Ranbir Kapoor Biography in Hindi। रणबीर कपूर का जीवन-परिचय। रणबीर कपूर की जीवनी। कपूर मूवी, ऐज, परिवार, धर्म, जाति, हाइट। Ranbir Kapoor Age, Height, Marriage, Sister, Family, Wife, Wedding, Caste। Ranbir Kapoor LifeStyle Income and Net-Worth। Ranbir Kapoor Controversies। Ranbir Kapoor Baby Latest News Update। Biography of Ranbir Kapoor in Hindi। Ranbir Kapoor ka Jeevan Parichay
Actor Ranbir Kapoor Biography in Hindi
रणबीर कपूर का जीवन - परिचय
हिंदी सिनेमा में कपूर खानदान, किसी पहचान का मोहताज नहीं है। बॉलीवुड की जब भी बात आती है। तो कपूर परिवार, सबसे ऊपर नजर आता है। इस खानदान के सभी सदस्यों की, अपनी अलग पहचान है। सभी ने अपने क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करके, विशेष स्थान कायम किया है।
जब से भारतीय फिल्म जगत की शुरुआत हुई है। तब से लेकर, आज तक। कपूर परिवार फिल्म इंडस्ट्री के विकास में, अपना अमूल्य योगदान देती रही है। फिल्मों में काम करना और अभिनय करना। कपूर खानदान के जींस में शामिल है। तभी तो उनके हर वंश में से, एक न एक सुपरस्टार जरूर निकलता है।
कपूर खानदान के इतिहास को, अगर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का इतिहास कहा जाए। तो यह गलत नहीं होगा। क्योंकि जैसे-जैसे कपूर खानदान का वंश आगे बढ़ता जा रहा है। वैसे-वैसे बॉलीवुड भी विकास करता जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री ब्लैक एंड वाइट के परदे से निकलकर, रंगीन पर्दे। यहां तक की 3D के जमाने तक आ चुकी है।
लेकिन कपूर खानदान आज भी बॉलीवुड पर अपनी धाक जमाए खड़ा है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में, सबसे ज्यादा पुराना इतिहास, अगर किसी का रहा है। तो वह कपूर खानदान का ही है। मौजूदा समय में भी इस खानदान की चौथी पीढ़ी, फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाए हुए है। बॉलीवुड में कपूर खानदान की शुरुआत राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर से मानी जाती है।
बड़ा नाम बड़ी शोहरत। साथ ही इंडस्ट्री में ऐसी धाक का होना। जिसको बरकरार रखने की कुब्बत, हर किसी में नहीं होती। लेकिन जिनमें होती है। वह अपनी अलग ही पहचान बना लेते हैं। ‘गॉडफादर’ इंडस्ट्री में टिकने के लिए, यह जितना छोटा शब्द है। उतनी ही बड़ी ताकत।
शायद कपूर खानदान के चौथे वंशजों के पास, वह सब कुछ था। कपूर खानदान का नाम, जिसकी मर्यादा को बरकरार रखने की बड़ी चुनौती थी। साथ ही यह भी ध्यान रखना था कि लोग यह न कहें। खानदान का नाम डूबा दिया। इन सबमें खरे उतरते दिखे। बॉलीवुड में कपूर खानदान के चश्मो चिराग रणवीर कपूर।

Ranbir Kapoor - An Introduction
अभिनेता रणबीर कपूर एक नज़र | |
पूरा नाम | रणबीर कपूर |
उपनाम | गंगलू, डब्बू |
जन्म-तिथि | 28 सितंबर 1982 |
जन्म-स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र |
पिता | स्व. ऋषि कपूर (चर्चित अभिनेता) |
माता | नीतू सिंह (चर्चित अभिनेत्री) |
बहन | रिद्धिमा कपूर साहनी |
स्कूल | बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई |
कॉलेज | एच.आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई |
व्यवसाय | अभिनेता, निर्माता व बिजनेसमैन |
जीवन संगिनी | आलिया भट्ट (विवाह 14 अप्रैल 2022) |
शारीरिक मापदंड | लंबाई – 183 सेंटीमीटर वजन – 78 किलोग्राम छाती – 42 इंच कमर – 32 इंच बाइसेप्स – 15 इंच आंखों का रंग – गहरा भूरा बालों का रंग – काला |
डेब्यू | फिल्म – सांवरिया (2007) |
अन्य फिल्में | • बचना ए हसीनो (2008) • लक बाय चांस (2009) • वेक अप सिड (2009) • अजब प्रेम की गजब कहानी (2009) • रॉकेट सिंह (2009) • राजनीति (2010) • अंजाना अंजानी (2010) • रॉकस्टार (2011) • बर्फी (2012) • यह जवानी है दीवानी (2013) • बेशर्म ((2013) • राय (2015) • बॉम्बे वेलवेट (2015) • तमाशा (2015) • ए दिल है मुश्किल (2016) • जग्गा जासूस (2017) • संजू (2018) |
आने वाली फिल्में व रिलीज डेट | ● शमशेरा (22 जुलाई 2022) ● डेविल (4 अगस्त 2022) ● अंदाज अपना अपना 2 (7 अगस्त 2022) ● लव रंजन नेक्स्ट (18 अगस्त 2022) ● ब्रह्मास्त्र (9 सितंबर 2022) ● अयान मुखर्जी नेक्स्ट (28 अक्टूबर 2022) ● एनिमल (11 अगस्त 2023) ● अनटाइटल्ड लव |
गर्लफ्रेंड | ● नंदिता महतानी (फैशन डिज़ाइनर) ● सोनम कपूर ● अवंतिका मलिक ● दीपिका पादुकोण (2007 से 2009) ● कैटरीना कैफ (2012 से 2016) |
पुरस्कार व सम्मान | ● फिल्म फेयर अवार्ड (सर्वश्रेष्ठ नवागंतुक) ● स्टार स्क्रीन अवार्ड (नवोदित कलाकार) ● जी सिने अवार्ड (सांवरिया) ● अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म एकेडमी पुरस्कार ● स्टारडस्ट पुरस्कार |
इनकम | 20 – 25 करोड़ / फिल्म |
नेटवर्क | 375 करोड़ |
कपूर खानदान का इतिहास
History of Kapoor Family
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कपूर खानदान की जड़े बंटवारे के बाद, बने भारत के किस शहर से नहीं। बल्कि पाकिस्तान से जुड़ी हुई। भारतीय सिनेमा का सबसे मजबूत स्तंभ माने जाने वाले, पृथ्वीराज कपूर ने मुक फिल्मों से अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी।
उन्होंने फिल्मों में बतौर अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और लेखक के रूप में इंडस्ट्री में योगदान दिया। पृथ्वीराज का जन्म पाकिस्तान के फैसलाबाद में हुआ था। उनके पिता का नाम दीवान विशेश्वर नाथ कपूर था। कपूर खानदान से पृथ्वीराज कपूर ने ही सिनेमा में एक्टिंग की नीव ‘पृथ्वी थियेटर’ के जरिए डाली थी।
यह हिंदी सिनेमा की पहली बोलती फिल्म ‘आलम आरा’ के भी हिस्सा रहे। हिंदी सिनेमा की महानतम फिल्मों में से एक mughal-e-azam मैं अकबर का किरदार निभाया भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण वह दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाज चुकी है।
पृथ्वीराज कपूर के तीन बेटे राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर थे। इनकी एक बेटी उर्मिला सियाल भी थी। सबसे पहले बात राज कपूर की। राज कपूर ने कपूर खानदान की विरासत को आगे बढ़ाया। सिनेमा के क्षेत्र में अपना योगदान दिया। इन्होंने सिनेमा को एक इंडस्ट्री में बदल दिया।
आवारा, मेरा नाम जोकर व श्री 420 उनकी चर्चित फिल्मों में से हैं। राज कपूर की शादी कृष्णा कपूर के साथ में हुई। राज कपूर के तीन बेटे हुए। रणधीर कपूर, ऋषि कपूर व राजीव कपूर। इसके अलावा राज कपूर की दो बेटियां रीमा कपूर व रितु नंदा हैं। राज कपूर को बॉलीवुड का शोमैन कहा जाता है।
रणबीर कपूर का प्रारम्भिक जीवन
Early Life of Ranbir Kapoor
ऋषि कपूर और नीतू कपूर के घर पर, 28 सितंबर 1982 को, एक नन्हा मेहमान घर आया। जो बेहद cute था। वो आज भी उतना ही cute है। इसके साथ ही, वह बेहद talented भी हैं। रणबीर का पूरा नाम, रणवीर राज कपूर था। जो उनके दादाजी के साथ मिलकर रखा गया था।
इनका निक नेम डब्लू है। जबकि उनके दादाजी, राज कपूर साहब उन्हें गंगलू कहकर पुकारा करते थे। रणबीर कपूर के पिता, स्व० ऋषि कपूर बॉलीवुड के शोमैन यानी राज कपूर के बेटे थे। इनकी मां नीतू कपूर, अपने जमाने की एक stylish actress रह चुकी है। वही उनके पिता ने भी इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई।
रणवीर भी इस परंपरा को बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं। रणबीर, कपूर खानदान के चौथी पीढ़ी के वारिस हैं। रणबीर कपूर mama’s boy हैं। उनकी अपनी मां के साथ बहुत अच्छी bonding है। वही वह अपने पिता डरते थे। रणबीर कपूर आज भी अपनी मां से पॉकेट मनी लेते हैं।
रणबीर कपूर की शिक्षा
Education of Ranbir Kapoor
रणबीर की पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, माहिम मुम्बई से हुई थी। लेकिन रणवीर को, पढ़ाई से ज्यादा लगाव नहीं रहा। जाहिर सी बात है। उनके खून में एक्टिंग बसी हुई थी। तो भला पढ़ाई में, कैसे मन लगेगा। बस फिर क्या था।
एच.आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई से पढ़ाई पूरी करने के बाद। रणबीर ने NewYork के School of Visual Arts Lee Strasberg Theatre & Film Institute की ओर रुख किया।
रणबीर कपूर के कैरियर की शुरुआत
Beginning of Ranbir Kapoor Career
रणवीर जब 7th standard में थे। उन्हें अनुभव हुआ कि एक्टर बनने के लिए, किसी पढ़ाई की जरूरत नहीं होती है। क्योंकि वह पढ़ाई में बहुत अच्छे नहीं थे। इसलिए उन्होंने एक्टर बनने का फैसला किया।
साल 1999 में, अपनी दसवीं की पढ़ाई के बाद। रणबीर कपूर अपने पापा के साथ, उनकी बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ के लिए, अमेरिका का गए। जहां उन्होंने अपने पापा को assist किया। आपको जानकर हैरानी होगी।
रणबीर सुबह 9:00 बजे से, अगली सुबह 4:00 बजे तक फिल्म ‘ब्लैक’ के set पर फ्लोर की सफाई से लेकर, लाइट लगाने तक का काम किया था। जिसके लिए उन्हें जमकर डांट भी मिलती थी। यह साल 2005 था। जब रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करते थे।
रणबीर कपूर का फिल्म मे डेब्यू
Ranbir Kapoor - Debut in Film
अभिनय के क्षेत्र में अपना कैरियर शुरू करने से पहले। रणबीर कपूर ने दो लघु फिल्मों में काम किया। यह फिल्में ‘भारत 1964’ और ‘जुनून से प्यार’ जैसी लघु फिल्में थी। यहां से उन्होंने अभिनय की कुछ बारीकियों को सीखना शुरू किया।
साल 2007 में, इस cute chocolaty boy ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ में lead actor के तौर पर काम किया। इस फिल्म में उनकी अभिनेत्री सोनम कपूर की थी उनकी यह फिल्म पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। लेकिन यह सांवरिया सभी के दिलों में घर कर गया।
रणबीर ने इस फिल्म के टॉवल सीन में, खुद को reveal भी किया। इस फिल्म में रणबीर कपूर का अभिनय, लोगों को काफी पसंद आया। रणबीर के शानदार अभिनय के लिए, उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया।
रणबीर कपूर की अन्य फिल्में
Other Movies of Ranbir Kapoor
साल 2008 में रणबीर कपूर को रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘बचना ए हसीनों’ में कास्ट किया गया। इस फिल्म में इनकी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण थी। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई भी की थी।
इसके बाद रणबीर कपूर लगातार कई सारी सुपरहिट फिल्मों में नजर आए। जैसे साल 2009 में, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ इस फिल्म में उनकी सह-अभिनेत्री कैटरीना कैफ थी। इसके बाद साल 2011 में, उनकी फिल्म ‘रॉक स्टार’ आई। यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की।
इसके बाद साल 2012 में, उनकी फिल्म ‘बर्फी’ आई। इस फिल्म में उनकी सह-अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा थी। साल 2013 में उनकी फिल्म ‘यह जवानी है दीवानी’ आई। इसी साल उनकी फिल्म ‘बेशर्म’ भी आई। जो एक औसत फिल्म साबित हुई। साल 2016 में उनकी एक और फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ आई।
साल 2018 में, रणबीर कपूर ने राजकुमार हीरानी की बायोपिक फिल्म ‘संजू’ में अभिनेता संजय दत्त की भूमिका निभाई। यह फिल्म काफी पॉपुलर हुई। इस फिल्म ने 586 करोड़ से अधिक की कमाई की। जो भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई।
रणबीर कपूर का विवाह व प्रेम संबंध
Ranbir Kapoor - Marriage and Affairs
बॉलीवुड का एक और iconic couple शादी के बंधन में बंध गया है। बॉलीवुड के इस cute couple कपल, रणवीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को शादी कर ली। लेकिन आलिया भट्ट को डेट करने से पहले, रणबीर बहुत सारी अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का अफेयर्स जग जाहिर है। रणवीर कपूर के प्यार में दीपिका इतनी पागल थी। कि उन्होंने रणबीर के नाम का टैटू तक बनवा लिया था। फिर अपनी फितरत से मजबूर, रणबीर का दिल कैटरीना कैफ पर आ गया। लेकिन दीपका को, इस ब्रेकअप के दर्द से उबरने में काफी समय लगा।
रणबीर ने कैटरीना के लिए दीपिका को छोड़ दिया था। यह दोनों लिविंग रिलेशनशिप में भी रहने लगे थे। लेकिन जल्दी ही, इन दोनों का भी ब्रेकअप हो गया। उस समय खबर यह भी थी कि दोनों शादी करने वाले हैं। लेकिन ऐसा नहीं हो सका और दोनों अलग हो गए।
इस इसके बाद नरगिस फाखरी और रणबीर के प्यार की शुरुआत फिल्म रॉकस्टार की शूटिंग के दौरान हुई। दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थी। लेकिन फिल्म रिलीज होते ही, इनका भी ब्रेकअप हो गया। इसी कड़ी में अगला नाम प्रियंका चोपड़ा का भी आता है। रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की शुरुआत फिल्म अंजाना-अंजानी के दौरान हुई थी।
दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में खूब छाई रही। लेकिन जल्द ही इनका ब्रेकअप हो गया। अच्छी बात यह रही कि दोनों ब्रेकअप के बाद भी, अच्छे दोस्त बने रहे। इस कड़ी में अगला नाम अवंतिका मलिक का आता है। जो आमिर खान के भांजे इमरान खान की पत्नी है।
इसके बाद उनके अफेयर के चर्चे सोनम कपूर के साथ रहे। सोनम का रणबीर के साथ, यह पहला अफेयर माना जाता है। जिसे सोनम कपूर ने के खुद स्वीकार किया। रणबीर कपूर का नाम जैकलीन फर्नांडिस, नोरा फतेही, अमीषा पटेल जैसी अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ा है। रणबीर कपूर की प्रेम कहानियां हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन उन्होंने आलिया भट्ट के साथ शादी करके, इन सब पर प्रतिबंध लगा दिया।
रणबीर कपूर की आने वाली फिल्में
Ranbir Kapoor Upcoming Movies
रणबीर कपूर की आने वाली कुछ फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस धमाका मचाने वाली है। इनकी 22 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाली फिल्म ‘शमशेरा’ है। जो कि एक action-adventure फ़िल्म है। इस फिल्म को करण मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त विलेन के किरदार में नजर आएंगे।
इनके साथ बोनी कपूर और रोनित राय भी नजर आएंगे। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। जोकि यश राज ,बैनर तले बनाई जा रही है। इस फिल्म की कहानी 18वीं सदी पर आधारित है।
इसके बाद इनकी अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ आने वाली है। जिसकी रिलीज डेट 9 सितंबर 2022 है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में, आपको लंबी चौड़ी कास्ट देखने को मिलेगी। जिनमें आलिया भट्ट, नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और मोनी रॉय प्रमुख है। इस फिल्म की पूरी कहानी mythilogic है।
रणबीर कपूर की अगली आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ है। जो एक डार्क क्राइम थ्रिलर है। जिसको संदीप रेड्डी वंगा डायरेक्ट कर रहे हैं। संदीप रेड्डी वही हैं। जिन्होंने ‘कबीर’ जैसी सुपरहिट फिल्म को डायरेक्ट किया था। इसमें भी आपको लंबी चौड़ी कास्ट देखने को मिलेगी। बॉबी देओल, अनिल कपूर व परिणीति चोपड़ा।
इसमें बॉबी देओल एक विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट 5 अक्टूबर 2022 है। इसके बाद इनकी फिल्म ‘लव रंजन नेक्स्ट‘ आने वाली है। जो एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। जिसमें रणवीर कपूर के साथ, पहली बार श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। इसमें बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी नजर आएंगे।
रणबीर कपूर की इनकम, लाइफस्टाइल व नेट-वर्थ
Ranbir Kapoor - Income, Lifestyle and Net-worth
रणबीर कपूर बॉलीवुड में कारों के शौकीन में से एक हैं। वह लग्जरी व स्पोर्ट्स कारों की सवारी करना पसंद करते हैं। उनके पास Audi A8L है। जिसकी कीमत ₹1.58 करोड़ है। इनकी दूसरी कार Audi R8 है। जिसकी कीमत ₹2.7 करोड़ है।
इसके अलावा उनके पास और एक्सपेंसिव कारें हैं। जिनमें Mercedes-Benz AMG G-63 (₹3 करोड़), Range Rover Sports (₹1.43 करोड़) व Range Rover Vogue (₹2.11 करोड़) है।
2022 के अनुसार, रणबीर कपूर की नेट-वर्थ $45 मिलियन है। जो भारतीय मुद्रा में ₹322 करोड़ होते है। इसी तरह रणवीर कपूर की प्रतिमाह की इनकम ₹3 करोड़ है। यह एक फिल्म करने का ₹18 से ₹20 करोड़ लेते हैं।
आपको इसे भी पढ़ना चाहिए :
Read : Act Like A Lady Think Like A Man Best Book Summary in Hindi। लड़कियां अपने पार्टनर में क्या देखती है।
Read : Grit – The Power of Your Passion Book Summary in Hindi । ग्रिट का रहस्य क्या।
Read : Believe in Yourself Book Summary in Hindi | सेल्फ कॉन्फ़िडेंस बनाने का तरीका।
Read: Karma Yoga By Swami Vivekananda Book Summary | जीवन जीने का तरीका।
बेहतरीन बॉयोग्राफी लिखी है। इनके बारे में आशा से अधिक विस्तृत जानकारी पढ़ने को मिली, साथ ही लेखन शैली बेहद प्रभावशाली है, आपके ब्लॉग पर अक्सर पढ़ता हूँ, हर बार कुछ नया और रोचक मिलता है। ऐसे ही और लेख लिखकर हमें लाभान्वित करते रहें। साधुवाद।
Hey there,
Thank you for your appreciation.
Keep checking https://hindikahaniwala.com/ for such motivational content.