One Indian Girl by Chetan Bhagat
चेतन भगत, जो कि एक भारतीय लेखक और साथ ही साथ बॉलीवुड screen-writer, social media influencer और motivational speaker हैं। One Indian Girl चेतन भगत की सातवीं काल्पनिक novel है।चेतन भगत के आज तक जितने भी Novel आए हैं। उनके novel के title में एक नंबर जरूर होता है। इस Novel के title में भी एक नंबर, One है।
यह एक पंजाबी family की कहानी है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि एक भारतीय लड़की की कहानी है। Novel में ढेर सारा family drama पढ़ने को मिलेगा। जो कि एक भारतीय लड़की के जीवन में घटित हो सकता है।
One Indian Girl-Character Introduction
मुख्य पात्र : राधिका मेहता
एक simple सी पंजाबी लड़की, जो दिल्ली में पली-बढ़ी है। वह inferiority complex में ही बड़ी हो गई है। वो पढ़ाई में बहुत अच्छी थी। सांवले रंग का होने के कारण। इसे teenage में भी, लड़कों का कोई attains नहीं मिला। कहानी में इसे unpopular दिखाया गया है।यह एक self-independent लड़की है। जो समय के साथ-साथ अपना decision लेना जानती है।
बड़ी बहन : आदिति मेहता
राधिका की बड़ी बहन है, आदिती मेहता। यह पढ़ाई में बहुत अच्छी नहीं है। लेकिन देखने में राधिका से अधिक सुंदर व गोरे रंग की है। उसकी तरफ कॉलेज के सारे लड़के attract होते हैं।
Boy Friend : देबू
देबू US में रहने वाला, एक भारतीय लड़का है। जो राधिका से निम्न स्तर पर, एक Ad agency में job करता है। ऐसा भी कह सकते हैं, कि वह राधिका का पहला प्रेमी है।
Boss : नील गुप्ता
नील, राधिका का बॉस है। जो राधिका से उम्र में 20 साल बड़ा हैं। वह शादीशुदा व दो बच्चों का पिता है। उसके संबंध राधिका के साथ भी हो जाते हैं।
Fiance : ब्रजेश
बृजेश Facebook में काम करने वाला एक इंजीनियर है। जिसका विवाह राधिका के साथ होना, सुनिश्चित होता है।
राधिका की माँ
राधिका की मां भी एक typical भारतीय सोच को represent करती है। शादी लायक लड़कियों को submissive (विनम्र)और घरेलू होना चाहिए।
One Indian Girl
Summary and Review
इस novel की story राधिका की है। राधिका एक दिल्ली की पंजाबी लड़की है। वह पढ़ने में बहुत ही अच्छी है। फिर भी वह अपने कॉलेज में popular नहीं है। साँवली होने के कारण,वह अपनी sister से, अपने आप को कम सुंदर महसूस करती है। खैर, 10th class में उसने यह समझ लिया था। कि उसमें एक चीज है, जो अन्य लड़कियों से अलग है। वह है, उसका दिमाग। तब उसने सारा ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगाना शुरू कर दिया। फिर 12th class में, स्कूल में top किया। इसके बाद उसने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स join किया। इसके बाद CAT में 99.7% के साथ, IIM अहमदाबाद में एडमिशन लिया।
वही दूसरी तरफ, राधिका की sister आदिति अधिक सुंदर है। उसके सारे दोस्त उसे पसंद भी बहुत करते हैं। राधिका की sister आदिति की marriage, दिल्ली के एक लड़के, अनिल से हो जाती है। वही राधिका India के टॉप कॉलेज से MBA करने के बाद। Job करने के लिए, अमेरिका चली जाती है। उसे 1.20 lakhs dollar/ month का package मिल जाता है। यह खुशखबरी सुनकर, उसकी मां का reaction था। अब तेरे लिए लड़का कैसे ढूढेगी। राधिका के लिए, कोई भी बात positive जाती ही नहीं थी। अब यह नौकरी भी, उसके खिलाफ जा रही थी। उसे शादी के लिये और भी unsuitable बना रही थी।
राधिका को अमेरिका में job करते हुए। एक लड़का देबू उसे attract करने की कोशिश करता है। देबू एक ऐड एजेंसी में काम करता है। राधिका का भी, इस लड़के की ओर attraction हो जाता है। राधिका अब अपने looks के प्रति conscious हो जाती है। वह अपने आपको, ब्यूटी पार्लर जाकर, सुंदर लगने की हर कोशिश करती है। राधिका और देबू दोनों डेट करते हैं। फर्स्ट डेट पर ही देबू, राधिका के होटल पर जाता है। वह दोनों सारी हदें पार कर जाते हैं। इसके बाद दोनों इकट्ठे रहने लगते हैं। मगर राधिका देबू से expect करती है। वह हर time उसके साथ ही रहे। देबू इस बात से बहुत चिढ़ता है। देबू को jealous फील होती है। क्योंकि राधिका की earning, देबू से बहुत ज्यादा है।
देबू राधिका से कहता है। उसको एक normal Indian house-wife ही चाहिए। आखिर उनका breakup हो जाता है। यह बात राधिका को बहुत ही upset कर देती है। यह breakup राधिका के लिए काफी मुश्किल था। राधिका अंदर से टूट जाती है। वह कई बार, देबू को contact करने की कोशिश करती है। आखिर राधिका gift लेकर, देबू के flat पर चली जाती है। वहाँ वह देबू के साथ, किसी और लड़की को देखती है। वह बहुत परेशान हो जाती है। इसके बाद वह अपना transfer, Hongkong करवा लेती है।
Hongkong में राधिका, अपने बॉस नील गुप्ता से मिलती है। नील राधिका से काफी बड़े हैं। उनके बच्चे और बीवी है। राधिका, नील के साथ business-trip पर जाती है। राधिका को पता होता हैं। वह गलत राह पर चल रही है। लेकिन राधिका का अकेलापन और खुद को अपनाये जाने की चाह ने उसे गलत राह पर काफी दूर तक बढ़ा दिया। राधिका और नील सारी हदें पार कर लेते हैं। इसके बाद काफी बार, वह इक्कठे business-trip पर जाते हैं। राधिका, नील की wife से मिलकर guilty feel करती है। वह अपने बॉस से transfer की request, करके लंदन चली जाती है।
लंदन में राधिका की मां भी आ जाती है। वह राधिका को शादी करने के लिए जोर देती है। फिर shaadi.com से राधिका के लिए, एक लड़का पसंद कर लिया जाता है। वह लड़का फेसबुक में इंजीनियर है। उसका नाम बृजेश है। राधिका अपनी mother के कहने पर, बृजेश से शादी करने के लिए मान जाती है। शादी का venue, गोवा का एक होटल fix हो जाता है। इसके बाद marriage के function शुरू हो जाते हैं। राधिका की मुलाकात, अपने पहले boy friend देबू से होती है। अब राधिका बिल्कुल बदल चुकी है। इंडियन हाउसवाइफ की तरह ही act करती है। देबू को लगता है कि उसने राधिका को छोड़कर बहुत बड़ी गलती की है।
देबू एक plan बनाता है। शादी वाले दिन, दूल्हे को बदलने का। तभी राधिका को उसके पुराने बॉस, नील से कॉल आती है। नील, राधिका से बताते हैं। वह आजकल श्रीलंका में है। उनका divorce हो गया है। वह अब राधिका के साथ, अपनी जिंदगी बिताना चाहते हैं। फिर नील, गोवा राधिका की marriage में आ जाते हैं। यहां देखने वाली बात यह है। कि जिस लड़की को जीवन भर, सुंदर लड़की से नीचे के standard का दर्जा मिला। फिर बड़े होकर उसे प्यार मिला भी। तब उसे शादी मटेरियल मानने से इंकार कर दिया गया। क्योंकि हमारा समाज ऐसा मानता है। लड़कियां या तो एक सफल कैरियर बना सकती हैं। या एक सफल घर। दोनों एक साथ नहीं कर सकती हैं। यह कैसी विडंबना है। हम बेटियों को पंख तो देते हैं। पर फिर उसे कहते हैं, कि घोंसला बनाना है। तो उड़ना भूलना पड़ेगा। घोंसला बनाए बिना भी, कोई जिंदगी है।खैर,अब राधिका के पास तीन options हैं। देबू जिससे, राधिका सबसे ज्यादा प्यार करती है। नील जो उसके बॉस थे। उसकी मां ने, जो लड़का ढूंढा है, बृजेश। तीनों ही अब राधिका से शादी करना चाहते हैं।
राधिका खुद confused है। राधिका, देबू और नील को text, करके एक कैफे में बुलाती है। राधिका उन दोनों से कहती है। वह दोनों से ही शादी नहीं करेगी। वह दोनों राधिका को समझ ही नहीं पाये। देबू उसको अपने शिकंजे में रखना चाहता है। वह शादी तो, करना चाहता है। लेकिन राधिका को job नहीं करने देना चाहता है। वही नील उसको जॉब करने देगा। लेकिन शादी नहीं करेगा। इसके बाद, राधिका बृजेश के पास जाती है। उसको भी शादी से मना कर देती है। वह ब्रजेश से शादी न करने की वजह से, माफी मांगती है।
बृजेश राधिका से शादी न करने का कारण पूछता है। तब राधिका, अपने past के बारे में, बृजेश को सब कुछ बताती है। बृजेश कहता है। Past तो खत्म हो गया। राधिका कहती है। वह खुद न तो past में है और न ही प्रजेंट में। वह तो कहीं गुम हो गई है। बृजेश राधिका को उसके past के साथ, accept करने को तैयार है। राधिका अब पूरी तरह से confuse थी। इसलिए वह world tour पर घूमने चले जाना चाहती थी।राधिका फिर एक बार बृजेश से USA में मिलती है। वह ब्रजेश को अर्जित सिंह का concert देखने के लिए कहती है। दोनों इकट्ठे काफी पीते हैं। यह उनके एक नए रिश्ते की शुरुआत होती है।