Falguni Nayar Success Story | Falguni Nayar Net Worth | Falguni Nayar Nykaa

Falguni Nayar Success Story – education, daughter, son, husband, age,family, entrepreneur, nykaa, net worth, biography, wikipedia, awards, achievements।

कौन कहता है कि महिलाएं सिर्फ घर की चारदीवारी में खाना बनाने और बच्चों को पाल-पोस कर बड़ा करने के लिए जन्मी है। अगर वह चाहे, तो वह घर और कारोबार दोनों को बेहतरीन तरीके से संभाल सकती है। भारत में कई ऐसे उदाहरण हैं। जहां महिलाएं आईटी कंपनी से लेकर फैशन और कॉस्मेटिक sector पर, आज राज कर रही है।

क्या आपको लगता है। कि अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करने के लिए। आपको किसी खास उम्र की जरूरत होती है। वह उम्र निकल जाने के बाद। आप कुछ खास कामयाबी हासिल नहीं कर सकते। क्या आपको लगता है। कि जिसके पास बिजनेस में लगाने के लिए, ढेर सारी पूंजी हो। वही एक सफल entrepreneur बन सकता है।

क्या आपने भी कभी ऐसी शुरुआत की थी। जो असफल साबित हुई हो। फिर आप अपना पूरा आत्मविश्वास एक झटके में खो बैठे हो। अगर ऐसा सब, आपके साथ भी हुआ। तो आपको आज इस महिला से सीखना चाहिए। जिसने जिंदगी के ऐसे पड़ाव पर, अपना व्यापार शुरू किया। जब ज्यादातर लोग रिटायरमेंट ले लेते हैं। अपने बुढ़ापे की तैयारी करते हैं।

इस महिला ने न सिर्फ अपना व्यापार शुरू किया। बल्कि देश में पहले से मौजूद, बहुत बड़ी-बड़ी कंपनियों को टक्कर देकर। एक मिसाल कायम की। अगर आपके जहन में कुछ कर गुजरने की इच्छा है। तो उम्र का कोई भी पड़ाव हो। आप अपनी मंजिल हासिल जरूर करेंगे। यह महिला Nykaa की founder और CEO फाल्गुनी नायर। इसी प्रकार जाने : Vineeta Singh SUGAR Cosmetics Biography in Hindiएक करोड़ की नौकरी छोड़कर, बनाया SUGAR Cosmetics।

Falguni Nayar Success Story

Falguni Nayar – An Introduction

नायका सी.ई.ओ – फाल्गुनी नायर 
एक नजर
पूरा नामफाल्गुनी संजय नायर
जन्मतिथि19 फरवरी, 1963
जन्म स्थानमुम्बई, महाराष्ट्र
स्कूलद न्यू इरा स्कूल, मुम्बई
कॉलेज/ विश्वविद्यालय• मुंबई विश्वविद्यालय 
• आईआईएम, अहमदाबाद
शैक्षिक योग्यता• बी०कॉम
• मैनेजमेंट में परास्नातक
विवाह-तिथिमई 1987
पतिसंजय नायर
जुड़वाँ बच्चे• अंकित नायर (बेटा) 
• अद्धिता नायर (बेटी)
कैरियर जर्नीManager : A F Ferguson & Co.
Managing Director : Kotak Mahindra Capital Co.
व्यवसायएंटरप्रेन्योरNykaa की फाउंडर व सीईओ
उद्योग/ स्थापनाNykaa e-commerce Platform (2012)
सेवाएंकॉस्मेटिक और वैलनेस उत्पादों की बिक्री
पुरस्कार/ सम्मान• फिक्की महिला संगठन द्वारा (एफ एल ओ) पुरस्कार 
• वीमेन अहेड अवार्ड: इकोनामिक टाइम्स स्टार्टअप पुरस्कार 2017
• व्यापार 2017 में सबसे शक्तिशाली महिला
नेट-वर्थ$7.5 बिलियन (2023 के अनुसार)
वेबसाइटnykaa.com  

फाल्गुनी नायर का प्रारम्भिक जीवन
Early Life of Falguni Nayar

नायका की Founder और CEO फाल्गुनी नायर का जन्म 19 फरवरी 1963 को, मुंबई शहर के एक गुजराती परिवार में हुआ था। इनके पिता जी की खुद की एक  बॉल-बेयरिंग कंपनी थी। फाल्गुनी का मानना है कि बिजनेस की समझ और उसकी गहराइयां उन्हें, उनके परिवार से बचपन में ही मिल गई थी। उनके घर में अक्सर लोग शेयर बाजार और बिजनेस की ही बातें किया करते थे।

फाल्गुनी शुरू से ही एक मेधावी छात्रा थी। उन्होंने द न्यू एरा स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। इंटरमीडिएट पूरा करने के बाद, उन्होंने इकोनॉमिक व कॉमर्स स्ट्रीम से ग्रेजुएशन पूरी की। इसके बाद उन्होंने भारत के सबसे प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉलेज आईआईएम अहमदाबाद से अपनी एमबीए की डिग्री पूरी की।

फाल्गुनी ने आईआईएम से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, 19 मई 1987 में अपने साथी आईआईएम अहमदाबाद में पढ़ा रहे। संजय नायर से शादी कर ली। उनके बेटे का नाम अंकित नायर और बेटी का नाम अद्धिता नायर है। इसी प्रकार जाने : सोनाली फोगट का जीवन परिचय हार्ट अटैक का मामला एक षड्यंत्र, एक हत्या के रूप में नजर आने लगा।

फाल्गुनी नायर की पहली नौकरी
First Job of Falguni Nayar

अपनी Study पूरी करने के बाद, करीब 8 सालों तक A F Ferguson & Co. में काम किया। वो यहाँ पर consultant के तौर पर थी। इसके बाद, फाल्गुनी नायर ने कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी में लगातार 18 साल तक काम किया। वह इन्वेस्टमेंट बैंकर से लेकर कैपिटल इन्वेस्टमेंट, मैनेजिंग डायरेक्टर की post तक काम कर चुकी थी। सब कुछ अच्छा चल रहा था। फाल्गुनी एक अच्छी Post पर नौकरी कर रही थी।

लेकिन वह कहीं न कहीं अपने काम से खुश नहीं थी। उनका सपना था। खुद का अपना एक बिजनेस करना। कुछ अलग करना और सोसाइटी में एक अलग पहचान बनाना। अपने इसी जोश और जज्बे के साथ, उन्होंने 50 साल की उम्र में अपनी कंपनी छोड़ दी। फाल्गुनी नायर ने अपनी नौकरी छोड़ने के बाद, कुछ नया करने की  ठान ली। खुद का बिजनेस करने के लिए, उनके पास इतना पैसा नहीं था। फिर भी उन्होंने हिम्मत की।

NYKAA की स्थापना कैसे हुई?
How did NYKAA establish?

फाल्गुनी ने अपने Investment Banker के कैरियर में देखा। कि नए-नए start-up शुरू होते हैं। फिर कुछ सालों वह मेहनत करते हैं। इसके बाद, वह इतने बड़े brands बनकर खुद को establish कर लेते हैं। यह चीज फाल्गुनी को हमेशा महसूस होती थी। यहीं से उनको entrepreneurship की inspiration मिली।

साल 2012 में फाल्गुनी ने NYKAA की नींव डाली। NYKAA को स्थापित करने के लिए, उन्होंने अपने जमे जमाए कैरियर Investment-Banker  को छोड़कर, NYKAA की स्थापना की। फाल्गुनी के colleagues और friends, इन्हें पागल कहते थे। क्योंकि एक 50 साल के आसपास की महिला, अपना जमा-जमाया कैरियर छोड़कर। एक बिजनेस शुरू करने जा रही थी। जिसके बारे में, उन्हें पूरी जानकारी भी नहीं थी।

फाल्गुनी को Beauty Products के बिजनेस का idea तब आया। जब वह Sephora नामक beauty store में गई। उन्होंने वहां से, काफी महंगे beauty products खरीदे। जबकि उन्हें beauty products का बहुत ज्यादा use करने का शौक नहीं था। इसकी वजह beauty store के सेल्समैन की service थी। जो उन्हें Skin tone और texture के according, products दिखा रहे थे।

उनको service इतनी अच्छी लगी। कि उन्होंने काफी सारे products खरीद लिए। ऐसी service फाल्गुनी ने कहीं नहीं देखी थी। यहीं से उन्हें दिमाग में idea आया। क्यों न ऐसी सर्विस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए शुरू की जाए। जहां लोगों के Skin Tone और Texture के जरिए। लोगों को Beauty Products उपलब्ध करवाया जाए।

यह एक ऐसा प्लेटफार्म हो। जहाँ सस्ते से सस्ता और मँहगे से महँगा Brand हो। यानी एक ऐसा online store, जहां सस्ते और महंगे दोनों Brands को लेकर, consumer को provide करवाये जाए। इसके जरिए न केवल शहरों में, बल्कि छोटे कस्बों और गांवों में लोग इन beauty products को use कर पाएं। इस तरह से, नायका की नींव पडी।

अपने बिजनेस की शुरुआती दिनों में U-TV के मालिक रॉबिन स्क्रूवाला और PVR के मालिक अजय बिजली से inspiration ली। इसी प्रकार जाने : Sudha Murthy Biography in Hindiसुधा मूर्ति का जीवन परिचय। सुधा मूर्ति की कहानी।

नायका क्या है ?
What is Nyaka?

नायका एक ऐसा e-commerce platform है। जो beauty और wellness के products ऑनलाइन provide करवाता है। यह सिर्फ खुद के ही products, provide नहीं करवाता। बल्कि यह नामी-गिरामी ब्रांड जैसे LAKME, KAYA Skin Clinic, Loreal और इंटरनेशनल ब्रांड जैसे MAC, DIOR, Huda Beauty जैसे Products भी online provide करवाता है।

आज नायका के पास 2000 से ज्यादा beauty brands और दो लाख से ज्यादा products है। इसके साथ ही 34 राज्यों में 70 से ज्यादा, इसके अपने brand stores भी हैं। नायका के जो offline stores हैं। वो तीन category के होते हैं। जिनमे Nykaa Luxe, Nykaa On Trend और Nykaa Beauty Kiosks है।

नायका के Beauty और Cosmetic में खुद के In-house Brands है। जिनमें Nykaa Naturals, Nykaa Cosmetics और Kaya Beauty है। नायका के फैशन ब्रांड NYKD by Nykaa, 20 Dresses, RSVP by Nykaa Fashion, Nykaa Pipa & Bella है।

2015 में नायका ने अपने in-house beauty products लॉंच किये थे। इसके बाद skin care और personal care products लॉन्च किए। इसके कुछ समय बाद ही 2019 में मसाबा गुप्ता के साथ मिलकर Masaba by Nykaa नाम के एक beauty range की शुर  इसी साल फाल्गुनी ने 20dresses.com को acquire किया। जो women का leading styling प्लेटफॉर्म था। इसके साथ ही नायका ने अपना सेलिब्रिटी partnership ब्रांड ‘काया ब्यूटी’ को बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ मिलकर शुरू किया।

नायका का inventory model
Inventory Model of Nykaa

नायका इन्वेंटरी मॉडल पर काम करता है। इसके वेयरहाउस दिल्ली, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता और बेंगलुरु में है। इन्वेंटरी मॉडल के अंतर्गत, यह पहले माल purchase करते हैं। अपने वेयरहाउस में रखते हैं। फिर order आने पर, इन्हें dispatch कर देते हैं।

अगर नायका के रेवेन्यू और प्रॉफिट की बात की जाए। तो 2020 में नायका का turnover 17778 million के आसपास था। वहीं इनका loss 163 million के आस-पास था। 2021 में 24536 million के आसपास, इनका रेवेन्यू था। वहीं 619 million के आसपास, इनका profit था। नायका पहला यूनिकॉर्न start-up है। जो profit में है। इसी प्रकार जाने : सारी शर्म छोड़कर Richa Kar ने खड़ी की 700 करोड़ की कंपनी

Is Nykaa a Unicorn Start-up?

यूनिकॉर्न Start-up वो होते हैं। जिनका valuation 1 मिलियन डॉलर को exit कर देता है। यानी 100 करोड़ रुपए का valuation exit कर जाता है। उन्हें यूनिकॉर्न start-up बोला जाता है।

 नायका ने काफी सारी funding उठाई है। मार्च 2020 में, नायका ने लगभग 100 करोड़ के आसपास की funding Steadview Capital से ली थी। दोबारा मई 2020 में, लगभग 67 करोड के आसपास की funding उठाई। अक्टूबर 2020 में, नायका को आलिया भट्ट और कटरीना कैफ ने भी, कुछ funding की। वह amount undisclosed है।

नायका की आईपीओ लिस्टिंग
Nykaa – IPO Listing

10 नवंबर 2021 को Beauty Start-up Nykaa ने Initial Public Offering (IPO) लिस्टिंग में धमाल मचा दिया। इसी के साथ कंपनी की फाउंडर फाल्गुनी नायर का नाम, अमीरों की list में शामिल हो गया। Beauty और Personal care segment की दिग्गज कंपनी NYKAA का IPO, 28 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार को शेयर मार्केट में list हुआ।

कंपनी का शेयर मार्केट में डेब्यू बहुत धमाकेदार रहा। कंपनी का Market Capitalization एक लाख करोड़ के पार हो गया। फाल्गुनी के पास, कंपनी के आधे शेयर हैं। जिनकी कीमत अब $6.5 Billion हो चुकी है। इसके चलते फाल्गुनी नायर भारत की सबसे अमीर self-made महिला अरबपति बन चुकी है।

Nykaa की पैरंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures स्टॉक एक्सचेंज पर list होने वाली, पहली ऐसी यूनिकॉर्न कंपनी है। जिसका नेतृत्व एक महिला के हाथों में है। नायका का IPO 3 दिनों के लिए खुला था। ये 1 नवंबर 2021 को बंद हुआ था। Offer को IPO में 82 गुना बार subscribe किया गया।

कंपनी के 2 करोड़ 64 लाख 85 हजार 479 शेयर्स के offer पर, 2 अरब 16 करोड़ 79 लाख 47 हजार 80 शेयर्स की biding आई। कंपनी के इस IPO के जरिए, 5352 करोड़ रुपए जुटाए गए। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज पर आज NYKAA करके शेयर 2128 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर खुले हैं। यह कीमत इसके इश्यू प्राइस से 80 फ़ीसदी ज्यादा है।

नायका के सफर से सीख
Lesson From NYKAA’s Journey

 नायका की journey से, हमें क्या सीखना चाहिए। जिसे use करके, हम अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं। सबसे पहली लर्निंग जो नायका से है, वह है-

Understanding of the Market – सबसे पहले हमें मार्केट को समझना होगा। आपका कंजूमर कौन है। आपका कस्टमर कौन है। आप किसको प्रोडक्ट बेचना चाहते हो। आप किसको टारगेट करोगे। अगर आपने यह समझ लिया। तो आपको उस कस्टमर को टारगेट करने में आसानी होगी। जिसको आप अपना प्रोडक्ट बेचना चाहते हो।

फाल्गुनी नायर ने भी यही किया। उन्होंने अपने कंज्यूमर को टारगेट किया। उन्होंने 15 साल से लेकर 40 साल तक की महिलाओं को टारगेट किया। जब उनको target audience पता थी। तब वह उन्हें आसानी से अपना consumer बना पाई।

Customer Cost of Acquisition- Targeted Consumer होने की वजह से, वह अपना cost of acquisition घटा पाई। पहले उन्हें एक कस्टमर को acquire करने में ₹1000 खर्च करने पड़ते थे। लेकिन आज वह एक कस्टमर को acquire करने में ₹200 खर्च करती हैं।

Good Effort & Business as Per Your Desire – आप अपने बिजनेस से जो भी result चाहते हो। उसके according उसमें effort डालो। यानी कि ऐसा न हो कि आप उम्मीद तो ज्यादा की कर रहे हो। लेकिन उसमें उतने effort नहीं डाल रहे हो। फाल्गुनी नायर शुरुआत में, अपने बिजनेस को खुद monitor करती थी। वह सारे  sales and purchase के साथ ही, पैकेजिंग तक के काम को, वह रात-रात जगकर करती थी।

वह customer के satisfaction पर बहुत ध्यान देती थी। हर Customer से अपने लिए review लेती थी। उन review के according, वह अपने को improve करती थी। आज NYKAA जहाँ है। वह फाल्गुनी नायर की इतनी मेहनत के कारण ही है।

Strategy – सबसे पहले आप बिजनेस से क्या चाहते हो। यह identify करो। उसके according ही, अपने बिजनेस की strategy बनाओ। फिर उसको implement करो। जब तक आपको अपने बिजनेस का outcome पता नहीं होगा। कि आपको क्या चाहिए। तब तक आप अच्छे से strategy को implement नहीं कर पाओगे।

Taking Risk – फाल्गुनी नायर ने 50 साल की उम्र में, जब लोग retirement का सोचते हैं। तब उन्होंने risk लेकर, entrepreneurship की journey शुरू  की। तभी वह आज अपने सपने को पूरा कर पा रही है। इससे हमें सीखने को मिलता है। कि अगर आप कुछ बड़ा करना चाहते हो। तो risk लेने की हिम्मत भी, आप में होनी चाहिए।

 नायका की journey से, हमें क्या सीखना चाहिए। जिसे use करके, हम अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं। सबसे पहली लर्निंग जो नायका से है, वह है-

फाल्गुनी नायर की इनकम व नेट-वर्थ
Falguni Nayar Net Worth

फाल्गुनी नायर के नेट-वर्थ की बात की जाए। तो इनकी नायका कंपनी में आधी हिस्सेदारी है। जब 10 नवंबर 2021 को नायका की listing हुई। तब नायका की शेयर मार्केट में, entry को देखकर पता चला। कि फाल्गुनी नायर की नेट-वर्थ 6.85 बिलियन डॉलर यानी करीब 49000 करोड़ों रुपए हो गई है। इस रिकॉर्ड के अनुसार, 2021 में फाल्गुनी भारत की सबसे अमीर सेल्फमेड महिला बन गई।

आपको इसे भी जानना चाहिए :

Leave a Comment