KL Rahul Cricketer Biography in Hindi। T20 क्रिकेट का असली बादशाह

केएल राहुल का जीवन परिचय, जीवनी, पत्नी, पूरा नाम, खेलकूद से जुड़े आंकड़े, जर्सी नंबर, अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू [ KL Rahul Biography in Hindi, career, success story, full name, girlfriend, wife, age, net worth]

खेलोगे कूदोगे, तो होगे बेकार। पढ़ोगे लिखोगे, तो बनोगे होशियार। बेशक यह कहावत, हम और आप पर fit बैठती हो। लेकिन दुनिया में, कुछ ऐसे भी लोग हैं। जो पढ़ाई-लिखाई में होशियार होते हुए भी। पढ़ाई के उलट क्षेत्रों में, अपनी मंजिल तय करने का risk बड़े चाव से लेते हैं। ऐसे ही एक खिलाड़ी है। जिन्होंने मैट्रिक में 90% अंक पाने के बावजूद, क्रिकेट को अपना career बनाया।

     एक ऐसा खिलाड़ी, जिसे वर्तमान समय में तकनीकी रूप से सक्षम। भारत का सबसे बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज माना जाता है। यह कहानी है। एक ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी की। जिसने ICC के तीनों Format में शतक लगाने का कारनामा किया हो। यह कहानी है। IPL में 14 गेंदों में 50 रन बनाने वाले Cricketer की।  ये कहानी है। भारतीय टीम के राहुल द्रविड़ माने जाने वाले केएल राहुल।

       यदि बात भारत की हो रही हो और उसमें क्रिकेट की बात न हो। तो वह चर्चा ही अपने आप में अधूरी-सी लगती है। यहां लोग क्रिकेट को, धर्म की तरह पूजते हैं। वही क्रिकेटर्स को भगवान मानते हैं। क्रिकेट के प्रति इसी दीवानगी ने, हमारे देश में कई प्रतिभाशाली Cricketers को जन्म दिया। आज हम ऐसे ही प्रतिभाशाली Cricketer के बारे में जानेंगे। जिसने अपने प्रदर्शन के बल पर। आज हर क्रिकेट प्रेमी के जेहन में अपना नाम अंकित किया है। यह बात है। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज KL Rahul की।

KL Rahul Cricketer Biography in Hindi

केएल राहुल का जीवन परिचय
KL Rahul Biography in Hindi

पूरा नामकन्नौर लोकेश राहुल
उपनामकेएल राहुल
जन्मतिथि18 अप्रैल 1992
जन्म स्थानगलौर, कर्नाटका
पिताकेएन लोकेश (डीन)
माताराजेश्वरी (प्रोफ़ेसर इतिहास)
बहनभावना
स्कूलएनआईटी के इंग्लिश मीडियम स्कूल सूरथकल
कॉलेजश्री भगवान महावीर जैन विश्वविद्यालय बेंगलुरु
शैक्षिक योग्यतास्नातक वाणिज्य
व्यवसायभारतीय क्रिकेटर बल्लेबाज और विकेटकीपर
अंतरराष्ट्रीय डेब्यूटेस्ट मैच- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ- 26 दिसंबर 2014 
वनडे- जिंबाब्वे के खिलाफ – 11 जून 2016 
T20- जिंबाब्वे के खिलाफ – 18 जून 2016
टर्निंग पॉइंट2014-15 के डोमेस्टिक सीजन में 1033 रन
बल्लेबाजी शैलीदाएं हाथ के बल्लेबाज
जर्सी नंबर11- भारत 11- IPL
कोचसैमुएल जयराजके जी अनिलसोमशेखर शिरागप्पी
गर्लफ्रेंडऐलिक्जिर नाहर ( मॉडल)
निधि अग्रवाल
अथिया शेट्टी (सुनील शेट्टी की बेटी)
इनकमRetainer fee – 3 करोड़
Test fee – ₹15 लाख
ODI fee – ₹6 लाख 
T-20 fee – ₹3 लाख 
IPL fee – ₹11 करोड़
नेट-वर्थ$106 मिलियन

केएल राहुल का बचपन व परिवार
KL Rahul – Early Life & Family

केएल राहुल का जन्म 18 अप्रैल 1992 को मंगलौर के गलौर में हुआ था। राहुल के पिता डॉक्टर केएल लोकेश, सूरथकल स्थित एनआईटी के Department of Civil Engineering के head और एक प्रोफ़ेसर Professor हैं। इनकी माता राजेश्वरी Mangalore University में History की Professor हैं। परिवार में राहुल के अलावा, उनकी एक छोटी बहन भी है। जिनका नाम भावना है।

      राहुल के पिता की केएल लोकेश एक बड़े academic होने के बावजूद। भारतीय क्रिकेट के legend सुनील गावस्कर के बड़े fan थे। जिसके कारण वे अपने बेटे का नाम, सुनील गावस्कर के बेटे के नाम पर रखना चाहते थे। लेकिन उन्होंने गलती से, रोहन के बजाय राहुल रख दिया। लेकिन जब तक, उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। तब तक राहुल का Birth Certificate बन चुका था।

      पिता का क्रिकेट के प्रति जुनून और दीवानगी का ही असर था। कि राहुल बचपन से ही क्रिकेट के बड़े दीवाने थे। इस बारे में, उनके पिता डॉ लोकेश कहते हैं। राहुल छोटी-सी उम्र में ही क्रिकेट खेलने लगा था। फिर उन्होंने देखा कि वह ज्यादा क्रिकेट में ज्यादा ही interest लेने लगा। तब उन्होंने राहुल से कहा कि तुम क्रिकेट के साथ-साथ, अपनी पढ़ाई को भी तवज्जो दोगे। तभी तुम अपने क्रिकेट को carry-on रख सकते हो।

      राहुल ने अपने पिता की बात मानी। फिर अपने दोनों प्रारंभिक interest पर बराबर ध्यान देने लगे। जिसका result जल्द ही देखने को मिला। जब एनआईटी के मैदान में मैच खेलते हुए। पड़ोसी घरों के खिड़कियों के कांच टूटने लगे। लेकिन 11 वर्ष के राहुल, उस समय टेनिस की बॉल से क्रिकेट खेला करते थे। उसी समय मंगलौर जिले के Under-13 की टीम का selection हो रहा था। राहुल भी अपने पिता के साथ वहां गए। लेकिन select होने में नाकामयाब रहे। इसी प्रकार जाने : Surya Kumar Yadav Biography in Hindiवर्ल्ड कप मे चमकेगा सूर्या।

केएल राहुल की शिक्षा
Education of KL Rahul

केएल राहुल के माता-पिता का एकेडमिक होने के कारण। उनका व्यवहार व स्वभाव  मृदुल है। वह हर काम बड़े आत्मविश्वास के साथ करते हैं। जिसके कारण वह अपने parents के इच्छा के खिलाफ, क्रिकेट को अपना Career बना सके। केएल राहुल की प्रारंभिक शिक्षा NIT के इंग्लिश मीडियम स्कूल से हुई।

      लेकिन जब वह अपनी schooling पूरी कर चुके थे। तब उनके Parents की इच्छा थी। कि उनका बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई करें। लेकिन वह अपने बेटे के सपनों को, सच होते देख। अपनी इच्छा को दबा लिया। केएल राहुल को श्री भगवान महावीर जैन कॉलेज, बेंगलुरु से बीकॉम करने की इजाजत दे दी। जिसे केएल राहुल पूरा कर चुके हैं।

केएल राहुल की क्रिकेट ट्रेनिंग
Cricket Training of KL Rahul

राहुल के पिता अपने बेटे की cricketing skill से पूरी तरह से वाकिफ थे। इसलिए उन्होंने राहुल को, औपचारिक क्रिकेट सीखने के लिए, दक्षिण कन्नड़ क्रिकेट एसोसिएशन के नेहरू मैदान में ले गए। जहां क्रिकेट गुरु सैमुएल जयराज से, उनकी cricket की प्रारंभिक शिक्षा शुरू हुई। लेकिन 11 वर्ष राहुल का क्रिकेट का सफर, इतना आसान नहीं था।

    उन्हें रोज सूरथकल स्कूल से 20 किलोमीटर दूर, एकेडमी तक पहुंचने के लिए। बस में घंटों समय बिताना पड़ता था। लेकिन राहुल हमेशा से, क्रिकेट सीखने में सबसे आगे रहे। इस बारे में उनके कोच जयराज कहते हैं। राहुल लगभग सभी बच्चों में सबसे छोटा था। इसलिए हम उसे विकेट अपने पास रखने के लिए कहते थे।

       इस कारण उसमें Wicket keeping करने की इच्छा जगी। जो उसके लिए, फायदे का ही सौदा रहा। छोटी-सी उम्र से Wicket keeping करने से, उसे bowler के हाथ और गेंद को नजदीक से देखना आ गया। यह आदत उसकी batting skill को मजबूत करने में, बहुत मददगार रही। जल्द ही राहुल अपनी उम्दा batting performance से, अपनी मंगलौर टीम पर धाक जमाने लगे।

      इस बात की पुष्टि करते हुए। कोच जयराज कहते हैं। जब राहुल जल्दी आउट हो जाता था। तो पूरी की पूरी मंगलौर की टीम 100 रन के अंदर all-out हो जाती थी। लेकिन जब वह अच्छा खेलता। तो उसके बल पर मंगलौर, बेंगलुरु जैसी बड़ी टीम को आसानी से हरा देती थी। ओवर में 2 रन, बाउंड्री और अंतिम बाल में सिंगल लेकर। स्ट्राइक अपने पास रखना। उनके बैटिंग स्टाइल की पहचान थी। इसी प्रकार जाने : Shardul Thakur Cricketer Biographyछह गेंदों में छह छक्के लगाने वाला खिलाडी।

केएल राहुल को राहुल द्रविड़ ने सराहा
Rahul got appreciation from Rahul Dravid

केएल राहुल अब तक मंगलौर की Under-13 टीम में शामिल हो चुके थे। एक दिन वह चिन्नास्वामी स्टेडियम में, किसी category में match खेल रहे थे। वहां पर पहले से ही The Indian Wall कहे जाने वाले, राहुल द्रविड़ मौजूद थे। केएल राहुल ने भी मौके पर चौका मारते हुए। डबल सेंचुरी मारी।

      राहुल द्रविड़ केएल राहुल से बहुत impress हुए। उन्होंने उनके कोच से कहा। इसका अच्छे से ख्याल रखना। उनके कोच गर्व करते हुए कहते हैं। मुझे जानकर बड़ी खुशी हुई। राहुल भारतीय क्रिकेट legend द्रविड़ का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे। इससे उन्हें बड़ी तसल्ली हुई। कि वह सही रास्ते पर हैं। 

        केएल राहुल को मंगलौर में कर्नाटक के पूर्व खिलाड़ी सोमशेखर शिरागप्पी और के जी अनिल कुमार के छत्रछाया में भी रहने को मिला। जिनसे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। जिस कारण राहुल प्रारंभिक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन चुके हैं। इसलिए अब मंगलौर में उनके लिए, सीखने के लिए कुछ भी नहीं था।

केएल राहुल का डेब्यू व शानदार प्रदर्शन

17 साल की उम्र में, राहुल अपनी फैमिली के साथ बंगलुरु में shift हो गए। जहाँ उन्हें अपने बेहतर खेल के लिए, बड़ा इनाम मिला। जब 2010 का साल, उनके लिए तेहरी खुशी का मौक़ा लेकर आया। एक तरफ उनका selection, Under-19 World Cup के लिए,भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ। 

      वहीं दूसरी ओर कर्नाटक के लिए खेलते हुए। पंजाब के खिलाफ फर्स्ट क्लास मैचों में डेब्यू करने का मौका मिला। तीसरी ओर list A के लिए, हैदराबाद के खिलाफ डेब्यू किया। जहाँ उनके तीनों ही डेब्यू शानदार रहे। राहुल के First Class मैचों का पहला सीजन, रनों से भरा पड़ा रहा।

  केएल राहुल ने 2010 और 2011 के सीजन में 1033 रन बनाए। जिसमें उन्होंने तीन यादगार शतक भी बनाए। फाइनल मैच में, महाराष्ट्र के खिलाफ 131 रनों की दर्शनीय पारी खेली। उन्हें team से back injury के कारण, निकाल दिया गया था। जिसके कारण वह 2011-12 के सीजन में एक भी मैच नहीं खेल सके।

      Season 2012-13 के लिए, वह पूरी तरह fit थे। लेकिन उनका performance average रहा। लेकिन वे कभी रुके नहीं। अभी Batting Skill की बदौलत 2013 -14 के season में, 1158 रन बनाकर। सबसे अधिक रन बनाने के मामले में, केदार जाधव के बाद, दूसरे खिलाड़ी रहे। इसी season में उन्होंने गोवा के खिलाफ कर्नाटक को जीत दिलाई। इसी प्रकार जाने : शुभमन गिल का जीवन परिचयShubman Gill Biography in Hindi।

केएल राहुल का T20 मे डेब्यू
KL Rahul – Debut in T20 Cricket

केएल राहुल ने 2013 में, जो रनों का अंबार खड़ा किया था। उससे BCCI को  प्रभावित करना पर्याप्त था। BCCI की Selection team ने उन्हें 2014 के ऑस्ट्रेलिया tour के लिए। रोहित शर्मा का replacement के तौर पर चुना। लेकिन वह दोनो पारियों में, 3 और 1 रन बनाकर सफल डेब्यू करने में नाकाम रहे।

      लेकिन उन्हें इस tour पर विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और अजिंक्य रहाणे जैसे बड़े खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखने को मिला। कर्नाटक का तेजी से उभरता हुआ खिलाड़ी होने के कारण पुणे उन्हें 2013 में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु द्वारा खरीद लिया गया जहां उन्हें पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कीपिंग करने का सुनहरा मौका मिला।

     साल 2014 केएल राहुल के लिए, बहुत खास था। उन्होंने साउथ जोन के लिए खेलते हुए। सेंट्रल जोन के विरुद्ध दिलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच की दोनों पारियों में शानदार शतक लगाए। उन्होंने 185 और 130 रन बनाए। उत्तर प्रदेश के खिलाफ, रणजी मैचों में 448 बालों पर 337 रन बनाये। वो तिहरा शतक मारने वाले कर्नाटक के पहले खिलाड़ी बन गए। रणजी मैच के final में, तमिलनाडु के खिलाफ 188 रन बनाए। इस तरह उन्होंने रणजी के, इस सीजन में 93.11 के लाजवाब औसत से रन बनाए।

केएल राहुल का IPL व ODI मे प्रदर्शन

2014 के IPL Season में सनराइज, हैदराबाद की ओर से खेले। 2016 को वह एक बार फिर से, अपनी पुरानी IPL Team रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से जुड़ गए। केएल राहुल ने IPL मैचों में शानदार performance की। 2016 में जिंबाब्वे के दौरे पर गई। भारतीय ODI और Test team के लिए टिकट कटाया।

     जहां उन्होंने 11 जून 2016 को जिंबाब्वे के खिलाफ खेले गए। पहले ODI Match में वह कर दिखाया। जिसे भारतीय क्रिकेट के 40 वर्षों में, किसी ने भी नहीं किया। उन्होंने ODI डेब्यु मैच में, शतक ठोक कर। 40 वर्ष के भारतीय क्रिकेट में, एक नया इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले और एकमात्र खिलाड़ी हैं। इस सीरीज में, उन्होंने 196 रन बनाए। एक बार Man of the Match और Man of the Series का awards जीतने में सफल रहे। इसी प्रकार जाने : हार्दिक पांड्या जीवन परिचयHardik Pandya Biography in Hindi (Net worth)।

KL Rahul – Affairs and Wife

वैसे तो केएल राहुल का अफेयर कई लड़कियों के साथ रहा। राहुल का Elixir Nahar के साथ अफेयर रहा। जो कि एक Model है। इसके बाद, राहुल का सोनम बाजवा के साथ अफेयर रहा है। जो कि एक एक्ट्रेस हैं। फिलहाल  केएल राहुल अपनी गर्लफ्रेंड अथिया सेठी को लेकर चर्चा में हैं।

    अथिया सेठी जो कि बॉलीवुड के चिर-परिचित super star सुनील शेट्टी की बेटी है। यह दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। अथिया अपना कैरियर बनाने के लिए, बॉलीवुड में कदम रख चुकी है। इनकी डेब्यू फिल्म ‘हीरो’ थी। इसके बाद, वह नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ ‘मोतीचूर’ और ‘चकनाचूर’ में भी नजर आई।

      यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई। लेकिन अथिया की एक्टिंग को सभी ने सराहा है। अथिया और राहुल की लव स्टोरी, तब सामने आई। जब राहुल ने अथिया के बर्थडे पर, उनकी एक फोटो पोस्ट करके comment किया। इसके बाद से राहुल और अथिया की नज़दीकियां और भी ज्यादा बढ़ गई। इन दोनों को इंस्टाग्राम पर active देखा जा सकता है। इस बारे में सुनील शेट्टी ने भी सहमति दे दी है।

    आखिरकार 21 जनवरी 2023 को, राहुल और अथिया शादी के बंधन में बंध गए। इनकी शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई। शादी के अवसर पर केएल राहुल के उनके ससुर सुनील शेट्टी ने, मुंबई में एक आलीशान बंगला गिफ्ट किया है। जिसकी कीमत लगभग ₹50 करोड़ आँकी की गई है। इसके अलावा इन दोनों को करोड़ों रुपए के उपहार मिले हैं।

केएल राहुल की इनकम व नेटवर्थ
KL Rahul – Income & Net Worth

साल 2014 में केएल राहुल को सनराइजर्स हैदराबाद ने, 1 करोड़ की कीमत पर खरीदा। फिर साल 2016 में वापस RCB का हिस्सा बने। 2017 का IPL Season, केएल राहुल अपने कंधे की चोट की वजह से नहीं खेल पाए। फिर 2018 के season में, केएल राहुल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 11 करोड़ की भारी रकम देकर खरीदा। 2019 के IPL में भी राहुल किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा रहे। 2020 व 21 में केएल राहुल पंजाब इलेवन के कप्तान के रूप में 11 करोड़ में खरीदे गए।

          केएल राहुल की Retainer fee 3 करोड़ रुपए है। Test fee ₹15 लाख, ODI fee ₹6 लाख और टी-20 की fee ₹3 लाख है। वही IPL की फी ₹11 करोड़ है। इनकी नेट-वर्थ लगभग 106 करोड़ है। केएल राहुल के पास Mercedes AMG C 43 है।

आपको इसे भी जानना चाहिए :

Leave a Comment