Jasprit Bumrah Net Worth – Jasprit Bumrah Biography In Hindi। Jasprit Bumrah Wife। Jasprit Bumrah Jersey Number। जसप्रीत बुमराह का जीवन परिचय। जसप्रीत बुमराह जीवनी। जसप्रीत बुमराह पत्नी। जसप्रीत बुमराह के खेल-कूद से जुड़े आंकड़े। जसप्रीत बुमराह विकेट। जसप्रीत बुमराह का घर कहां है।
Jasprit Bumrah Net Worth
Jasprit Bumrah Biography In Hindi
Jasprit Bumrah Wife
जिंदगी खेलती भी उसी के साथ है,
जो खिलाड़ी बेहतरीन होता है।
अपने सपनों को पूरा करने के लिए मन में, सिर्फ उसे पूरा करने की चाहत और लगन होनी चाहिए। इसके बाद कामयाबी आपके कदम जरूर चूमती है। यदि कोई अपने सपनों को पूरा करने की ठान लें। तो हर परेशानियों और अभावों को पार करके, उसे पा ही लेता है। आज के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का एक ऐसा ही चमकता सितारा, जो भारत के सबसे खतरनाक पेस अटैक की धूरी बना हुआ है।
यह एक ऐसा नाम, जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाग लेने वाले, ऐसे देश में जन्म लिया। जिसे हमेशा से ही शांत, सौम्य और शालिनी देश की संज्ञा दी जाती रही है। एक ऐसा देश, जिसके लिए कहा जाता है। यह देश कभी भी पेसर पैदा नहीं कर सकता। ऐसे देश में पैदा होकर, विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा और सफल गेंदबाज बनने वाले इस शख्स का नाम जसप्रीत बुमराह है।
यह खिलाड़ी अपने क्रिकेट में सटीक गेंदबाजी और यार्कर के लिए जाने जाते हैं। वही लिमिटेड ओवर के क्रिकेट में, वह दुनिया के बेहतर गेंदबाजों में से एक हैं। वहीं कुछ एक्सपर्ट, बुमराह को भारत का अभी तक का सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज भी बोलते हैं। तेज स्पीड और परफेक्ट लेंथ होने के साथ-साथ, जसप्रीत की फिटनेस भी काफी अच्छी है। इसीलिए ज्यादातर मैचों में, बुमराह ही भारतीय टीम के गेंदबाजी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
यह लंबे समय से आईसीसी की वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप पर हैं। लेकिन क्रिकेट मैदान में हवा से बात करने वाले, जसप्रीत बुमराह की इस सफलता के पीछे, कितना संघर्ष छुपा हुआ है। इसके लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है। आज जो मुकाम उन्होंने हासिल किया है। उसके लिए उन्होंने बहुत सी दिक्कतों और मुसीबतों का सामना किया है। यह सब जानने की कोशिश करेंगे।

जसप्रीत बुमराह -एक परिचय
भारतीय क्रिकेटर व यार्कर किंग जसप्रीत बुमराह | |
पूरा नाम | जसप्रीत जसबीर सिंह बुमराह |
उपनाम | • बुमराह • जस्सी • जे बी • यार्कर किंग |
जन्म तिथि | 6 दिसंबर 1993 |
जन्म स्थान | अहमदाबाद, गुजरात, भारत |
पिता | स्व० जसवीर सिंह |
माता | दलजीत कौर (प्रधानाध्यापिका) |
जाति | पंजाबी |
व्यवसाय | भारतीय मध्यम तेज गति के गेंदबाज |
स्कूल | निर्माण हाई स्कूल, अहमदाबाद |
पत्नी | संजना गणेशन (पूर्व मिस इंडिया फाइनलिस्ट व एंकर) 14 मार्च 2021 |
गेंदबाजी की शैली | दांए हाथ से आक्रामक व मध्यम तेज गति |
डेब्यू | टेस्ट : 5 जनवरी 2018 – साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे : 23 जनवरी 2016 – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 : 26 जनवरी 2016 – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ |
कोच | किशोर त्रिवेदी |
टर्निंग प्वाइंट | विदर्भ के खिलाफ, प्रथम श्रेणी मैच में 7 विकेट लिए |
जर्सी नंबर | #93 (भारत) #93 (आईपीएल) |
घरेलू टीम | • मुंबई इंडियन • गुजरात • वेस्ट जोन • भारत ए |
शारीरिक मापदंड | लंबाई : 175 सेंटीमीटर वजन : 65 किलोग्राम छाती : 38 इंच कमर : 30 इंच बाइसेप्स : 13 इंच आंखों का रंग : काला बालों का रंग : काला |
इनकम | रिटेनर शुल्क: ₹9 करोड़ टेस्ट शुल्क: ₹18 लाख ODI शुल्क: ₹8 लाख T20 शुल्क: ₹5 लाख |
नेट वर्थ | ₹62 करोड़ लगभग (2023 के अनुसार) |
जसप्रीत बुमराह का प्रारम्भिक जीवन
जसप्रीत बुमराह का जन्म 6 दिसंबर 1993 को, गुजरात के अहमदाबाद में, एक पंजाबी मध्यवर्गी परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम जसबीर सिंह था। जो एक व्यवसाई थे। वैसे इनके पिता का कोई बहुत बड़ा बिजनेस नहीं था। इनकी मां का नाम दलजीत कौर है। जो एक प्राइमरी स्कूल में प्रिंसिपल थी। इनके परिवार में जसप्रीत के अलावा, इनकी एक बहन भी हैं। जिनका नाम जुहिक है।
जसप्रीत को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और देखना बहुत पसंद था। क्रिकेट में वह हमेशा बल्लेबाजी नहीं, बल्कि गेंदबाजी का इंतजार किया करते थे। जसप्रीत हमेशा से अपने क्रिकेट और बोलिंग को लेकर एकाग्र रहे। यही कारण है कि वह खुद को इस मुकाम पर ला सके। सितंबर 2000 में जब जसप्रीत की उम्र सिर्फ 7 साल की थी। तभी उनके पिता को हेपेटाइटिस नाम की बीमारी हो गई। जिसमें उनकी मृत्यु हो गई है। जसप्रीत ने 7 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था।
इसके बाद घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए, उनकी मां ने घर की बागडोर अपने हाथों में ली। उन्होंने स्कूल में पढ़ाने के अलावा, ट्यूशन भी लेना शुरू किया। उनके पिता का निधन के बाद, घर की हालत इतनी खराब थी। कि उन्हें एक जोड़ी जूते और कपड़ों के साथ ही गुजारा करना पड़ता था। इनकी मां ने बच्चों को पढ़ने के साथ-साथ, अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। इसके बाद कुछ ही समय में, वह एक सरकारी टीचर और प्रिंसिपल बन गई थी।
जसप्रीत बुमराह की शिक्षा
जसप्रीत ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गुजरात के अहमदाबाद की। उन्होंने अपनी शिक्षा, निर्माण हाई स्कूल से पूरी की। यह वही स्कूल था। जिसमें उनकी मां प्री-प्राइमरी की प्रिंसिपल रही थी। जसप्रीत को स्कूल क्रिकेट में, गेंदबाजी से सिखाने वाले, उनके कोच का नाम किशोर त्रिवेदी था। जिन्होंने जसप्रीत को कभी भी, अपने अलग तरह के एक्शन से, दूसरे एक्शन से गेंदबाजी करने को नहीं कहा था।
जसप्रीत जैसे-जैसे बड़े होते गए। उनकी रुचि क्रिकेट में और ज्यादा बढ़ती गई। वह अपनी पढ़ाई से कहीं ज्यादा ध्यान, अपनी गेंदबाजी को देने लगे। जसप्रीत की मां चाहती थी कि वह अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद, अपने चचेरे भाइयों के साथ कनाडा चले जाएं। फिर आगे की पढ़ाई और जॉब वहीं पर करें। लेकिन जसप्रीत पूरी तरह से, क्रिकेट के लिए मन बना चुके थे।
वह यह भी जानते थे कि 12th पूरी होने के बाद, उनकी मां उन्हें कनाडा भेज देगी। इसलिए उन्होंने अपने क्रिकेटर बनने की इच्छा, अपनी मां को बताई। इस पर जसप्रीत की मां ने उन्हें मना किया। क्योंकि उनका मानना था कि क्रिकेट को लेकर, बहुत अधिक कंपटीशन है। उन्होंने कहा कि तुम अपनी पढ़ाई पर ध्यान दो। इन सब चीजों से दूर रहो।
जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग एक्शन का राज
जसप्रीत के स्कूल से घर आने के बाद, उनकी मां कभी भी उन्हें बाहर, क्रिकेट खेलने की इजाजत नहीं देती थी। इसलिए जसप्रीत अपने घर के ही बड़े हॉल में, गेंदबाजी की प्रेक्टिस किया करते थे। जसप्रीत की मां जब दिन में आराम करती थी। तो जसप्रीत के तेज बॉलिंग से, बहुत आवाज होती थी। जिससे उन्हें डिस्टर्ब होता था। वह बुमराह से कहती थी। कि शोर करना बंद करो। अगर प्रैक्टिस करनी ही है। तो बिना आवाज की करो।
अपनी मां की डांट से बचने के लिए, जसप्रीत दीवार के बेस पर बॉल फेंका करते थे। ताकि हाल के बाहर ज्यादा शोर न हो। वे ज्यादातर बालों को, दीवार के निचले हिस्से में फेंकने की कोशिश करते थे। यहीं से उनके उसे गेंद की प्रैक्टिस शुरू हुई। जिसे यॉर्कर कहा जाता है। शायद यही से बुमराह को यॉर्कर गेंद फेंकने में, महारत हासिल हो गई।
बुमराह ने क्रिकेट खेलना। टीवी में देखते-देखते ही सीखा था। वसीम अकरम, मिशेल जॉनसन और ब्रेट ली उनके पसंदीदा खिलाड़ी हुआ करते थे। बुमराह का कहना है कि अकरम को देखकर, उन्हें लगने लगा था। विकेट लेने का एकमात्र और सबसे कारगर तरीका यॉर्कर गेंद ही है। इसलिए उन्होंने इस तरह की गेंद पर ही, अपना सारा ध्यान केंद्रित किया।
जसप्रीत बुमराह के क्रिकेट करियर की शुरुआत
जसप्रीत बुमराह को स्कूल क्रिकेट खेलने के बाद, गुजरात अंडर-19 टीम से खेलने का मौका मिला। उनका पहला मैच साल 2012 में, विदर्भ के खिलाफ था। इस मैच में बुमराह ने सात विकेट लेकर, अपने हूनर की छाप छोड़ी। इसके बाद साल 2013 सीजन के लिए, मुस्ताक अली ट्रॉफी में भी बुमराह को खेलने का मौका मिला। यहीं से उनकी किस्मत, एक नया मोड़ लेने वाली थी। मुश्ताक अली ट्रॉफी में, बुमराह एक मैच मुंबई टीम के खिलाफ खेल रहे थे।
इस मैच में मुंबई की तरफ से, कुछ ऐसे खिलाड़ी भी थे। जो मुंबई की आईपीएल टीम में भी शामिल थे। आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कोच, जॉन राइट भी अपने खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने वहां मौजूद थे। तभी उनकी नजर इस 19 साल के, दुबले पतले लड़के पर पड़ी। जो शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। इस मैच के खत्म होने के बाद, जॉन राइट ने पार्थिव पटेल से बुमराह के बारे में पूछा।
अगले दिन बुमराह के पास, मुंबई इंडियंस की तरफ से, एक फोन आया। जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या आप इस साल का आईपीएल सीजन, मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने की इच्छा रखते हैं। जिसके जवाब में बुमराह ने सहमति दिखाई। उन्हें 2013 के आईपीएल सीजन के लिए, मुंबई इंडियंस में शामिल कर लिया गया था।
जसप्रीत बुमराह का आईपीएल में प्रदर्शन
2013 के आईपीएल सीजन में, बुमराह ने अपना पहला मैच बेंगलुरु की टीम के खिलाफ खेला। जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिए थे। इसमें सबसे खास पल तब आया। जब उन्होंने विराट कोहली को, अपने आईपीएल करियर के, पहले विकेट के रूप में आउट किया। इस सीजन में बुमराह को, मुंबई की तरफ से सिर्फ दो मैचों में ही खेलने का मौका मिला। लेकिन उनका मुंबई इंडियंस में शामिल होना, कारगर होने वाला था।
मुंबई की टीम में बुमराह को, शेन वार्न और राशिद मलिंगा जैसे बड़े गेंदबाजों की निगरानी में, अपने हुनर को तरासने का मौका मिल रहा था। मुंबई की टीम में रहते हुए, मलिंगा ने बुमराह को, जहां यॉर्कर गेंदो का सही समय पर प्रयोग करना सिखाया। वही शेन वार्न ने बल्लेबाजों को स्ट्रेटजी बनाकर, आउट करने का गुण सिखा दिया था।
यह सीजन मुंबई इंडियंस के नाम रहा। बुमराह को भी अगले सीजन में, अपनी टीम में शामिल करने का मन बना लिया था। जिसके लिए, उन्हें एक करोड़ जैसी बड़ी रकम चुकानी पड़ी थी। साल 2014 सीजन में भी, बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा। लेकिन अगला साल उनके लिए, मुश्किलों भरा रहा। घुटने में इंजरी होने की वजह से, उन्हें आईपीएल में ज्यादा मौके नहीं मिल पाए थे।
जसप्रीत बुमराह को वनडे व टी20 में मौका
बुमराह का घरेलू टीम में प्रदर्शन अच्छा चल रहा था। यही कारण रहा कि बुमराह को साल 2016 में, ऑस्ट्रेलिया में जाकर खेल रही टीम में, शामिल होने का मौका मिल गया था। 23 जनवरी 2016 को, सिडनी के मैदान पर, वह अपना पहला वनडे मैच खेलने उतरे। लेकिन इस दौरान जब बुमराह दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया जाने वाली लंबी फ्लाइट से मैच खेलने पहुंचे। तब उन्हें लग रहा था कि वह 23 तारीख वाला मैच नहीं खेल पाएंगे।
क्योंकि वह एक दिन पहले सुबह 10:00 बजे टीम के पास पहुंचे थे। जहां 12:00 बजे प्रैक्टिस सेशन शुरू होने वाला था। जो बारिश के कारण रद्द हो गया था। इसके बाद बुमराह को लगा कि अब तो उन्हें कोई जानता भी नहीं। कि वह कैसी बोलिंग करते है। मुझ पर कौन यकीन करेगा। लेकिन अगले दिन रवि शास्त्री ने कहा कि तैयार हो जाओ। तुम आज खेल रहे हो।
बुमराह जब मैदान में पहुंचे। तो धोनी ने सिर्फ उन्हें इतना कहा कि तुम जो कर सकते हो, वह करो। वह अपने पहले मैच का प्रेशर न लेकर, पूरे मन से खेल पाए। उसमें अच्छा प्रदर्शन करते हुए, दो विकेट भी लिए। इसके 3 दिन बाद बुमराह को, अपना पहला T20 मैच खेलने का मौका मिला। दौर खत्म होने के बाद, जब भारतीय टीम वापस आई। तो कप्तान धोनी ने बुमराह को ऑस्ट्रेलिया दौरे की सबसे बड़ी खोज बताया।
जसप्रीत बुमराह का टेस्ट मैच में प्रदर्शन
बुमराह अपनी ऑर्थोडॉक्स बॉलिंग स्टाइल और लगातार यॉर्कर डालने की हुनर से, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी इस कला ने, उन्हें भारतीय टीम का सबसे बड़ा गेंदबाज बना दिया था। लेकिन जसप्रीत बुमराह का, अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने का सपना पूरा नहीं हुआ था। अगले साल 5 जनवरी 2016 को साउथ अफ्रीका की धरती पर बुमराह को कोहली की कप्तानी में, अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला।
अपने तीसरे टेस्ट मैच में जोहानिसबर्ग में खेलते हुए। उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद बुमराह इंग्लैंड पहुंचे। वहां भी अपने पहले टेस्ट मैच में, फिर से 5 विकेट लिए। बुमराह लगातार टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में, उन्होंने नौ विकेट लेकर, भारत को जीतने में भूमिका निभाई। साल 2019 में बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 28 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया।
इसके बाद श्रीलंका के साथ खेलते हुए। एक सीरीज में, सबसे ज्यादा 15 विकेट लिए थे। बुमराह के करियर की सबसे बड़ी गलती 2017 में, चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हुई। जब उन्होंने पाकिस्तान के फखर ज़मान को आउट कर दिया था। लेकिन यह नो बॉल थी। इस तरह बुमराह की ओर से फखर को जीवनदान मिल गया। जिसमें उन्होंने आगे चलकर, शतकीय पारी खेली। भारत यह मैच हार गया था।
जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट इतिहास के एकमात्र गेंदबाज हैं। जिन्होंने तीनों फॉर्मेट के पहले मैच, भारत से बाहर खेल। इसके साथ ही बुमराह ने, अपने पहले विकेट के तौर पर हर दिग्गज बल्लेबाज को आउट करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। 2018 का साल बुमराह के लिए शानदार रहा था। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होंने 33 रन देकर 6 विकेट लिए थे। वे एशिया के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए।
जिन्होंने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया सहित साउथ अफ्रीका में, एक ही साल के अंदर मैच की एक पारी में, 5 विकेट लेने का कारनामा किया। यह साल 48 टेस्ट विकेटों के साथ खत्म करने वाले बुमराह को, उसे साल की वर्ल्ड 11 मे भी आईसीसी की तरफ से शामिल किया गया। अप्रैल 2019 में बुमराह को, वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड जाने वाली टीम में शामिल किया गया। इसमें भी बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा था।
जिसमें भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 18 विकेट लेने गेंदबाज बने। साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते हुए। सात रन देखकर, अपने करियर का चौथा फाइव विकेट गोल पूरा किया। इसके बाद अगले ही मैच में, बुमराह टेस्ट हैट्रिक लेने वाले, दूसरे तेज भारतीय गेंदबाज भी बन गए।
जसप्रीत बुमराह की लव स्टोरी व विवाह
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की मुलाकात, एक लव स्टोरी से हुई। जो बाद में, 14 मार्च 2021 को गोवा में, विवाह पर पूरी हुई। संजना ने 2014 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद एमटीवी पर, उनके चर्चे शुरू हो गए थे। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट प्रेजेंटर का रोल निभाने शुरू किया। क्रिकेट के अलावा, वह फुटबॉल इवेंट्स को भी होस्ट कर चुकी है। संजना ने साल 2016 में, बतौर एंकर ‘स्टार स्पोर्ट्स’ में शामिल हुई।
संजना 3 साल तक आईपीएल के फ्रेंचाइजी, कोलकाता नाइट राइडर्स से भी जुड़ी रही। संजना और बुमराह की लव स्टोरी खेल के मैदान से शुरू हुई। दोनों की मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों करीबी दोस्त बन गए। साल 2020 में, संजना ने जसप्रीत बुमराह का इंटरव्यू लिया था। इसे ही उनकी लव स्टोरी की शुरुआत मानी जाती है। शादी से पहले तक, उन्होंने अपनी रिलेशनशिप को छुपा कर रखा।
जसप्रीत बुमराह की इनकम व नेटवर्थ
जसप्रीत बुमराह की सालाना इनकम ₹12 करोड है। यह एक आईपीएल सीरीज के लिए दो करोड लेते हैं। इसके अलावा इनकी इनकम का साधन ब्रांड एंडोर्समेंट भी है। यह एक ब्रांड को एंडोर्स करने का, एक करोड रुपए लेते हैं। साल 2023 के हिसाब से, जसप्रीत बुमराह की नेटवर्थ ₹62 करोड़ों है।
बुमराह अपनी फैमिली के साथ, मुंबई के एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहते हैं। इसके अलावा बुमराह का अहमदाबाद में भी एक घर है। बुमराह के पास बहुत सी लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है। जिनमें Mercedes-Maybach S560, Range Rover velar, Toyota Innovation Crystal, Nissan GT-R, Suzuki Dzire, Hyundai Verna व Toyota Etios है।
आपको इसे भी पढ़ना चाहिए :
Read : Sanatan Dharm in Hindi। सनातन धर्म का अर्थ व उत्पत्ति। सनातन धर्म क्या है।
Read : Limitless by Jim Kwik Book Summary। अब आपकी Brain Power अनलिमिटेड होगी।
Read : Kailash Parvat ke Rahasya। कैलाश पर्वत की कहानी इतिहास व रहस्य। क्यों है कैलाश पर्वत अजेय।
Read : Learn to Earn by Peter Lynch Book Summary। 2024 मे अमीर बनने का Formula।