How to Attract Money Book Summary in Hindi| पैसे को कैसे आकर्षित करें

How to attract money Book summary in Hindi, Quotes, Book Review, PDF, Synopsis,  full story, Dr. Joseph Murphy।

जो भी इस पृथ्वी पर आया है। उन सबका, पैसों पर हक है। हर किसी को अमीर बनना चाहिए। हर कोई अमीर बन सकता है। यह उसका अधिकार है। ताकि वह एक Luxury Life जी सके। तो ऐसा हम लोग क्या नहीं करते। जो rich लोग करते हैं। इसका पहला कारण यह है कि हम लोग पैसे को बुरा मानते हैं। हम कभी यह नहीं समझते कि पैसा बुरा नहीं होता है।

इससे गलत काम कराना बुरा होता है। हम सभी सुनते आए हैं। कि ‘पैसा बुराइयों की जड़ है’। वहीं से सारी बुराइयां शुरू होती है। अगर पैसा लेकर, कोई किसी का Murder कर देता है। तो यहां पर पैसों की, कोई गलती नहीं है। गलती उस इंसान की है। जो Murder करता है। उस इंसान की गलती है। जो पैसे का गलत use करता है।

सबसे पहले हमें यह समझना होगा कि पैसा बुराइयों की जड़ नहीं है। In fact पैसा ऐसी चीज है। जिससे सारी बुराइयां खत्म हो सकती हैं। बहुत सारी बुराइयां ऐसी होती हैं। जो पैसा न होने की वजह से शुरू होती है। अगर आपके पास पैसे होंगे। आप एक Luxurious life जी रहे हैं। आप बहुत खुश रहते हैं। तो बहुत सारी बुराइयां अपने आप ही खत्म हो जाती है।

पैसा आपकी जिंदगी में कितना आएगा। यह इस बात पर depend करता है। कि पैसे के साथ, किस प्रकार की feelings associated हैं। यानी Money और Feelings, इन दोनों का combination कैसा है। उनका connection कैसा है। यही determine करता है कि आप जिंदगी में wealth को attract कर पाएंगे या नहीं।

इसके लिए author ने 5 ways बताएं है। अगर हर way को आप follow करेंगे। तो आप अपनी जिंदगी में बहुत में बहुत major change create कर पाएंगे। इसी प्रकार जाने : The Psychology of Money Book Summary पैसो का मनोविज्ञान, सीखे पैसा बनाने की कला।

How to attract money Book summary in Hindi

How to Attract Money
First Way – Don’t Have a Negative Attitude Towards Money

बहुत सारे लोग अपनी जिंदगी में, जब पैसे देने की जरूरत पड़ती है। यानी उन्हें कहीं न कहीं पैसे Pay करने होते हैं। तो वह negative feel करना शुरू कर देते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि जैसे मैं गरीब हो रहा हूं। या मेरे पास पैसे की कमी हो जाएगी। या सामने जो भी चीज है। वह कितनी ज्यादा महंगी है। या मेरे पास जो Bill आया है। वह कितना ज्यादा है।

वह कितना ज्यादा मुश्किल है। मेरे लिए Pay करना। तो जब भी आप ऐसा महसूस कर रहे हैं। तब आप Money के साथ negative feeling को associate कर रहे हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता। कि पैसे आने के साथ या पैसे जाने के साथ। किसके साथ आप feeling associate कर रहे हैं। Ultimately यह feeling तो money के साथ ही connect हो रही है।

तो इसे change करने के लिए, एक कमाल की exercise बताई गई है। अगर आप इसे follow करेंगे। तो आप बहुत जल्दी इन feelings को change कर पाएंगे। यानी पैसे आने के time तो आप Positive feel करते ही हैं। लेकिन पैसे देने के time भी आप positive feel करेंगे।

जब हमारे पास कोई Bill आता है। या हमें किसी product का price pay करना होता है।  या किसी services का price pay करना होता है। तो उस particular time पर, हमारा ध्यान इस पर चला जाता है। यह company या यह Particular Person, मेरे पास से पैसे लेकर जा रहा है। मुझसे छीन कर जा रहा है। वह हमें बहुत ज्यादा uneasy करता है।

इससे हमारे Subconscious Mind  पर एक negative effect आता है। Subconscious Mind को Positively Program करना बहुत ज्यादा जरूरी है। तब आपको ध्यान क्या रखना है। जब भी next time आप किसी बिल को pay करने वाले हैं। या आप किसी को भी कोई पैसे pay करने वाले है। तो अपना focus लेकर जाइए।

Exactly वह क्या service है। या वो क्या Product है। जो आपको मिला है। उसके पीछे कितने सारे लोगों का effort होगा। जितने सारे लोगों ने effort किया है। उन सारे लोगों के बीच में, वह जो आप money दे रहे हैं। वह distribute होने वाली है। शायद उसका बहुत छोटा-सा fraction लोगों तक पहुंचेगा। उनकी जिंदगी में, कुछ value addition कर सकता है।

Infact अगर आपके पास unlimited wealth होती। उनमें से बहुत सारे लोगों को, बहुत सारे पैसे देना चाहते। जिसके through उनकी जिंदगी में, कुछ value add हो सकती है। हो सकता है, उससे उनके Parents की दवाई का खर्च pay हो सकता था। हो सकता है, उनके बच्चों के Education की fee वहां से pay की जा सकती थी। या उनकी जिंदगी की basic needs वहां से पूरी हो रही हो।

आपको नहीं पता कि सामने वाले की जरूरते क्या-क्या है। कितनी ज्यादा है। आप जो bill pay कर रहे हैं। उसका एक बहुत छोटा-सा Portion उस तक पहुंचने वाला है। जैसे ही आप ऐसा देखना शुरू करेंगे। आपको महसूस होना शुरू होगा। कि जब आप पैसे देते हैं। तो आप और भी पैसे देना चाहते हैं। जब आप और भी पैसे देना चाहते हैं। आप इस frequency में चले जाते हैं। तो Universe भी आपकी तरफ Unlimited Wealth Flow करना शुरू कर देता है। वो Wealth आप तक आये और आपके through सारे लोगों तक जाए। इसी प्रकार जाने : Limitless by Jim Kwik Book Summaryअब आपकी Brain Power अनलिमिटेड होगी।

How to Attract Money
Second Way – Feeling of Gratitude

 जब भी जिंदगी में, आपके पास कहीं से भी कोई money आए। यानी कि कोई भी amount जब आपको pay किया जा रहा है। या किसी भी तरह, आपको money मिल रही है। तो आपको उसके साथ Feeling of Gratitude या Feeling of Love रखें। क्योंकि बहुत सारे ऐसे लोग हैं। जो कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी, उस तरह की wealth create नहीं कर पाते। उनको उस तरह के rewards नहीं मिलते।

कई बार तो उन्हें, अपनी मेहनत के comparison में कुछ भी pay ही नहीं किया जाता। लेकिन आपको कुछ मिल रहा है। इस Feeling of Gratitude के द्वारा आप universe को यह मैसेज देना शुरू करते हैं। कि आप इसे deserve करते हैं। जैसे कि एक टीचर आपको कुछ सिखाता है। आप उनके प्रति thankful महसूस करते हैं। आप really उनकी respect करते हैं। तब टीचर आपको और भी ज्यादा  सिखाना चाहता है।

In the same way, Universe से जो आपको मिला है। उसके लिए, जब आप thanks की feeling रखते हैं। तो Universe भी आपको और देना चाहता है।

How to Attract Money
Third Way – Abundance of Wealth in the Universe

जब भी आप लोगों की Success या growth को देखें। तो आप खुश हो जाएं। बहुत बार ऐसा होता है कि लोगों के मन में, एक जलन की feeling आ जाती है। यानी कि एक ऐसी feeling आ जाती है। जिसमें वह uneasy feel करने लगते हैं। यही Uneasiness, Money के साथ attach हो रही है।

तो आपको यह करना है। जब भी आप किसी की बहुत खूबसूरत कार देखते हैं। घर देखते हैं। या किसी को travel करता हुआ देखते हैं। या किसी की बहुत ही अच्छी Life Style देखते हैं। यानी आप कुछ भी ऐसा देखते हैं। जिससे आपको पता चल रहा है। कि सामने वाला person कितना successful है। उसकी जिंदगी में कितनी wealth है।

तब आपके अंदर happiness की feeling आनी चाहिए। इस universe में कितना abundance है। इस Universe में इतना कुछ है। कि इतने सारे लोगों को, देने के बाद भी खत्म ही नहीं होता। जैसे ही, आप ऐसा feel करना शुरू करते हैं। तब Universe को आप यह मैसेज radiate कर रहे हैं। कि आप भी उनमें से एक deserving person हैं।

आप भी इस तरीके की wealth और इस तरीके की Success को deserve करते हैं। यह feeling के level पर, आपके Subconscious Mind में जाकर। ये कुछ ऐसी frequency की tuning करता है। जिससे बहुत कुछ change होना शुरू हो जाता है। आपके external world में भी। आप internal world में change create करते हैं। इसका result, External World में आता है। इसी प्रकार जाने : Stillness is the Key Book Summary एक ऐसा रहस्य जो सबसे छिपाया गया।

How to Attract Money
Fourth Way – Deserving Yourself

ज्यादातर लोग जब Law of Attraction के बारे में समझते हैं। तब वह यह समझ लेते हैं। कि सिर्फ visualize करने से या सिर्फ imagine करने से। Law of Attraction लगाने से। मेरी जिंदगी में wealth आ जाएगी। तो ऐसा नहीं होता। इसके लिए, आपको एक चीज करनी होती है। जिसे कहते हैं, अपने आपको deserving बनाना।

इसके लिए, आपको अपने आपको educate करना है। आपको अपने लिए रास्ते ढूंढने है। कि वह क्या रास्ते हैं। जिससे आप और भी ज्यादा wealth create कर सकते हैं। क्योंकि अगर आप रास्ते नहीं ढूंढ रहे हैं। तो आप वास्तव में, Universe को एक massage दे रहे हैं। You are not ready for the wealth। जैसे अगर आप किसी business में हैं। तो शायद यह बहुत ज्यादा possible है।

आप हमेशा रास्ते ढूंढ रहे होते हैं। अपने बिजनेस को grow करने के। वहां growth के chances बहुत ज्यादा होते हैं। लेकिन अगर आप किसी job में हैं। या किसी ऐसे profession में हैं। जहां आपको एक fix salary मिल रही है। अगर वहां पर आप सिर्फ Law of Attraction लगाते रहेंगे। तो बहुत मुश्किल है। कि आपकी जिंदगी में बहुत सारी wealth आ जाएगी।

क्योंकि आपको पता है कि आपको एक fix salary मिल रही है। वह एक निश्चित समय व निश्चित रेट के साथ बढ़ने वाली है। लेकिन अगर आप रास्ते ढूंढना शुरू करें। मैं ऐसा क्या part time business कर सकता हूं। या मैं ऐसी कौन सी services provide कर सकता हूं।  इंटरनेट के द्वारा, कुछ ऐसा share कर सकता हूं। जिससे लोगों को educate कर सकूं।

 या मैं ऐसा क्या कर सकता हूं। Share Market को study कर सकता हूं। जिस के through मैं और भी ज्यादा wealth को create कर पाऊं। अपनी जिंदगी में attract कर पाऊँ। क्योंकि जब आप रास्ते ढूंढगे। तो रास्ते exist करते हैं। वह आपको देखने लगेगे। जो अभी तक आपको देख नहीं रहे थे। जब आप अपनी जिंदगी में money के lack को तलाशेंगे। तो आपको वही दिखेंगे। इसी प्रकार जाने : The 12 Week Year Book Summaryएक साल का Goal 12 सप्ताह मे achieve करे।

How to Attract Money
Fifth Way – Using thee Visualization Power

आपको दो Visualization जरूर करने चाहिए। उनमें से एक है।

1. Open Eyes Visualization- जब आप दिन में अपने work कर रहे हैं। तब आप खुली आंखों से Visualize कीजिए। उन results के बारे में, जो आपको अपनी जिंदगी में चाहिए। ऐसे मानो कि वह मिल चुका है। यानी कि अगर आप suppose करो। आप एक Maruti drive कर रहे हैं। आप चाहते हैं कि आपके पास बहुत ही amazing car हो। जैसे BMW, Lamborghini, Mercedes हो।

तब आप अपनी Maruti को drive करते हुए। यह imagine करिए। यह feel करिए। आप अपनी उस dream car को drive कर रहे हैं। आप जिस घर में रहते हैं। उस घर में रहते हुए। ये महसूस करना शुरू कीजिए। मानो कि आप अपने dream house में रह रहे हैं। इस तरह से बहुत सारी और चाजें आप कर सकते हैं।  आप अपने ऑफिस में work कर रहे हैं। अभी आपके पास, एक छोटा सा staff है।

लेकिन आप imagine करिए। कि hundreds of people हैं। जो आपके लिए काम कर रहे हैं। आप देखेंगे कि आपकी feelings, then and there ही change होना शुरू हो जाएंगी। ये feelings ही तो वह frequency है। जिस के through आप जिंदगी में चीजों को attract करते हैं।

2. Close Eyes Visualization – सुबह के समय, आप Closed Eye Visualization भी कर सकते हैं। जिसमें आप Visualize कर सकते हैं। उस life style को, जिसमें आप जीना चाहते हैं। अगर आपको wealth attract करती है। तो आप materialistic चीजें देख सकते हैं। आप Imagine कर सकते हैं। कैसे घर में आप रहते हैं। Visualize कर सकते हैं। कैसी cars को आप use करते हैं।

किस तरह से आप travel करते हैं। किस तरह से tours करते हैं। इसी के साथ, आप उस particular time पर हो सकता है। आपको contribution goals ज्यादा touch करते है। तब आप Visualize कर सकते हैं। कैसे आपके through लोगों की जिंदगी में, value addition हो रहा है। कैसे आप लोगों को help कर रहे हैं। जरूरतमंदों की needs पूरी करने में मदद कर रहे हैं।

कितने लोगों को जिंदगी में, आपके through changes आ रहे हैं। हो सकता है। आपको यह चीजें attract कर रही हो। ये Visualize करना शुरू कीजिए। जब आप सुबह उठ रहे हैं। यह Visualization, आपके subconscious mind को program करना शुरू करेगा। उन Opportunity को देखने के लिए। जो आपकी जिंदगी में wealth को attract करके ला सकती हैं। क्योंकि exits तो वह अभी भी करती हैं। दिख नहीं रही थी। वह देखनी शुरू हो जाएंगी।

आप इन 5 तरीकों को use करना शुरू कीजिए। आने वाले समय के साथ आप कितने changes create कर पाएंगे।

HUMBLE REQUEST

      आपने इस Book Summary में अब तक पैसों के महत्व को जाना। हमारे Universe में हर चीज़ Abundance में है। उसे हासिल करने के लिए, बस हमारा दृष्टिकोण मायने रखता है। ये Book आपको सही दिशा व सही सोच बनाने में कारगर साबित होगी।

    पैसों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए, आपको भी Dr Joseph Murphy की Book – How to attract money अवश्य पढ़नी चाहिए।

आपको इसे भी जानना चाहिए :

Leave a Comment