शार्दुल को ₹20 लाख के base price पर खरीद लिया। उस साल उन्हें मौका नहीं मिला। वह बेंच पर ही बैठे रह गए।

       2015 – IPL में उनका Delhi Daredevils के खिलाफ डेब्यू हुआ। 3 ओवर में 38 रन देकर, उन्होंने सिर्फ एक विकेट ली। 2015-16 रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ, 8 विकेट झटककर, उन्होंने मुंबई को 41th रणजी ट्रॉफी टाइटल जीतवाया। लोग कहने लगे कि शार्दुल T-20 के लिए नहीं बने है। 2016 के ILP के बीच में ही पंजाब किंग्स ने शार्दुल से कहा। हम लोग आपको release कर रहे हैं।

     बीच IPL में बिना मौका मिले, निकाला जाना। किसी भी player के self-confidence की धज्जियां उड़ा सकता था। लेकिन शार्दुल ने सोचा। मेरे लिए, कुछ बहुत अच्छा लिखा होगा। उस साल पुणे सुपरजायंट ने उन्हें खरीद लिया। Domestic Season में, वह अभी भी अच्छा perform कर रहे थे। 2016 में वेस्टइंडीज tour के लिए, Indian 17-member squad में उनका नाम आया।

       लेकिन यहां पर भी, उनको matches नहीं मिले। यह बात थी कि शार्दुल अपनी skills को better करने का मौका नहीं छोड़ते थे। उन्हें इंडिया के Best Batsman को net पर bowling करने का मौका था। जिससे उनकी bowling में और धार आ रही थी। 2017- IPL में, उन्हें matches मिलने लगे। Tournament के 12 मैचों में, 28.6 के average से उन्होंने 11 विकेट लिए। उनकी best performance 19 रनों में 3 विकेट की रही।

शार्दुल का वनडे इंटरनेशनल मे चयन
Shardul Thakur - Debut in International Cricket

2017 में श्रीलंका के खिलाफ ODI Team में उनका चयन हुआ। 31 अगस्त 2017 को, आखिरकार उन्हें इंडिया की जर्सी पहनने को मिली। सचिन तेंदुलकर के बाद, शार्दुल ठाकुर 10 नंबर की जेर्सी पहनने वाले। दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने। लेकिन इसके बाद, controversy की वजह से। उन्होंने अपनी जर्सी का नंबर बदलकर, 54 रख लिया।

      21 फरवरी 2018 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ, इनका T20 में डेब्यू हुआ। 2018 – IPL auction में चेन्नई सुपर किंग ने शार्दुल को 2 करोड़ 60 लाख में खरीद लिया। उन्होंने पूरे tournament के 13 मैचों में, 26.93 के average से 16 विकेट चटकाए।

       मार्च 2018 की Nidahas Trophy में, श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने अपने कैरियर की best bowling की। शार्दुल ने 27 रन देकर, 4 विकेट लिए। वह Man of the Match भी बने। मई 2018 में, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में भी, उन्हें खेलों को नहीं मिला।

  अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका टेस्ट डेब्यु हुआ। वह इंडिया के 294वें test player बन गए। लेकिन दुर्भाग्यवश, 10 ball डालने के बाद ही, उन्हें injury हो गई। उनके दाहिने पैर में Injury हो गई। इस Injury के कारण, उनकी जगह Test और ODI दोनों से ही चली गई। IPL 2019 और 20 में भी, उनका कुछ खास performance नहीं रहा।

    2020-21 मे Australia Tour पर test series लिए, उनका selection हुआ। पहले तीन मैचों में, उनको मौका नहीं मिला। वह बहुत frustrate हो गए थे। एक महीने से ऊपर का इंतजार, उसके ऊपर Quarantine। लेकिन जब मौका मिला। तो उन्होंने दोनों हाथों से accept किया। चौथे टेस्ट में इंडिया का score 186/6 था। शार्दुल बैटिंग करने आए। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर के साथ 127 रन की partnership की। जिसमें उन्होंने अपने career का best 67 रन बनाए।

शार्दुल ठाकुर उर्फ लार्ड शार्दुल

2021 के England Tour में, शार्दुल extra के रूप team में शामिल किए गए। पहले मैच में ही, उनको injury हो गई। लेकिन fourth test में, उन्होंने गजब का comeback किया। उन्होंने पहली inning में 57 और दूसरी inning में 60 रन बनाए। शार्दुल ने बोलिंग में तीन Crucial wicket भी झटके।

      IPL – 2021 में शार्दुल ने 16 मैचों में, 21 विकेट लिए। Final में बहुत ही crucial spell डाला। जिसमें उन्होंने तीन बहुत ही important wicket झटककर CSK को Final में जीत दिलवाई। अक्टूबर 2021 से, T20 वर्ल्ड कप शुरू हो गया है। जिसमे शार्दुल, अक्षर पटेल को replaces करके, भारतीय टीम में शामिल हो गए हैं।

शार्दुल ठाकुर - लाइफस्टाइल, इनकम व नेटवर्थ
Shardul Thakur - Lifestyle, Income & Net Worth

शार्दुल को BCCI की तरफ से, सालाना ₹12 लाख मिलते हैं। वहीं IPL में CSK ने, इनकी salary ₹2.6 करोड़ों है। शार्दुल की Net-worth $6 million के लगभग है। शार्दुल के पास, एक महिंद्रा थार है। जिसकी कीमत लगभग ₹10 लाख है। दूसरी कार, इनके पास मारुति सुजुकी s-cross है। जिसकी कीमत लगभग ₹12 लाख है।

Must Watch 🤣

Video Thumbnail

Leave a Comment