परिणीति चोपड़ा। परिणीति चोपड़ा बायोग्राफी। परिणीति चोपड़ा फैमिली। परिणीति चोपड़ा उम्र। परिणीति चोपड़ा हसबैंड। Parineeti Chopra Biography In Hindi। Parineeti Chopra Biography Parineeti Chopra। Parineeti Chopra Age। Parineeti Chopra Movies। Parineeti Chopra Sister। Parineeti Chopra Husband।
परिणीति चोपड़ा जीवन परिचय
Parineeti Chopra Biography
ये बॉलीवुड की सबसे चुलबुली अभिनेत्री हैं। जिन्होंने बॉलीवुड में अपने बिंदास अंदाज और अभिनय से, अपने फैंस को दीवाना कर रखा है। जो बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में भी दे चुकी है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए, बॉलीवुड में हमेशा से प्रशंसा पाती रही है। ये अपनी हर एक फिल्म में, एक अलग किरदार में नजर आती है। यह उन स्टार्स में से हैं। जिन्होंने बहुत कम समय में, बॉलीवुड में अपना एक मुकाम बनाया।
यह एक ऐसी अभिनेत्री हैं। जिन्हें फिल्म फेयर अवार्ड व नेशनल फ़िल्म अवार्ड जैसे कई अवार्ड से नवाजा जा चुका है। ये इंटर की परीक्षा में, पूरे भारत में अव्वल रही थी। जिसके लिए पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने, उनकी इस प्रतिभा के लिए सम्मानित भी किया था। यह एक इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थी।
इनकी cousin बॉलीवुड कि नहीं, बल्कि हॉलीवुड की भी एक चर्चित अभिनेत्री हैं। इन्होंने बॉलीवुड में Yash Raj camp से entry की। फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए, 10 साल हो गए। इन 10 सालों में, इन्होंने 10 फिल्में की। इन्हें बड़े का सहारा मिला। जिनमें से पांच फिल्में यशराज बैनर तले और दो फिल्में धर्मा प्रोडक्शन के साथ की।
यह भी कहा जा सकता है कि इन्हें बॉलीवुड में बड़े बैनर्स का सहारा मिला है। कभी यह रानी मुखर्जी के पीआर का काम करती थी। क्यों और कैसे यह पीआर से एक्ट्रेस बन गई। एक बार तो मीडिया के pressure में आकर, बॉलीवुड से 2 साल दूरी बनानी पड़ी। लेकिन शायद इनकी किस्मत को यही मंजूर था। जिसने इन्हें बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री बना दिया।
इनका नाम Forbes की 100 celebrity list में गिना जाता रहा है। यह बॉलीवुड की बहुत ही cute और talented actress परिणीति चोपड़ा हैं। जो हाल ही में सोशल मीडिया पर, अपने विवाह को लेकर, चर्चा में बनी हुई है। चर्चा इस बात की भी है कि यह बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

Parineeti Chopra - An Introduction
परिणीति चोपड़ा - एक नज़र
परिणीति चोपड़ा – चुलबुली अभिनेत्री एक नज़र | |
पूरा नाम | परिणीति चोपड़ा |
उपनाम | तिशा, परी |
जन्मतिथि | 22 अक्टूबर 1988 |
जन्म स्थान | अंबाला, हरियाणा |
पिता | पवन चोपड़ा (व्यवसाई) |
माता | रीना चोपड़ा |
भाई-बहन | • शिवांग चोपड़ा – डॉक्टर (भाई) • सरज चोपड़ा – व्यवसाई (भाई) • प्रियंका चोपड़ा(चचेरी बहन) • मीरा चोपड़ा (चचेरी बहन) • मन्नारा चोपड़ा (चचेरी बहन) |
व्यवसाय | बॉलीवुड अभिनेत्री |
स्कूल | कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी अंबाला |
कॉलेज | मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल मैनचेस्टर इंग्लैंड |
शैक्षिक योग्यता | व्यापार, वित्त और अर्थशास्त्र में ऑनर्स |
शारीरिक मापदंड | लंबाई : 165 सेंटीमीटर वजन : 55 किलोग्राम आंखों का रंग : भूरा बालों का रंग : काला फिगर : 34-28-35 |
डेब्यू | • फ़िल्म- लेडीज वर्सेस रिकी बहल (2011) अभिनेत्री • फिल्म – मेरी प्यारी बिंदु (2017) माना कि हम यार नहीं (गायन) |
बॉयफ्रेंड | • मनीष शर्मा (निर्देशक) • चरित देसाई (सहायक निर्देशक) • राघव चड्ढा (नेता- आम आदमी पार्टी) |
वैवाहिक स्थिति | जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने वाली |
इनकम | 2 – 4 करोड़ प्रति फिल्म |
नेटवर्क | $8.5 मिलियन |
परिणीति चोपड़ा का प्रारंभिक जीवन
परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को, हरियाणा के अंबाला में हुआ। यह एक पंजाबी बिजनेसमैन परिवार से संबंध रखती है। इनके पिता पवन चोपड़ा हैं। जो पेशे से एक व्यवसाई हैं। यह अंबाला में भारतीय थलसेना में, चीजों की आपूर्ति करते हैं।
इनकी माताजी का नाम रीना चोपड़ा है। जो एक होम मेंकर हैं। परिणीति को घर में तिशा व परी के नाम से भी जाना जाता है। परिणीति के दो भाई हैं। जिनमें शिवांग चोपड़ा, जो पेशे से एक डॉक्टर हैं। वही दूसरे भाई सरज चोपड़ा, एक बिजनेसमैन है।
परिणीति इंटरनेशनल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन है। इसके अलावा मीरा चोपड़ा व मन्नारा चोपड़ा भी इनकी चचेरी बहनें हैं।
परिणीति चोपड़ा की शिक्षा
परिणीति जी की प्रारंभिक शिक्षा अंबाला के ही ‘कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी’ स्कूल से हुई। परिणीति पढ़ाई में बहुत अच्छी थी। परिणीति अपने स्कूल की हेड गर्ल हुआ करती थी। वह अपने स्कूल में होने वाले cultural activities में, हमेशा participate करती थी। वास्तव में उन्होंने 12th की परीक्षा में, पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
जिसके लिए उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के द्वारा सम्मानित भी किया गया था। परिणीति अपना कैरियर Investment Banking में बनाना चाहती थी। इसीलिए वह 17 साल की उम्र में, Education loan लेकर लंदन चली गई। जहां पर उन्होंने ‘मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल’ से Business, Finance और Economic में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की।
परिणीति ने विश्वविद्यालय में नए छात्रों के लिए, कुछ क्लासेस भी दी थी। अपनी पढ़ाई के दौरान, उन्होंने ‘मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब’ के लिए, खानपान विभाग की टीम लीडर के रूप में भी काम किया। यूके में रहकर, परिणीति इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थी। जिसके लिए उन्होंने internship भी शुरू कर दी थी।
उन्होंने यूके में ही HSBC और JP Morgan में एक Intern के रूप में काम किया था। लेकिन 2009 में world recession आया। तब हालात यह हो गए कि लोगों को काम मिलने से ज्यादा, लोगों को निकाला जा रहा था। उसी recession का शिकार होकर, परिणीति मुंबई आ गई। फिर वह प्रियंका चोपड़ा के साथ रहने के लिए, मुंबई चली गई।
परिणीति चोपड़ा का यशराज कैम्प में जॉब
जब प्रियंका चोपड़ा ‘प्यार इंपॉसिबल’ की शूटिंग कर रही थी। तो वह अपने साथ परिणीति को भी, यशराज फिल्म स्टूडियो ले गई। जहां पर प्रियंका ने इन्हें पब्लिक रिलेशन टीम के हेड से मिलवाया। उन्होंने परिणीति चोपड़ा को मार्केटिंग डिपार्टमेंट में पब्लिक रिलेशन की जॉब पर रख लिया। कुछ समय तक काम करने के बाद, उन्हें परमानेंट जॉब मिल गई।
इस दौरान उनका काम रानी मुखर्जी व रणबीर सिंह, इन सभी actors के इंटरव्यू lineup करना था। साथ ही events और parties को organize करना था। यह वह समय था। जब यशराज रणवीर सिंह को फिल्म बैंड बाजा बारात के द्वारा लांच कर रहे थे।
परिणीति को तब तक एक्टर और एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं थी। लेकिन जब उन्होंने प्रियंका की ‘सात खून माफ’ में उनकी एक्टिंग, मेहनत व लगन देखी। तब उनका बॉलीवुड इंडस्ट्री को देखने का नजरिया ही बदल गया। उन्हें लगा कि एक्टिंग इतनी भी बुरी नहीं है। तभी उन्हें ‘बैंड बाजा बारात’ फ़िल्म का भी ऑफर मिला।
लेकिन उन्होंने इसे करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह एक्ट्रेस बनना नहीं चाहती हैं। लेकिन जब वह ‘बैंड बाजा बारात’ मूवी का promotion कर रही थी। तभी ने एहसास हुआ कि शायद उन्हें एक actress बनना चाहिए। फिर उन्होंने फिल्म डायरेक्टर मनीष शर्मा से कहा कि मैं अपनी jobs से resign करके, अभिनेत्री बनना चाहती हूं।
परिणीति चोपड़ा का फिल्मों में डेब्यू
मनीष शर्मा ने परिणीति को insist किया। कि तुम जॉब मत छोड़ो। इसके बजाय तुम यशराज में ही Audition दे सकती हो। इसके लिए उन्होंने शानू शर्मा, जो Casting का काम देखती हैं। उनके पास भेजा। परिणीति ने ठीक वैसे ही audition दिया। जैसे करीना ने ‘जब वी मेट’ का audition दिया था।
उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। कि उनका यह ऑडिशन आदित्य चोपड़ा देखेंगे। मनीष शर्मा ने हीं आदित्य चोपड़ा को, उनका ऑडिशन दिखाया। जिसे दिखाकर मनीष शर्मा ने कहा। कि जिस तरह से परिणीति ने, इस ऑडिशन में काम किया है। वह दूसरी काजोल बन सकती है। इसी के आधार पर, उनको पहली फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ में काम मिला।
उनका रोल डिंपल चड्डा का था। इस फिल्म में इनके ऑपोजिट अनुष्का शर्मा और रणबीर सिंह थे। इस फिल्म में, उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। जोकि उनकी इमेज के साथ बहुत मेल खा रहा था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम किया था। इस फिल्म के लिए परिणीति को 10 डेब्यू अवार्ड मिले थे।
उनको प्रसिद्धि तब मिली। जब वह अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म ‘इशकजादे’ में नजर आई। इस फिल्म में उन्होंने बिंदास जोया कुरैशी का किरदार निभाया था। इस फिल्म से भी परिणीति ने, लोगों का दिल जीत लिया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। परिणीति को अपनी पहली और दूसरी फिल्म से ही अवार्ड मिलना शुरू हो गए थे।
परिणीति कंट्रोवर्सी के चलते 2 साल तक बॉलीवुड से दूर रही
यशराज फिल्म्स ने परिणीति को एक के बाद एक, तीन फिल्मों के लिए साइन किया था। उनकी पहली फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ दूसरी फिल्म ‘इशकजादे’ और तीसरी फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ थी। इस फिल्म को भी सभी ने बहुत पसंद किया। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड के एक बड़े बैनर धर्मा प्रोडक्शन की फ़िल्म ‘हंसी तो फंसी’ मिली।
इस फिल्म में उनके अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा थे। जिसमें उन्होंने एक abnormal Scientist का रोल निभाया था। जिसके लिए, उन्हें काफी तारीफ भी मिली। अपनी पहली तीन फिल्मों में परी ने बबली गर्ल का किरदार निभाया था। अब पब्लिक उनसे और ज्यादा डिमांड कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने फिल्म ‘दावत ए इश्क’ साइन की। जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई।
2014 में परिणीति ने अपनी टॉमबॉय की इमेज को तोड़ने की कोशिश की। फिर वह फिल्म ‘किल/दिल’ में नजर आई। इस फिल्म में उनके साथ गोविंदा और रणवीर सिंह भी थे। वह इस फिल्म की lead actress थी। परिणीति इस फिल्म के किरदार से, लोगों को प्रभावित नहीं कर पाई। लोगों ने उनको troll करना शुरू कर दिया।
लोग कहने लगे कि वह बहुत मोटी है। मोटापे को लेकर, जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर ने, उनसे कुछ सवाल किया। तो उस पर भड़कती नजर आई। उस situation को संभालने के बाद, वह एक गहरे अंधेरे में चली गई। वह बॉलीवुड से लगभग गायब ही हो गई। इसके बाद, वह 2016 में फिल्म ‘ढिशुम’ में एक आइटम नंबर में नजर आई।
इस दौरान परिणीति ने अपनी बॉडी पर बहुत ही ज्यादा वर्कआउट किया। उन्होंने अपना वेट 86 kg से, 25 kg कम किया। फिर वह वापसी के बाद, बिल्कुल फिट नजर आई।
परिणीति चोपड़ा की फिल्मों में वापसी
परिणीति चोपड़ा ने जब फिल्मों में वापसी करने की कोशिश की। तब फिर से उनकी मदद, मनीष शर्मा ने की। जिन्होंने उन्हें एक्ट्रेस बनने की सलाह दी थी। मनीष शर्मा ने उनके लिए, न सिर्फ फिल्म लिखी। बल्कि वह इसके producer भी थे। यह फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ थी। इस फिल्म में परिणीति के साथ, आयुष्मान खुराना थे।
ऐसा माना जा रहा था कि परिणिति के लिए, यह वापसी सबसे सही होगी। वास्तव में, इस फिल्म में परिणीति ने अपने signing talent को भी दिखाया। उन्होंने इस फिल्म के लिए, ‘माना कि हम यार नहीं’ गाना भी गाया। आयुष्मान खुराना पहले से ही गाना गाते हैं। लेकिन उनकी सारी मेहनत तब बेकार हो गई। जब ‘मेरी प्यारी बिंदु’ बॉक्सऑफिस पर disaster साबित हुई।
ऐसी खबरें भी आई थी कि परिणीति, मनीष शर्मा को डेट कर रही हैं। लेकिन उन्होंने कभी भी इस बात की पुष्टि नहीं की। लेकिन इस फिल्म के बाद, इन दोनों के relation में दूरियां आने लगी। 2017 में परिणीति फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में नजर आई। इस फिल्म में उन्होंने खुशी का रोल निभाया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी।
2018 में परिणीति की एक और फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ आई। इससे उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ, फिर से पुरानी केमिस्ट्री को ट्राई किया। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर disaster साबित हुई। 2019 में परिणीति फिल्म ‘केसरी’ में नजर आई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। लेकिन इसका पूरा क्रेडिट अक्षय कुमार का रहा।
2019 में ही वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक फिल्म में नजर आई। लेकिन यह भी दूजा से साबित हुई।
परिणीति चोपड़ा व राघव चड्ढा की सगाई
आजकल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सोशल मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं। अक्सर उन्हें एक साथ देखा जाता है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या दोनों एक दूसरे को डेटिंग कर रहे हैं। जबकि राघव चड्ढा व परिणीति ने इस बात की कभी भी पुष्टि नहीं की है।
ऐसी अटकलों का बाजार गर्म है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। यहां तक कि दोनों के परिवार भी, एक-दूसरे को पसंद करते हैं। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों की सगाई कभी भी हो सकती है। दोनों की व्यस्तता के कारण सगाई की तारीख के announcement में थोड़ा वक्त लग सकता है।
लेकिन किसी भी बड़े इवेंट पर, इसकी घोषणा की जा सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे को तब से जानते हैं। जब दोनों इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे। राघव ने भी लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। परिणीति और राघव दोनों को इंग्लैंड में, भारत-यूके Outstanding Achiever से सम्मानित भी किया गया था।
राघव चड्ढा वर्तमान में, आम आदमी पार्टी के सांसद हैं। आपको इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा दोनों की उम्र बराबर है। दोनों का जन्म 1988 में हुआ था।
परिणीति चोपड़ा की इनकम व नेटवर्थ
परिणीति एक फिल्म के लिए ₹4 से ₹5 करोड़ लेती हैं। इनकी कुल नेटवर्थ लगभग ₹72 करोड़ है। परिणीति की इनकम का जरिया फिल्में, सिंगिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट है। मुंबई में परिणीति का एक शानदार विला है। जो sea facing है। परिणीति के इस विला की कीमत लगभग ₹22 करोड़ है। जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहती हैं।
परिणीति के पास एक कार Jaguar XJL है। जिसकी कीमत ₹1.10 करोड़ है। उनके पास दूसरी कार ऑडी Q7 है। जिसकी कीमत ₹80 लाख है। इसके साथ इनके पास रेंज रोवर भी है। जिसकी कीमत ₹2.11 करोड़ है। चौथी कार ऑडी a4 है। जिसकी कीमत ₹42 लाख हैं।
आपको इसे भी पढ़ना चाहिए :
Read : शिवलिंग क्या हैं। शिवलिंग का रहस्य क्या हैं। औरतों को शिवलिंग छूना चाहिए या नही।
Read : Irresistible Book Summary in Hindi । मोबाइल की लत से छुटकारा पाए।
Read : Science Behind Sanatan Rituals,Tradition and Culture। सनातन परंपराओं के पीछे का वैज्ञानिक कारण।
Read: Atomic Habits Book Summary in Hindi। बुरी आदतों को चालाकी से बदलना सीखें।