Adah Sharma। Adah Sharma Age। Adah Sharma Movies। Adah Sharma Height। Adah Sharma Boyfriend Name। Adah Sharma Net Worth। Adah Sharma Biography। Adah Sharma Biography In Hindi। अदा शर्मा कौन है। अदा शर्मा का जीवन परिचय। अदा शर्मा जीवनी। Adah Sharma ki Biography। Adah Sharma Income and Network। The Kerala Story Adah Biography। The Kerala Story Actress Kon hai। The Kerala Story Film Review in Hindi।
Adah Sharma Biography in Hindi
अदा शर्मा का जीवन परिचय
एक प्यारी सी खूबसूरत अभिनेत्री, जो एक्टिंग के अलावा भी बहुत कुछ टैलेंट रखती है। जिसने यह साबित कर दिया कि स्कूली पढ़ाई के अलावा, बहुत सारे टैलेंट भी उनके अंदर कूट-कूटकर भरे है। यह fun loving होने के साथ-साथ, जानवरों के लिए भी इतना प्यार रखती है। कि वह खुद अदा की अदा पर फिदा रहते हैं।
वह उनकी बांसुरी की धुन पर दौड़े चले आते हैं। यह बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की एक ऐसी मल्टी टैलेंटेड या यह भी कहा जा सकता है। कि one of the most talented, प्यारी सी अदा शर्मा है। जिनके अनजान सफर से वाकिफ नहीं होंगे। आज हर एक की जुवां पर, इनका नाम छाया हुआ है।
दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करने वाले, हर अभिनेता व अभिनेत्री की चाहत होती है। वह एक दिन बॉलीवुड में काम करें। जिससे वह अपनी एक अलग पहचान बना पाए। इसी क्रम में ताप्सी पन्नू, तमन्ना भाटिया और नेहा शर्मा जैसी साउथ की अभिनेत्रियां बॉलीवुड में आई। जिन्होंने अपने स्किल और उम्दा परफारमेंस की बदौलत, एक अलग मुकाम बनाया।
इसी तरह अदा शर्मा ने भी दक्षिण भारतीय फिल्मों में, अच्छे काम की बदौलत बॉलीवुड पदार्पण किया। जिसका परिणाम अभी हाल ही में रिलीज हुई, फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ है। जिसमें अदा शर्मा ने लाजवाब भूमिका निभाई है। यह फ़िल्म केरला में चल रहे, लव जिहाद व धर्मांतरण पर आधरित है। यह फिल्म मात्र एक सप्ताह में ही, बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ का collection कर चुकी है। अदा शर्मा व उनकी फिल्म को लेकर, देशभर में काफी कंट्रोवर्सी भी हो रही है। जिस किसी ने भी उनकी यह फिल्म देखी। वह उनकी एक्टिंग को देखकर, सिनेमाघरों से रोते हुए बाहर निकल रहे हैं। आज आपको ‘द केरला स्टोरी’ की कहानी जानने के बाद, अदा शर्मा के असल जिंदगी की कहानी, जानना भी जरूरी है। जिन्होंने इस कहानी की पटकथा को, वास्तविकता में बहुत करीब से जाना हो और समझा है।

Adah Sharma - An Introduction
फ़िल्म -द केरला स्टोरी अदाकारा – अदा शर्मा | |
वास्तविक नाम | चामुंडेश्वरी अय्यर |
प्रसिद्ध नाम | अदा शर्मा |
उपनाम | • रजनी स्पाइडर • एड्स |
जन्म तिथि | 11 मई 1992 |
जन्म स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र |
पिता | एस. एल. शर्मा (मर्चेंट नेवी में कप्तान) |
माता | शीला शर्मा (शास्त्रीय नृत्यांगना) |
गृह नगर | पलक्कड़, केरल |
स्कूल | ऑक्सीलियम कॉन्वेंट हाई स्कूल, मुंबई |
नृत्य अकादमी | नटराज गोपी कृष्ण कथक नृत्य विश्वविद्यालय, मुंबई |
शैक्षिक योग्यता | कथक में स्नातक |
जाति | तमिल ब्राहमण |
शारीरिक मापदंड | लंबाई: 170 सेंटीमीटर वजन: 56 किलोग्राम फिगर: 36 – 26 – 38 आंखों का रंग: काला बालों का रंग: काला |
व्यवसाय | अभिनेत्री व मॉडल |
डेब्यू | • बॉलीवुड फिल्म: 1920 • तमिल फिल्म: इधु नम्मा आलू • तेलुगु फिल्म: हार्ड अटैक • कन्नड़ फिल्म: राणा विक्रमा • वेब सीरीज: पुकार- कॉल फ़ॉर द हीरो |
अफेयर्स | • विद्युत जामवाल (अभिनेता) • शिखर बहरी (व्यवसाई) (सिर्फ अफवाहें, कोई बॉयफ्रेंड नहीं) |
इनकम | ₹1 करोड़ प्रति फ़िल्म |
नेटवर्थ | ₹15 करोड़ |
अदा शर्मा का प्रारंभिक जीवन
अदा शर्मा का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में 11 मई 1992 को हुआ था। इनका संबंध एक तमिल ब्राह्मण परिवार से है। इनके पिता एसएस शर्मा, मदुरई तमिलनाडु से हैं। जो इंडियन मर्चेंट नेवी में कैप्टन हुआ करते थे। वहीं इनकी मां शीला शर्मा, एक मलयाली हैं। जो केरला से हैं। इनकी मां भारतीय क्लासिकल नृत्यांगना है। इसके अलावा ये मलखंब योगा में भी पारंगत हैं।
अदा भी हमेशा से अपनी मां की तरह शास्त्रीय नृत्य में पारंगत हैं। लेकिन वह भरतनाट्यम के बजाय कत्थक में रुचि रखती हैं। उन्होंने मलखंब पर चढ़ना भी, अपनी मां से ही सीखा। अदा का कहना है कि आज वह जो कुछ भी है। अपनी मां की वजह से ही है। लोग उन्हें, उनकी मां की छवि भी कहते हैं।
इसके अलावा वह कराटे में भी ट्रेंड है। फिल्मों में किए गए, सारे स्टंट उन्होंने खुद ही निभाए हैं। उन्होंने इसके लिए, किसी डुप्लीकेट की हेल्प कभी नहीं ली। उनकी मां का कहना था कि हर लड़की को पढ़ाई के साथ-साथ, सेल्फ डिफेंस के गुण भी सीखने चाहिए।
अदा जब बहुत छोटी थी। तभी से उन्हें फिल्में देखने का बहुत शौक था। उनका कैरियर बनाने में उनके परिवार, विशेष रूप से उनकी मां ने बहुत सहयोग किया।
अदा शर्मा की शिक्षा
अदा शर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के ऑक्सीनियम कॉन्वेंट हाई स्कूल की है। जब वह 10th क्लास में थी। तभी उन्होंने निर्णय कर लिया था। वह एक अभिनेत्री बनना चाहती है। उस समय वह स्कूल छोड़ने का मन बना चुकी थी। लेकिन उनके पेरेंट्स ने कहा कि पहले उन्हें अपनी स्कूलिंग खत्म करनी चाहिए। इसलिए उन्होंने पहले अपनी 12th पूरी की।
जिसके बाद, उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। इनकी रूचि 3rd क्लास से ही dancing में थी। इसलिए इन्होंने मुंबई के नटराज गोपी कृष्ण कथक नृत्य विश्वविद्यालय से शास्त्रीय नृत्य कत्थक में स्नातक किया। इन्होंने बैली डांसिंग के अलावा, यूएस में 4 महीने सालसा भी सीखा। ऐसा माना जाता है कि अदा बैली डांस बहुत अच्छा करती है।
अदा शर्मा बहुमुखी प्रतिभा की धनी
अदा की अदा के, जहां काफी लोग दीवाने हैं। वही वह बहुमुखी प्रतिभा की भी धनी है। वह एक अच्छी अभिनेत्री तो है, ही। इसके साथ ही वह धार्मिक कार्यों में भी रुचि रखती हैं। उन्हें शिव तांडव स्त्रोत, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण आदि कंठस्थ है। अदा भारतीय मार्शल आर्ट को भी काफी प्रमोट करती है। इन्हें मलखंब, कराटे व नॉन चक चलाने में भी महारत हासिल है।
एक तरफ जहां वह एक प्रोफेशनल कत्थक नृत्यांगना है। तो बैली डांस भी बहुत अच्छा करती हैं। इन्होंने सालसा की भी ट्रेनिंग ली है। वह पियानो, बांसुरी व शंख भी बहुत अच्छा बजाती है। इसके साथ ही, वह गाना भी अच्छा गाती है। वह पेड़ पर लटककर एडवेंचर, करने में भी माहिर है।
अदा एक प्रकृति प्रेमी हैं। इन्हें पेड़ पौधों के साथ-साथ, पशु-पक्षियों से भी बहुत लगाव है। इन्हें पशु-पक्षियों की आवाज निकालना पसंद है। इन्हें निशानेबाजी करने का भी शौक है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी, कि अदा शर्मा एक रियल लाइफ हीरो हैं।
अदा शर्मा का फिल्मी कैरियर
अदा शर्मा को घर से अपना कैरियर चुनने की पूरी छूट थी। इनकी मां, इन्हें बहुत सपोर्ट करती थी। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में घर के सपोर्ट के साथ-साथ, किस्मत बहुत अहम भूमिका निभाती है। अदा को भी फिल्म इंडस्ट्री में पहला ब्रेक पाने के लिए, काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा था।
कभी वह अपने curly hair की वजह से reject कर दी जाती थी। तो कभी कास्टिंग डायरेक्टर से, यह सुनने को मिलता था। कि वह बहुत ज्यादा यंग दिखती है। लेकिन यह उनकी किस्मत ही थी। कि पढ़ाई खत्म करने के साथ ही, उन्हें विक्रम भट्ट की फिल्म ‘1920’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिल गया।
उनके अभिनय को समीक्षाकारो ने बहुत अच्छे review दिए। उनकी यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। उन्हें पहली फिल्म में ‘फेयर अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यु’ के लिए nominate भी किया गया। उनका इस फ़िल्म में उल्टा होकर, अजीब तरह से चलने वाला सीन, जो हॉरर फिल्म के मोस्ट आईकॉनिक सीन में से एक रहा है। उसे खुद इन्होंने ही निभाया था।
इसके पीछे न कोई इफ़ेक्ट और न ही किसी डुप्लीकेट का इस्तेमाल किया गया था। 3 साल के बाद, वह विक्रम भट्ट की फिल्म ‘फिर’ में नजर आई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म को काफी negative review मिले थे। इसके बाद वह ‘हंसी तो फंसी’, ‘हम हैं राही कार के’, ‘बाईपास रोड’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रही।
अदा शर्मा की बॉलीवुड में पहचान
अदा शर्मा को विद्युत जामवाल के साथ, ‘कमांडो 3’ से लाइमलाइट में ला दिया। उन्होंने इस फिल्म का ऑडिशन दिया था। जिसके बाद उन्हें 3 महीने तक कोई कॉल नहीं आया। उन्हें यह पता लगा कि filmmakers इस रोल के लिए, किसी बड़े स्टार को कास्ट करना चाहते हैं। इसी दौरान उनकी साउथ की फिल्म ‘सनम’ भी रिलीज हुई थी।
यह फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित हुई थी। कि बॉलीवुड में इस फिल्म का ‘बागी 2’ नाम से रीमिक्स भी बना। साउथ की फिल्म ‘सनम’ के सुपरहिट होने की वजह से, कमांडो 3 के मेकर्स ने उन्हें फिर से contact किया। उनके साथ एक मीटिंग रखी गई। जिसमें हरियाणवी गर्ल भावना का किरदार, तेलुगु में बदलकर उन्हें ले लिया गया। इस तरह ‘कमांडो 2’ फिर अदा को कॉस्ट कर लिया गया।
कमांडो 3 के बाद, अदा फिल्म ‘मेट्रोमैन’ में एक लड़के के किरदार में सामने आई। इसके बाद तमिल फिल्म ‘चार्ली चैपलिन 2’, ‘हार्ड अटैक’, इधु नम्मा आलू’ जैसी फिल्मों में काम करने के बाद, टॉलीवुड हीरोइन के तरह जाना जाने लगा। इस तरह साउथ इंडस्ट्री में, उनका कैरियर ग्राफ ऊपर चढ़ता चला गया।
अदा का मानना था कि फिल्म ‘सनम’ के बाद, वह फिल्म सब्जेक्ट को बहुत सोच-समझकर चुनेंगी। इस तरह, अदा तेलुगू फिल्म बहुत सोच समझकर करने लगी। तब से उनका फोकस रोल के लेंथ पर नहीं, बल्कि अपने रोल से connect करने पर रहता है। अदा फ़िल्म सिलेक्शन को लेकर, बहुत choosy हो गई है। अब वह उन्हीं फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती है। जो वह खुद भी देखना पसंद करेंगी।
इस तरह उनको हमेशा ऑडियंस का सपोर्ट मिलता रहा है। उन्होंने अब तक जो भी फिल्में की हो या उन्होंने कपड़ों के selection को लेकर, जो भी experiment किए हो। उन्हें हमेशा ही पब्लिक ने सपोर्ट किया है। उनकी अब तक की की गई फिल्मों की लिस्ट इस प्रकार है।
अदा शर्मा की फिल्में | ||
वर्ष | फ़िल्म | किरदार |
2008 | 1920 (हिंदी) | लीजा सिंह राठौड़ |
2013 | हम हैं राही कार के (हिंदी) | संजना मेहरा |
2013 | हम हैं राही कार के (हिंदी) | संजना मेहरा |
2014 | हार्ड अटैक (तेलुगू) | हयाती |
हंसी तो फंसी (हिंदी) | करिश्मा सोलंकी | |
2015 | सन ऑफ सत्यमूर्ति (तेलुगू) | पल्लवी कोलासानी |
राणा विक्रम (कन्नड़) | पारु | |
सुब्रह्मण्यम फॉर सेल (तेलुगू) | दुर्गा | |
2016 | गरम (तेलुगू) | समीरा |
क्षनम (तेलुगू) | श्वेता | |
2017 | कमांडो 2 (हिंदी) | भावना रेड्डी |
2019 | चार्ली चैपलिन 2 (तमिल) | सारा |
कल्कि (तेलुगू) | डॉक्टर पदमा | |
बाईपास रोड (हिंदी) | राधिका | |
टिंडे (हिंदी) | श्रीदेवी की भूमिका | |
कमांडो 3 (हिंदी) | भावना रेड्डी | |
मोह (हिंदी) | श्रुति | |
द हॉलिडे (वेब सीरीज) | महक |
वर्ष | फ़िल्म | किरदार |
2020 | पति पत्नी और पंगा (वेब सीरीज) | शिवानी भटनागर |
सोलसाथी (हिंदी) | प्रीति व सोल | |
2021 | चूहा बिल्ली (हिंदी) | कैट |
2023 | सेल्फी (हिंदी) | मीरा |
द केरल स्टोरी (हिंदी) | शालिनी उन्नीकृष्णन/ फातिमा बा |
अदा शर्मा की द केरल स्टोरी में भूमिका
द केरला स्टोरी, एक ऐसी फिल्म है। जो आपके दिल और दिमाग पर असर डालती है। इसको देखने के बाद, आप इस फ़िल्म को अपने दिल व दिमाग से नही निकाल पाएंगे। जहां इस फिल्म का टॉपिक sensitive व सत्य घटनाओं पर आधारित है। वहीं यह आपको uncomfortable भी कर सकती है।
इस फिल्म की पटकथा पढ़े-लिखे युवाओं से शुरू होती है। जिसमें इन युवाओं पर, कुछ इस तरह हमला होता है। जिसमें हाथ-पैर तोड़ने वाली पिटाई की बजाय निशाना उनके दिमाग पर लगाया जाता है। जिसमें इन युवाओं की सोच को, कुछ इस तरह बदला जाता है। जिसमें पहले इनका परिवार दुश्मन बनता है। बाद में, अपना ही देश राक्षस लगने लगता है। फिर ये युवा डॉक्टर व इंजीनियर न बनकर, दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन का हिस्सा बनते है।
आप भी सोचेंगे कि एक पढ़ा-लिखा युवा कैसे गुमराह हो सकता है। इन्हीं सवालों के पीछे, पूरी फिल्म की पटकथा है। जिसे जानकर, आप के पैरों के तले जमीन खिसक जाएगी। ऐसे किरदार को अभिनेत्री अदा शर्मा ने बखूबी निभाया है। इनकी जितनी तारीफ की जाए, वह कम है।
अदा शर्मा की इनकम व नेटवर्थ
अदा शर्मा के पास मुंबई में, एक अपना आलीशान फ्लैट है। जिसने अपने परिवार के साथ रहती हैं। जिसकी कीमत करोड़ों रुपए है। इनके पास वाली कार हुंडई क्रेटा है। जिसकी कीमत लगभग ₹18 लाख पर है। इनके पास कई महंगी कारें भी है। जिसमें ऑडी Q7 है, जिसकी कीमत लगभग ₹90 लाख है। इसके अलावा इनके पास बीएमडब्ल्यू X5 है, जिसकी कीमत ₹1 करोड़ है। इनके पास ऑडी A4 भी है, जिसकी कीमत ₹50 लाख हैं।
अदा शर्मा प्रत्येक फिल्म के लिए लगभग ₹50लाख से ₹1 करोड़ तक लेती है। इनकी इनकम का जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट भी है। जिससे यह लाखों रुपए कम आती है। इनकी प्रतिमाह इनकम लगभग ₹50 से ₹60 लाख तक है। जब इनकी नेटवर्थ ₹15 करोड़ के आसपास है।
आपको इसे भी पढ़ना चाहिए :
Read : The Miracles of Your Mind Book Summary in Hindi। मन के अविश्वसनीय चमत्कार।
Read : शिवलिंग क्या हैं। शिवलिंग का रहस्य क्या हैं। औरतों को शिवलिंग छूना चाहिए या नही।
Read : Irresistible Book Summary in Hindi । मोबाइल की लत से छुटकारा पाए।
Read : Sanatan Dharm in Hindi। सनातन धर्म का अर्थ व उत्पत्ति। सनातन धर्म क्या है।