Nora Fatehi Biogaphy in Hindi | नोरा फतेही की कहानी व जीवन परिचय

Nora Fatehi Biography and Success Story in Hindi
Waitress की नौकरी से लेकर Bollywood Dancing Queen तक

कुछ इस तरह से बुनेगें, हम अपनी तकदीर के धागे।

कि अच्छे-अच्छों को झुकना पड़ेगा, हमारे आगे।

       कोई भी इंसान यूं ही, अपनी तकदीर नहीं बदल सकता। लेकिन एक चीज है। जो वह बदल सकता है। वह है – उसकी सोच, उसके थॉट्स। Thoughts में इतनी ताकLल

 होती है। कि वो उसके एक्शन, उसके results और फिर उसकी तकदीर को बदल सकती हैं।

        जिस तरह से बिना किसी बीज के, कोई पौधा नहीं उग सकता। ठीक उसी तरीके से, बिना किसी thoughts के, कोई एक्शन हो ही नहीं सकता। इंसान के thoughts, उसकी सोच को जोड़कर ही, उसका एक character बनता है।

        हम और आप अपनी life में, जो भी अच्छी या बुरी situation को face करते हैं। वह कहीं न कहीं हमारी thoughts का ही result है। इसका सीधा सा मतलब है। हमारी लाइफ की सारी situations, सारी परेशानियां की जिम्मेदारी, सिर्फ हमारी होती है।

एक बार जब हम अपनी situation की जिम्मेदारी ले लेते हैं। तो हमारी situation के ऊपर, हमारा पूरा कंट्रोल होता है। बस जिंदगी में थोड़े से सब्र की जरूरत है। ऐसे ही सब्र पर जीत हासिल करने वाली, हमारे बॉलीवुड की एक अभिनेत्री हैं।

      भारतीय सिनेमा के नए दौर की जबरदस्त अभिनेत्री, जिसने नए कीर्तिमान स्थापित किए। अभिनेत्री क्या होती है। इसके नए आयाम दुनिया के सामने रखें। यह एक अभिनेत्री हैं। जिन्होंने अपनी फैमिली के मना करने के बाद भी, अपने पैशन को नहीं छोड़ा।

       उन्होंने अपने पैशन के ऊपर, किसी को भी हावी नहीं होने दिया। फैमिली के restrictions होने के बावजूद, उन्होंने एक बंद कमरे में, अपने ऊपर काम किया। यह है, बॉलीवुड की Dancing Queen नोरा फतेही ।

Nora Fatehi Struggle Story

Read : Rashmika Mandanna Biography in Hindi | कैसे बनी नेशनल क्रश

Nora Fatehi – An Introduction

Bollywood Actress

&

 Dancing Queen

Nora Fatehi

वास्तविक नाम

(Real Name)

नूरा फथी

प्रसिद्ध नाम

(Famous Name)

नोरा फतेही

जन्म-तिथि

(Birth Date)

6 फरवरी 1992

जन्म-स्थान

(Birth Place)

टोरंटो, ओंटारियो कनाडा

राष्ट्रीयता

(Nationality)

कनाडियन

पिता

(Father)

ज्ञात नही

माता

(Mother)

ज्ञात नही

स्कूल

(School)

वेस्टव्यू सेंटेनियल हाई स्कूल, टोरंटो

कॉलेज

(College)

यार्क विश्वविद्यालय, टोरंटो

धर्म

(Religion)

इस्लाम

भाई

(Brother)

ओमार

व्यवसाय

(Profession)

• अभिनेत्री

• डांसर

• मॉडल

• गायिका

• निर्माता

प्रसिद्धि

(Famous For)

बैली डांस के कारण

डेब्यू

(Debut)

2014 – रोअर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरवन

                  (बॉलीवुड)

2015 – डबल बैरल

                (मलयालम)

2015 – बिग बॉस सीजन 9             (टेलीविजन)

2021- स्टार वर्सेस फूड

               (वेब सीरीज)

फिजिकल अपरेन्स

(Physical Appearance)

• ऊँचाई – 168 मीटर

• वजन – 55 किलो

• शारीरिक माप

                  34-26-34

• आँखे – भूरी

• बाल – काले

बॉयफ्रेंड

(Boy Friends)

• वरिंदर घुमन

               (बॉडी बिल्डर)

• प्रिंस नरूला (अभिनेता)

• अंगद बेदी (अभिनेता)

वैवाहिक स्थिति

(Marital Status)

अविवाहित

इनकम

(Income)

₹80 लाख प्रतिमाह

नेटवर्थ

(Net Worth)

$6 मिलियन

₹45 करोड़

नोरा फतेही का प्रारंभिक जीवन
Early Life of Nora Fatehi

    नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी 1992 को कनाडा के टोरंटो शहर में हुआ था। इनका परिवार एक अरेबिक-मुस्लिम परिवार है। इनका परिवार मोरक्को से, यहां आया था।  जबकि इनकी मां, भारत की मूल निवासी है। शायद मां की वजह से ही, नोरा का जुड़ाव बचपन से ही बॉलीवुड फिल्मों में रहा।

       नोरा को बचपन से ही बॉलीवुड फिल्में देखना बहुत पसंद था। बॉलीवुड फिल्में देखते ही देखते, नोरा को बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने की इच्छा जागृत हुई। उन्हें यह भी समझ में आया। कि बॉलीवुड में कोई भी ऐसी एक्ट्रेस नहीं है। जो डांस में परफेक्ट न हो। इसलिए एक्ट्रेस बनने के साथ-साथ, एक अच्छी डांसर बनना भी बहुत जरूरी है।

Read : Physics Wallah (Alakh Pandey) Biography in Hindi। 12वीं पास ने कैसे बनाई 8000 करोड़ की यूनिकॉर्न कंपनी

नोरा फतेही की शिक्षा
Education of Nora Fatehi

   नोरा ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई टोरंटो के वेस्टव्यू सेंटेनियल हाई स्कूल से की। वह अपनी पढ़ाई में भी, हमेशा से एक अच्छी स्टूडेंट थी। नोरा डांस में पहले बिल्कुल भी अच्छी नहीं थी। जब भी वह अपने स्कूल के किसी competition में participate करती थी। तब उनके डांस को लेकर, उनका मजाक उड़ाया जाता था।

      लेकिन जल्दी ही डांस, उनका passion बन गया था। जिसके लिए उन्होंने खूब प्रैक्टिस करना शुरू दिया। नोरा की कड़ी मेहनत के चलते ही, वह हाई स्कूल तक डांस में, बहुत अच्छी हो चुकी थी। अब उन्हें स्कूल डांस कंपटीशन में अवार्ड भी मिला करते थे।

       नोरा ने अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद,  टोरंटो के यार्क यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया था। नोरा ने कॉलेज में तो एडमिशन ले लिया था। लेकिन वह अपना कॉलेज complete नहीं कर पाई थी।

      क्योंकि उसी समय, उनके parents का divorce हो गया था। इसके बाद उनकी मां ने, दूसरी शादी कर ली। नोरा के लिए, यह situation बहुत ही खराब और हिला देने वाली थी। ऐसे में सारी जिम्मेदारियां उन्हें खुद ही उठानी पड़ी।

नोरा फतेही के माता-पिता ने अभिनय पर आपत्ति जताई
Nora Fatehi’s Parents objected to Acting and Dancing

 नोरा फतेही ने जब अपनी एक्ट्रेस बनने की चाह, घर वालों के सामने रखी। तब उनके घरवाले काफी नाराज हुए। उन्होंने नोरा से कहा कि हमारे समाज में एक्टिंग करना और नाचना सख्त मना है। इसके बाद भी नोरा ने, एक-दो बार एक्ट्रेस बनने की बात की। जिसमें उन्हें डांट का भी सामना करना पड़ा।

     नोरा समझ गई थी कि उनके सपनों को सच करने में, उनकी फैमिली साथ नहीं देगी। इसीलिए उन्होंने अपनी फैमिली से, इस बारे में बात करना बंद कर दिया। इसके बाद नोरा ने, अपनी फैमिली से छुप-छुपकर टीवी में देखकर डांस सीखना शुरू कर दिया।

       जब कोई घर पर नहीं होता था। या सब सो रहे होते थे। तब वह डांस की प्रैक्टिस किया करती थी। उनकी अपने सपनों को लेकर, जो दीवानगी थी। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी। कि नोरा ने किसी भी डाँस फॉर्म की ट्रेनिंग नहीं ली है। वह एक self-made dancer हैं।

      यह उसी का नतीजा कि आज उनके करोड़ों दीवाने हैं। नोरा टीवी के साथ-साथ, इंटरनेट का भी सहारा, डांस सीखने के लिए किया करती थी। लेकिन नोरा की मां ने, उनके लिए कुछ अलग ही सोच रखा था। वह चाहती थी कि नोरा अपनी ग्रेजुएशन पूरी करें। फिर किसी ऑफिस में जॉब करें।

Read :  Khan Sir Full Biography in Hindi ।  पटना वाले खान सर का असली नाम और धर्म क्या है

नोरा फतेही का संघर्ष भरा जीवन
Struggling Story of Nora Fatehi

   नोरा के माता-पिता के divorce होने के बाद, उनके छोटे भाई की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई। जिसके चलते, नोरा को घर के बाहर काम करने के लिए निकलना पड़ा। उन्हें earning के लिए, एक होटल में waitress का काम करना पड़ा। इसके साथ-साथ, वह रात में टेलीकॉलर और हुक्का बार में भी काम किया करती थी। यह सब काम उन्होंने करीब 1 साल तक किया।

       अपने dreams को achieve करने के लिए, नोरा ने जॉब के साथ मॉडलिंग भी करना शुरू किया। अब उनकी किस्मत चमकने लगी। क्योंकि 1 साल के अंदर, उन्हें Orange Model Management कंपनी ने sign कर लिया। इसी दौरान उन्होंने कुछ छोटी कंपनियों के साथ फोटो शूट किया।

       फिर इंडिया की कई मॉडलिंग एजेंसी में अप्लाई किया। नोरा के Indian look वाले फोटोस, एक एजेंसी को काफी पसंद  आए। उस कंपनी ने नोरा को हायर कर लिया। साल 2012 में, नोरा पहली बार मुंबई आई। उन्हें लगा कि उनका सपना पूरा होने वाला है। लेकिन यहां नोरा के साथ धोखा हुआ। उन्हें मुंबई आते ही, कुछ विज्ञापन करने को मिले।

      उनका पहला विज्ञापन Mexitos Chips का था। जिसके लिए, उन्हें ₹20 लाख मिलने वाले थे। लेकिन उस एजेंसी ने, उन्हें एक भी रुपया नहीं दिया। नोरा को पैसे न मिलने से ज्यादा, भरोसा टूटने का दुख हुआ। यहां से नोरा ने एजेंसी छोड़ दी। इसके बाद, नोरा फिल्मों में ऑडिशन देने लगी। उन्हें ऑडिशन देने में भी काफी कठिनाई आ रही थी। क्योंकि उनकी हिंदी ठीक नहीं थी।

       वह रात-रात जागकर, अपनी लाइनें याद करती। लेकिन फिर भी उनकी हिंदी ठीक न होने की वजह से। उन्हें rejection का सामना करना पड़ता। नोरा ने एक-दो बार नहीं, बल्कि बहुत से rejection का सामना किया। नोरा समझ गई कि बिना हिंदी अच्छी किए। शायद उन्हें break नहीं मिलेगा। इसीलिए उन्होंने एक हिंदी और acting class join कर ली।

नोरा फतेही की बॉलीवुड में एंट्री
Nora Fatehi – Debut in Bollywood

   समय के साथ, उनकी practice और मेहनत रंग लाई। नोरा की हिंदी भाषा पर, पकड़ भी अच्छी हो गई। नोरा को पहला ब्रेक 2014 में, एक एडवेंचर फिल्म में मिला। इस फिल्म का नाम Roar: Tiger of the Sundarbans था। लेकिन यह फिल्म लोगों के दिलों और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

        जिसकी वजह से नोरा को, कोई  पहचान नहीं मिल सकी। उनका struggle अभी भी जारी था। नोरा को बॉलीवुड फिल्मों में, काम नहीं मिल रहा था। इसलिए उन्हें किसी ने सलाह दी। तुम्हें साउथ इंडस्ट्री में कोशिश करना चाहिए। अपने दोस्त की बात मानकर, वह साउथ फिल्मों में audition देने लगी।

     इसके चलते उन्हें किसी actress के रूप में नहीं। बल्कि एक आइटम सॉन्ग का ऑफर आया। बहुत से लोगों के मना करने पर भी, उन्होंने आइटम सॉन्ग करने का फैसला लिया। उन्हें लगा कि एक actress के रूप में तो काम, उन्हें वैसे भी नहीं मिल रहा है। लेकिन अगर उनका आइटम सॉन्ग हिट हुआ। तो पहचान जरूर मिलेगी।       इसके बाद उन्होंने अपना पहला डांस सॉन्ग ‘Temper’ मूवी में किया। उनका यह डांस पसंद किया गया। इसके बाद, उन्हें और भी आइटम सॉन्ग करने को मिले। इसके बाद ‘बाहुबली’ फ़िल्म में मनोहरी सॉन्ग पर किया गया डांस, बहुत ज्यादा पसंद किया गया।

Read : Akshay Kumar Biography in Hindi । बैंकांक से बॉलीवुड तक सफलता की कहानी

नोरा फतेही को बिग बॉस में एंट्री व टर्निंग पॉइन्ट
Turning Point in Nora Fatehi’s Career

 एक बॉलीवुड फिल्म और कुछ सॉन्ग करने के बाद, नोरा को इतनी पहचान मिल गई। उन्हें रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 9 में, invite किया गया। इस शो ने उनकी जिंदगी में, टर्निंग प्वाइंट का काम किया। क्योंकि बिगबॉस की टीआरपी हाई रहती है। इसलिए नोरा को वहां से, काफी पहचान मिली।

       वह इस शो को अपने नाम, तो नहीं कर सकी। लेकिन इस शो की वजह से, उनकी cuteness के लाखों फैंस बन गए। इसके बाद नोरा को हार्डी संधू की एक म्यूजिक एल्बम में, काम करने का offer  आया। नवंबर 2017 में release किया गया। यह सॉन्ग काफी पसंद किया गया।

      नोरा को 2017 में, ‘सत्यमेव जयते’ फिल्म में एक आइटम नंबर करने को मिला। यह सॉन्ग दिलबर-दिलबर था। इस सॉन्ग से नोरा को, एक अलग ही पहचान मिलने लगी। यह फिल्म एक semi-hit  फिल्म साबित हुई। जिसमें नोरा का डांस भी एक वजह रहा। इसके बाद नोरा के पास काफी अच्छे-अच्छे offers आने लगे।

      2019 में ‘बाटला हाउस, फ़िल्म में ओ साकी साकी पर किया गया। उनका डांस लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रहा। नोरा का डांस सिर्फ लोगों में ही नहीं। बल्कि डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को भी काफी पसंद आया। इसीलिए स्ट्रीट डांसर मूवी में, उन्हें एक अहम रोल मिला।

     हम सभी को पता है कि इस फिल्म में गर्मी सॉन्ग पर किया गया, डांस कमाल का था। इसके अलावा उन्होंने विकी कौशल के साथ ‘पछताओगे’ सॉन्ग किया। यह भी साल 2019 के बेस्ट सॉन्ग में से एक था। इसके बाद तो नोरा को म्यूजिक, रियलिटी शो, एल्बम, आइटम सॉंग्स के काफी ऑफर आने लगे।

      नोरा को वह सब कुछ मिलने लगा। जिसके वह कभी सपने देखा करती थी। यह सब कुछ इसलिए भी हो पाया। क्योंकि नोरा को इस सबकी जिद्द थी। उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

Read : Ranbir Kapoor Biography in Hindi। रणबीर कपूर का जीवन परिचय

नोरा फतेही की रिलेशनशिप
Affairs of Nora Fatehi

  नोरा और अभिनेता अंगद, एक समय काफी पास आ गए थे। उनके चर्चे मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी शेयर किए गए। लेकिन जब अंगद ने अभिनेत्री नेहा धूपिया से शादी कर ली। तब नोरा ने बताया कि वो उनके साथ एक रिलेशनशिप में थी। अंगद की शादी से, उन्हें गहरी चोट पहुंची है। यह नोरा के लिए, काफी कठिन समय था।

       इसके बाद से नोरा ने इंटरनेट से दूरी बना ली। उन्हें realize हुआ कि उन्हें खुद को संभालना चाहिए। अपने कैरियर पर ध्यान देना चाहिए। आज वह जिस ऊंचाई पर हैं।  वहां तक पहुंचना, उनका सपना था। नोरा मानती है कि कुछ दिनों की relationship उन्हें काफी कुछ सीखा गई। जिससे वह पहले से, ज्यादा मजबूत हो गई।

      नोरा बिग बॉस में wild card entry थी। उनके शो से बाहर आने से पहले, प्रिंस नरूला ने उन्हें प्रपोज भी किया। जब नोरा से उनकी रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया। तब उन्होंने इससे साफ इंकार करते हुए कहा। यह proposal सिर्फ कैमरे के लिए ही था।

नोरा फतेही में अन्य खूबियां
Other Qualities in Nora Fatehi

  नोरा एक multi talented लड़की है। उन्हें हिंदी व इंग्लिश के अलावा फ्रेंच, कनाडियन, अरेबिक भाषाए भी बोलना आती है। नोरा एक actress व dancer  होने के साथ-साथ, एक Youtuber भी है। उनके यूट्यूब चैनल पर, 2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं। वह अपने चैनल पर, बहुत से तरीकों के contents को upload करती है।

      वह बताती है कि वरुण धवन और श्रद्धा कपूर उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। नोरा ने डांस शो ‘झलक दिखला जा’ में भी participate किया था। यही से उनके dance और talent के चर्चे बॉलीवुड तक  भी पहुंचे थे। नोरा का हर सॉन्ग trending section में जाता है। इसलिए उनके फैंस ने, उन्हें Trending Queen का नाम दिया है।

   नोरा के नाह, दिलबर-दिलबर, कमरिया, ओ साकी साकी, एक तो कम जिंदगानी, गर्मी और पछताओगे ऐसे गाने है। जिन्होंने कुछ ही दिनों में 100 मिलियन views को cross किया है। इनमें से दिलबर सॉन्ग ने, पहले 24 घंटे में, 20 मिलियन views cross कर कर लिए थे। जो कि एक रिकॉर्ड बन गया।

Read : S. Jaishankar Biography in Hindi ।  जिन्होने भारत की विदेश नीति ही बदल दी

नोरा फतेही की इनकम व नेट-वर्थ
Nora Fatehi – Lifestyle, Income and Net-Worth

 बॉलीवुड में नोरा ही, एक ऐसी एक्ट्रेस है। जिनका एक भी डांस सॉन्ग flop नहीं हुआ है। उनका हर वीडियो एक अलग ही trend set करता है। नोरा अपना एक Item Song करने का 1 से 2 करोड़ रुपए लेती है। नोरा का अपना घर कनाडा में है। इसके साथ ही, यह मुंबई के एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहती हैं।

     इनके पास पहली कार Honda City है। इसके अलावा इनके पास Mercedes-Benz CLA 200d, Range Rover Vogue, Audi R8 व Volkswagen Polo भी हैं। वही नोरा फतेही की नेट-वर्थ ₹45 करोड़ है।

आपको इसे भी पढ़ना चाहिए :

Read : Jagannath Puri Mandir ke Rahasy in Hindi। भगवान श्रीकृष्ण के जीवित ह्रदय का रहस्य

Read : From Failure to Success Book Summary in Hindi। कैसे बदले हार को जीत में

Read : 16 Sanskar of Vedic Sanatan Dharma। जन्म से मृत्यु तक के सोलह संस्कार

Read :  Act Like A Lady Think Like A Man Best Book Summary in Hindi। लड़कियां अपने पार्टनर में क्या देखती है

Leave a Comment