Set For Life Book Summary in Hindi | 5 साल मे Financially Free बने

Set for Life Book Summary in Hindi, Quotes, Book Review, PDF, Synopsis,  Full Story, Scott Trench।

Financial Freedom उस stage को कहते हैं। जिसे अगर आपने हासिल कर लिया। तो आपके assets से इतना return या income मिलती रहेगी। कि फिर कभी आपको काम करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। आप अपनी मर्जी से जब चाहो, जहां चाहो, जा सकते हो। जो कि एक job करने वाले इंसान के लिए, किसी सपने से कम नहीं होता। आज Financial Freedom को पाने और अपनी life को set करने के तरीके, आप जानने वाले हैं।

आज की book – Set For Life, जिसे Scott Trench ने लिखा है। इसमें आप जानेंगे कि आप financial free कैसे हो सकते हैं। यह एक ऐसी book है। जिसमें author गारंटी देता है। अगर उनके दिए गए 3 step को, आप follow करते है। तो आप भले ही किसी भी stage पर हो। कुछ भी करते हो। कितना भी पैसा कमाते हैं। यह matter नहीं करता। लेकिन आप 5 से 10 साल में, financial free हो जाएंगे। फिर आपके पास हर महीने, उतना पैसा तो जरूर आएगा। जितना आप खर्च करते हैं।

Financial Freedom वह होता है। जब आपको कोई काम न करना पड़े। बिना काम किये हुए, आपके पास पैसा आये। हम अपनी पूरी life, job करते हुए गुजार देते हैं। हम यह सोचते हैं कि चलो, आज काम कर लेते हैं। कल जब पैसा आएगा। तब हमारे पास भी बहुत सारे पैसे होंगे। उस वक्त हम, उससे खुशियां खरीदेंगे। खुशी से रहेंगे। अच्छी गाड़ी व अच्छा घर खरीदेंगे। फिर अपनी life को और भी अच्छे तरीके से जी पाएंगे।

लेकिन हकीकत में ऐसा होता नहीं है। 90% लोगों को देखें। तो वह पूरी life, job करते रहते हैं। उनका पूरा time ऐसे जाता है। जो वह दूसरों को देकर रखते हैं। वे लोग उनका time खरीदते हैं। फिर उस time के बदले, उनको कुछ पैसे देते हैं। जिसे आप खर्च करते हैं। लेकिन अगर आप, किसी भी उम्र में Financial Free हो जाते हैं। फिर आपको काम करने की जरूरत नहीं है।

आपकी investment से, इतने पैसे आएंगे। जिसमें आपकी lifestyle बहुत अच्छे तरीके से चले। फिर आप अपने हिसाब से, अपनी life जी सकते हैं। आप अच्छे से अपनी life को enjoy कर सकते हैं। Author कहते हैं कि अगर आप अपनी life में, यह 3 step को follow करते हैं। तो 5 – 10 साल में, आप financial free हो जाएंगे। उतना तो आपके पास definitely आने लगेगा। जितना आपके पूरे महीने का खर्च होता है। इसी प्रकार जाने : Mindset Book Summary in HindiMindset बदलो, बदल जाएगी आपकी ज़िंदगी। 

Set for Life Book Summary in Hindi

Set For Life
Step 1 – Save $25,000

Scott कहते हैं कि अगर आप financial free होना चाहते हैं। तो सबसे पहले, जो आपको life में step लेने की जरूरत है। वो ये है कि आपको $25000 save करना चाहिए। $25,000 मतलब भारतीय मुद्रा में लगभग 18 से 20 लाख। लेकिन अगर आप inflation को देखें। तो करीब 30 से 35 लाख, अगर आप save करें। तो ज्यादा बेहतर होगा।

Author यह amount, save करने के लिए, इसलिए बोल रहे हैं। ताकि आप अपना कोई घर खरीद सकें। घर भी multi-family घर यानी कि Duplex या Fourplex होना चाहिए। आपको घर क्यों खरीदना है। ये आपको आगे पता चलेगा। इस amount को save करने के लिए, author advice देते हैं- Be Frugal यानी कि कंजूस बनो।

कंजूसी का यह मतलब नहीं कि खाना पीना छोड़ दो। बल्कि उन चीजों में कंजूसी करो। जो आपकी life में value add नहीं करती। यह आपको true happiness नहीं देती। आप saving करोगे। तो tax system भी आपका साथ देगा। क्योंकि आप अपनी after tax income को ही save करते हो। ऐसा नहीं होता कि आपको अपनी saving पर भी tax देना पड़े।

हर महीने अपनी आधी से ज्यादा income को save करो। अगर आप महीने के ₹50,000 कमा रहे हो। तब आपको ₹25,000 से ज्यादा save करना चाहिए। ऐसी सारी चीजों पर, पैसा खर्च करना छोड़ दो। जो आपकी life में कोई भी वैल्यू ऐड नहीं कर रहे हैं। जैसे कि Junk Food, Smoking, To much Alcohol etc.। यह चीजें आपकी life में, कोई भी वैल्यू ऐड नहीं करती।

बल्कि आपको और बीमार बनाने में, कोई कसर नहीं छोड़ती। जिससे आपकी बची-खुची saving भी hospital के चक्कर लगाने में बर्बाद हो सकती है। बस अच्छी और valuable चीजों में ही, पैसा खर्च करो। जैसे अच्छा home cook meal, अपनी skill को बढ़ाने के लिए, कोई online course या education।

“Cut spending money on anything that does not bring you happiness and always focus on why”

क्यों आप saving कर रहे हो। क्यों आप पैसा बचा रहे हो। अपने Financial freedom का purpose clear रखे। इस पर proud feel करे। इस stage को पूरा करने के लिए, जो हो सके, वो करें। जैसे office में टिफिन लेकर जाएं। जिससे आपको अलग से lunch न खरीदना पड़े।

थोड़ा सस्ता अपार्टमेंट ढूंढे। जिससे रेंट पर, आप अच्छा खासा save कर ले। अपने office से walking distance पर ही अपना apartment या room ले। जिससे traveling या cab का भी खर्चा, आपका save हो सके। इससे आपका time भी बहुत बचेगा। इसी प्रकार जाने : 5 Regrets of the Dying Book Summary in Hindiमरने से पहले जीना सीख लो।

Set For Life – Save on Big Expenses

एक average इंसान अपनी income का लगभग 80% हिस्सा Rent, Transportation, Food और Insurance व Health care पर खर्च कर देता है। जिसमें Insurance व Health care तो जरूरी चीजें हैं। लेकिन Rent, Transportation और Food पर, आपको saving करनी पड़ेगी। अपनी income का 50% से ज्यादा हिस्सा save करना होगा। ताकि जल्दी से जल्दी, आपकी Financial Freedom या set for life की पहली stage, complete हो जाए।

आपका अपार्टमेंट affordable होना चाहिए। इसे ऑफिस से walking distance पर होना चाहिए। आपको अपने लिए, एक roommate ढूंढना होगा। जिसके साथ आप अपने rent और food का खर्चा बांट सके। ऐसा करने से, आप अच्छा खासा amount save कर लेंगे। एक average person, अपनी income का 5% हिस्सा entertainment पर खर्च करता है।

जैसे टीवी का बिल, Netflix या Amazon prime का subscription या movie देखने जाना। इन चीजों पर, आपका time और money दोनों ही बर्बाद होते हैं। अगर आपने यह subscription ले रखे हैं। तो आप इन्हें कम कर सकते हैं। साथ ही, साल में एक या दो महीने के लिए, subscription ले। Movie के टिकट खरीदने में पैसा बर्बाद न करें। जिससे savings और भी होंगी। आपके पास productive कामों के लिए, ज्यादा time बचेगा।

यह time आप अपने Financial freedom के goal को पूरा करने में devote कर सकते हो। जब भी आप कोई खर्चा कर रहे हैं। तो हमेशा reasonable रहे। एक और ख़ास trick, जो मनी सेविंग के लिए author देते हैं। वह है- Do It Yourself (DIY) यानी कि खुद ही चीजों को करना सीखें। जैसे कुछ लोग अपनी कार या बाइक की serving खुद ही कर लेते हैं। यूट्यूब पर आपको कई ऐसे videos मिल जाएंगे। जहां से आप सीख सकते हैं। कि आप अपनी कार या बाइक की regular serving या repairing कैसे कर सकते हैं।

इससे आपकी बाइक या कार की नॉलेज भी बढ़ेगी। निश्चित रूप से, आपका पैसा भी save होगा। घर में कोई चीज repair करनी है। कोई चीज set करनी है। आप खुद ही कर सकते हो। बाइक या कार की serving काफी आसान होती है। आपको इंजन ऑयल change करना होता है। साथ मे थोड़े पार्ट्स को टाइट करना होता है। जो आसानी से, यह चीज यूट्यूब से सीखी जा सकती है।

Set For Life
To Save Money is Buy Good Enough not the Best

ऐसा नहीं है कि ब्रांडेड कपड़े ही अच्छे होते हैं। लोकल कपड़ों की quality भी ब्रांडेड कपड़ो के बराबर या उससे भी अच्छी हो सकती है। अंतर सिर्फ इतना होता है कि brands, मार्केटिंग में काफी पैसा खर्च करते हैं। तो इन पैसों को आप से ही वसूला जाता है। Branded Clothes में आपको तीन से चार गुना ज्यादा खर्च करना होता हैं।  

ऐसे ही आप छोटी या affordable Car ले सकते हो। यह नहीं कि Fortuner ही लेनी है। Affordable कार लेकर, आप purchasing में पैसा save करोंगे। सर्विस कॉस्ट भी उसकी कम होगी। वह गाड़ी fuel efficient भी होगी। तो यह Win Win Win वाली situation होगी। क्योंकि बड़ी गाड़ी आप ले तो लोगे। लेकिन सर्विसिंग के टाइम पर या पेट्रोल भराते समय सोचोगे। कि छोटी गाड़ी लेनी चाहिए थी। Unless you are already a Millionaire। इसी प्रकार जाने : The Parable of the Pipeline Book Summary in Hindiअमीर बनने का रहस्य। 

Set For Life – Leave Debt

कर्ज की तो आपको सेविंग करने से पहले ही छुट्टी करनी होगी। क्योंकि interest बढ़ता जाएगा और कर्ज का amount भी बढ़ता जाएगा। अगर आपके पास कोई भी loan है। तो लग्जरीज को भूल जाओ। रेस्टोरेंट में खाना खाने मत जाओ। सस्ता पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन use करो। कोई प्रॉपर्टी या महंगी चीज मत खरीदो। साथ में invest भी मत करो। सबसे पहले loan free हो जाओ। ज्यादा interest वाला loan सबसे पहले पूरा करो। फिर कम interest वाला। अगर आपके पास multiple loans हैं।

यह सारी चीजें आपको daily basis  पर follow करनी है। जब तक कि आपकी saving $25000 की न हो जाए। यानी कि एक घर खरीदने के बराबर न हो जाए। ध्यान रहे कि इस amount में एक से दो लाख रुपये emergency fund के रूप में, हमेशा आपके पास रहे। यह तो हुई author के द्वारा बताई गई। Set for life  की पहली stage।

Set For Life
Step 2 – Buy, Live in and Rent Out a Duplex or Fourplex

आप दो चीजों को compare करें। पहला आपने एक  duplex या fourplex किराए पर रहने के लिए लिया हुआ है। दूसरा आपने duplex या fourplex खरीदा हुआ है। जिसके एक हिस्से में आप रहते हैं। इसका दूसरा हिस्सा, आपने rent पर दे रखा है। पहले तरीके मे, हर महीने आपको अपनी income का अच्छा खासा amount, rent के रूप में देना होगा। जो कि inflation के साथ, हर साल बढ़ता जाएगा।

इस चीज को author ने House Hacking का नाम दिया है। Inflation के साथ rent का amount भी बढ़ता जाएगा। आपकी जेब खाली होती जाएगी। अब आप दूसरे तरीके को consider करें। यह एक best तरीका है। आपने एक multi-family property खरीदी ली। उन्हीं पैसों से, जिन्हें आपने first stage में save किए थे। जिस हिस्से को, आप use नहीं कर रहे है। उसे rent out कर लिया।

इससे फायदा यह होगा कि पहली बात आपको कोई rent नहीं देना पड़ रहा। आपका rent का पूरा पैसा save हो रहा है। दूसरा आपको extra income मिल रही है। इसे आप save या invest कर सकते हैं। Inflation के हिसाब से, आप इसे बढ़ा भी सकते हैं। अब चीजें आप control करते हैं। Duplex या fourplex का एक हिस्सा, rent पर देने का मतलब है। पूरा family space आपने rent पर लगाया हुआ है। तो rent amount भी, आपको अच्छा खासा मिलेगा। इसी प्रकार जाने : Stillness is the Key Book Summary एक ऐसा रहस्य जो सबसे छिपाया गया।

Set For Life
Step 3 – Side Hustles with The Job

Author कहते हैं कि आप एक और भी काम कर सकते हैं। Job के साथ, side income को भी आप continue रख सकते है। कुछ भी ऐसा करे।आज technology बहुत ही fast है। हम बहुत सारे part-time काम भी कर सकते हैं। जो online हो सकते हैं। जिसमें आपको बाहर जाने या ज्यादा effort करने की जरूरत नहीं है। जैसे कि Blogging करना या  youtubing करना।

Whatever you are good act। जिस भी field में, आपकी skill है। उदाहरण के लिए, Coursera या Udemy में आप कोर्सेज create कर सकते है। कोडिंग सिखाने, gardening के या cooking के। जो भी आपकी skill है, उसके according कर सकते हो। आपको हमेशा सीखते रहने की जरुरत है। मार्केट change हो रहा है। लोग change हो रहे हैं। टेक्नोलॉजी change हो रही है।

अगर आपको दुनिया के साथ चलना है। तो आपको दुनिया के साथ बदलना होगा। उसके लिए, आपको update होना जरूरी है। जो चीजें आज आप सीख रहे हैं। वह दिन प्रतिदिन बदलता जा रहा है। आपको next और भी इंफॉर्मेशन की जरुरत है। तो आपको हमेशा सीखते रहना है। हमेशा आप उन चीजों को फोकस करिए। जो आपका एटीट्यूड चेंज करें। आपकी wealth को change करें। जहाँ से आपकी saving हो।

अपनी skill को grow करते रहो। साथ ही अपनी financial education को भी increase करते रहे। Books पढ़ते रहे। Podcast सुनते रहे। अपनी दोस्ती उन्ही लोगों से रखो। जिन्होंने वह चीज achieve कर ली है। जो आप achieve करना चाहते हैं। इस केस में, Financial Freedom। Stage 3 को author ने नाम दिया है। Moving from your own house to Financial Freedom।

Humble Request

   अभी तक आपने इसे पढ़कर, जो भी सीखा। वो पूरी Book का अंश मात्र है। यदि आप भी अपने जीवन मे जल्द से जल्द Financially Free बनना चाहते है। तो Scott Trench की Book- Set for Life को जरूर पढ़ें।

आपको इसे भी जानना चाहिए :

Leave a Comment