Rashmika Mandanna Biography in Hindi। South Actress Rashmika Mandanna। Rashmika Mandanna life story in Hindi। Rashmika Mandanna Boyfriend। Rashmika Mandanna Family and Husband। Rashmika Mandanna Lifestyle Income and Net-Worth।
Rashmika Mandanna Biography in Hindi
लाखों दिलों की धड़कन - रश्मिका मंदाना की कहानी
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं। जिनका सिक्का पूरी फिल्म इंडस्ट्री में चलता है। लेकिन इन दिनों साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक actress ऐसी है। जो लगातार हर एक खूबसूरत और टैलेंट actress को बराबर की टक्कर दे रही हैं। यह साउथ सिनेमा की एक ऐसी actress हैं। जिन्होंने अपनी खूबसूरती के दम पर, साउथ सिनेमा में काफी कम समय के अंदर। लोगों के दिलों में, अपनी खास जगह बना ली है। आज के समय में, उनकी लोकप्रियता कुछ ऐसी है। लोग उन्हें कर्नाटका क्रश के नाम से भी जानते हैं। इनकी जोड़ी विजय देवराकोंडा के साथ, लोगों को बहुत पसंद आती है।
ये कन्नड़ फिल्मों की सबसे खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक है। जिन्हें गूगल ने 2020 में, National Crush of India घोषित किया है। इनके न सिर्फ outfits चर्चा में रहते हैं। बल्कि इनकी beauty, इनकी style और cute face पर भी लोग फिदा रहते हैं। भले ही इन्होंने सिर्फ साउथ फिल्मों में ही काम किया हो। लेकिन वह अपनी cute अदाओं से देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी धाक जमा चुकी है। इनकी बेहतरीन अदाकारी और cute सी smile पर दुनिया भर के लोग घायल है।
नेशनल क्रश का title अपने नाम कर चुकी। साउथ की actress रश्मिका मंदाना ने, अपने छोटे से अभिनय कैरियर में। सफलता की जिन बुलंदियों को छुआ है। वह वाकई काबिले तारीफ है। इनके अभिनय कैरियर में, हमें सिर्फ और सिर्फ सुपरहिट फिल्में ही देखने को मिलती हैं। इनकी तारीफ करते हुए, दर्शक भी थकते नहीं हैं। यह जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने वाली है।

National Crush Rashmika Mandanna
An Introduction
National Crush of India Rashmika Mandanna Ek Nazar | |
वास्तविक नाम | रश्मिका मंदाना |
अर्जित नाम | ● कर्नाटका क्रश ● नेशनल क्रश ऑफ इंडिया |
जन्म-तिथि | 5 अप्रैल 1996 |
जन्म-स्थान | विराजपेट, कोडागु, कर्नाटक |
पिता | मदन मंदाना |
माता | सुमन मंदाना |
भाई-बहन | शिमन मंदाना |
स्कूल | • कूर्ग पब्लिक स्कूल, कोडागु • मैसूर इंस्टिट्यूट ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स, मैसूर |
कॉलेज | एम एस रमैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स, बेंगलुरु |
शैक्षिक योग्यता | मनोविज्ञान, पत्रकारिता, इंग्लिश साहित्य में स्नातक |
व्यवसाय | साउथ अभिनेत्री, मॉडल |
डेब्यू | 2016 – किरिक पार्टी (कन्नड़) 2018 – चलो (तेलुगु) 2020 – सुल्तान (तमिल) |
अफेयर/ बॉयफ्रेंड | रक्षित शेट्टी ( अभिनेता) चिरंजीवी मकवाना ( निर्देशक) |
शारीरिक माप | त्वचा का रंग – गोरा आँखों का रंग – गहरा भूरा बालों का रंग – काला फिगर – 33-25-34 ऊंचाई – 5’3 Ft. वजन – 54 kg |
टैटू | “irreplaceable” |
प्रति फ़िल्म फीस | ₹7 करोड़ |
नेट-वर्थ | $6 मिलियन (₹42 करोड़ लगभग) |

रश्मिका मंदाना - प्रारम्भिक जीवन
Rashmika Mandanna - Early Life
रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटका के विराजपेट में हुआ था। जो कि कर्नाटक के कोडागु जिले में आता है। यहां के बहुत सारे लोग, यहां की local language कोडवा में एक-दूसरे से बात करते हैं। इनके परिवार में भी सभी सदस्य एक-दूसरे से इसी भाषा में बात करते हैं। इनके पिता मदन मंदाना एक बिजनेसमैन है। इनकी मां सुमन मंदाना एक हाउसवाइफ हैं।
रश्मिका मंदाना अपने परिवार में, सबसे बड़ी हैं। इनकी एक छोटी बहन है। जिसका नाम शिमन मंदाना है। जोकि रश्मिका मंदाना से काफी छोटी है। रश्मिका का अपनी छोटी बहन के साथ बहुत attachment है। यह अक्सर ही उनकी photos post किया करती है। इनका ज्यादातर बचपन कोडागु जिले में ही बीता।
रश्मिका मंदाना - शिक्षा
Rashmika Mandanna - Education
रश्मिका मंदाना की प्रारंभिक शिक्षा कोडाकू जिले के ‘कुर्ग पब्लिक स्कूल’ से हुई। आगे चलकर, इन्होंने ‘मैसूर इंस्टिट्यूट ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स’ से भी अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। अपने स्कूल टाइम से ही, रश्मिका मंदाना को dance करने का बहुत अधिक शौक था। अपने स्कूल में होने वाले हर event में, रश्मिका मंदाना हमेशा participate करती रहती थी। इसके लिए उस समय, उनके परिवार वालों और टीचर्स की तरफ से बहुत सराहना मिलती थी।
इन्हीं सब चीजों की वजह से, रश्मिका के दिमाग में बचपन से ही यह बात आ गई थी। कि वह आगे चलकर, इसी field में अपना career बनाएंगी। आगे चलकर इन्होंने एम एस रमैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स, बेंगलुरु में admission लिया। जहाँ से रश्मिका मंदाना ने english literature, journalism और psychology में अपनी Bachelor’s degree पूरी की। रश्मिका अपने कॉलेज टाइम में भी, बहुत सारे modeling assignment में और छोटे छोटे advertisement में participate किया करती थी।
रश्मिका मंदाना के कैरियर की शुरुआत
Rashmika Mandanna - Career
रश्मिका ने अपनी graduation के दौरान ही, मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। जिसमें उनकी cuteness को देखते हुए। कुछ ads के offer भी आने लगे थे। रश्मिका ने मॉडलिंग के दौरान ही, साल 2014 में Clean & Clear Times Fresh Face of India के competition में हिस्सा लिया। इसके साथ ही, उन्होंने यह compitition जीत भी लिया। फिर रश्मिका को Clean & Clear का Brand ambassador बना दिया गया। इसके बाद दसवीं का रश्मिका क्लीन एंड क्लियर के बहुत सारे अर्थ में नजर आएंगे
इसके 2 साल बाद, यानिकि 2016 में रश्मिका ने La Mode Bangalore’s Top Model Hunt के season 2 में हिस्सा लिया। यहां रश्मिका ने TVC नामक खिताब जीता। इस खिताब को जीतने के बाद, इनकी फोटो अखबारों में छपी। इसके साथ ही रश्मिका 2016 में, Bangalore Times 25 Most Desirable Women की list में 24th position पर थी। इसके अगले ही साल 2017 में Bangalore Times 30 Most Desirable Women की list में 1st position पर रही। जिसने रश्मिका के जीवन में बदलाव लाने का काम किया।
रश्मिका मंदाना के फिल्मी कैरियर की शुरुआत
Rashmika Mandann - Career in Film
Clean & Clear Times Fresh Face Competition को देखने के लिए, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी आए हुए थे। इसी competition में रश्मिका मंदाना की बहुत सारी photos को, उस समय कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी के maker रिषभ सेठी ने देखा। उन्हें रश्मिका मंदाना का look बहुत पसंद आया। वास्तव में किरिक पार्टी के makers ने फिल्म में, रश्मिका मंदाना के क़िरदार के लिए। उनके पहले 400 से भी ज्यादा लड़कियों के ऑडिशन audition लिए थे।
इसके साथ ही 2000 से भी ज्यादा Models के फोटोशूट देखे थे। लेकिन finally रश्मिका मंदाना की खूबसूरती के आगे, यह सारे फेल हो गए। रश्मिका मंदाना को फाइनली इस फ़िल्म के लिए साइन किया गया। यह रश्मिका मंदाना के career की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में उनके opposite कन्नड़ सिनेमा के, एक जाने-माने एक्टर रक्षित सेठी नजर आए थे। रक्षित सेठी ने हीं खुद किरिक पार्टी को produce भी किया था।
फ़िल्म किरिक पार्टी 4 करोड़ के बजट में बनकर, 2016 में रिलीज हुई। इस फ़िल्म को उस समय audition और critics ने बहुत ज्यादा पसंद की। यह फिल्म उस समय कन्नड़ सिनेमा की सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्म साबित हुई। इस फिल्म ने उस समय लगभग ₹50 करोड़ से भी ज्यादा का collection किया था। कर्नाटका के बहुत सारे सिनेमा घरों में, यह फिल्म लगभग 250 दिनों से भी ज्यादा चलती रही थी।
अपनी पहली ही फिल्म के इतने बड़े ब्लॉकबस्टर हो जाने के कारण। रश्मिका मंदाना के चारों ओर चर्चे होने लगे थे। रश्मिका मंदाना के पहली फ़िल्म के release के समय, उनकी उम्र मात्र 20 वर्ष थी। इस फ़िल्म में रश्मिका मंदाना, एक final year college student सान्वी के किरदार में नज़र आई थी। उनका यह किरदार लोगों ने बहुत पसंद किया। इसके बाद, 2017 में दो और कन्नड़ फिल्मों में नजर आई। जिसमें उनकी एक फ़िल्म ‘अंजनीपुत्र’ थी। इसमें उनके opposite पुनीत राजकुमार नजर आए थे। यह भी एक hit film थी।
ये भी कर्नाटका के बहुत सारे सिनेमा घरों में लगभग 50 दिनों से ज्यादा चलती रही थी। इसी साल उनकी दूसरी फिल्म चमक आई। जिसमें वह गणेश के opposite में नजर आई थी। यह भी कर्नाटका के सिनेमा घरों में 100 दिनों से ज्यादा चली थी। इन हिट फिल्मों की वजह से, रश्मिका मंदाना को कन्नड़ फिल्म में मात्र 2 साल में ही मिल गई।
रश्मिका मंदाना का तेलुगू फिल्मों मे डेब्यू
Rashmika Mandanna - Debut in Telugu Films
सन 2018 में रश्मिका मंदाना ने कन्नड़ के अलावा तेलुगु फिल्मों में भी अपना डेब्यू किया। वह पहली बार तेलुगू रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘चलो’ में नजर आई। उस साल रश्मिका मंदाना की, यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसी साल उन्होंने दो और तेलुगू फिल्मों में काम किया। उनकी दोनों फिल्में ‘गीता गोविंदम’ और ‘देवदास’ थी। जिनमें से ‘गीता गोविंदम’ में रश्मिका मंदाना व विजय देवरकोंडा की जोड़ी को बहुत ज्यादा पसंद किया गया।
इन दोनों की यह तेलुगू रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यही रश्मिका मंदाना के करियर की पहली ऐसी फिल्म थी। जिसे हिंदी में डब करके, रिलीज किया गया था। इसकी वजह से रश्मिका मंदाना North India में भी, एक sensation बन गई थी। इसी साल वे अपनी एक और तेलुगु फिल्म ‘देवदास’ में नागार्जुन व नानी के साथ, एक छोटे से किरदार में नजर आई। उनकी यह फिल्म भी एक हिट फिल्म साबित हुई।
2018 में रश्मिका मंदाना ने, एक भी कन्नड़ फिल्म में काम नहीं किया। जिसकी वजह से, कर्नाटका में उनके डाई हार्ड फ्रेंड बहुत नाराज हो गए थे। हालांकि 2019 में, रश्मिका मंदाना एक कन्नड़ फिल्म ‘यजमान’ में एक्टर दर्शन के साथ नजर आई। उनकी यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही थी। सन 2019 में विजय देवरकोंडा के साथ, उनकी दूसरी फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ रिलीज हुई। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना एक क्रिकेटर लिली के किरदार में नजर आई। यह फिल्म उस समय बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। यह उनके कैरियर की पहली फिल्म थी। जो फ्लॉप हुई थी।
रश्मिका मंदाना की सुपरहिट फिल्मे
Superhit Movies of Rashmika Mandanna
सन 2020 में रश्मिका मंदाना ने प्रिंस महेश बाबू के साथ। एक तेलुगु फिल्म सरिलेरू नीकेव्वरु रिलीज हुई। यह फिल्म भी उस समय ब्लॉकबस्टर रही थी। इसी साल नितिन के साथ, उनकी एक और तेलुगु फिल्म ‘भीष्मा’ भी रिलीज हुई। यह भी सुपरहिट रही थी। इसके बाद सन् 2021 में, उनकी कन्नडा फिल्म वह ‘पोगरू’ रिलीज हुई।
इसी साल उन्होंने कार्थी के साथ, फिल्म ‘सुल्तान’ से तमिल सिनेमा में भी अपना डेब्यू किया। इसके अलावा 17 दिसम्बर 2021 को रश्मिका मंदाना की स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन के साथ, फिल्म ‘पुष्पा: द राइज रिलीज हुई। यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित होने जा रही है। जल्दी इस फिल्म का सीक्वल पार्ट 2 भी देखने को मिलेगा।
रश्मिका मंदाना की इतनी बढ़ती हुई popularity को देखते हुए। वह आगे चलकर, फिल्म ‘मिशन मजनू’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ, बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही है। फिलहाल वह अभी अमिताभ बच्चन के साथ, एक और हिंदी फिल्म ‘गुडबाय’ की शूटिंग कर रही हैं। रश्मिका मंदाना के इस तरह से तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम करने की वजह से। वह ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम नहीं कर रही है। जिसकी वजह से उनके बहुत सारे कन्नड़ फैंस बहुत ज्यादा नाराज हैं।
रश्मिका मंदाना की फिल्मों पर एक नज़र
Rashmika Mandanna - Famous Film
रश्मिका मंदाना की फिल्में | |||
वर्ष | फिल्म | भूमिका | भाषा |
2016 | किरिक पार्टी | सान्वी जोसफ | कन्नड़ |
2017 | अंजनी पुत्र | गीता | कन्नड़ |
चमक | ख़ुशी | कन्नड़ | |
2018 | चलो | कार्तिका | तेलुगु |
गीता गोविन्दम | गीता | तेलुगु | |
देवदास | पूजा | तेलुगु | |
2019 | यजमान | कावेरी | कन्नड़ |
डियर कामरेड | अपर्णा देवी “लिली” | तेलुगु | |
2020 | सरिलेरू नीकेव्वरु | संस्कृति | तेलुगु |
भीष्म | चैथरा | तेलुगु | |
2021 | पोगरू | गीता | कन्नड़ |
सुल्तान | रुकमणी | तमिल | |
पुष्पा: द राइज | श्रीवल्ली | तेलुगु | |
2022 | आदवल्लु मीकू जोहरलु | आद्या | तेलुगु |
मिशन मंजू | दिव्या सिंह | हिंदी | |
गुड बाय | नीति प्रजापति | हिंदी | |
पुष्पा 2: द राइज | श्रीवल्ली | तेलुगु | |
वे फिल्में जो अभी तक रिलीज़ नहीं हुई Advertisements
|
रश्मिका मंदाना की सगाई व ब्रेकअप
Rashmika Mandanna - Engagement and Breakup
रश्मिका मंदाना ने 2017 में, अपनी पहली फिल्म क्रिक पार्टी में उनके साथ नजर आए। कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ engagement कर ली थी। रक्षित शेट्टी भी कन्नड़ सिनेमा के काफी popular actor हैं। उस समय, इन दोनों के engagement से कन्नड़ फैंस बहुत ज्यादा खुश थे। लेकिन इसके कुछ समय बाद, ऐसा हुआ। कि रश्मिका मंदाना ने कन्नड़ सिनेमा से ज्यादा तेलुगू सिनेमा को preference देना शुरू कर दिया। उस समय, वह विजय देवरकोंडा के साथ दो फिल्मों ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में काम कर रही थी।
इस वजह से, उस समय रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के affair की खबरें भी मीडिया में सामने आ रही थी। हालांकि इस संबंध में, विजय देवरकोंडा ने एक इंटरव्यू में कहा। रश्मिका मंदाना उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं। उन दोनों के बीच में, ऐसा कुछ भी नहीं है। इन सबके चलते, रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी एक-दूसरे से अलग हो गए थे। उन्होंने अपनी engagement तोड़ दी थी। रक्षित शेट्टी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा। उनकी और रश्मिका मंदाना के सोच में बहुत अंतर है।
इसकी वजह से, वह एक-दूसरे के साथ रहने में comfortable नहीं थे। इस वजह से, उनकी engagement टूट गई थी। Engagement टूटने के पीछे, एक कारण यह भी था। उस समय उनकी age बहुत कम थी। तभी उन्हें अपने कैरियर में success मिलना शुरू हुई थी। इस वजह से उन्होंने, उस समय अपने relation पर ध्यान न देकर। अपने कैरियर पर focus करने का decide किया। यह भी इन दोनों की engagement टूटने का, एक बहुत बड़ा reason था।
रश्मिका मंदाना के टैटू का रहस्य
Secret of Rashmika Mandanna Tattoo
रश्मिका मंदाना के दाहिने हाथ पर एक tattoo बना हुआ है। वास्तव में यह एक permanent tattoo है। उनके इस tattoo में ‘irreplaceable’ लिखा हुआ है। इसका मतलब है कि उन्हें किसी से भी replace नहीं किया जा सकता है। या उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है। इस tattoo के जरिए, रश्मिका मंदाना शायद लोगों को ये बताना चाहती है। कि उनकी जगह कोई और नहीं ले सकता।
रश्मिका मंदाना की लाइफस्टाइल, इनकम, नेट-वर्थ व सोशल वर्क
Rashmika Mandanna - Lifestyle, Income, Net Worth and Social Work
रश्मिका मंदाना एक मूवी करने के लिए ₹7 करोड़ charge करती है। वही रश्मिका मंदाना किसी भी Brand Endorsement के लिए ₹3 करोड़ charge करती है। रश्मिका मंदाना की नेट-वर्थ $6 मिलियन यानी कि लगभग ₹42 करोड़ है। रश्मिका मंदाना कर्नाटका के जिस घर में रहती है। उसकी कीमत ₹22 करोड़ है।
रश्मिका मंदाना के पास एक Audi Q3 है। जिसकी कीमत 34 लाख रुपए है। उनके पास एक Hyundai Creta है। जिसकी कीमत ₹20 लाख है। उनके पास एक Toyota Innovation भी है। जिसकी कीमत ₹22 लाख है।
रश्मिका मंदाना social causes के लिए भी, हमेशा तैयार रहती हैं। जब वह इंडस्ट्री में आई। तब उन्होंने 31 families की मदद की थी। जिनको flood की वजह से नुकसान हुआ था। उन्होंने हर family को बीस हजार रुपये donate किए थे। इसके अलावा उन्होंने कर्नाटका के water pollution awareness के लिए एक photo shoot किया। जो इंटरनेट पर viral हुआ था।
इसे भी जरूर पढ़े :
Read: Unshakeable By Tony Robbins Book Summary in Hindi। पैसे से पैसा कमाकर अमीर बनो ।
Read: Inner Engineering Book Summary in Hindi | ख़ुद अपना भाग्य लिखें ।
Read: The Falcon Method Book Summary in Hindi । पैसे से पैसा बनाना सीखें ।
Read: I Will Teach You To Be Rich Book Summary in Hindi । अमीर बनने का तरीका ।