राम चरण |Ram Charan Biography|Ram Charan Net Worth [ऑस्कर विजेता]

राम चरण। राम चरण फिल्म। Ram charan biography in hindi। Ram charan Jivan parichay।  Ram Charan Net Worth। Ram Charan Biography। Ram Charan Family। Ram Charan Father। Ram Charan Wife। Ram Charan Oscar Award। Ram Charan Movies।

   भारत में आज अगर, किसी चीज को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। तो वह है – मनोरंजन की दुनिया। एक समय हॉलीवुड की फिल्म को, ज्यादा देखा जाता था। लेकिन जैसे-जैसे इंटरनेट और टेक्नोलॉजी विकसित होती गई। वैसे ही लोग सभी प्रकार की फिल्मों को देखना पसंद करने लगे हैं।

        किसी भी इंडस्ट्री में हमेशा से star kids  का बोलबाला रहा है। लेकिन अपने अभिनय के क्षेत्र में, वही सफल हो पाते हैं। जिनमें दम होता है। यह एक ऐसे ही star kid हैं। जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर टॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज यह टॉलीवुड के highest paid actors में गिने जाते हैं। उन्हें यह मुकाम हासिल करने के लिए, काफी मशक्कत करनी पड़ी है।

       जब उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। तो इन्हें और इनकी फिल्म को, कोई तवज्जो नहीं दी गई। इसके बाद तो, इन्होंने ऐसा पासा पलटा। कि आज यह साउथ की फिल्में भी करते हैं। तो बॉलीवुड में इनकी फिल्मों के dubbed version रिलीज होते हैं। अब तो आलम यह है कि इनकी फिल्मों का हिंदी वर्जन भी आता है। तो वह मात्र 3 दिनों में ही, 100 करोड़ का बिजनेस कर जाता है। 

        साउथ फिल्मों के मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे, राम चरण तेजा स्टार फैमिली से होने की वजह से, हमेशा ही फिल्मों में काम करना चाहते थे। बॉलीवुड में भले ही इन्हें सफलता न मिली हो। लेकिन साउथ इंडस्ट्री के दर्शकों ने, इन्हें सर आंखों पर बिठाया।

इन्होंने एक से बढ़कर एक सुपर हिट फिल्में देकर, अपने नाम के आगे सुपरस्टार जोड़ने  को मजबूर कर दिया। लेकिन शायद ही, आप इनके बारे में बहुत अधिक जानते होंगे।

ram charan biography in hindi

राम चरण - एक परिचय
Ram Charan - An Introduction

 

राम चरण तेजा 

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार

वास्तविक नाम

(Real Name)

कोनिडेला राम चरण तेजा

उपनाम

(Nick Name)

चेरी, रामचरण

जन्मतिथि

(Birth Date)

27 मार्च, 1985

जन्म स्थान

(Birth Place)

चेन्नई, तमिल नाडु, भारत

पिता

(Father)

चिरंजीवी (अभिनेता)

माता

(Mother)

सुरेखा कोनिडेला

भाई बहन

(Siblings)

• सुष्मिता (बड़ी बहन)

• सृजा (छोटी बहन)

व्यवसाय

(Profession)

• टॉलीवुड फिल्म अभिनेता

• निर्माता

• एंटरप्रेन्योर

स्कूल

(School)

• पद्मशेशदरी बाल भवन स्कूल, चेन्नई 

• लॉरेंस स्कूल, लवडेल, ऊटी   

• हैदराबाद पब्लिक स्कूल, बेगमपेट

कॉलेज

सेंट मैरी कॉलेज, हैदराबाद

शैक्षिक योग्यता

Educational qualification)

बी.कॉम (पढ़ाई भी तो छोड़ दी)

डेब्यू

(Debut)

चिरुथ (तेलुगु फिल्म) 2007

विवाह तिथि

(Marriage Date)

14 जून 2012 (टेंपल ट्रीज फार्म हाउस)

पत्नी

(Wife)

उपासना कमिनेनी (अपोलो चैरिटी की उपाध्यक्ष)

शारीरिक

 मापदंड

(Physical Appearance)

लंबाई : 174 सेंटीमीटर 

वजन: 70 किलोग्राम 

छाती: 42 इंच 

कमर: 30 इंच

बाइसेप्स: 15 इंच 

आंखों का रंग: भूरा 

बालों का रंग: हल्का भूरा

पुरस्कार

 एवं 

उपाधि

(Awards 

Advertisements

&

Honour)

• नंदी अवार्ड 

• साउथ फिल्म फेयर अवार्ड

• संतोषम फिल्म अवार्ड

• सिनेमा अवार्ड 

• एशिया विजन अवार्ड 

• रिट्ज आइकन अवार्ड

• साउथ इंडिया इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड

वर्तमान निवास

(Home Town)

चेन्नई, तमिलनाडु, भारत

इनकम

(Income)

18 करोड़ प्रति फिल्म

40 करोड़ प्रति वर्ष

नेटवर्क

(Net Worth)

₹1290 करोड़

राम चरण - प्रारंभिक जीवन

 राम चरण का जन्म 27 मार्च 1985 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था। इनका पूरा नाम कोनिडेला राम चरण तेजा है। जबकि इन्हें सभी प्यार से चेरी बुलाते हैं। इनके पिता चिरंजीवी, उस समय के एक जाने-माने अभिनेता थे। वास्तव में, तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री 70 और 80 के दशक तक चेन्नई में ही हुआ करती थी। जहां तेलुगु फिल्मों का निर्माण होता था। 

         जिस समय राम चरण का जन्म हुआ। उस समय चिरंजीवी तेलुगु फिल्मों में काम करने के कारण, चेन्नई में ही रहते थे। जबकि बाद में 80 व 90 के दशक में तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री, पूरी की पूरी हैदराबाद में आ गई थी। रामचरण की मां सुरेखा, एक गृहणी है। जो कि स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद की बहन है। 

       राम चरण के मामा अल्लू अरविंद बड़े तेलुगू फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। राम चरण के नाना अल्लू रामालिंगाई थे। जो एक डॉक्टर और कॉमेडियन थे। इनके नाना अपने समय के फ्रीडम फाइटर भी रहे थे। उन्हें भारत छोड़ो आंदोलन के समय,  अंग्रेजों द्वारा जेल भी हुई थी। राम चरण की एक बड़ी बहन सुष्मिता है। जबकि उनकी छोटी बहन का नाम सृजा है। 

       इसके साथ ही राम चरण के चाचा पवन कल्याण भी एक जाने-माने अभिनेता थे। इनके दूसरे चाचा नागेंद्र बाबू भी जाने-माने फिल्म निर्माता हैं। इस तरह रामचरण का पूरा बचपन व परवरिश फिल्मों से संबंधित इन सभी लोगों के बीच बीता।

राम चरण की शिक्षा

   राम चरण का बचपन बहुत ऐशो आराम में बीता। इनकी शुरुआती पढ़ाई पद्मशेशदरी बाल भवन स्कूल, चेन्नई से हुई। बाद में इन्होंने अपनी पढ़ाई लॉरेंस स्कूल, लवडेल, ऊटी और हैदराबाद पब्लिक स्कूल, बेगमपेट से पूरी की। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, इन्होंने हैदराबाद के सेंट मैरी कॉलेज में बीकॉम के लिए दाखिला लिया।

      फिर इन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। क्योंकि उनका रुझान फिल्मों की ओर बढ़ने लगा था। फिर रामचरण ने मुंबई में जाकर ‘किशोर नमित कपूर एक्टिंग स्कूल’ को ज्वाइन किया। यह मुंबई का वही एक्टिंग स्कूल है। जहां से रितिक रोशन, करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा जैसी actress ने Basic acting skills सीखे थे।

इसके बाद राम चरण लंदन चले गए। जहां वे लंदन थिएटर एंड ड्रामा क्लासेस में शामिल हुए। वहाँ रहकर, उन्होंने acting के बहुत सारे कोर्स किये। इसके बाद इनके परिवार ने, इन्हें वापस भारत बुला लिया।

क्योंकि इनका परिवार पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय था। यही कारण था कि उनका परिवार नहीं चाहता था कि राम चरण दूर रहकर एक्टिंग करें। वे यहां साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ही काम करें।

राम चरण का तेलुगु फिल्मों में प्रवेश

  2007 में राम चरण ने फिल्म चिरुथा से, तेलुगु फिल्मों में अपना डेब्यू किया। यह एक एक्शन फिल्म थी। जो पुरी जगन्नाथ के ऊपर बनी थी। जिसमें राम चरण का एक्शन सराहनीय रहा। यह रामचरण की पहली फिल्म थी। जिसकी वजह से चिरंजीवी, पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन ने इस फ़िल्म का जबरदस्त प्रमोशन किया।

       जिसके कारण इस फिल्म को बहुत अच्छी ओपनिंग हासिल हुई। लेकिन धीरे-धीरे यह फिल्म डाउन होती चली गई। जिसकी वजह से यह एक एवरेज फिल्म ही साबित हुई। लेकिन इस फिल्म के लिए, रामचरण को बेस्ट डेब्यू मेल फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। चिरुथा फिल्म से जितनी उम्मीद थी। वह उतनी कामयाब नहीं हो पाई।

        एक तरफ जहाँ इस फिल्म से राम चरण की चर्चा हो रही थी। वहीं दूसरी तरफ उनके personal relation की भी चर्चा होने लगी थी। क्योंकि इस फिल्म में उनकी Co actress नेहा शर्मा थी। जिन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्में भी की हैं। इस फिल्म के दौरान ही, नेहा शर्मा और रामचरण के अफेयर की खबरें सुर्खियां बटोरने लगी। राम चरण ने बाद में, इन बातों का खंडन किया। 

       अपने प्रारंभिक दौर में, रामचरण का नेचर थोड़ा aggressive था। हालांकि आगे चलकर, रामचरण ने अपने इस नेचर को एकदम बदल लिया। आज उन्हें एकदम उलट, down to earth nature व simple behavior के लिए जाना जाता है।

राम चरण की तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में सफलता

एक अभिनेता के रूप में राम चरण, तब सबसे बड़े स्टार बने। जब उन्होंने 2009 में एसएस राजामौली की फिल्म ‘मगधीरा’ में काम किया। यह फिल्म सिर्फ रामचरण के कैरियर की ही नहीं। बल्कि साउथ इंडस्ट्री की एक सबसे बड़ी फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म को दो नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

      वही इसने 6 फिल्म फेयर अवार्ड जीते और 6 नंदी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस फिल्म में राम चरण को साउथ इंडस्ट्री का सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म में कुछ दृश्य घुड़सवारी के भी थे। जिसे राम चरण ने बहुत ही आसानी से कर लिया। क्योंकि बचपन से ही राम, अपने पिता चिरंजीवी के साथ घुड़सवारी किया करते थे।

      35 करोड़ के बजट से बनी, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर, 150 करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय किया। ‘मगधीरा’ फिल्म कुछ सिनेमाघरों में, 757 दिनों से अधिक तक दिखाई गई। यह फिल्म जापान में भी बहुत चली। जहां रामचरण जापान में भी बहुत famous हो गए। यह फिल्म जापान में इतनी फेमस हुई कि वहां की बिस्किट कंपनी ने, उनके फ़ोटो के साथ उनके नाम को भी ब्रांड पर छापा।

राम चरण का फिल्म जगत में कैरियर

   ‘मगधीरा’ फिल्म के लिए, इन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। इसके बाद राम की तीसरी फिल्म ‘ऑरेंज’ आई। जो कॉमेडी के साथ एक रोमांटिक फिल्म थी। यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं की गई। यह बॉक्स ऑफिस पर एवरेज ही रही। इसके बाद साल 2012 में रचा आई। जिसे हिंदी में बेटिंग राजा के नाम से रिलीज किया गया।

      इस फिल्म के एक्शन सीन और climax बहुत पसंद किया गया। इस फिल्म को सभी भाषाओं में पसंद किया गया। यह फिल्म उनकी कामयाब फिल्मों में से एक रही। राम चरण ने साउथ इंडस्ट्री में सफलता पाने के बाद, बॉलीवुड की ओर रुख किया।

       फिल्म जंजीर में वह प्रियंका चोपड़ा के साथ में नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने एक गाना भी गाया। लेकिन उनकी इस फिल्म के बारे में, बॉलीवुड में किसी ने बात ही नहीं की। उनकी यह फिल्म फ्लॉप ही रही। बॉलीवुड में हमेशा से प्रचलन रहा है कि वह रीजनल एक्टर्स को प्रमोट नहीं करते।

      इसलिए वह उन स्टार के बारे में, कभी बात नहीं करते। जब तक कि उनको कोई personal benefit न हो। इसलिए रामचरण ने, अपना दायरा साउथ इंडस्ट्री तक ही बनाकर रखा। धीरे-धीरे वह यहीं पर सफल होते गए। उनकी अब तक की फिल्मों की सूची इस प्रकार है:

रामचरण के फिल्मों की सूची

वर्ष

भूमिका

फिल्म

2007

चरण

चिरुथ

2009

हर्ष/ काल भैरव

मगधीरा

2010

राम

ऑरेंज

2012

बेटिंग राज

रचा

2013

चेरी, सिद्धार्थ नायक

नायक

एसीपी विजय खन्ना

जंजीर

2014

सत्या/ राम

एवडू

अभिराम

गोविंदुडू अंदरिवाडेले

2015

कार्तिक/ ब्रूस ली/ विक्रम कुमार

ब्रूस ली- द फाइटर

2016

Advertisements

ध्रुवा

ध्रुवा

2017

हिमसेल्फ

खिलाड़ी नंबर 150

2018

चेल्लुबोइन चिट्ठी बाबू

रंगस्थलम

2019

कोनिडेला राम

विनय विद्या रामा

राम राजू

RRR

राम चरण का विवाह

1 दिसंबर 2011 को राम ने उपासना कमिनेनी से engagement कर ली। उपासना एक बहुत बड़े बिजनेस घराने से आती हैं। उपासना के grandfather अपोलो हॉस्पिटल के executive chairman  है। यह खुद भी अपोलो चैरिटी की चेयरमैन हैं। इसके साथ ही यह B Positive मैगजीन  की चीफ एडिटर भी हैं।

       राम चरण और उपासना ने 14 जून  2012 में टेंपल ट्रीज फार्म हाउस में शादी कर ली। उपासना राम चरण की classmate  थी। दोनों एक-दूसरे को नाइंथ स्टैंडर्ड से जानते थे। यह दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। यह दोनों स्कूल के समय से friends थे। यह वह समय था। जब उन्होंने अपना career set कर लिया था। अब life set करनी थी। ताकि उनको लेकर इंडस्ट्री में कोई भी rumors न उड़े।

  जहां इस इंडस्ट्री में अक्सर देखा जाता है कि stars खबरों में बने रहने के लिए, Controversies करते हैं। अलग-अलग लड़कियों के साथ नाम जोड़ते हैं। वही राम चरण इन सबसे अलग non controversial star हैं। आज तक उनके नाम पर कोई भी Controversy नहीं हुई।

राम चरण की फिल्म RRR को ऑस्कर अवॉर्ड

अक्सर फिल्म प्रेमियों को, जब कोई फिल्म पूर्ण रूप से पसंद आती है। तो यह कहते सुना जाता है। कि इस फिल्म को तो ऑस्कर अवार्ड मिलना चाहिए। यह हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है। कि पूर्ण रूप से भारत में बनी, फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

     फिल्मों के लिए ओलंपिक के गोल्ड मेडल जैसा ऑस्कर अवॉर्ड पाना। हर  फिल्म मेकर व एक्टर का सपना होता है। सुपरहिट फिल्म RRR के इस गाने ने, ‘बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग’ की category में इस award को जीता। इस गाने की खासियत यह है कि रामचरण और एनटीआर डांस के द्वारा, अंग्रेजों को चुनौती देते हैं। जिसमें वह अंग्रेजों को हरा भी देते हैं।

       इस गाने की म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी है। इस गाने को गीतकार चंद्र बोस ने लिखा है। उस गाने को ओरिजिनल सॉन्ग माना जाता है। जो किसी दूसरे गाने से प्रेरित व प्रभावित न हो। वह किसी दूसरे गाने की नकल न होकर, पूर्ण रूप से वास्तविक और असली हो। उसे मौलिक गाना माना जाता है। यही इस गाने की सबसे बड़ी खूबी और उपलब्धि है।

राम चरण एक बिजनेसमैन

फिल्में करना तो रामचरण का शौक है। इसके अलावा वह एक बड़े बिजनेसमैन भी हैं। उनका अपना पोलो क्लब है। इसके अलावा उन्होंने सितंबर 2001 में अपनी एक पोलो टीम भी खरीदी है। उनकी टीम का नाम रामचरण हैदराबाद पोलो क्लब है।

        इनका खुद का एक प्रोडक्शन हाउस है। इसके अलावा TruJet नाम की रीजनल एयरलाइंस भी है। इस तरह कहा जा सकता है कि रामचरण एक बड़े स्टार होने के साथ-साथ, एक बड़े बिजनेसमैन भी हैं।

राम चरण इनकम, नेटवर्थ व लाइफ़स्टाइल 2023

राम चरण प्रत्येक फिल्म के लिए, ₹18 करोड़ लेते हैं। वही इन्होंने फिल्म RRR के लिए ₹35 करोड़ लिए थे। इनका नेटवर्थ लगभग ₹1290 करोड़ों है। जो इन्होंने अपने फिल्मों के अतिरिक्त अपने बिजनेस व ब्रांड एंडोर्समेंट के माध्यम से भी अर्जित किए हैं।

        राम चरण के पास Mercedes May Benz GLE है। जिसकी कीमत ₹4 रुपए है। इनके पास दूसरी कार BMW ME है। जिसकी कीमत ₹1.5 करोड़ है। इसके अलावा इनके पास Rolls Royce Phantom, Audi Marin V8 Vantage, Range Rover व Ferrari Porto Dino भी है।

        राम चरण के पास चेन्नई, हैदराबाद और मुंबई में आलीशान घर हैं। रामचरण जुबली हिल्स, हैदराबाद में रहते हैं। इनका यह घर 25000 स्क्वायर फीट का है। जिसमें टेनिस कोर्ट, जिम, स्विमिंग पूल जैसी सुख सुविधाएं मौजूद हैं। राम चरण यहां पर अपनी पूरी परिवार के साथ रहते हैं। इस घर की कीमत लगभग ₹48 करोड़ है।

Advertisements

Leave a Comment

Advertisements
close button