From Failure to Success Book Summary in Hindi | हार से मत डरो

From Failure to Success Book Summary in Hindi, Quotes, Book Review, PDF, Synopsis,  Full Story, Martin Meadows।

क्या आप वह इंसान है। जो तुरंत successful होना चाहते हैं। क्या आप fail होने से डरते है। अगर आपका जवाब हां है। तो यह Book Summary आपके लिए ही है। यह केवल आपके लिए ही नहीं, बल्कि मेरे जैसे अन्य के लिए भी है। मैं instant success तो नहीं चाहता। लेकिन कई बार failure से डर लगता है। तो आज हम मिलकर, इस गलतफहमी को दूर करेंगे।

 यह Summary बताती है कि failure हमारी जिंदगी का हिस्सा है। यह हमेशा ही हमारे successful होने के सफर में, हमारा  रहेगा। यह समरी हमें, यह भी सिखाएगी कि कैसे हम अपने failure को एक advantage की तरह ले सकते है। कैसे challenge इसके बाद भी, लगातार आगे बढ़ते रह सकते हैं। इस समरी में कई लोगों की real life stories बताई गई है। जोकि असफल हुए, लेकिन फिर भी आगे बढ़े। अंत मे successful हुए।

क्या आपका भी कोई ऐसा सपना है। जिसको पाना, नामुमकिन लगता है। क्या आपको अपने सपने को पाने के लिए, पहला कदम उठाने में भी डर लगता है। आपके दिमाग में क्या आता है। जब आप खुद को, fail होता हुआ देखते है। क्या आपको लगता है कि आपको give up कर देना चाहिए। या फिर खुद को, एक और मौका देना चाहिए। आगे बढ़ना चाहिए। अगर हम अपने goals को पूरा कर लेते हैं। तो वो हमारी पहचान बन जाती है। वो ही  हमारे जीने का purpose बन जाती है।

अपने सपनों को पूरा करना, हमेशा आसान नहीं होता। उन्हें पूरा करने में, बहुत से challenges आते हैं। जो हमें उसे achieve करने से रोक सकते हैं। तो यह बात तय है कि हमारा एक न एक बार fail  होना पक्का है। Fail होना, कई बार आपकी हिम्मत को तोड़ सकता है। आपको खुद की नजरों में, नीचा भी दिखा सकता है। जो भी successful लोग है। वह सब इस दौर से गुजर चुके है।

 इसलिए हमें भी हार मानने के बजाए। उन्हीं लोगों की तरह, एक कदम आगे बढ़ाना चाहिए। क्योंकि fail होना कोई problem नहीं है। बल्कि यह तो एक solution है। इसमें हम सीखेंगे कि अपने failure से कैसे सीखा जाए। उनसे खुद को कैसे बेहतर बनाया जाए। आप अलग-अलग तरह के failure को समझेंगे। ये भी जानेंगे कि उनसे कैसे deal किया जाए। आप इसमें कुछ mental strategy के बारे में भी जानेंगे। जिससे आप success को attract कर सके।

यह सिखाएगी कि कैसे आप, एक healthy Mindset के साथ। challenges को deal कर सकते हैं। यह आपको सिखाएगी कि ऐसी सोच। कैसे develop की जाए। इससे भी ज्यादा, यह आपके अंदर की power का पता लगाने में  मदद करेगी। जो कि हर successful इंसान में होती है। वो है, Failure को Success से बदलने की क्षमता। इसी प्रकार जाने : Why We Sleep Book Summary in Hindiजानिए नींद व सपनों का रहस्य।

From Failure to Success Book Summary in Hindi

आपके अनुसार Failure क्या है?
What is your Definition of Failure?

ज्यादातर लोग failure को, एक negative तौर पर देखते हैं। वह आमतौर पर, इसे success के रास्ते में आ रही, रुकावट के तौर पर देखते हैं। फेल होना चैलेंजिंग हो सकता है। लेकिन जरूरी है कि हम उसका positive side भी देखें। Failure को एक रुकावट के तौर पर देखने के बजाय। हमे उससे सीखने के मौके के तौर पर देखना चाहिए। अगर आप failure को redefine करेंगे। तो आप पाएंगे कि challenge से, आप और भी बेहतर तरीके से deal करना सीखेंगे।

ज्यादातर successful लोग यही करते हैं। क्योंकि वह fail होने को, अपने रास्ते का एक पड़ाव समझते हैं। इसीलिए वह failure से डरने के बजाय, उसे thrill या adventure के तौर पर देखते हैं। उसका सामना करते हैं। Failure के बारे में ऐसा ख्याल रखने से, वह खुद को अपने comfort zone से बाहर निकाल पाते हैं। इससे successful लोगों को, अपनी कमजोरियों का पता चलता है। जिससे उभरकर, वह एक बेहतर इंसान बन पाते हैं।

इसका एक perfect example, Turiya Bit है। जिनमें एक एक्सीडेंट के बाद, गजब का बदलाव आया था। उनके पास एक stable Mining Engineer की job थी। इसके साथ एक प्यार करने वाला पार्टनर भी था। वह आस्ट्रेलिया की Miss Earth Contestant भी रह चुकी थी। Turiya को सितंबर 2011 में, एक लोकल अल्ट्रा मैराथन में, participate करने के लिए, invite किया गया था। उन्होंने invitation accept कर लिया।

इस event के लिए, वह समय पर पहुंच गई। दुर्भाग्यवश से वे दौड़ के बीच में, जंगल की झाड़ियों में लगी आग में फंस गई। Turiya को कई चोटे आई। उनके शरीर के कई हिस्से जल गए थे। उनकी दो उंगलियों को काटना भी पड़ा। यह सब हो जाने के बावजूद, Turiya अपने सपनों को पूरा करने के लिए, आगे बढ़ती रही। मैराथन से बचने के बजाय, उन्होंने इसमें हिस्सा लिया।

उन्होंने कई सारे contest भी पूरे किये। जैसे कि Ironman Australia Competition और Ironman World Championship। जो कि Hawai में हुआ था। इसके अलावा Turiya ने कई बड़े cause के लिए भी काम किया। उन्होंने ग्रेट वॉल ऑफ चाइना पर चढ़ाई भी की। उन्होंने $2 लाख से भी ज्यादा पैसा इकट्ठा किया। ताकि वो गरीबों का इलाज कराने में मदद कर सके।

एक साल बाद, Turiya ने अपने हमसफर के साथ सगाई होने की खबर दी। फिर वह एक मोटिवेशनल स्पीकर बन गई। जिंदगी कई तरीकों से, आपका इम्तहान लेगी। लेकिन goal को पाने के लिए जरूरी है। कि आप fail होने से डरे नहीं। बल्कि उसे एक मौके के तौर पर देखें। जब भी फेल हो। तो ये समझने की कोशिश करें। आप उससे क्या सीख सकते हैं। उससे सीखिए और आगे बढ़िए। इसी प्रकार जाने : The 2030 Book Summary in Hindi जानिए 2030 मे दुनिया कैसे होगी।

हार जाने के डर के साथ, कैसे डील करे
How to Deal with the Fear of Losing?

ज्यादातर लोग डरने की वजह से, वह नहीं बन पाते। जो वह बन सकते है। वो अपने डर की वजह से, बस वही फँसे रह जाते है। फिर उसी में खुश रहते हैं। जो उनके पास है। वह खुद को improve करने की कोशिश ही नही करते। बल्कि अपनी potential को कम कर देते हैं। दूसरे लोगों को, अपनी insult करने का मौका देते है। अगर आप successful होना चाहते हैं। तो आपको हमेशा होने वाली growth से कभी नहीं डरना चाहिए। ऐसा तभी होगा। जब दूसरे आपके बारे में, क्या सोचते हैं। जब आप यह सोचना छोड़ देंगे।

Sidney Poitier ने अपनी book- Life Beyond Measure में अपनी जिंदगी के turning point के बारे में लिखा है। यह अमेरिकन एक्टर, न्यूज़पेपर में बर्तन धोने का job ढूंढ रहे थे। तभी उनकी नजर एक ad पर गई। जिसमें Actors Wanted लिखा हुआ था। इससे उन्हें पता चला कि अमेरिका नीग्रो थिएटर में audition होने वाला है। जब वो वहां पहुंचे। तो डायरेक्ट ने उन्हें किताब से एक passage पढ़ने को कहा।

यह उनके लिए मुश्किल था। क्योंकि उन्होंने 1 साल ही पढ़ाई की थी। इस वजह से, उन्हें passage पढ़ने में मुश्किल हो रही थी। यह देखकर, डायरेक्टर ने गुस्से में  बाहर निकाल दिया। उनसे कहा कि उन्हें बर्तन धोने का job ही करना चाहिए। Sidney ने दोबारा dish washing की job तलाशने का फैसला किया। तब उन्हें एहसास हुआ। कि उन्होंने तो डायरेक्टर को कभी बताया ही नहीं था। कि वो बर्तन धोने का job ढूंढ रहे थे।

इसलिए director अगर उन्हें सिर्फ dish washer के रूप में देखता है। तो जाहिर सी बात है। कि वो खुद उनकी value उतनी ही करता होगा। उसी वक्त वो खुद के लिए, खड़े हुए। Sidney ने ठान लिया कि वह यह सिद्ध करके रहेंगे। कि वह एक dish washer से ज्यादा है। उन्होंने उसी दिन, यह फैसला किया कि वो director और खुद को यह साबित करके रहेंगे। कि वो एक actor तक बन सकते हैं।

Sidney ने dishwasher की job के  दौरान ही, एक वेटर से पढ़ना सीखा। इसके बाद, उन्होंने थिएटर एक्टिंग को एक और मौका देने के बारे में सोचा। उन्हें एक play में leading role मिला था। इसके सफल होते ही, उनकी किस्मत चमक गई। Sidney अफ्रीका के रहने वाले, एक ऐसे actor थे। जिन्होंने 1963 अकादमी वार्ड में Best Actor का अवार्ड जीता था। जो उन्हें ‘Lilies of the Field’ फिल्म में उनके Best Role के लिए मिला था।

Sidney एक कॉमेडी फिल्म, ‘Stir Crazy’ के डायरेक्टर भी रहे। जो कि सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फ़िल्म थी। इसके अलावा उन्होंने एक एकेडमी अवॉर्ड भी जीता। जो कि Academy Picture of Motion Arts and Science द्वारा दिया गया था। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने, उन्हें Presidential Medal of Freedom 2009 में सम्मानित किया। यह सब इसलिए हो पाया। क्योंकि सिडनी ने ठान लिया था। वह उस डायरेक्टर को दिखाकर रहेंगे। वह एक actor बन सकते हैं।

उस डायरेक्टर की बातों से निराश होने की बजाए। उन्होंने इसे एक inspiration के रूप में लिया। उनके हमेशा सीखते रहने की आदत ने, उन्हें वह Sidney Poitier बना दिया। जो आज वो है। आज आप जो भी बनना चाहते हैं। उसके लिए जरूरी है कि आप दूसरों को यह फैसला न करने दे। कि आपकी value क्या है। खुद पर विश्वास कीजिए। छोटे-छोटे steps बढ़ाइए  और खुद को improve करते रहिए। इससे आप वो इंसान बन पाएंगे। जो आप बनना चाहते हैं।

अपने ईगो को खुद पर हावी मत होने दे
Don’t let Your Ego dominate You

Fail होने का डर अक्सर ही, खुद पर गर्व होने की वजह से आता है। कई लोग अपने ही comfort zone में रहते हैं। क्योंकि वह डरते हैं कि दूसरे लोग उन्हें fail  होता हुआ देख लेंगे। Successful होने के लिए, यह जरूरी है। कि fail होने को, एक self discovery के period की तरह देखें। जो भी गलतियां आप करेंगे। उनसे पता चलेगा। कि आपकी कमजोरियां क्या है। आप की ताकत क्या है। कौन-सी चीजें आपको, सीखने की जरूरत है।

आप यह सब हासिल कर पाएंगे। अगर आप अपना Ego छोड़ दे तो। किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। आपने कितना struggle किया है। वह सिर्फ आपकी success को देखते हैं। अगर आप किसी के सामने stupid दिखते हैं। कोई आपका मजाक उड़ाता है। तो आप भी उनके साथ  हंसिए। एक अच्छी sportsman spirit  बनाये रखिए। उन्हें दिखाइए कि गलतियां करना एक आम बात है। क्योंकि आप एक इंसान हैं। जोकि लगातार सीख रहे हैं।

खुद की value यानी कि self worth, खुद को किसी आदमी या achievement से compare करने से बढ़ती या घटती नहीं है। बल्कि यह लगातार, सीखते रहने से बढ़ती है। आप अपने सीखते रहने को, सबसे पहला goals बनाएं। कभी भी खुद को किसी और से compare नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह उनके confidence को गिरा सकता है। आपके आगे बढ़ने की चाह को भी कम कर सकता है।

 ज्यादातर हम सिर्फ़ अपनी success को देखते हैं। हम उन गलतियों को मानने से डरते हैं। जो इस रास्ते का ही एक हिस्सा थी। हम कई बार, अपनी skills को भी कम आंकते है। यानी under estimate  करते हैं। इसका सिर्फ एक ही उपाय है। वह है, हिम्मत रखना और खुद पर विश्वास रखना। गहरी लंबी सांसे लीजिए। अपने goal को पूरा करने के लिए, तेजी से आगे बढ़िए। इसी प्रकार जाने : The Parable of the Pipeline Book Summary in Hindiअमीर बनने का रहस्य।

अपने State of Mind को बदलिए
Change Your State of Mind

Negative emotions को positive में बदलना, बहुत ही मुश्किल है। यह सोचना की positive सोचने के बाद, सब ठीक हो जाएगा। यह बिल्कुल गलत है। इसीलिए यह किसी भी परेशानी का best solution तो नहीं है। अगर आप अपनी mental state को बदलना चाहते हैं। तो आपको उसके खिलाफ जाने के लिए, छोटे-छोटे कदम बढ़ाने होंगे। आपको सीखना होगा।  आप खुद को परेशानियों से कैसे distract या दूर करें।

ऐसे काम करना, जिसमें बहुत ज्यादा focus की जरूरत है। आपके negative emotions को, कम करने में मदद कर सकता है। इसमें अपने किसी अच्छे दोस्त से बात करना या फिर walk पर जाना भी शामिल हो सकता है। एक बार आप अपना positive mindset वापस पा ले। तो आप  उस परेशानी का पता लगाने जा सकते हैं। हर इंसान की approach अलग-अलग होती है।

तो पता लगाइए कि आपके लिए कौन सी चीज सबसे ज्यादा अच्छी साबित होगी। किसी भी बात को मान लेना, यानी acceptance वह चीज है। जिसके जरिए आप निराशा से बाहर निकल सकते हैं। हो सकता है कि चीजें वैसे न चले। जैसा आप चाहते हैं। लेकिन उनका सामना करने का सबसे अच्छा तरीका है। आने वाले बदलाव को लेकर flexible रहना।

Mariah Bell का पहला सपना था कि वह यूएस ओलंपिक skating team  का हिस्सा बने। उन्होंने अपनी journey, 8 साल की उम्र से ही शुरू कर दी थी। आप बुरा सोचते रहे। या फिर बदलाव को accept करें और आगे बढ़े। आपको यह समझना होगा कि जिंदगी कैसे चलती है। उस पर आपका कोई control नहीं हो सकता। अक्सर आप जिंदगी को नहीं बल्कि जिंदगी आपको बदल देती है।

अपने अंदर एक Passion को Develop कीजिए
Develop a Passion in You

Passion यानी जुनून यानी वह strong will power, जो आपको कई challenge के बाद भी, आपको आगे बढ़ने के लिए push करता रहेगा। यह achievement की feeling देते हुए। आपकी mental strength को निखारता है। यह आपको सिखाता है कि कैसे चुनौतियों के बाद भी, आप खुश रह सकते हैं। कई बार fail होने के बाद भी, आप आगे बढ़ सकते हैं।

जाहिर सी बात है। आपको कोई भी चीज तुरंत हासिल नहीं हो जाएगी। आपके अंदर passion होना चाहिए। जो कि आपको आगे बढ़ने में, मदद करें। जब आप कोई नया goal बनाएं। तो उस पर अड़े रहिए। खासकर तब, जब आपको लगे।  इसे छोड़ देना चाहिए। यह आपको motivated रहने में मदद करेगा। चाहे कुछ भी हो जाए। Passion को develop करने के लिए जरूरी है। आप अंदर से inspired हो।

Elly Robinson के लिए, उनके ideal  के steps को follow करना ही उनको सपनों का पहुंचना पाया। हम अपने passion की वजह से, अपने challenges से आगे बढ़ सकते हैं। आपको मुश्किलों के बाद भी, हार नहीं माननी चाहिए। तभी आप अपने कैरियर में successful हो पाएंगे। यह सब सिर्फ आपकी हिम्मत, कड़ी मेहनत और passion की वजह से हो पाया। आप अपने आपको, कई ऐसी situation में पा सकते हैं। जो कि आपको खुद को, कम आंकने में पर मजबूर करें।

लेकिन successful होने के लिए आपको खुद को, यह याद दिलाते रहना होगा। आप वह goal क्यों पाना चाहते हैं। उसे पाने के लिए passionate और dedicated रहिए। उस process को गले लगाइए। अगर आपके अंदर passion होगा। तो आपको successful बनने से, कोई नहीं रोक पाएगा। इसी प्रकार जाने : Set for Life Book Summary in Hindi5 से 10 साल मे  Financially Free बने।

हार मान लेना, अगर वो आपके लायक नहीं लगता
Give Up, If It doesn’t seems Worthy to You

इंसान होने के नाते, हम बड़ी मुश्किल से जान पाते हैं। किस तरह की सोसाइटी में बनाए गए उसूल, हमे influence करते हैं। हम यह सुनते-सुनते बड़े हुए हैं। कि अच्छी जिंदगी जीने के लिए, हमें कई मुश्किल पड़ावों से गुजरना पड़ता है। हमने हमेशा से यही जाना है। कि पैदा होना, पढ़ना, काम करना, परिवार बनाना, रिटायर होना और फिर मर जाना ही जिंदगी है। इसके कारण हम आज भी अपनी जिंदगी, दबाव में जी रहे हैं।

दूसरों की उम्मीदों को पूरा करना भी, हमारे लिए बहुत मुश्किल है। अच्छे तरीके से जीवन जीने का मतलब यह नहीं है। कि हम सोसाइटी के बनाए हुए standard के हिसाब से ही चलें। बल्कि इसका मतलब यह है। हम अपने मुताबिक, अपनी जिंदगी  जिए। अगर हम सिर्फ वही करें। जो लोग हमसे चाहते हैं। तो हम हमेशा दुखी रहेंगे। तो हमें हमेशा वही करना चाहिए। जो हमारे लिए सबसे ज्यादा valuable है।

जो हमें एक अच्छा इंसान बनाए। अक्सर हम मसहूर influencer की perfect जिंदगी देखकर जलते हैं। लेकिन हम उनकी हर post के पीछे का सच नहीं जानते। Aaena और Neel ने अपने delete किए गए blog में, सोशल मीडिया छोड़ने का कारण बताया था। वह एक 19 साल की जानी-मानी Instagram Influencer है। जो अपनी हर पोस्ट पर $2000 कमाती है। उनके 6 लाख से भी ज्यादा followers है। वह अब तक लगभग, अपने अकाउंट में 2000 photos अपलोड कर चुकी है।

उनका jobs उनसे यह चाहता था कि वह सुंदर कपड़े पहने। अच्छी location पर जाए। अपनी फोटो को पोस्ट करें। यह सब सिर्फ sponsor को attract करने के लिए  था। कुछ लोग इसे सबसे best job मानते होंगे। लेकिन उनका मानना कुछ और था। सब कुछ इतना अच्छा होने के बावजूद, उन्होंने यह job छोड़ने का फैसला किया। उसने बाद में बताया कि हर चीज उस पर हावी होने लगी थी। वह असलियत दुनिया से, कोसों दूर जा चुकी थी। उसका काम उस पर एक perfect life जीने का pressure डाला कर रहा था। जहां उसे अपनी कमियों को छुपाना पड़ता था।

उसका अकाउंट यही दिखाता है कि लोग एक imaginary दुनिया में जिए। जो कि असली जिंदगी से बहुत अलग है। यह कहानी बस इतना बताती है कि आपकी life तभी successful है। जब वह reality के रास्ते पर है। Asena ने महसूस किया कि वो इससे खुश नहीं है। उसने देखा कि इतना पैसा होने के बावजूद भी, खुश और पूरा महसूस नहीं करती। Success तक पहुंचने के लिए, आपके पास ठोस बुनियाद होनी चाहिए। जो आप करने जा रहे हैं। वो आपके लिए क्या मायने रखता है।

ध्यान रखिए कि जब आप उसे पा ले। तो आपको जिंदगी, जिंदगी लगे। आप खुद को हर तरीके से, पूरा महसूस कर सके। उन सपनों के पीछे भागना, जो कि दूसरों के हैं। सिर्फ़ आपके प्रेशर को बढ़ाएगा। तो ध्यान रखिए कि आपको सच में पता हो कि आप अपनी जिंदगी से वाकई में, क्या चाहते हैं। उसे पाने के लिए मेहनत कीजिए। अपनी journey को enjoy कीजिए। एक बार आप इसे हासिल कर ले। तो आपको पता चलेगा कि Success आपकी खुद की बनाई definition से ही आती है। इस दुनिया में सबसे का मतलब, इससे ज्यादा कुछ हो ही नहीं सकता। किसी ने अपने लिए, कोई सपना देखा हो और उसे पूरा कर लिया हो।

Humble Request

   अभी तक आपने इसे पढ़कर, जो भी सीखा। वो पूरी Book का अंश मात्र है। यदि आप भी अपनी हार को सफलता मे बदलना चाहते है। तो Martin Meadows की Book- From Failure to Success जरूर पढ़ें।

आपको इसे भी जानना चाहिए :

Leave a Comment