Vineeta Singh | Sugar Cosmetics Founder | Vineeta Singh Biography in Hindi

Vineeta singh – Sugar Cosmetics Owner and CEO
विनीता सिंह का जीवन परिचय

कामयाबी एक दिन में नहीं मिलती।

 लेकिन अगर ठान लो।

 तो एक दिन जरूर मिलती है।

           अमीर होना हर इंसान की ख्वाहिश होती है। हर इंसान चाहता है कि वह अमीर हो। वह अपना एक individual business करें। कोई भी व्यक्ति नहीं चाहता कि वह 9 से 5 नौकरी करें। वह ऐसे किसी झंझट में पड़े कि वह अपना कोई assets भी न बना सके।

        एक लड़की जिसने एक करोड़ का job छोड़ा। जो उस समय News Headline बन गई। लोगों ने कहा, गलत किया। बिजनेस में fail होने का risk है। लेकिन उस लड़की का मानना था कि success या failure एक अलग बात है। लेकिन अपने सपनों के लिए, कोशिश भी न करें। यह सही नहीं है।

       आज उसी लड़की ने ₹3000 करोड़ की कंपनी खड़ी करके, अपनी Headline खुद बना डाली। उसने बचपन से सपना देखना। सपनों को पूरा करने की उड़ान रखना। बायसेस से न डरना और अपने साथ हजारों महिलाओं को लेकर चलना। इस तरह वह यहां तक पहुंची। उन्होंने अपने comfort zone से बाहर निकलकर, बिना डरे, अपने term पर, full flexibility के साथ सब कुछ किया।

       बिजनेस की बात की जाती है। तो सफल बिजनेसमैन के नाम सामने आते हैं। लेकिन देश में कई सारी, Business Women भी हैं। जिन्होंने अपनी मेहनत और दिमाग के दम पर, करोड़ों रुपए की कंपनी खड़ी कर दी। उनमें से एक नाम  विनीता सिंह का है। जो SUGAR Cosmetics की CEO और Founder हैं।

      आपने इन्हें रियलिटी शो Shark Tank India में प्रमुख investor का रोल अदा करते देखा होगा। विनीता सिंह अभी तक कई start-up में Shark Tank की मदद से पैसा लगा चुकी है। आइए जानने की कोशिश करते हैं। विनीता सिंह के life struggle और कामयाबी के शिखर तक पहुंचने की कहानी को।

Vineeta singh - Sugar Cosmetics Founder

Read : Elon Musk Biography in Hindi। दुनिया का सबसे अमीर इंसान, जिनके लिए कुछ भी इंपॉसिबल नही

Sugar Cosmetics Founder
Vineeta Singh – An Introduction

Vineeta Singh

CEO & Founder – Sugar Cosmetics

Ek Nazar

पूरा नाम

(Full Name)

विनीता सिंह

जन्म-तिथि

(Date of Birth)

1983

जन्म-स्थान

(Birth Place)

नई दिल्ली, भारत

पिता

(Father)

तेज सिंह

(वैज्ञानिक ऐम्स नई दिल्ली)

माता

(Mother)

नाम ज्ञात नहीं (आईसीएमआर में कार्यरत)

स्कूल

(School)

• दिल्ली पब्लिक स्कूल,

 आरके पुरम, नई दिल्ली

कॉलेज

(College)

• आईआईटी, मद्रास

•आईआईएम, अहमदाबाद

शैक्षिक योग्यता

(Education)

● बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)

● एमबीए (आईआईएम, अहमदाबाद)

पति

(Husband)

कौशिक मुखर्जी

(सह संस्थापक शुगर कॉस्मेटिक)

विवाह-तिथि

(Married On)

4 दिसंबर 2011

बच्चे

(Children)

• विक्रांत मुखर्जी (बेटा)

• रणवीर मुखर्जी (बेटा)

शारीरिक मापदंड

(Physical Measurements)

ऊंचाई : 173 सेंटीमीटर

वजन : 65 किलो

आंखों का रंग : काला

बालों का रंग : काला

व्यवसाय

(Profession)

•उद्यमी

•निवेशक

प्रसिद्धि

(Famous For)

• सह-संस्थापक व सीईओ शुगर कॉस्मेटिक

• शार्क टैंक इंडिया की जज

अवॉर्ड्स

 व

उपलब्धियां

(Awards and Honors)

• स्टार्टअप ऑफ द ईयर एंतरप्रेन्योर अवार्ड (2019)

• सर्वशक्तिशाली उद्यमी फोर्ब्स के द्वारा (2021)

• 40 उद्यमी की सूची में इकोनॉमिक्स टाइम के द्वारा (2021)

नेट-वर्थ

(Net-Worth)

$9.5 मिलियन

विनीता सिंह का प्रारंभिक जीवन
Vineeta Singh Family

   विनीता सिंह का जन्म 1983 में, गुजरात के आनंद शहर में हुआ था। वह अधिकतर अपनी नानी के साथ, भावनगर में रहती थी। विनीता के माता-पिता दोनों ही पीएचडी डॉक्टर हैं। जिनकी वह इकलौती संतान हैं। विनीता के पिता तेज सिंह दिल्ली के All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) में 1wsenior scientist के पद पर कार्यरत हैं।

      वही विनीता की माता जी दिल्ली में Indian Council of Medical Research (ICMR) मे कार्यरत है। विनीता के पिता का कहना था कि वो world में, सबसे ज्यादा प्रोटीन discover करना चाहते थे। जिससे कैंसर व अन्य गंभीर रोगों के drugs बनाए जा सकते थे।  जिसके लिए वह सुबह से शाम तक AIIMS की lab में काम करते थे।

       यही प्रेरणा शुरू से ही विनीता को भी मिली कि वह कुछ ऐसा करना चाहती थी। जो भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व में best हो। विनीता के माता-पिता को दिल्ली में जॉब मिलने की वजह से, उनका पूरा परिवार दिल्ली में shift हो गया।

Read : Anupam Mittal Shark Tank Judge Biography in Hindi । 0 से शुरुआत करके, 3000 मिलियन डॉलर Matrimonial Website बना दी

विनीता सिंह की शिक्षा
Vineeta Singh Education

   विनीता के parents ने, उन्हें बचपन से ही काफी inspire किया। कि वह अपनी पढ़ाई पर बहुत ध्यान दें। विनीता ने अपनी schooling आरके पुरम के दिल्ली पब्लिक स्कूल से की। विनीता बचपन से ही पढ़ाई में बहुत होशियार रही थी। हर चीज में अव्वल आना, विनीता की आदत थी।

         2001 में उनकी schooling पूरी हो गई। इसके बाद, उन्होंने IIT का entrance exam दिया। जिसमें उनका चयन IIT Madras में हो गया। यहां से उन्होंने Electrical engineering में बीटेक किया। 2005 में, बीटेक खत्म करने के बाद, IIM अहमदाबाद join कर लिया। यहां से उन्होंने 2 साल का MBA किया। इसके बाद वह corporate की दुनिया में आ गई।

विनीता सिंह ने एक करोड़ की नौकरी ठुकराई
Vineeta Singh – Turned Down a Job Worth One Crore

 विनीता सिंह ने IIM से MBA करने के बाद, नौकरी करने की सोची। तब उन्हें campus में ही, एक करोड़ की job offer  हुई। जिसमें उन्हें Investment Banker  का job मिला। विनीता को पता था कि उन्हें यह job आसानी से मिल जाएगी। अच्छी भली job थी। लेकिन विनीता को, इस job में कुछ अच्छा नहीं लग रहा था।

     विनीता को लग रहा था कि वह अपनी life में, इस job को तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहेंगी। इस कारण उन्होंने 1 करोड़ के package वाली job को अचानक ही  छोड़ दिया। बिजनेस में आने की शुरुआत, विनीता ने बचपन में ही कर दी थी।

      बचपन में विनीता और उनकी एक दोस्त ने मिलकर, एक मैगजीन बनाई। फिर उस मैगजीन को घर-घर जाकर, ₹3 में बेचा। हालांकि उनका यह idea इतना नही  चला। क्योंकि उस समय ₹3 किसी बच्चे की मैगजीन पर देना। बहुत बड़ी बात हुआ करती थी।

Read : Sukesh Chandrashekhar – The Greatest Indian Thag Biography in Hindi । देश के सबसे बड़े ठग पूरी कहानी

विनीता सिंह के बिजनेस में शुरुआती संघर्ष
Vineeta Singh – Struggle in Business

  विनीता ने अपनी job छोड़कर, जब बिजनेस करने का फैसला किया। तब शुरू में उन्होंने सोचा। वह एक Lingerie Brand  बनाएगी। जिसे consumer नहीं, बल्कि E-commerce के द्वारा promote करेंगी। उन्होंने जब Lingerie Brand  का idea, investors के सामने रखा।

       तो अफसोस की बात यह रही कि वह जहां भी जाती। उन्हें एक ही जवाब मिलता। हम आपको funding क्यों दें। आपकी जगह किसी experienced को क्यों न दे। लोग आपसे क्यों खरीदना पसंद करेंगे। जिसने विनीता सिंह को अंदर से झकझोर दिया। तब उन्होंने decide किया कि कुछ भी क्यों न हो जाए। अब तो startup, Bootstrap ही होगा।

    नहीं चाहिए किसी investor का पैसा। खाली जेब और न ही कोई business experience। बस मन के अंदर एक जिद्द लेकर, विनीता सिंह ने नया  बिजनेस शुरू किया। इस बिजनेस का नाम Cristal Verify Private Ltd. था। इसमें उनकी कंपनी, अन्य कंपनियों को, उनके नए कर्मचारियों के background के बारे में बताती थी। इस कंपनी को विनीता ने लगभग 5 सालों तक चलाया।

      यह कंपनी न तो बड़े level पर revenue कमा पा रही थी। न हीं कंपनी का नाम हो पा रहा था। इस कंपनी में विनीता शुरू में, सिर्फ ₹10000 महीना लेती थी। मतलब अपनी ही कंपनी को चलाने के लिए, विनीता को सिर्फ ₹10000 महीना मिलता था। साल 2012 में, Background Verification वाली कंपनी को बंद करके। विनीता ने कुछ नया बिजनेस करने के बारे में सोचा। तभी उन्हें cosmetic का idea आया।

विनीता सिंह की Cosmetic Products के क्षेत्र में Market Research
Vineeta Singh – Market Research in the Field of Cosmetic Products

   विनीता सिंह ने अपने पहले बिजनेस के fail होने पर, बहुत ज्यादा मार्केट देख ली थी। जब आपका कोई start-up, fail होता है। तो उसकी journey और learning कभी खाली नहीं जाती। अगर आप उसे सही जगह utilize करें। विनीता सिंह ने इन 5 सालों में सीखा। कि भारत का जो beauty market है। उसमें women का space बिल्कुल खाली है।

        इसलिए 2012 में, उन्होंने अपना दूसरा Start-up FAB BAG शुरू किया। कहने को तो यह उनका दूसरा Start-up था। लेकिन यह पहले बिज़नेस की learning से ही मिला था। हमें कभी भी अपने बिजनेस को fail होता हुआ, नहीं मानना चाहिए। क्योंकि इसकी learning, एक नई opportunity को जन्म देती है।

        कुछ ऐसा ही विनीता सिंह के साथ हुआ। विनीता सिंह ने महसूस किया कि भारत के beauty market में, महिलाएं अब पैसे खर्च करना चाहती हैं। लेकिन उस समय भारत में, limited brands थे। जोकि women cosmetic पर काम कर रहे थे। उन्हीं की मार्केट में Monopoly थी।

     2012 में ही विनीता सिंह ने FAB-BAG और फाल्गुनी नायर ने NYKAA की शुरुआत की। यानी दो बड़े Start-up इसी साल grow होने की कोशिश कर रहे थे। FAB-BAG का पूरा business model – Subscription Base था। मतलब female पूरे महीने के, ₹599 विनीता सिंह को दिया करती थी। जिसमें वह पूरे महीने की Beauty Kit  बनाकर, महिलाओं को भेजती थी।

       इससे विनीता सिंह को बहुत profit तो नहीं था। लेकिन वह मार्केट का research कर रही थी। यह सारे products विनीता सिंह globally purchase कर रही थी। वह पहले इन products को अपने ऊपर apply करती। फिर वह महिलाओं को, recommend करती थी। उनसे feedback लेती थी कि कौन-सा product बेहतर है, कौन-सा नहीं।

       इस सबसे विनीता सिंह, मार्केट को समझ रही थी। कि कौन-सा product चलेगा, कौन-सा नहीं। साथ ही beauty market में लड़कियों की क्या demond है। साल 2015 तक विनीता सिंह के साथ करीब 15000 women, इनके subscription model से जुड़ चुकी थी।  इन सब के आधार पर, उन्होंने कुछ Problems को find out किया।

Read : Ashneer Grover  Biography in Hindi। क्यो दिया भारत-पे के सीईओ पद से इस्तीफा

विनीता सिंह की मार्केट रिसर्च का परिणाम
Vineeta Singh – Market Research Result

विनीता सिंह ने पाया कि भारत की market में, local और global दोनों player हैं। लेकिन कोई भी इंडिया के skin type के हिसाब से product नहीं बना रहा है। हर brand Globally Face की skin के हिसाब से product बना रहा है।

      लेकिन Indians की skin अलग प्रकार की होती है। यहां pollution की मात्रा अधिक है। अन्य countries की अपेक्षा। इसलिए जो भी brand, product बन रहे थे। वह glossy finish वाले product बना रहे थे। लेकिन विनीता सिंह को realize हुआ कि भारत में matte finish वाले product बनने चाहिए।

        यहां तक कि जो लिपस्टिक भी है। वह भी matte finish वाली होनी चाहिए। ताकि कोई भी female, अगर सुबह से शाम तक बाहर है। तो वह लिपस्टिक उनके face पूरे दिन चल सके। क्योंकि अगर glossy finish होता है। तो वह ज्यादा देर तक नहीं चलता है। लेकिन Indian Female की requirements कुछ अलग थी।

   दूसरा विनीता ने realize किया कि भारत में कुछ बड़े के Brands हैं। जिनमें दो तरह की price range है। जिनमें नीचे वाली range में, Maybelline व Lakme  जैसे brands हैं। वही ऊपर की range में Esteelauder व Mac जैसे brands है। बीच का space बिल्कुल खाली पड़ा हुआ है। इस range को afford करने वाली females बहुत हैं। लेकिन इस range में, कोई बड़ा brand exist नहीं करता है।

विनीता सिंह अपना SUGAR Cosmetic ब्रांड लांच किया
Vineeta Singh – Launches Her SUGAR Cosmetic Brand

इन सारी problems को realize करने के बाद, विनीता सिंह ने 2015 में, अपना SUGAR Cosmetic नाम का Brand launch किया। विनीता सिंह ने 2012 से 2015 तक, जो market research की थी। यह उसका परिणाम था। सभी data और learning को देखने के बाद, उन्होंने जो product launch किए। वह इन सभी problems का solution थे। वह सभी solution कुछ ऐसे थे।

विनीता सिंह की बाजार रणनीति
Vineeta Singh – Marketing Strategy

1. उन्होंने अपना product किसी सेलिब्रिटी के आधार पर नहीं। बल्कि एक सामान्य female के आधार पर design  किया। ताकि वह normal female की जरूरतों को पूरा कर सकें।

2. सबसे पहले इन्होंने Kajal और Eyeliner मार्केट में लांच किया। उस समय तक भारत में glossy finish product ही उपलब्ध थे। इन्होंने matte finish product लॉन्च किए। ताकि जब कोई female इन products को इस्तेमाल करें। तो वह काफी देर तक चल सके।

3. विनीता के यह product भारत की बजाए, यूएस मार्केट में तहलका मचाने लगे। क्योंकि उस समय यूएस मार्केट में लोग ई-कॉमर्स से, बहुत ज्यादा खरीदारी करना शुरू कर चुके थे।

4. इन्होंने अपने products जर्मनी से बनवाए थे। जिसके कारण मार्केट में trust बनाने में, इनको कोई दिक्कत नहीं हुई। इसके अतिरिक्त जो Fab Bag के subscriber थे। वह भी उनका प्रोडक्ट ले रहे थे।

5. विनीता सिंह ने इसके बाद  packaging पर विशेष ध्यान दिया। जिसके लिए उन्होंने सोचा कि ऐसी packaging की जाए। जो अब तक कोई नहीं कर रहा है। जिसमें इन्होंने graphic illustration का use किया। मार्केट में अलग दिखने के लिए, इन्होंने packaging पर बहुत पैसे खर्च किए।

6. विनीता सिंह ने products के promotion के लिए, females को educate करना शुरू किया। जिसके लिए, इन्होंने सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल किया। इन्होंने Influencers से भी मदद ली।

7. इन सबके अलावा, इनका एक advertisement मार्केट में, बहुत popular हो गया। जिसमें एक acid attack survivor को अपना product use करने के लिए दिया। उन्होंने product को apply किया। उसके बाद यह advertisement  बहुत वायरल हो गया।

8. इन्होंने SUGAR Cosmetic को नायिका में भी लांच किया। नायिका में इनकी sale बहुत तेजी से बढ़ने लगी। नायिका में listing के बाद, इन्होंने अपना distribution network मार्केट में ज्यादा बनाने की कोशिश की। जितने भी तरीके ऑनलाइन के हो सकते थे। उन सभी से, अपने customer को touch करने कोशिश की। जहां-जहां customer जाता था। वहां-वहां SUGAR Cosmetic अपने आपको present कर लेता। चाहे वह अमेजॉन, फ्लिपकार्ट हो।

9. इसके साथ ही इन्होंने मार्केट में अपना app भी launch किया। जिसमें 1.5 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हैं। जिस मे इनका review 4.5 से ज्यादा है। यानी कि SUGAR Cosmetic को एक अच्छा ब्रांड माना जाता है।

10. विनीता सिंह ने फरवरी 2019 को कोलकाता में पहला ऑफलाइन स्टोर लांच किया। आज इनके 130 से ज्यादा शहरों में,  2500 से ज्यादा, अपने खुद के आउटलेट्स हैं।

Read : Vivek Bindra Biography in Hindi। एक Monk से एक Millionaire तक

Shark Tank India Judges
Vineeta Singh Shark Tank

Seven Judges of Shark Tank India

Season 1st

जज का नाम

पहचान

अशनीर ग्रोवर

पूर्व प्रबंध निदेशक व सह-संस्थापक – BharatPe

अमन गुप्ता

सह-संस्थापक व चीफ मार्केटिंग अधिकारी – boAt

पीयूष बंसल

संस्थापक व सीईओ – Lenskart.com

अनुपम मित्तल

सीईओ – Shaadi. com

नमिता थापर

सीईओ व प्रबंधक – Emcure Pharma

गजल अलघ

सह-संस्थापक व मुख्य इनोवेशन अधिकारी – Mamaearth

विनीता सिंह

सह-संस्थापक व सीईओ – Sugar Cosmetics

Seven Judges of Shark Tank India

Season 2nd

अमित जैन

संस्थापक व सीईओ – CarDekho

अमन गुप्ता

सह-संस्थापक व चीफ मार्केटिंग अधिकारी – boAt

पीयूष बंसल

संस्थापक व सीईओ – Lenskart.com

अनुपम मित्तल

सीईओ – Shaadi. com

नमिता थापर

सीईओ व प्रबंधक – Emcure Pharma

गजल अलघ

सह-संस्थापक व मुख्य इनोवेशन अधिकारी – Mamaearth

विनीता सिंह

पसह-संस्थापक व सीईओ – Sugar Cosmetics

Read : Ratan Tata Biography in Hindi। क्यों है रतन टाटा भारत-रत्न के हकदार

विनीता सिंह की इनकम व नेट-वर्थ
Vineeta Singh Net-worth

  विनीता सिंह के पास Mercedes Benz 350-D है। जिसकी कीमत ₹80 लाख है। उनकी दूसरी कार Skoda Octavia, जिसकी कीमत ₹28 लाख है। विनीता सिंह वर्तमान में, अपनी परिवार के साथ मुंबई में खुद के मकान में रहती हैं।

       विनीता सिंह की मासिक आय 7 से 8 करोड़ रुपये के लगभग है। वही उनकी सालाना इनकम ₹120 करोड़ के आसपास है। विनीता सिंह की नेट-वर्थ ₹660 करोड़ के आसपास है।

F.A.Q :

प्र० विनीता सिंह कौन है?

उ० विनीता सिंह एक उद्यमी, निवेशक, शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ व शार्क टैंक इंडिया की जज है।

 

प्र० विनीता सिंह की उम्र कितनी है?

उ० विनीता सिंह की उम्र 37 वर्ष (2022 के अनुसार) है।

 

प्र० विनीता सिंह के कितने बच्चे हैं?

उ० विनीता सिंह के दो बच्चे हैं।

 

प्र० विनीता सिंह की नेटवर्थ कितनी है?

उ० विनीता सिंह की नेटवर्थ $9.5 मिलियन है।

 

प्र० विनीता सिंह ने शुगर कॉस्मेटिक की शुरुआत कब की?

उ० शुगर कॉस्मेटिक की शुरूआत साल 2012 में हुई थी।

आपको इसे भी पढ़ना चाहिए :

Read : Sanatan Dharm me Vivah Ke Prakar । हिंदू विवाह के 8 प्रकार व उद्देश्य 

Read : Master Your Emotions Book Summary in Hindi। अपने Emotions पर काबू कर, आपकी जीत पक्की

Read : Science Behind Sanatan Rituals,Tradition and Culture। सनातन परंपराओं के पीछे का वैज्ञानिक कारण

Read : Your Money or Your Life Book Summary in Hindi। पैसा या जिंदगी में क्या जरूरी

Leave a Comment