Never Eat Alone Book Summary in Hindi | बातों का Master बनना सीखो

Never Eat Alone Book Summary in Hindi, Quotes, Book Review, PDF, Synopsis, Keith Ferrazzi।

Never Eat Alone Book Summary in Hindi

जब हम यह कहते हैं कि इंसान एक social animal है। तो इसका मतलब यह होता है कि सामाजिक रूप में या जहाँ पर भी हम काम करते हैं। अपनी जिंदगी में किसी न किसी की मदद लेकर ही, हम आगे बढ़ते रहते हैं। यह बात केवल हमारी नहीं है। ये सामने वाले की भी है। कहीं न कहीं, किसी न किसी का cooperation, सहयोग, मदद लगती ही लगती है।

लेकिन कई बार, हमारा नजरिया ऐसा हो जाता है कि हम मदद को एक अलग रूप में देखने लगते हैं। हमारी खुद्दारी, हमारा Ego बनकर के आगे आ जाती है। हमें मदद लेने से रोकती है। अगर आपके साथ भी, ऐसा कुछ हुआ है। तो यह book summary आपके नजरियों को जरूर बदल देगी।

आज की Book Summary है। Never Eat Alone जिसे Keith Ferrazzi ने लिखा है। यह हमें बताती है कि smart, talented और मेहनती होना। आपको जिंदगी में आगे, तो जरूर ले जाता है। लेकिन बहुत दूर तक नहीं ले जा पाता। जब अपने goals तक पहुंचने और successful होने की बात आती है। तो आपको बहुत disciplined होने की जरूरत है।

आपको अपने और उन सैकड़ों लोगों के बीच एक pool यानी connection बनाना होगा। जो आपको successful होने में मदद कर सकती हैं। यह book हमें सिखाती है कि कैसे हम अपने relationship को manage करें। कैसे नए relationship बनाएं। जिससे कि हमें नई opportunity मिले।

साथ ही साथ हमारा circle बहुत अच्छा हो जाए। उन लोगों के लिए, जो कि बहुत ज्यादा Shy है। जिन्हें लोगों से बात करने में, बहुत problem होती है। जो बहुत ज्यादा हिचकिचाते हैं। उन सबके लिए, यह एक Life Changing Book है। इसी प्रकार जाने : The 5 Love Languages Book Summaryअपनी Relationship को बेहतर बनाए।

Never Eat Alone Book Summary in Hindi

Never Eat Alone
The Mindset

Author कहते हैं कि किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए, आपको विशेष रूप से अपने लोगों के साथ काम करना पड़ेगा। उनके खिलाफ नहीं। इस दुनिया में चाहे जितने भी बिजनेस है। वो लोग ही चला रहे हैं। यह impossible है कि आप बिना किसी से बात करें। अपनी life में आगे बढ़ सकते हैं। बढ़िया relationship, आपको हमेशा बढ़िया opportunity भी create करके देता है। अगर आपके कोई दोस्त नहीं है। कोई connection नहीं है। तो आप अपने career में बहुत ज्यादा suffer करोगे।

Specially ऐसे समय में, जब jobs की बहुत ज्यादा crisis है। वहां पर networking सबसे ज्यादा जरूरी है। बिजनेस एक लोगों का enterprise है। जिसे लोग ही चलाते हैं। Author कहते हैं, कि हमें हमेशा दिमाग में रखना चाहिए। Networking हमेशा दूसरे लोगों के फायदे के लिए होना चाहिए। अपने लोगों के लिए नहीं। तभी वह networking, successful होगी।

जब किसी व्यक्ति से आप मिलते हो। तो आप हमेशा कोशिश करिए कि उसे क्या benefit मिलेगा। आप से connect करके, न कि आपको क्या benefit मिलेगा। उसे connect करके। Career और जीवन बनाने के लिए। आपको अपने friends, अपने परिवार, अपने network की सहायता करनी पड़ेगी और लेनी भी पड़ेगी। आपको यह सुनिश्चित करना है। जितना हो सके आप लोगों की मदद करें तभी लोग भी आपको मदद करेंगे।

Farrazzi बताते हैं कि आपको गिनती नहीं करना है। आप कितने लोगों की help कर रहे हो। चाहे वह किसी की help करना हो। चाहे किसी को advice देना हो। चाहे किसी को, किसी व्यक्ति से connect करवाना हो। आपको इन सब चीजों पर focus नहीं होना है। आपको selfish नहीं बनना है। बल्कि जितना हो सके, लोगों की help करोगे। उतना ही आप better होते जाओगे। सी प्रकार जाने : You Can Heal Your Life Book Summaryक्या आप सुखी और खुश रहना चाहते है।

Never Eat Alone
The Goal Setting

Author का मानना है। अपने लक्ष्य तय करने की प्रक्रिया वास्तव में महत्वपूर्ण है। जो आपके जीवन में दिशा खोजने में मदद करती है। यानी अगर आप एक goal set करते हो। आपको एक direction मिलता है। मुझे उसी ओर जाना है। यह आपको distraction से भी बचाता है। अगर आपको इंजीनियर या फिर डॉक्टर बनना है। तब आपको पता है कि वह direction किस ओर है। आपको बहुत ज्यादा पढ़ना पड़ेगा। बहुत सारे नेशनल लेवल के test clear करने होंगे। सबसे बेस्ट यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए।

इसीलिए goal setting सबसे ज्यादा जरूरी है। चाहे आप स्टूडेंट हो, चाहे आप entrepreneur हो, चाहे आप employ हो। Goal Setting में help करने के लिए, author तीन चीजों के बारे में बताते हैं।

पहला- Find Your Passion, आपको सबसे पहले यह पता करना है। आपका actually में, क्या passion है। Passion ढूंढना, सबसे ज्यादा difficult है। लेकिन सबसे ज्यादा easy भी है। इसे पाने की कुछ advice दी हैं। जो ऐसी हैं।

1. ऐसी कौन-सी चीज है। जिसके बारे में आप दिन भर सोचते रहते हो।

2. ऐसी कौन-सी चीज है। जिसमें आप actually में अच्छे हो। उसे और सीखना चाहते हो।

3. ऐसा कौन-सी चीज है। जिसके बारे में बात करने में, आपको मजा आता है। चाहे वह दोस्त हो, चाहे वह पार्टी हो। जहां पर भी आप जाते हो। आपको उस topic पर बात करने में मजा आता है।

आपको अपना passion ढूंढने के लिए, इन तीन चीजों पर, अच्छे से काम करना पड़ेगा।

दूसरा- Putting Goals To Paper आप अपने goals को पेपर पर लिखिए। इसके साथ ही long term goals के बारे में सोचें। ये goals 3, 5 और 10 साल के हो सकते है। फिर आपको इसमें reverse psychology का use करना है। इसके बाद, 5 साल के goals को 1 साल में convert करिए।

इसी प्रकार फिर से इसे 6 महीने  में convert करिए। इसके बाद, 3 महीने में छोटा करिए। इसके साथ ये भी लिखिए। इसे पूरा करने के लिए, किन-किन लोगों से connection बनाने होंगे। आप अपना network भी ऐसे बनाइए। जो आपके goals को achieve करने में हेल्प कर सके।

तीसरा- Create Personal Board of Advisor जब आपने अपने passion को ढूंढ लिया। अपने goals भी लिख लिए। उसके बाद, सबसे ज्यादा जरूरी है। आपको अपने लिए, एक बोर्ड ऑफ एडवाइजर बनाना होगा।

बड़ी-बड़ी कंपनियों की तरह ही, advisor को अपनी जिंदगी के लिए भी बनाना होगा। जो आपको सही दिशा दिखा सके। वह घर का कोई member भी हो सकता है। ऐसे लोगों को advisor बनाइए। जो सच में, आपका भला चाहते हो। जिनका कोई और motive नहीं है।

Advisor होना बहुत ज्यादा जरूरी है। क्योंकि जब हमें कोई help चाहिए होती है। तो हम बस केवल अपने फायदे के बारे में सोचते हैं। हम long term के बारे में नहीं सोचते हैं।

अगर कोई और व्यक्ति आपकी हेल्प करेगा। तो वह दूसरे prospective से भी समझाने की कोशिश करेगा। अगर आपको job related, career related, business related किसी मे भी आपको passion है। तब आप अपना बोर्ड ऑफ एडवाइजर भी उसी तरह बनाइए। जो वह चीजें achieve कर चुके हैं। इसी प्रकार जाने :  Goals By Brian Tracy Book Summaryउम्मीद से पहले पाए, हर मनचाही चीज़।

Never Eat Alone
The Skill Set

कौन-कौन की skill set आपको अपने अंदर develop करनी पड़ेगी। जिससे कि आपका communication और networking skill बहुत अच्छा हो जाए। पहला advice जो author ने suggest किया है। वह है-

Always Be Prepared

Author Terrazzo,  किसी भी नए व्यक्ति से मिलने से पहले, अपना होमवर्क करने का task देते हैं। जब भी आप किसी से मिलने जाए। तो कोशिश करिए कि आप उनके बारे में कुछ न कुछ जानते हो। बिल्कुल ही stranger बनकर करना जाएं। इससे बहुत  ही बुरा impression create होता है। आपके बारे में, कि आप बहुत ही careless हो। आपका goal ये होना चाहिए। आपको उनके दिमाग मे बहुत ही बढ़िया छाप छोड़नी है।

ऐसा करने से का best तरीका है कि यह जाने वह कौन है। उनका बिजनेस या जॉब क्या है। उनके लिए life में क्या-क्या चीजें important है। लोगों के बारे में जानना। आजकल बहुत ही easy है। केवल उनका नाम फेसबुक, इंस्टाग्राम और गूगल पर search करिए। जितनी information हो सके। उतनी collect करिए। फिर उसे याद भी रखिए।

जब आप उनसे बात कर रहे हो। तो यह सब चीजें उनके साथ share कर सकते हैं। जिससे कि उस व्यक्ति को ऐसा लगे कि यह genuinely मुझमें interested है। यह बहुत ही amazing skill है। जो आजकल लोग करते ही नहीं हैं। उनमें बहुत ज्यादा ego है कि क्यों मैं किसी के बारे में search करूं। क्यों मैं अपना time लगाऊं। किसी के बारे में जानने में।

Cold Calls & Warm Calls

Cold Calls का मतलब यह होता है। जब आप किसी ऐसे व्यक्ति से बात करते हो। जिसे न ही आप जानते हो। न ही वह आपको जानता है। उस calls में कहीं न कहीं business की चीजें जरूर होनी चाहिए। या तो आप उन्हें कुछ बेच रहे हो। या फिर आप उनसे कुछ चाहते हो। पहली बार किसी से मिलना या फिर cold call करना हमेशा मुश्किल होता है। इस बात से author भी agree करते हैं।

Author हम सभी को यह recommend करते हैं। जब भी आपको cold call करना हो। या फिर जब आपको stranger से मिलना हो। तो इसकी tip है कि आप hesitate बिल्कुल न करें। यानि आप संकोच न करें। जितना आप time लगाओगे। उतना ही आपके लिए मुश्किल होती जाएगी। इसीलिए जैसे ही आपको बात करने का मन करें। या जब जरूरी हो, उनसे बात करना। तो फटाफट उन को call करिए। या फिर उनसे मिलने के लिए पूछिए।

जितना overthinking करेंगे। उतना ही मुश्किल होता जाएगा। Cold Call करने का एक और बढ़िया तरीका author बताते हैं। आपके व उनके बीच, एक special link add कर दीजिए। Link से मतलब है कि ऐसा व्यक्ति जो आप दोनों को जानता हो। यह पता करना। सबसे ज्यादा मुश्किल है। लेकिन यहीं पर, आपको efforts लगाने हैं।

अगर आप दोनों के बीच एक link बना लो। तो अगर आप cold call भी करोगे। तो वह warm call में convert हो जाएगा। वह व्यक्ति आप पर ज्यादा भरोसा करेगा। क्योंकि आप दोनों के बीच में एक link है। किसी को भी call करने से पहले, उनके बारे में जानिए। जितना हो सके link बनाना शुरू करिए। इसी प्रकार जाने : ZERO TO ONE Book Summaryअपना business शुरू करने से पहले ख़ुद से पूछे।

Follow Up Is The Key To Success

जब तक आप लोगों को follow up नहीं करते हो। यानि अगर आप किसी से, एक बार मिले। फिर दूसरी बार उनसे नहीं मिलते हो। या आगे नहीं मिलते हो। तो आप किसी भी field में सफल नहीं हो सकते।

Follow up ही नंबर वन reason है। जिससे लोग successful बनते हैं या नहीं बनते हैं। जब भी आप किसी नए व्यक्ति से मिलते हो। तो ये बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। आप निश्चित करिए कि वह आपको और आपके नाम को याद रखें।

ऐसा करने के लिए, आपको उनसे meeting करने के बाद। फोन पर 24 घण्टे के अंदर बात करनी पड़ेगी। या फिर text message करना पड़ेगा। क्योंकि 24 घंटे के बाद, लोग इतना care नहीं करते। वह किससे मिले और किससे नहीं। क्योंकि वह प्रतिदिन किसी न किसी व्यक्ति से मिलते हैं।

इसलिए हमारे लिए, बहुत ज्यादा जरूरी है।  हम follow up करें। Author हमें यह भी recommend करते हैं। हमे अपने circle को expand करना चाहिए। हमें कोशिश ये  करनी है। हम उन लोगों से मिलें। जिनका अपना एक बड़ा circle है। इससे आपका circle कई गुना बढ़ सकता है।

Author हमें एक और चीज के लिये recommend करते हैं। हमें अपने small talk को master करना पड़ेगा। सबसे ज्यादा मुश्किल यही होता है। पहले 5 मिनट में, हम क्या बात करें। आपके पास उस 5 मिनट की script पहले से ready होनी चाहिए। कैसे हम उन 5 मिनट में, अच्छा impression create कर सकते हैं।

Connections

Author कहते हैं कि जब आप new connection बनाने की कोशिश कर रहे हो। पहले आपको यह निश्चित करना पड़ेगा। जिनसे आप connection बना रहे हो। वास्तव में, उनका mission क्या है। वह life में क्या चाहते हैं। कैसे आप उनकी लक्ष्य तक पहुंचने में मदद कर सकते हो। इसके साथ ही, वो कैसे आपको लक्ष्य मदद कर सकते हैं। यही है, secret of connection making।

इसके साथ ही, अगर आप दोनों का mission match करता है। तो आप दोनों की, एक long lasting relationship बन जाती है। किसी का भी mission और motivation जानने के लिए, author recommend करते हैं। तीन चीजों पर आपको ध्यान देना चाहिए।

पहला- वह पैसे कैसे बनाते हैं।

दूसरा- वह किन-किन चीजों से प्यार करते हैं।

तीसरा- वह कैसे इस दुनिया को देखते हैं।

आप चाहे तो, ये सारी चीजें social media से estimate कर सकते हो। कोई व्यक्ति क्या पसंद करता है। क्या नहीं पसंद करता है। Author कहते हैं कि अगर आपको successful बनना है। तो आपको सोचना पड़ेगा। आप कैसे, दूसरों को successful बना सकते हैं। जितने भी बड़े businessman हैं। वह हमेशा दूसरों के बारे में सोचते हैं। यानी दूसरे कैसे उनकी services को better तरीके से use करें। जिससे उनकी life better हो जाए।

इसलिए जब आप network बना रहे हो। तब आपको यह focus करना है। आपको उनकी help करनी है। साथ ही साथ उनसे help लेनी भी है। Author एक amazing technique के बारे में, बात कर करते हैं। जिसे वह pinging कहते हैं। जिसका मतलब है कि आप regular उनसे text में बात करो। हो सके, तो उन्हें call करे। या फिर whatsapp पर, किसी भी Occasion के लिए, wish करें। जिससे कि आपका connection बना रहे। इसी प्रकार जाने :  The Wheel of Spirituality Book Summaryसाधना से समृद्धि आसानी से पाए।

Trading Up And Giving Back

Author कहते हैं कि यहां पर आपको एक अपना Personal Brand बनाना पड़ेगा। Personal Brand बनाने के लिए, तीन चीजें सबसे ज्यादा जरूरी है।

पहला- आपको अपनी personality ऐसी बनानी पड़ेगी। जो trustworthy हो। आप एक ऐसे creatable इंसान बनो। जिसमें लोग सच में अपना time व money, invest करना चाहे।

दूसरा- आपकी personality से, एक ऐसा positive message आना चाहिए। आप long term में आना चाहते हो। आप उन्हें cheat नहीं करना चाहते हो। आपका, उनके प्रति intention काफी अच्छा है।

तीसरा- आप को जितना हो सके। उतना लोगों को attract करना है। हमेशा कोशिश ये करनी है। आपको भीड़ से कुछ अलग करना चाहिए।

मैं सभी को recommend करूंगा। अगर आपको Personal Brand बनाना है। तो हो सके तो, अपनी एक personal website बनाएं। जो कि बहुत ज्यादा professional लगे। लोग आपसे connect करना चाहे। आपकी image बहुत अच्छी लगे। आप बहुत professional लगों।

Humble Request

   अभी तक आपने इसे पढ़कर, जो भी सीखा। वो पूरी Book का अंश मात्र है। यदि आप भी बातों का Master बनाना चाहते है। तो Keith Ferrazzi की Book- Never Eat Alone जरूर पढ़ें।

आपको इसे भी जानना चाहिए :

Leave a Comment