ईशान किशन बायोडाटा | ईशान किशन का जीवन परिचय |Ishan Kishan Biography in Hindi

ईशान किशन बायोडाटा – ईशान किशन का जीवन परिचय। ईशान किशन बायोग्राफी। ईशान किशन के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े। Ishan Kishan Biography In Hindi। Ishan Kishan Wiki In Hindi। Ishan Kishan Family Background। Ishan Kishan Full Details। Ishan Kishan Net Worth

अगर आप किसी भी काम को लगातार मेहनत और लगन करते रहते हो। तो आपको, अपनी मंजिल को पाने में, ज्यादा समय नहीं लगता है। वही क्रिकेट एक ऐसा खेल है। जो भारत में हर एक बच्चा खेलता है। उन्ही में से किसी बच्चे में, धीरे-धीरे क्रिकेटर बनने का जुनून पैदा होता है। वहीं कई बच्चे तो pressure में आकर, इस जुनून को दबा देते हैं। 

     वहीं कोई ऐसा भी होता है। जो अपने जुनून को, आसमान की बुलंदियों पर बैठाये रखता है। लगातार मेहनत और संघर्ष करके, आखिरकार अपनी मंजिल को पा ही लेता है। यूं तो बिहार की धरती पर से, अनेकों रत्नों में जन्म लिया है। सब ने अपने कर्म और हुनर से, सिर्फ बिहार ही नहीं। वरन विश्व भर में बिहार का नाम रोशन किया है।

       इसी श्रंखला में, बिहार के तेजी से उभर रहे युवा क्रिकेटर ईशान किशन भी हैं। जिन्होंने बेहद कम समय में, क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। ईशान किशन ने महज 20 वर्ष की उम्र में वह कीर्तिमान स्थापित कर लिया। जो बड़े-बड़े क्रिकेटर नहीं कर पाए। Under-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप एक ऐसा tournament है। जिसने न सिर्फ भारत को, बल्कि दुनिया के तमाम देशों को, सालों से युवा talent देने का काम किया है।

        भारत के विराट कोहली, न्यूजीलैंड के Kane Williamson,  और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ। यह सभी खिलाड़ी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप से ही, लोगों की नजरों में आए थे। आज यह खिलाड़ी दुनिया में मौजूदा समय के सबसे बड़े खिलाड़ी बन चुके हैं। अंडर-19 से ही भारतीय टीम में आए। ईशान किशन ने अपना अच्छा खासा नाम बना लिया है।

ईशान किशन बायोडाटा

Ishan Kishan - An Introduction

 

ईशान किशन 

भारतीय बल्लेबाज गेंदबाज व विकेटकीपर

पूरा नाम

ईशान किशन पांडे


उपनाम

• ईशान 

• डिफिनिट

• पॉकेट डायनामाइट

जन्मतिथि

18 जुलाई 1998

जन्म स्थान

नवादा, बिहार

पिता

प्रणव कुमार पांडे (बिल्डर)

माता

सुचित्रा सिंह (गृहणी)

भाई

राजकिशन (पूर्व राज्य स्तरीय खिलाड़ी)

स्कूल

दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना

कॉलेज

कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पटना


व्यवसाय

भारतीय क्रिकेटर बल्लेबाज और विकेटकीपर

बल्लेबाजी की शैली

बाएं हाथ के बल्लेबाज

गेंदबाजी की शैली

बाएं हाथ के मध्यम तेज गति गेंदबाज



शारीरिक मापदंड

लंबाई : 168 सेंटीमीटर

वजन : 60 किलोग्राम 

छाती : 38 इंच 

कमर : 30 इंच 

बायसेप्स : 12 इंच 

आंखों का रंग : काला 

बालों का रंग : काला

कोच

• संतोष कुमार 

• उत्तम मजान्दर

टर्निंग पॉइंट

रणजी ट्रॉफी में 273 रन बनाने पर




डेब्यू

वनडे : श्रीलंका के खिलाफ 18 जुलाई 2021 

T20I : इंग्लैंड के खिलाफ 14 मार्च 2021

ओडीआई बांग्लादेश के खिलाफ दिसंबर 2022 

टेस्ट : अभी नहीं

वैवाहिक स्थिति/ गर्लफ्रेंड

अविवाहित / अदिति हुंडिया 

इनकम

₹9.5 करोड़

नेट-वर्थ

₹60 करोड़ (लगभग)

ईशान किशन का प्रारंभिक जीवन

 ईशान किशन का जन्म बिहार के नवादा में, 18 जुलाई 1998 को हुआ था। इनके पिता प्रणव पांडे, एक बिल्डर हैं। ईशान की मां सुचित्रा सिंह है, जो एक गृहणी होने के साथ-साथ धार्मिक भी हैं। ईशान के बड़े भाई राज किशन भी state level पर क्रिकेट खेल चुके हैं। वहीं ईशान को भी बचपन से, क्रिकेट में बहुत दिलचस्पी थी। जब भी उन्हें थोड़ा समय मिलता। वह क्रिकेट खेलने के लिए चले जाते।

       ईशान की मां ने उनका नाम ईशान भगवान शंकर के नाम पर रखा। क्योंकि उनके बड़े भाई के नाम के साथ, किशन जुड़ा था। इसलिए उनका नाम भी ईशान किशन रखा गया। ईशान की दादी नवादा में डॉक्टर हैं। पहले इनका परिवार नवादा में ही रहता था। लेकिन बच्चों की पढ़ाई और उनके पिता का बिजनेस, पटना में होने के कारण, वे यहीं पर शिफ्ट हो गए।

      उनकी मां बेटे को पढ़ा-लिखाकर, डॉक्टर बनाना चाहती थी। लेकिन ईशान का पढ़ाई-लिखाई में, मन बिल्कुल भी नहीं लगता था। वह क्लास के दौरान, अपनी कॉपी में क्रिकेट खिलाड़ियों की पिक्चर बनाया करते थे। उनके क्रिकेट खेलने को लेकर, मां उन्हें अक्सर डॉट लगाया करती थी। ईशान की मां नहीं चाहती थी। कि उनका बेटा क्रिकेटर बने।

        इसीलिए वह पूजा-पाठ के साथ-साथ, अपने घर में हनुमान चालीसा का पाठ भी करवाती थी। इसके बावजूद भी ईशान पर, इसका कोई असर नहीं हुआ। वो बाहर क्रिकेट खेलने के अलावा, घर पर भी दिन-रात क्रिकेट के बारे में ही बातें किया करते थे। ईशान के पिता का कहना है कि जब वह 2 साल के थे। तब वह बैट और बॉल लेकर, अपने साथ सोते थे।

ईशान किशन की शिक्षा

 ईशान के माता-पिता ने, उन्हें बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए, पटना के सबसे बड़े स्कूल Delhi Public School (DPS) में दाखिला करवाया। पढ़ाई में कमजोर होने की वजह से, एक बार उन्हें स्कूल से भी निकाल दिया गया था। इसका भी कारण उनका क्रिकेट के प्रति लगाव ही था। ईशान  जब 9th standard में थे। तो वह क्रिकेट खेलने की वजह से, स्कूल नहीं जाते थे।

       इसी कारण से उन्हें स्कूल से निकाला गया था। ईशान किशन बचपन से ही क्रिकेट के बारे में ही, हर वक्त सोचा करते थे। जिसके बाद, ईशान ने फुलवारी के एक प्राइवेट  स्कूल से, अपना इंटरमीडिएट पूरा किया। इसके बाद उन्होंने B.A की पढ़ाई  कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस, पटना से पूरी की।

ईशान के लिए बड़े भाई ने दिया बलिदान

 ईशान के बड़े भाई राजकिशन की क्रिकेट में दिलचस्पी के कारण, उनका पटना क्रिकेट अकादमी में एडमिशन करा दिया गया। ईशान जब 5 साल के हुए, तो उनके पिता उन्हें लेकर उत्तम मजूमदार के पास आए। उन्होंने ईशान को 4-5 शोर्ट्स ही खिलाएं। वह समझ गए, ये लड़का इंडिया खेलेगा। उनके पिता को भी समझ में आया कि ईशान क्रिकेट के लिए ही बने हैं।

      ईशान ने क्रिकेट की शुरुआती बारीकियों को, कोच उत्तम मजूमदार से ही सीखा। फिर एक साल में ही, वह अन्य बच्चों से बहुत आगे निकल गए। इसके बाद उन्हें साथ मिला, कोच संतोष कुमार का। जिन्होंने उनकी विकेटकीपिंग और फील्डिंग को निखारा। दोनों भाइयों ने जी-जान लगाकर, क्रिकेट में मेहनत की। सब कुछ ठीक ही चल रहा था।

       तभी उनके पिता ने दोनों को बुलाकर कहा। क्रिकेट में बहुत risk है। पता नहीं, इसमें कैरियर बनेगा भी या नहीं। इसलिए दोनों में से, किसी एक को ही क्रिकेट खेलने को कहा। क्योंकि राजकिशन पढ़ाई में भी अच्छे थे। इसलिए बड़े भाई राज ने अपने dreams को, ईशान के लिए sacrifice कर दिया। धीरे-धीरे राजकिशन के दिलचस्पी पढ़ाई में बढ़ गई। आज राजकिशन और उनकी पत्नी डॉक्टर हैं।

ईशान ने क्रिकेट के लिए घर छोड़ा

  ईशान लगातार क्रिकेट की राह पर ही चलते रहे। ईशान को पढ़ने में जरा सी भी  दिलचस्पी नहीं थी। ईशान ज्यादातर पटना के ‘मोइनुल हक स्टेडियम’ में प्रैक्टिस करते थे। उन्हें dive मारते हुए, विकेटकीपिंग  बहुत पसंद थी। एक बार स्कूल का विकेटकीपर नहीं आया। ईशान एक अच्छे फील्डर तो थे ही, उन्हें विकेट कीपिंग करने का भी मौका मिला।

     उस दिन ईशान ने दो कैच और एक स्टंपिंग किया। इस तरह उनके विकेटकीपिंग की भी शुरुआत हुई। ईशान बचपन से ही एक प्रतिभावान खिलाड़ी थे। वह हर मैच और टूर्नामेंट में, अच्छी performance  करते थे। लेकिन उन्हीं दिनों राजनैतिक उठापटक के कारण, बिहार क्रिकेट संघ को, बीसीसीआई से मान्यता नहीं मिली थी।

      जिसके कारण उन्हें आगे का रास्ता नहीं दिख रहा था। लेकिन ईशान इन चीजों की परवाह न करते हुए, सिर्फ अपने क्रिकेट पर ध्यान देते थे। लेकिन जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके आगे बढ़ने का कोई रास्ता नहीं बचा है। तो उन्होंने अपने कोच, कुछ सीनियर खिलाड़ी और भाई की सलाह से, अपने पड़ोसी राज्य झारखंड से खेलने का निर्णय लिया। इसलिए वह 15 साल की उम्र में, अकेले ही झारखंड की राजधानी रांची आ गए।

ईशान को क्रिकेट में नहीं पहचान

  ईशान ने धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़ने शुरू की। उन्होंने सबसे पहले Steel Authority of India Limited (SAIL) के लिए खेला। फिर Under-16 टीम के लिए चुने गए। इसके बाद में, वह Under-19 टीम का हिस्सा बने। अपने  शानदार प्रदर्शन की वजह से, वह विजय हजारे ट्रॉफी और बाद में उनका रणजी ट्रॉफी में भी चयन हुआ।

         यह सब उनके माता-पिता और भाई के सपोर्ट की वजह से ही हुआ। ईशान अब सुर्खियों में थे। ईशान के प्रतिभा की पहचान, भारतीय क्रिकेट लीजेंड राहुल द्रविड़ ने की। दिल्ली के खिलाफ, उन्होंने एक इनिंग में 14 छक्के लगाकर, 273 रन बनाए। जो झारखंड की ओर से, किसी भी individual का हाईएस्ट स्कोर था। बांग्लादेश में हुए 2016, अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम के, वह कप्तान थे। 

     जिसमें ऋषभ पंत, आवेश खान, वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी मौजूद थे। वह उस समय सुर्खियों में आ गए। जब पटना में कार ड्राइव करते हुए। एक एक्सीडेंट का शिकार हो गए। उन्हें पब्लिक का आक्रोश भी झेलना पड़ा। तब लोगों को मालूम पड़ा कि ईशान अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम के कप्तान  है। फाइनल में इंडिया, वेस्टइंडीज से हार गई। लेकिन उनकी captaincy को सभी ने appreciate किया।

ईशान का आईपीएल सफर

आईपीएल 2016-17 के लिए गुजरात लायंस ने, ईशान को अपनी टीम में जगह दी। लेकिन उन्हें खेलने का खास मौका नहीं मिला। इसके बाद 2018 के auction में उनके पिता अधिक चिंतित हो गए। जिसके कारण उनका blood pressure भी काफी बढ़ गया था। लेकिन उन्हें जब पता चला कि मुंबई इंडियंस ने, उन्हें अच्छे दामों पर खरीद लिया है। तो वह ठीक हो गए।

    आईपीएल 2018-19 में ईशान का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं था। लेकिन IPL 2020 में, उन्होंने 516 रन बनाए। जो मुंबई इंडियंस की तरफ से highest run scorer थे। आईपीएल 2021 में, उनका फॉर्म कुछ खास नहीं था। लेकिन उन्होंने लीग के आखिरी मैच में, 84 रन बनाए। इसके साथ ही, उन्होंने अपना खोया हुआ फॉर्म वापस पा लिया।

     IPL 2022 में, उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने ₹15.25 लाख में खरीद लिया। इस तरह आईपीएल में युवराज सिंह के बाद, सबसे ज्यादा दामों में बिकने वाले वे दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। उनको मुंबई इंडियंस टीम में पॉकेट डायनामाइट बोला जाता है। क्योंकि उनकी हाइट कम है और वे लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं। IPL 2023 में उनका शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने अपने बल्ले से बता दिया कि टीम को उनकी जरूरत है।

ईशान के इंटरनेशनल क्रिकेट का सफर

  ईशान के शानदार प्रदर्शन के कारण, 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ T20 में उनका सिलेक्शन हो गया। जो कि उनके T20 international career की शुरुआत भी थी। इस मैच में उन्होंने शानदार, अर्धशतकीय पारी भी खेली। 18 जुलाई 2021 को, ईशान ने अपना पहला एक दिवसीय इंटरनेशनल श्रीलंका के खिलाफ शुरू किया।

        उनके शानदार ट्रैक रिकार्ड की वजह से, 2021 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप टीम में भी शामिल किया गया। 10 दिसंबर 2022 को ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ, एकदिवसीय मुकाबले में 210 रनों की बेहतरीन और यादगार पारी खेली थी। इसी के कारण, ईशान वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले, दुनिया के पहले खिलाड़ी बने गए। ईशान ने दुनिया को दिखा दिया कि आप टैलेंट को बांध नहीं सकते।

     इस मैच में, ईशान जब 190 पर खेल रहे थे। तो दूसरी छोर पर विराट कोहली मौजूद थे। ईशान ने विराट से कहा, ‘भैया प्लीज, हमें सिंगल लेने के लिए बोलते रहिए। नहीं तो मैं आगे बढ़कर उड़ा दूंगा। उनकी यह चैट बहुत वायरल हुई थी। इस महान खिलाड़ी की महान सोच। जो अपने क्रिकेट aggregation को काबू करके,  इतिहास बनाना जानते हैं।

     ईशान अपने शानदार प्रदर्शन से, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में भारतीय टीम में जगह बना ली। वे वर्तमान में इंग्लैंड में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे हैं। ईशान किशन 2023 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा होंगे।

ईशान किशन की इनकम व नेटवर्थ

  ईशान किशन के पास एक शानदार घर पटना, बिहार में है। लेकिन यह अभी अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। ईशान के पास BMW 5 Series कार है, जिसकी कीमत लगभग ₹63 लाख है। इनके पास दूसरी कार Ford Mustang है, जिसकी कीमत लगभग ₹70 लाख है। इसके अतिरिक्त इनके पास, एक Mercedes-Benz C Class कार भी है। जिसकी कीमत ₹48 लाख है। 

     ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने ₹15.25 करोड़ में खरीदा था। इसके अलावा इनकी ज्यादातर इनकम, ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। जिसके लिए यह करीब ₹1 करोड़ चार्ज करते हैं। साल 2023 के अनुसार, ईशान किशन की नेटवर्क लगभग ₹60 करोड़ है।

Must Watch 🤣

Video Thumbnail

Leave a Comment