Money Master the Game Book Summary in Hindi | 7 स्टेप में अमीर बनें

Money Master the Game Book Summary in Hindi, Quotes, Book Review, PDF, Synopsis,  full story, Tony Robbins।

Imagine करो। आप एक सुबह सोकर उठे। आप जानते हो कि आपके पास इतने पैसे हैं। कि आप सारे living expenses ही नहीं। बल्कि आपके जितने भी goals, desire है। वह सब इसमें complete हो जाएंगे। फिर आपको और काम करने की जरूरत नहीं होगी। तब आपको कैसा लगेगा। तब आपको जैसा feel होगा। उसी को कहते हैं- Financial Freedom।

जितनी जल्दी आप अपने life में, Financial Freedom को achieve करोगे। उतना ही आपकी life happiness और fulfillness के साथ कटेगी। आप अपनी family, friends और partner को ज्यादा समय दे पाओगे। जब जहां चाहे घूम पाओगे।

बहुत-सी families में बचपन से सिखाया जाता है। ज्यादा पैसा, मतलब ज्यादा problem। आपके पास जितना कम हो। उतना बेहतर है। या फिर stock market में पैसा डालना। बहुत risky काम है। या आपको तब तक काम करना होगा। जब तक आप 65 साल के बूढ़े बनकर, retire न हो जाओ। जब तक आपकी pension चालू न हो जाए।

या फिर शायद तब तक, जब तक आपका बेटा बड़ा न हो जाए। वो जिम्मेदारी ले ले पैसे कमाने की। तभी आपको आराम मिलेगा। तभी आप retire हो पाओगे। In Fact बहुत-सी families में पैसे या stock market को लेकर कभी बात ही नहीं होती। हम सिर्फ देखते हैं कि कैसे हमारे डैडी या उनके डैडी ने बूढ़े होने तक, काम किया। तब घर को चलाया।

कैसे वह बीमार होकर भी काम पर जाते थे। बारिश के मौसम में, तेज़ बारिश होती थी। फिर भी उससे लड़कर, काम पर जाते थे। क्योंकि घर चलाने के लिए, हमें पैसे की जरूरत थी। Financial freedom का concept सालों से है। तब भी बहुत ही rare यानी 1% से कम लोग ही इस बारे में सोचते थे। उसके 1% लोग इसे हासिल करते हैं।

लेकिन सच यह है कि अगर इंसान अपनी life में financial freedom हासिल करना चाहता है। तो चाहे वह महीने का ₹10000 कमाए या ₹1000000। वह इसे हासिल कर सकता है। इस book – Money Master the Game में, Author टोनी रॉबिंस ने एक पूरा plan layout किया है। जिसे आप follow कर सकते हो। Financial Freedom को हासिल करने के लिए।

अगर आप उसे सच में desire करते हो तो। इस book को लिखने के लिए, उन्होंने दुनिया के सबसे knowledgeable और expert जैसे वारेन बुफेट, चार्ल्स श्वाब, कॉल आइकन के interview लिए और उनके advice ली। यह लोग जो self made, Billionaire हैं। जिनसे शायद हम पूरी life में, कभी मिल भी नहीं पाएंगे। इनकी important advice इस book में step by step लिखी है। इसी प्रकार जाने : The Intelligent Investor Book Summary।  सही कीमत पर share खरीदने का जादुई तरीका।

Money Master the game Book Summary in Hindi

Welcome To The Jungle

जिस तरह आप, एक अनजान घने जंगल में enter करते हो। अब आपको पता नहीं। कौन-सा जानवर कहां से, कब आ जाए। उसी तरह जब आप ज्यादा पैसे कमाने लगते हो। तो आपको पता नहीं चलता। कि कौन आपकी मदद के नाम पर, आप को लूटने आया है। Real life की problem जंगल से ज्यादा बड़ी है।

 वो इसलिए क्योंकि जंगल में तो, आपको साफ-साफ पता होता है। आपका दुश्मन कौन है। अगर आपके सामने एक शेर है। तो आपको पता है। वह आपकी जान लेगा ही। वह शेर आपको झूठी कहानियां नहीं सुनाएगा। लेकिन Real life  में बहुत सारे लोग। जैसे Fake Coaches, Stock Market Broker, Financial advisor, Bankers जो ज्यादातर अपना खुद का फायदा देखते हैं।

 ऐसे लोग उन लोगों की life में ही आते हैं। जो थोड़ा-सा ज्यादा पैसा कमाने लगते हैं।इसीलिए लोग न जानते हुए भी, इनका  शिकार बनते हैं।

In fact, हम अपने खुद के दुश्मन हैं। जब हम बिना logic के कुछ decision लेते हैं। ‘लालच में या आलस में’ आकर। तो इसीलिए अगर, आपको अमीर बनना है।  सबसे important, आपको अमीर बने रहना है। तो आपको सबसे पहले, खुद पर भरोसा करना होगा। वह आप तभी कर पाओगे। जब आप इतने experience या knowledgeable होगे।

Moral – Keep Learning

Know The Rules Before You Get In

यहां Author हमें simple advise दे रहे हैं। हमें एक consumer से shift होकर Owner बनना होगा। इसका मतलब simple है। आपको Apple Phone नहीं खरीदना। बल्कि आपको Apple Company को ही खरीदना है। अगर आप पैसे के बारे में, इतना नहीं सीख रहे हैं। जैसे ingesting और finance के बारे में। तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हो।

क्योंकि आपकी life का आधे से ज्यादा time, पैसा कमाने में और बाकी time उसे खर्चा करने में या बचाने में निकल जाता है। इसीलिए आपको investment के बारे में, At least, basic चीजें तो पता होना जरूरी है। जैसे सबसे ज्यादा profit, long term में कहां मिलता है। इसका answer है- Stock Market में।

लेकिन Indian Mentality, कुछ ऐसी है कि हमें लगता है। Real estate एक best investment है। या Gold एक अच्छा investment है। अगर आप बहुत मेहनत करके, अपने गल्ले में। या बैंक अकाउंट में पैसे जोड़कर। या शायद होम लोन लेकर, दूसरा घर या दूसरी दुकान ले लेते हो। तो उसको आप rent पर चढ़ाकर आराम से रह सकते हो। यही लोगों की सोच होती है।

Financial Freedom मतलब दूसरा  घर, दूसरी प्रॉपर्टी। ताकि उसका rent, हमारे खर्चे के काम आ सके। लेकिन मैं कहता हूं। कि इक्विटी यानि स्टॉक मार्किट  सबसे best investment है। यह सिर्फ मैं नहीं, बल्कि दुनिया के सारे अमीर और experienced investors कहते हैं। बहुत से लोग कहेंगे कि स्टॉक मार्केट तो बहुत risky है। उसमें पैसा डूबने का डर होता है। वह इसलिए है। क्योंकि आपको उसकी knowledge नहीं है।

Finance की दुनिया में, बहुत सारे ऐसे rules हैं। जो आप game खेलकर ही  सीखते हो। लेकिन यह rules, आप जितना जल्दी जानो। उतना अच्छा है। Author ने इस book में कुछ rules list किए हैं। इसमे से एक है। आप कुछ सालों की knowledge से, मार्केट को easily beat  नहीं कर सकते। यानी स्टॉक मार्केट, इंडेक्स फंड जैसे Sensex या Niffty से ज्यादा return consistently नहीं ला सकता।

In Fact, सिर्फ 4% actively Managed Fund, Index Fund से अच्छा return देते हैं। 100 Mutual Funds में से सिर्फ 4 Mutual Fund long term में Index Fund से अच्छा return देंगे। इंडिया में और हर जगह म्युचुअल फंड ज्यादा famous है। वह इसलिए, क्योंकि इसकी advertising होती है। Index Fund की नहीं होती। इसलिए इसके बारे में बहुत कम लोग जानते है। इसी प्रकार जाने : How to Attract Money Book Summaryपैसे को कैसे आकर्षित करे।

Moral – जितना late, उतना loss।

What’s The Price Of Your Dreams?

अगर आप 10 लोगों से पूछो। कि उन्हें एकदम आराम की जिंदगी जीने के लिए, कितने पैसे चाहिए। तो 10 में से 9 लोग कहेंगे, ₹10 करोड़ या ₹100 करोड़। यह random number है। जो उनके दिमाग में आता है। क्योंकि हर आदमी ज्यादा की wish करता है। Problem वहीं से शुरू होती है।

अगर आपको सच में, financial freedom को achieve करना है। तो आपको एक exact amount calculate  करना होगा। मान लीजिए, आपकी फैमिली में चार लोग हैं। आपका total monthly खर्च ₹30000 प्रति महीना होता है। मतलब साल के, 3.6 लाख होते है। तो आपको सिर्फ ₹60 लाख चाहिए। Financial Freedom हासिल करने के लिए।

वह ऐसे अगर आप ₹60 लाख, किसी भी बैंक के fixed deposit में डालते है। तो आपको minimum 6% इंटरेस्ट तो मिलेगा ही। जो हर साल का 3.6 लाख होता है। यानी आप एक बार ₹60 लाख जमा करके, बैंक में डाल दो। फिर बैंक आपको हर साल 3.6 लाख देगी। फिर आपको काम करने की जरूरत नहीं है। अगर आप notice करोगे। तो यह ₹60 लाख, आपके 10 करोड़ या 100 करोड़ से भी बहुत कम है।

जिसके लोग अक्सर सपने देखते हैं। लेकिन इसमें एक छोटी-सी problem है। इंडिया एक high growth country है। यहां की महंगाई भी बहुत ज्यादा है। तो आने वाले कुछ सालों में ₹3.6 लाख कम पड़ेंगे। क्योंकि चीजों के दाम महंगे होते जाते हैं। इसीलिए मैं पर्सनली dead fund का फैन नहीं हूं। लेकिन अगर आप किसी इक्विटी फंड में पैसा डालोगे। जो inflation  से better result देता है। तो आपका actual investment कम होगा और उसका return ज्यादा होगा।

 या फिर आप खुद किसी अच्छी कंपनी के stocks ले लो। मान लो आपने किसी एक ऐसी कंपनी का stock ले लिया। जो अच्छा dividend pay करती है। जैसे ITC, Castrol India या Bajaj Auto तो आपको हर साल, उस कंपनी से डिविडेंड भी मिलेगा। जिससे आपका expense cover होगा और साथ ही साथ इसका stock price भी बढ़ता रहता है। इसको Author, Life time income plan कहते है।

लेकिन stock में directly invest करना risky है। क्योंकि आपको उस कंपनी को research करना होता है। उसके Business की knowledge होनी चाहिए। यहां आपको कोई stock recommendation नहीं दिया जा रहा। लेकिन यह बताया जा रहा है कि आप life में जरूरी information हासिल कर सकते हैं। अपना dream – Financial Freedom को achieve कर सकते हैं।

यह सब तभी होगा। जब हमें exactly यह पता होगा। हमें कितना amount चाहिए। हमारे पास उसकी knowledge होनी चाहिए। अगर आप करोड़पति बनने के सपने देख रहे हो। तो वो शायद सपना ही रह जाएगा। इस Book में Author ने Financial Freedom को ultimate goal बताया है। जिसे आप एक बड़े पहाड़ का सबसे ऊंचा हिस्सा समझ लो। वहां पहुंचने के लिए, आप अपने goal को पांच छोटे goals में divide कर दो। इसी प्रकार जाने : The Psychology of Money Book Summary पैसो का मनोविज्ञान, सीखे पैसा बनाने की कला।

Money Master The Game
First Goal – Financial Security

अगर आप कुछ करके, सिर्फ इतना save कर लो। जिसकी income, आपका हर महीने का अनाज, लाइट बिल व वाटर बिल pay कर सके। जो अक्सर लोगों के पूरे खर्चे का आधा खर्चा होता है। तो आप अपने लिए, एक Financial Security create कर लोगे। इसकी वजह से, आपको job से निकल जाने का डर, इतना नहीं होगा।

आप easily अपना पुराना job छोड़ हो सकते हो। जिसे आप पसंद नहीं करते। क्योंकि लोग अक्सर job नहीं छोड़ पाते। क्योंकि उनको डर होता है कि उन्हें दूसरा अच्छा जॉब मिलेगा या नहीं। या फिर कितने time में मिलेगा। फिर bills कैसे भरेंगे। लेकिन अगर आप अपने लिए एक फाइनेंशियल सिक्योरिटी create करते हो। तो problem इतनी नहीं होगी।

Money Master The Game
Second Goal – Financial Independence

इस Goal के अक्सर लोग सपने देखते हैं। Financial Independence एक ऐसा गोल है। जिसमें आपका महीने का खर्च cover होता है। फिर आपको काम करने की, बिल्कुल जरूरत नहीं होती। जब आप इस stage पर पहुंचते हो। तो आप कोई ऐसा profession या काम चुन सकते हो। जिससे आपको खुशी मिलती हो।

तब आपके पास ज्यादा free time होगा। क्योंकि आपका पैसा, आपके लिए काम कर रहा है। Free Time मतलब ज्यादा Opportunity। कुछ नया शुरू करने की, कुछ बड़ा सोचने की। फिर आप Financial Freedom को gain कर सकते हो। Finally, Absolute Financial Freedom, जिसको Author इस book में ultimate goal कहते हैं।

 इस stage में आपका passive income इतना होगा। जो आपके हर महीने का खर्चा, vocation और luxury life को भी support कर पाएगा। अभी ये सब सुनने में बहुत आसान लगता है। लेकिन reality में मुश्किल है। इसको gain करने में, कई साल लग जाते हैं। सच यह है कि अगर आप savings और investment की आदत डालो। उसकी जरूरी knowledge हासिल करो।

फिर इस process को automate कर दो। Systematic Investment Plan (SIP) के through यानि savings और investments अपने आप होते रहें। आपकी सैलरी आते ही। यह शुरू में तो मुश्किल जरूर लगेगा। लेकिन बाद में, आसान। जब आप इस पहाड़ में थोड़ा ऊपर चढ़ जाओगे। तो बाकी का सफर अपने आप हो जाएगा। क्योंकि शुरुआत में ही सबसे ज्यादा मुश्किल होती है। इस पर ही लोग हमेशा give up करते हैं। इसी प्रकार जाने : Stillness is the Key Book Summary एक ऐसा रहस्य जो सबसे छिपाया गया।

Money Master The Game
Third Goal – Asset Allocation

आप अपने life का सबसे जरूरी investment decision लो। वह asset allocation है। इसका मतलब यह कि आप कितना पैसा कहां रखते हो। यह matter करता है। At Least, थोड़ा बहुत पैसा सबके पास होता है। लेकिन हम उसे कहां रखते हैं। यह matter करता है। कुछ लोग पैसे कमाकर, अपने घर में रखते हैं। कुछ लोग bank account में या कुछ लोग fix deposit में।

दूसरी तरफ, कुछ लोग stocks खरीद लेते हैं। या Mutual Fund में डाल देते हैं। लेकिन क्या आपने कोई, ऐसा आदमी देखा है। जो Bank Account में पैसे डालकर, उसके interest अमीर हुआ हो। आप अपनी लाइफ में, जितना जल्दी stocks और equity fund में invest करोगे। उतना ही अच्छा है। ताकि आपकी हिम्मत उतनी जल्दी खुलेगी। वरना आप 30 या 40 की age को cross करने के बाद।आप इतना ज्यादा risk नहीं लोगे।

Money Master The Game
Fourth Goal – Create A Lifetime Income Plan

यहां पर Author ने एक बड़ा section फेमस इन्वेस्टर और बिलेनियर Ray Dalio की help से लिखा है। Ray Dalio जो  सिर्फ Ultra High Network Investors यानी बहुत ज्यादा अमीर लोगों का portfolio handle करते हैं। जिसके लिए वह बहुत ज्यादा fee भी charge करते हैं। लेकिन उन्होंने Author को free में यह strategic बताई है। आपका Portfolio create करने की।

30%   –  Stocks में।

15%   –  Short Term Bonds में।

40%   –  Long Term Bonds में।

7.5%  –  Gold में।

7.5%  –  Commodities में।

मेरे हिसाब से, यह Portfolio बहुत बढ़िया तरीके से diversified है। मतलब market चाहे। ऊपर हो या नीचे। आपको consistently income मिलती रहेगी। क्योंकि इसमें almost जितने भी investment classes है। वह सब include है। सिर्फ Real Estate को छोड़कर।

Money Master The Game
Fifth Goal – Invest Like The Top 0.001% Do

इसका मतलब आप ऐसे invest करो। जैसे दुनिया के सबसे अमीर 0.001% लोग करते हैं। इस section में Author ने हमें बहुत सारे अमीर लोगों के interview के notes दिए हैं। इसमें से कुछ important lessons यह हैं। कुछ मिडिल क्लास और गरीब लोग, अपना सारा पैसा risk पर रखते हैं। सिर्फ 4% से 8% profit कमाने के लिए। दूसरी तरफ अमीर investor, usually कम risk लेकर, ज्यादा profit कमाते हैं। जैसे $1 पर $5 यानी 400% return।

ऐसा तब होता है। जब आपको investment की अच्छी knowledge होती है। जब आपका mindset, investing का हो। मिडिल क्लास लोग, अक्सर बुरे टाइम में, जैसे अभी recently Coronavirus के कारण मार्केट crash हुआ था। उस समय लोग line में लगकर अनाज खरीदते हैं। अमीर लोग उस समय stock खरीदते हैं। वह भी एकदम सस्ते Price पर। जो उनको बहुत ज्यादा return देता है। इसी प्रकार जाने : Learn to Earn by Peter Lynch Book Summary2024 मे अमीर बनने का Formula।

Money Master The Game
Do It, Enjoy It and Share It

यह Section भी बहुत बढ़िया है। टोनी रॉबिंस एक Motivational Speaker हैं। उन्होंने बहुत सारी Famous Books भी लिखी है। पैसा आपको experience में खर्चा करने का मौका देता है। जैसे आप Vacation पर जा सकते हो। अपने लिए free time खरीदने का मौका देता है।

जिससे आपके लिए, पैसा काम करता है। फिर यह free time आप अपने चाहने वालों के साथ expand करो। या फिर वही पैसा, आप अपनी Society में जरूरतमंद लोगों को दो। यह आपकी choice है। लेकिन जब आप Society में Contribute करते हो। जरूरतमंद लोगों की मदद करके। तो आपको उससे ज्यादा खुशी मिलेगी।

Humble Request

   अभी तक आपने इसे पढ़कर, जो भी सीखा। वो पूरी Book का अंश मात्र है। यदि आप भी अपने जीवन मे जल्द से जल्द अमीर बनना चाहते है, तो Investment करने का सही तरीका अभी सीखें । इसलिए Tony Robbins की Book- Money Master the Game जरूर पढ़ें।

आपको इसे भी जानना चाहिए :

1 thought on “Money Master the Game Book Summary in Hindi | 7 स्टेप में अमीर बनें”

Leave a Comment