Prabhas Biography in Hindi |प्रभास का जीवन परिचय – बाहुबली आदिपुरुष अभिनेता

Prabhas Biography in Hindi – Biography of Prabhas in Hindi। Prabhas Age। Prabhas Movies। Prabhas New Movie। Prabhas Father। Prabhas Wife Name। Prabhas Full Name। Prabhas Net Worth। Prabhas Upcoming Movies। प्रभास का जीवन परिचय। प्रभास का पूरा नाम। बाहुबली के अभिनेता कौन है। आदिपुरुष के अभिनेता कौन है। प्रभास जीवन परिचय।

 यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़ी फिल्म का हिस्सा रहे हैं। उनकी फिल्म highest grossing फिल्म रही है। यह  Pan-India के highest paid star हैं। इनका जादू ही कुछ ऐसा है कि इनकी फ्लॉप फिल्में भी, करोड़ों रुपए का बिजनेस करती है। इसके साथ ही रिकार्ड भी बनाती है। जब भी इनके कैरियर की बात होती है। तो उसे दो हिस्सों में बांटा जाता है।

      एक बाहुबली से पहले और दूसरा बाहुबली के बाद। क्योंकि इस फ़िल्म ने, इनकी जिंदगी को बदल कर रख दिया। ये है, बाहुबली फिल्म के मुख्य किरदार प्रभास। साउथ अभिनेता प्रभास उन अभिनेताओं में से हैं। जिन्होंने भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना ली है। उन्होंने अपनी फिल्म बाहुबली से पूरी दुनिया में popularity  हासिल की है।

   प्रभास जिनके लिए कहा जाता है कि वह एक non controversial personality है। वह अपने काम से काम रखते हैं।   प्रभास अपने फैंस के बीच, जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर, चर्चा में रहते हैं। उससे कई गुना ज्यादा, वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर, चर्चा में रहते हैं। इसलिए हम आपको प्रभास की रियल लाइफ और उनके परिवार के बारे में रूबरू करवाएंगे।

Prabhas Biography in Hindi

Prabhas - An Introduction

 

बाहुबली आदिपुरुष

मेगास्टार प्रभास

वास्तविक नाम

वेंकट सत्यनारायण प्रभा राजू उप्पालापत्ति

प्रसिद्ध नाम

प्रभास

उपनाम

डार्लिंग यंग रिबेल स्टार

जन्म तिथि

23 अक्टूबर 1979

जन्म स्थान

चेन्नई तमिलनाडु भारत


माता-पिता

पिता स्वर्गीय यू. सूर्यनारायण राजू उप्पालापत्ति (निर्माता)

माता शिव कुमारी


भाई-बहन

• प्रमोद उप्पालापत्ति (बड़े भाई) 

• प्रगति (बड़ी बहन)

स्कूल

डी.एन.आर स्कूल, भीमावरम

कॉलेज

श्री चैतन्य कॉलेज हैदराबाद

शैक्षिक योग्यता

बीटेक

व्यवसाय

अभिनेता

डेब्यू

ईश्वर तेलुगु फिल्म (2002)

प्रसिद्ध भूमिका

• बाहुबली द बिगिनिंग 

• बाहुबली द कॉन्क्लूज़न 

• आदि पुरुष



शारीरिक मापदंड

लंबाई 185 सेंटीमीटर

वजन 72 किलोग्राम 

छाती 42 इंच 

कमर 36 इंच 

बाइसेप्स 18 इंच

आंखों का रंग भूरा 

बालों का रंग काला

वैवाहिक स्थिति

अविवाहित


गर्लफ्रेंड

• अनुष्का शेट्टी (अभिनेत्री) 

• इलियाना डी क्रूज (अभिनेत्री)

(सभी अफवाह)



आने वाली फिल्में

आदि पुरुष 16 जून 2023 

स्पिरिट 10 सितंबर 2023 

सालार 28 सितंबर 2023 

प्रोजेक्ट अक्टूबर 2023

इनकम

₹35 से ₹40 करोड़ प्रति फ़िल्म

नेटवर्थ 

₹248 करोड़ (2023 के अनुसार)

प्रभास का प्रारंभिक जीवन

   प्रभास का जन्म 23 अक्टूबर 1979 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था। प्रभात वैसे तो मराठी परिवार से संबंध रखते हैं। प्रभास यह नाम तो, उनके काम से बहुत छोटा है। लेकिन इनका वास्तविक नाम वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पालापत्ति है। एक बहुत बड़े जाने-माने निर्माता के बेटे हैं। इनके पिता का नाम यू. सूर्यनारायण राजू उप्पालापत्ति है। 

        इनके पिता ने अपने माता-पिता द्वारा पसंद की गई लड़की, शिव कुमारी से शादी की थी। जो कि एक आम लड़की थी। इनके एक बड़े भाई प्रमोद उप्पालापत्ति है। जोकि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में, फिल्म प्रोड्यूसर का काम संभालते हैं। इनकी एक बड़ी बहन प्रगति उप्पालापत्ति हैं। तो यह कहा जा सकता है, कि प्रभास अपने परिवार में सबसे छोटे हैं।

        जब प्रभास अपने कैरियर के पिक पर थे। तब इनके पिता ने साल 2010 में, दुनिया से आखिरी विदाई ले ली थी। इसके बाद से वे अपने भाई-बहन और मां के साथ हैदराबाद में रह रहे हैं। प्रभास बचपन से ही shy nature के रहे हैं। वे दोस्तों से तो अच्छी बात कर लेते थे। लेकिन अगर अचानक कोई अजनबी सामने आ जाए। तो उनसे इतनी जल्दी घुलते-मिलते नहीं थे।

प्रभास की शिक्षा

  प्रभास ने अपनी शुरुआती पढ़ाई डी.एन.आर स्कूल, भीमावरम से की पूरी की। फिर इन्होनें आगे बीटेक की डिग्री हैदराबाद के श्री चैतन्य कॉलेज से हासिल की। इंजीनियरिंग तो सिर्फ उनका परिवार चाहता था। इसलिए उन्होंने बीटेक की पढ़ाई पूरी की। लेकिन उनका पैशन तो फ़ूड  था। उन्हें खाना पीना बहुत पसंद था। इसलिए वह आगे चलकर होटल इंडस्ट्री में जाना चाहते हैं।

       वह अपना खुद का होटल बिजनेस शुरू करना चाहते थे। जिसके लिए वह planing भी कर चुके थे। लेकिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सुपरस्टार कृष्णम उप्पालापत्ति ने कहा कि उन्हें फ़िल्म इंडस्ट्री में आना चाहिए। यह तुम्हारे लिए अच्छा होगा। उनकी राय मानते हुए, प्रभास ने  फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया।

       कृष्ण उप्पालापत्ति और प्रभात के बीच गहरा नाता है। यह रिश्ता चाचा-भतीजे का है। यही वजह थी कि कृष्णम राजू ने प्रभास को फिल्म इंडस्ट्री का सुपरस्टार बनाने में बेहद मेहनत की है। जिसमें उन्हें सफलता भी मिली।

प्रभास का फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश

  2002 से उन्होंने अपने चाचा की बात मानते हुए। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया। उनकी पहली फिल्म ईश्वर आई। यह फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के बाद प्रभास को, अपने फिल्म इंडस्ट्री में आने के निर्णय पर संदेह होने लगा। इसके बाद, प्रभास ने कुछ और फिल्में भी की। वह भी फ्लॉप ही रही।

        प्रभास के पिता इंडस्ट्री के एक बड़े  प्रोड्यूसर थे। लेकिन प्रभास इंडस्ट्रीज में, अपने दम पर ही आगे बढ़ना चाहते थे। असफल होने के बावजूद, उन्होंने कुछ और फिल्में भी की। आखिरकार उनकी किस्मत 2004 में खुली। जब उनकी फिल्म ‘वर्शम’ रिलीज हुई। इस फिल्म में तृषा कृष्णन उनकी नायिका थी। जो सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई।

       यहीं से प्रभास की किस्मत बदल गई। फिर उन्हें फ़िल्म इंडस्ट्री में, बड़ी फिल्मों में काम करने का अवसर मिलने लगा। लेकिन प्रभास को यह नहीं समझ में आ रहा था। कि उन्हें किस तरह की भूमिका निभानी चाहिए। वह कमर्शियल सिनेमा का हिस्सा बनना चाहते थे। ‘वर्शम’ के बाद प्रभास ने कुछ और फिल्में भी की। जो सफल साबित हुई।

प्रभास के अफेयर की चर्चा

  इसके बाद प्रभास ने एक और फिल्म ‘छत्रपति’ की। इस फिल्म के डायरेक्टर, वह थे। जिन्होंने प्रभास की जिंदगी बदल दी, यानी कि एसएस राजामौली। ‘छत्रपति’ पहली फिल्म थी। जिसमें प्रभास ने एसएस राजामौली के साथ काम किया। यह फिल्म बहुत सफल तो नहीं रही। लेकिन इस  फिल्म ने खूब तारीफ बटोरी थी। 

       इस समय प्रभास रोमांटिक और कॉमेडी फिल्में कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने 2007 में, एक फिल्म ‘मुन्ना’ की। जिसमें उनकी लीड एक्ट्रेस, इलियाना डी क्रूज थी। क्योंकि प्रभास सिंगल थे। गुड लुकिंग थे। इसीलिए उस वक्त इलियाना के साथ प्रभास का नाम भी जोड़ा गया। लेकिन दोनों ने ही कभी मीडिया में, इस बात को स्वीकार नहीं किया। लेकिन प्रभास से ब्रेकअप के बाद, इलियाना ने कुछ ऐसा स्टेटमेंट दिया। जिसने प्रभास पर सवाल खड़े कर दिए।

      इसके बाद प्रभास ने एक फिल्म ‘बिल्ला’ की। यह फिल्म न सिर्फ लोगों के द्वारा पसंद की गई। बल्कि इस फिल्म में उनकी जो एक्ट्रेस थी। उनके साथ, यह जोड़ी लोंगो ने इतनी पसंद की। कि लोग बार-बार इन दोनों को एक साथ देखना चाहते थे। यह अभिनेत्री कोई और नहीं, बल्कि अनुष्का शेट्टी थी। अनुष्का शेट्टी के साथ, प्रभास की जोड़ी ने कमाल कर दिया।

       जिसके बाद फिल्म मेकर्स ने, बहुत सारी फिल्मों में, इस जोड़ी के साथ काम किया। फ़िल्म ‘बिल्ला’ के बाद, इन दोनों की फिल्म ‘मिर्ची’ आई। इस फिल्म को भी दर्शकों के द्वारा बहुत पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद, प्रभास के गुड लुक और उनके करैक्टर की बहुत तारीफ हुई।

प्रभास को कैसे मिली फ़िल्म बाहुबली

 प्रभास की तारीफ जब राजामौली तक पहुंची। जो उस समय बाहुबली फिल्म बना रहे थे। तो उन्होंने प्रभास को अपनी फिल्म के लिए सिलेक्ट कर लिया। 2005 में पहली बार एसएस राजामौली ने प्रभास के साथ काम किया था। इसके 10 साल बाद, उन्होंने फिर से प्रभास को लेकर बाहुबली फिल्म बनाई।

     लेकिन बाहुबली से पहले ही प्रभास अपने लिए, डार्लिंग नाम हासिल कर चुके थे। प्रभास के चाहने वाले, उन्हें डार्लिंग प्रभास कहा करते थे। क्योंकि उनकी ‘डार्लिंग’ फिल्म बहुत पसंद की गई थी। बाहुबली फिल्म प्रभास के लिए, एक तपस्या थी। इस फिल्म के लिए प्रभास को, एक particular body व hair style को maintain करना था। बल्कि लंबे समय तक, इसी लुक में रहना था। 5 साल तक  प्रभास, बाहुबली के लिए इसी लुक में रहे।

      फिल्म बाहुबली का अवतार लेना, प्रभास के लिए इतना आसान नहीं था। प्रभास को एक कठिन ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा। उन्हें अपना 30 किलो वजन बढ़ाना पड़ा। उनकी ट्रेनिंग के लिए, जिम के equipment पर डेढ़ करोड़ का खर्च किया गया था। उनके ट्रेनर मिस्टर लक्ष्मण रेड्डी थे। प्रभास की जिंदगी में बाहुबली ने एक बहुत बड़ा बदलाव किया है।

बाहुबली के लिए प्रभास का त्याग

  कहा जाता है कि एसएस राजामौली को, प्रभात से अच्छा एक्टर मिल ही नहीं सकता था। जो इस फिल्म के लिए, इस तरह से समर्पित था। जब वह चार-पांच सालों के लिए, ‘बाहुबली’ फिल्म कर रहे थे। तब उन्होंने न कोई दूसरी फिल्म साइन की। न ही किसी ब्रांड का एंडोर्समेंट किया। एक ब्रांड वालों ने, प्रभास को एक फिटनेस ब्रांड के लिए, अच्छा खासा अमाउंट देने की पेशकश की थी।

      लेकिन तब प्रभास ने उस करोड़ों के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था। वह सिर्फ और सिर्फ बाहुबली पर ही फोकस करना चाहते थे। प्रभास का यह सारा sacrifice काम आया। बाहुबली करने के दौरान, एक अफवाह यह भी उड़ी थी कि प्रभास को वर्कआउट के कारण, कुछ problem हो गई है। वह कोमा में  चले गए हैं। जो बाद में, झूठी खबर साबित हुई।

     ‘बाहुबली’ भारतीय सिनेमा की न सिर्फ सबसे बड़ी बजट की फिल्म है। बल्कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है। बाहुबली फिल्म के दोनों ही पार्ट, बहुत successful रहे। इस फिल्म ने प्रभास को, भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा स्टार बना दिया। यह भी कहा जाता है कि ‘बाहुबली’ फिल्म के बाद, प्रभास को 5000 लड़कियों के प्रपोजल आए।

    क्योंकि प्रभास सिंगल है। बाहुबली के बाद प्रभात जैसी फिटनेस, हर कोई पाना  चाहता था। वही होटल व रेस्त्रां में बाहुबली नाम की कई डिशेस व थाली परोसी जाने लगी। वही बहुत सारी लोकेशन व प्रोडक्ट के नाम ही बाहुबली से शुरू होने लगे। बाहुबली को प्रभास ने, अपनी जिंदगी के 5 लम्बे साल दिए।

बाहुबली के बाद प्रभास का कैरियर

  बाहुबली के बाद, प्रभास कुछ और फिल्में करने के लिए फ्री थे। इसके बाद उन्होंने ‘राधे श्याम’ फिल्म की। इस फिल्म से उम्मीदें बहुत थी। लेकिन फिल्म को रिव्यूज बहुत गंदे मिले थे। इस फिल्म को फ्लॉप कहा जा रहा था। लेकिन फ्लॉप होने के बावजूद, इस फिल्म ने 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

       प्रभास के अफेयर की खबरें तो कई उड़ी। लेकिन आज तक प्रभास ने अपना एक भी अफेयर स्वीकार नहीं किया है। जबकि अनुष्का शेट्टी के साथ, उनकी सालों से अफवाह उड़ रही हैं। क्योंकि बाहुबली में, उन्होंने 5 साल तक साथ में काम किया। इससे पहले भी दो और फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन प्रभास का कहना है कि हम उनके साथ काम करते हैं। इसीलिए लोगों को ऐसा लगता है। वरना हम डेटिंग नहीं कर रहे हैं।

      लेकिन सच्चाई तो यह है कि जब प्रभास के एक परिवार फैमिली मेंबर की डेट हुई थी। प्रभात हॉस्पिटल में थे, तब अनुष्का शेट्टी भी उनके साथ थी। कहा जाता है कि  सच्चा और अच्छा आदमी वही है। जिसके दोस्त बहुत पुराने हो। प्रभास के साथ भी कुछ ऐसा ही है। प्रभास के 20-20 साल पुराने दोस्त, आज भी जब वह इतने बड़े स्टार हैं। तो भी उनकी जिंदगी में बहुत अहमियत रखते हैं। प्रभास का कहना है कि वह अपने दोस्तों के बगैर रह नहीं सकते। उनके बिना उनकी जिंदगी अधूरी है।

प्रभास की आने वाली फिल्में
Prabhas Upcoming Movies

  प्रभास हिंदी सिनेमा में पहले ही डेब्यू कर  चुके हैं। फ़िल्म ‘एक्शन जैक्सन’ में प्रभास ने cameo किया था। प्रभास पूरी तरीके से हिंदी सिनेमा में फ़िल्म ‘आदिपुरुष’ से डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही में फिल्म का trailer सामने आ चुका है। हांलाकि इस trailer से कुछ खास response तो नहीं मिला है।

       लेकिन फिल्म मेकर्स का कहना है कि अगर फिल्म को 3D में देखा जाएगा। तो यह फिल्म बहुत पसंद आने वाली है। आदिपुरुष में प्रभास श्रीराम का रोल करते नजर आएंगे। जो 16 जून 2023 को रिलीज होने वाली है। इसके बाद प्रभास फ़िल्म ‘स्पिरिट’ में नजर आएंगे। जो 10 सितंबर 2023 को रिलीज होगी। इसी तरह फिल्म ‘सालार’ 28 सितंबर 2023 को और फिल्म ‘प्रोजेक्ट’ अक्टूबर 2023 में रिलीज होगी।

प्रभास की इनकम व नेटवर्थ
Prabhas Net Worth

 प्रभास अपनी पूरे परिवार के साथ, चेन्नई के एक लग्जरी घर में रहते हैं। जिसकी कीमत लगभग ₹30 करोड़ है। प्रभास एक फिल्म के लिए ₹35 से ₹40 करोड़ लेते हैं। इसके अलावा प्रभास ब्रांड एंडोर्समेंट और कमर्शियल ऐड से भी पैसे कमाते हैं। इनके लगभग 45 करोड़ों के कुछ व्यक्तिगत इन्वेस्टमेंट भी है। साल 2023 के अनुसार, इनकी कुल नेटवर्थ लगभग ₹248 करोड़ों है। 

     प्रभास के पास कारों का भी अच्छा खासा कलेक्शन है। इनके पास पहली कार Rolls Royce Phantom है। जिसकी कीमत लगभग ₹10 करोड़ है। इनके पास Range Rover है, जिसकी कीमत लगभग ₹2.5 करोड़ है। दूसरी कार Jaguar XJR है, जिसकी कीमत लगभग ₹2 करोड़ है।

Must Watch 🤣

Video Thumbnail

Leave a Comment