रविन्द्र जडेजा जीवन परिचय | Ravindra Jadeja Biography in Hindi (Updated)

रविन्द्र जडेजा जीवन परिचय। रविन्द्र जडेजा उम्र। रविन्द्र जडेजा की पत्नी। रविन्द्र जडेजा का जीवन परिचय। रविन्द्र जडेजा की जीवनी। Ravindra Jadeja Biography। Ravindra Jadeja Wife। Ravindra Jadeja Age। Ravindra Jadeja Net Worth। Ravindra Jadeja Ipl 2023। Ravindra Jadeja Csk। Ravindra Jadeja Jersey Number।

मिल सके आसानी से उसकी ख्वाहिश किसे है 

जिद तो उसकी है जो मुकद्दर में लिखा ही नहीं

     यह भारतीय टीम के एक अद्भुत ऑलराउंडर खिलाड़ी है। ऑलराउंडर क्रिकेट की डिक्शनरी का एक ऐसा शब्द। जिसकी कीमत क्रिकेट के शुरुआती सालों में कुछ ऐसी थी। जैसे आज बिना किसी ऑलराउंडर के बगैर, मैदान में उतरने वाली टीम की होती है। यानी जीरो बटा सन्नाटा। वहीं समय के साथ, क्रिकेट जगत में हुए इस बदलाव को, भारतीय क्रिकेट ने भी पहचाना।

     एक समय था। जब गिने-चुने ऑलराउंडर ही भारतीय टीम का हिस्सा हुआ करते थे। वही 21वीं सदी में भारतीय क्रिकेट ने, कई ऑलराउंडर खिलाड़ी विश्व क्रिकेट जगत को दिए। उनमें रविंद्र जडेजा एक ऐसा ही नाम है। जिनकी बैटिंग, बॉलिंग और मैदान में उनकी पूर्ति का। हर कोई कायल है। जो आज भारतीय टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। 

      भारत में लोग क्रिकेट को, धर्म का दर्जा देते हैं। वहीं लोग इस खेल से, अपने निजी भावनाओं को भी जोड़कर रखते हैं। इस बात से, यह तो अंदाजा हो ही जाता है।  कि 142 करोड़ की आबादी वाले इस देश में, अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए क्रिकेट खेलना। कोई छोटी बात नहीं है।

      किसी गरीब घर के लड़के के लिए, यह मुकाम हासिल करना, थोड़ा असंभव सा लगता है। लेकिन इन्होंने अपने जुनून, लगन और परिवार के सहयोग से। इस असंभव को भी संभव कर दिखाया है। चलिए, इस खिलाड़ी को थोड़ा करीब से जानते हैं। उनके जीवन से, कुछ प्रेरणादायक बातों को सीखने की कोशिश करते हैं।

रविन्द्र जडेजा जीवन परिचय

Ravindra Jadeja - An Introduction

 

ऑलराउंडर क्रिकेटर – रविंद्र जडेजा

पूरा नाम

रविंद्र सिंह जडेजा राजपूत

उपनाम

• जद्दू

• आरजे 

• सर जडेजा 

• रॉक स्टार

जन्म तिथि

6 दिसंबर 1988

जन्म स्थान

नवग्रामगढ़, जामनगर गुजरात

पिता

अनिरुद्ध सिंह जडेजा (चौकीदार)

माता

स्वर्गीय लता जडेजा (नर्स) 

शैक्षिक योग्यता

ज्ञात नहीं

व्यवसाय

भारतीय क्रिकेटर (ऑलराउंडर)


भाई-बहन

• नैना जडेजा (बड़ी बहन)

• पद्मिनी जडेजा (छोटी बहन)





डेब्यू

वनडे : 9 जनवरी 2004 (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) 

टेस्ट : 12 दिसंबर 2003 (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) 

T20 : 1 दिसंबर 2006 (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ)

बल्लेबाजी की शैली

बाएं हाथ के बल्लेबाज

गेंदबाजी की शैली

स्लो लेफ्टआर्म ऑर्थोडॉक्स

पत्नी

रीवा सोलंकी जडेजा (2016)

बच्चे

निध्याना जडेजा (बेटी)

2017



शारीरिक संरचना

लंबाई : 173 सेंमी

वजन : 62 किलोग्राम

छाती : 40 इंच 

कमर : 32 इंच  

बाइसेप्स : 12 इंच 

आंखों का रंग : काला

बालों का रंग : काला

घरेलू 

आईपीएल टीम

• सौराष्ट्र (घरेलू टीम) 

• चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)


कोच

• देबू मित्रा (सौराष्ट्र कोच) 

• महेंद्र सिंह चौहान

इनकम

₹1.5 करोड़ प्रतिमाह

₹18 करोड़ प्रतिवर्ष

नेटवर्थ

₹115 करोड़

रविंद्र जडेजा का प्रारंभिक जीवन

 रविंद्र जडेजा का जन्म 6 दिसंबर 1988 को, गुजरात राज्य के जामनगर जिले के नवग्रामगढ़ में गुजराती राजपूत परिवार में हुआ था। इनके पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी में चौकीदार के तौर पर काम करते थे। जिनकी तनख्वाह का कोई ठिकाना नहीं था। वहीं इनकी मां लता बेन एक सरकारी अस्पताल में नर्स थी।

        मां को एक कमरे का सरकारी आवास मिला था। जिसमें रविंद्र का बचपन, इसी एक कमरे में, बहुत सी मुश्किलों का सामना करते हुए गुजरा था। मां लता बेन समाज की कुरीतियों और तानो के बीच काम कर रही थी। इसी एक कमरे में 5 लोगों का परिवार रहता था। जिसमें उनकी दो बहने भी शामिल थी। रविंद्र की बड़ी बहन का नाम नैना जडेजा और छोटी का नाम पद्मिनी जडेजा है।

      रविंद्र के पिता, उन्हें एक आर्मी ऑफिसर के तौर पर देखना चाहते थे। लेकिन रविंद्र के दिल में, क्रिकेट ने अपनी एक अलग ही जगह बना ली थी। यही कारण था कि उन्हें अपने पिता से, एक तरह की झिझक भी रहती थी। रविंद्र के माता-पिता बहुत strict थे। इसलिए वह  छुप-छुपकर, क्रिकेट खेलने जाया करते थे।

रविंद्र जडेजा के क्रिकेट ट्रेनिंग की शुरुआत

   क्रिकेट खेलने के दौरान, जब जडेजा की बैटिंग आती थी। तो कुछ बदमाश लड़के, मैच को वही खत्म कर देते थे। जिसे लेकर रात में, जडेजा खूब रोया करते थे। यह सब बातें, उन्हें नींद में बोलने की भी आदत हो गई थी। जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह के दोस्त महेंद्र सिंह चौहान पेशे से, एक पुलिस वाले थे। लेकिन उन्होंने अपनी उम्र में खूब क्रिकेट खेली थी।

      इसी कारण वह Cricket Bungalow में, युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया करते थे। जडेजा जब 10 साल के थे। तभी उनके घर वालों को, उनकी क्रिकेट के प्रति दिलचस्पी के बारे में पता चला। अनिरुद्ध जी ने जडेजा को दो options दिए। या तो उनके दोस्त के यहां, Cricket Bungalow में select हो। या फिर आर्मी स्कूल जॉइन कर लें।

    रविंद्र जडेजा को 2 दिन के ट्रायल के बाद ही, Cricket Bungalow में दाखिला मिल गया। उनके कोच महेंद्र सिंह बहुत ही strict थे। उन्हें अपनी अकैडमी में, indiscipline बिल्कुल पसंद नहीं था। वह सबसे ज्यादा फील्डिंग पर फोकस करते थे। cricket Bangalore एक छोटा सा ग्राउंड था जहां पर घास नहीं हुआ करती थी इसकी जमीन पत्थर जैसी थी रविंद्र जडेजा ने यहीं पर टाइप करके डाई करके फील्डिंग की प्रैक्टिस की।

रविंद्र जडेजा को पड़े थप्पड़ ने बदली जिंदगी

  रविंद्र जडेजा ने फास्ट बॉलर के रूप में कैरियर की शुरुआत की। लेकिन उनकी हाइट कम होने की वजह से, कोच ने उन्हें स्पिन बॉलिंग पर फोकस करने की सलाह दी। जिसके बाद से जडेजा ने लेफ्टआर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी को अपना हथियार बना लिया। एक मैच में जडेजा बहुत महंगे साबित हो रहे थे। तभी उनके कोच ने बीच मैदान में, उन्हें एक थप्पड़ जड़ दिया। यह थप्पड़ हनुमान को, उनकी शक्ति दिलाने जैसा साबित हुआ।

       इसके बाद जडेजा ने, इसी मैच में 5 विकट अपने नाम किए। फिर कोच के उन्हीं हाथों से शाबाशी भी पाई। जडेजा अपने गेम के प्रति बहुत मेहनती और ईमानदार रहे। वे टीम पर टीम में सबसे पहले आते थे और सबसे आखरी में जाते थे। क्लब और मैचेज में जडेजा अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। जब न्यूज़पेपर में जडेजा की फोटो आती थी। तो परिवार वाले बहुत खुश होते थे।

रविंद्र जडेजा ने क्रिकेट छोड़ने का मन बनाया

   2005 में जडेजा को अंडर-19 की टीम में चुन लिया गया। लेकिन तभी उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जनवरी 2006 में, जडेजा की माँ लता जी का एक किचन एक्सीडेंट में स्वर्गवास हो गया। इसे लेकर पूरा परिवार आघात में था। वही जडेजा पूरी तरह से टूट चुके थे। मां के गुजर जाने के गम में, उन्होंने क्रिकेट को छोड़ने तक का मन बना लिया। 

       लेकिन घरवालों ने उन्हें समझाया। मां के गुजर जाने के 12 दिनों के बाद, जडेजा को 2006 अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए चुन लिया गया। जडेजा ने अपनी मां के लिए, क्रिकेट को पूरी जान से खेलने का निश्चय किया। उनकी बड़ी बहन नैना ने मां की जगह, नर्स की नौकरी ज्वाइन कर ली। फिर नैना ने घर का खर्च संभालने का बीड़ा उठाया।

जडेजा की क्रिकेट कैरियर की शुरुआत

 जडेजा ने 25 फरवरी 2006 को, अपना लिस्टेड डेब्यू किया। देवधर ट्रॉफी के उस मैच में, उन्होंने वेस्ट जोन की तरफ से खेला। जहाँ उन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्ले से नाबाद 26 रन का योगदान दिया। वहीं बॉल से 4.8 की इकॉनमी से 2 विकेट भी झटके।

      जडेजा ने इसी साल 19 अक्टूबर 2006 को, अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। अपने डेब्यू मैच में ही, उन्होंने अर्ध शतक जड़ दिया। इसके बाद 4 अप्रैल 2007 को, उन्होंने अपना टी20 में डेब्यू किया। साल 2008 में, उन्हें फिर से ‘अंडर-19 वर्ल्ड कप’ के लिए चुना गया। इस टूर्नामेंट में वे भारतीय टीम के उप कप्तान भी थे।

      इस साल भारत ने टाइटल भी जीता। जिसमें जडेजा की अहम भूमिका थी। उन्होंने 3.14 के किफायती इकोनामी से, 10 विकेट झटके। 2008 में, रविन्द्र जडेजा का रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन था। टूर्नामेंट के 9 मैचों की 13 इनिंग में, उन्होंने 739 रन का योगदान दिया। जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल थे।

    इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 232 रनों का रहा। वही गेंदबाजी में, उन्होंने 9 मैचों में, 42 विकेट झटके। सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए, उन्हें माधवराव सिंधिया अवार्ड से भी नवाजा गया।

रवींद्र जडेजा का ओडीआई में चयन

   रविंद्र जडेजा के पूर्व में किए गए, ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण। उन्हें 18 जनवरी 2009 को, श्रीलंका के खिलाफ One-Day International (ODI) में चुना गया। जडेजा ने 8 फरवरी 2009 को, अपना ODI डेब्यू किया। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 60 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके 2 दिन बाद, 10 फरवरी 2009 को श्रीलंका के खिलाफ, उन्होंने अपना T20 इंटरनेशनल डेब्यू किया।

      आईपीएल 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने जडेजा को, अपनी टीम में शामिल कर लिया। इस टूर्नामेंट के 14 मैचों में, उन्होंने 135 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 130 से अधिक रहा। 2009 के ‘T20 वर्ल्ड कप’ में जडेजा को, उनके फैंस ने बहुत क्रिटिसाइज किया। सुपरहिट के मैच में इंग्लैंड के खिलाफ, धोनी ने जडेजा को युवराज और खुद से पहले बैटिंग के लिए भेजा।

      लेकिन जडेजा से रन नहीं बन रहे थे।  उन्होंने 35 गेंदों पर, सिर्फ 25 रन बनाए। जिससे बाकी बैट्समैन पर दबाव बढ़ गया। जिसके परिणामस्वरूप, भारत 3 रन से यह मैच हार गया। जडेजा ने अपनी आलोचना का जवाब, इंग्लैंड के खिलाफ ओवल के मैदान में, शानदार प्रदर्शन से दिया। इस मैच में जब 58 रनों पर 5 विकेट गिर गए थे।

       तब जडेजा ने 78 रन बनाए। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी के साथ, 112 रनों की साझेदारी शामिल थी। फिर अपनी टीम को 234 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। वहीं गेंदबाजी करते हुए, जडेजा ने 2 विकेट लिए। उन्होंने ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवार्ड अपने नाम किया। जबकि भारत यह मैच हार गया था।

रविंद्र जडेजा का तिहरा शतक व लगातार शानदार प्रदर्शन

 साल 2012 के रणजी ट्रॉफी में, रविंद्र जडेजा ने कुछ ऐसा कर दिखाया। जिससे उनका नाम डॉन ब्रैडमैन, ब्रायन लारा, डब्ल्यूजी ग्रेस और वॉली हैमंड जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गया। जडेजा ने इस सीजन के डोमेस्टिक क्रिकेट में, तीन तिहरे शतक लगाने वाले पहले भारतीय और विश्व क्रिकेट के आठवें खिलाड़ी बन गए। जडेजा के इस  अविश्वसनीय प्रदर्शन के कारण, उनके लिए भारतीय क्रिकेट टीम के दरवाजे खुल गए।

       फिर इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में, जडेजा को भारत की तरफ से खेलने का मौका मिला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में, 4-0 से सीरीज जीतने में, रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजी से अहम भूमिका निभाई। वहीं 24 विकेट अपने नाम किए। जिसमें माइकल क्लार्क को 6 पारियों में, 5 बार अपनी फिरकी में फंसा लिया। साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम विजेता बनी।

        इस टूर्नामेंट में जडेजा ने सबसे ज्यादा 12 विकेट लिए थे। 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में, जडेजा जब बल्लेबाजी करने उतरे। तो उनके कंधों पर अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने का दवाब था। इसे उन्होंने काफी हद तक खत्म कर दिया। लेकिन आखिरी मौके पर, जल्दी रन बनाने की कोशिश में, वह आउट हो गए। भारत एक बार फिर आईसीसी इवेंट्स बाहर हो गया। लेकिन जडेजा अब हर एक के लिए हीरो बन गए थे।

      रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की विरासत को आगे बढ़ाया। इस जोड़ी ने 37 टेस्ट मैचों में, 379 विकेट लिए। यह जोड़ी टेस्ट क्रिकेट की, एक सफल जोड़ी बन गई।  जो आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में, एक साथ शीर्ष पर रहने वाली पहली स्पिन जोड़ी भी रह चुकी है।

रविंद्र जडेजा का विवाह व पत्नी का राजनीतिक सफर

   रविंद्र जडेजा ने 17 अप्रैल 2016 को रीवाबा सोलंकी से शादी की थी। रीवाबा ने राजकोट से, मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनका परिवार राजनीति से भी जुड़ा है। रीवाबा के पिता एक बिजनेसमैन है। तो उनकी मां रेलवे में अकाउंट ऑफीसर हैं। उनकी शादी काफी भव्य तरीके से हुई थी। इन दोनों की एक बेटी भी है। जिसका नाम निध्याना जडेजा है। 

       रीवाबा जडेजा 2019 में, बीजेपी में शामिल हुई। उन्हें जामनगर नार्थ सीट से, बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के बिपेंद्रसिंह  चतुरसिंह जडेजा को चुनाव में, 40000 मतों से पराजित किया। जबकि रवींद्र जडेजा के पिता व बहन नैना जडेजा  कांग्रेस को सपोर्ट कर रही थी।

रविंद्र जडेजा का आईपीएल कैरियर

 रविंद्र जडेजा IPL में पहली चैंपियन रही, राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे। उन्हें 2012 के ऑक्शन में, ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ द्वारा 9.8 करोड़ की भारी कीमत पर, अपनी टीम में शामिल किया गया था। इसी वजह से जडेजा, उस साल के सबसे महंगे खिलाड़ी में रहे थे। इसके बाद उन्होंने कई मौकों पर चेन्नई को जीत दिलाई। जडेजा का 2021 के आईपीएल सीजन का 19 वां मैच यादगार रहा।

      जहां इन्होंने कोहली की टीम के खिलाफ खेलते हुए। 28 गेंदों में 62 रनों की धमाकेदार पारी खेली। 3 विकेट लेने के साथ-साथ, एक शानदार रन आउट भी किया। इस मैच का highlight point, हर्षद पटेल का वह ओवर रहा। जिसमें जडेजा ने 37 रन बनाए थे। पहले आईपीएल सीजन में, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे शेन वार्न ने, जडेजा को भारतीय क्रिकेट का अगला सुपरस्टार बताया था।

      उनकी यह बात 100% सही साबित हुई। आज रविंद्र जडेजा भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े ऑलराउंडर हैं। उनका यह सफर इतना आसान भी नहीं रहा। वह कई विवादों और आलोचनाओं का शिकार भी हुए।

रविंद्र जडेजा की इनकम व नेटवर्थ

एक समय आर्थिक तंगी से जूझते, रविंद्र जडेजा की जिंदगी, आज किसी राजा महाराजा से कम नहीं है। गुजरात के जामनगर में उनका एक लग्जरी डिजाइनर बंगला है इस बंगले के अलावा उनका एक फार्म हाउस की है भी है इस फार्महाउस का नाम ‘मिस्टर जड्डू का फार्म हाउस’ है।

      जडेजा के पास दुनिया की सबसे लग्जरी गाड़ियां हैं। उनके पास काले रंग की हुंडई एक्सेंट है। सफेद रंग की ऑडी Q7 और बीएमडब्ल्यू X1 कार भी है। उनकी इनकम प्रतिमाह लगभग ₹1.5 करोड़ है। जडेजा की इनकम का जरिया, क्रिकेट व आईपीएल के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट्स भी है। वह सालाना लगभग ₹18 करोड़ कमाते हैं।

      एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ  सालों में रविंद्र जडेजा की इनकम में 40% की बढ़ोतरी हुई है। 2023 के अनुसार, जडेजा की कुल संपत्ति भारतीय मुद्रा में लगभग ₹115 करोड़ है।

Advertisements

Leave a Comment

Advertisements
close button