सोनाली फोगाट। सोनाली फोगाट का जीवन परिचय। सोनाली फोगाट कौन है। सोनाली फोगाट age। सोनाली फोगाट डेथ। Sonali Phogat। Sonali Phogat Death। Sonali Phogat Age। Sonali Phogat Husband। Who Is Sonali Phogat। Sonali Phogat Biography। Sonali Phogat Daughter। Sonali Phogat Daughter Age। Sonali Phogat Death Reason।
सोनाली फोगाट का जीवन परिचय
Sonali Phogat Biography
कभी टिक टॉकर, कभी अभिनेत्री, कभी नेता, कभी बिग बॉस contestant, तो कभी अधिकारी की चप्पल से पिटाई। सुर्खियों में लगातार रहने वाली सोशल मीडिया स्टार व नेत्री भारतीय जनता पार्टी सोनाली फोगाट। आज इस दुनिया में नहीं है। इनकी मौत की कहानी भी पूरी तरह उलझी हुई है। जैसे इनका पूरा जीवन उलझा हुआ रहा।
इनकी मौत का कारण, पहले तो हार्ड अटैक के रूप में सामने आया। लेकिन पर्त-दर-पर्त खुलती गई। फिर ये हार्ट अटैक का मामला एक षड्यंत्र, एक हत्या के रूप में नजर आने लगा। सोनाली बेशक आज दुनिया में नहीं है लेकिन उनका नाम काम और पहचान, उन्हें हमेशा जिंदा रखेगी। यह बहुमुखी प्रतिभा की धनी थी
सोनाली फोगाट एक ऐसी महिला, जिन्होंने अपने जीवन में बहुत सारी सफलताएं पाई। लेकिन इनकी किस्मत ही कुछ ऐसी थी कि हर सफलता के बाद, ढेरों दुखों का सामना करना पड़ा। दुख भी ऐसे जिन्हें सहन करना। हर एक के वश की बात नहीं। उनके दर्दनाक किस्सों को सुनकर, आप भी हैरान रह जाएंगे। उनकी पूरी जिंदगी बहुत उतार-चढ़ाव से भरी रही।

Sonali Phogat - An Introduction
सोनाली फोगाट अभिनेत्री – मॉडल – राजनेत्री | |
वास्तविक नाम | सुदेश सिंह ढाका |
अन्य नाम | • सोनाली सिंह • सोनाली फोगाट • देसा |
जन्मतिथि | 21 सितंबर 1979 |
जन्म स्थान | भूथन गांव, फतेहाबाद, हरियाणा |
माता-पिता | पिता – महावीर सिंह ढाका (किसान) माता -संतोष ढाका (गृहणी) |
स्कूल | पायनियर कॉन्वेंट स्कूल, हरियाणा |
कॉलेज | महर्षि दयानंद महाविद्यालय, हरियाणा |
शैक्षिक योग्यता | कला में स्नातक |
व्यवसाय | • अभिनेत्री • मॉडल • राजनेत्री |
पति | संजय फोगाट (राजनेता) मृत्यु 2016 |
बच्चे | यशोधरा फोगाट (बेटी) |
भाई-बहन | • वतन ढाका (भाई) • रुकेश ऊर्फ रमन ढाका (बड़ी बहन) • रिंकू ढाका (छोटी बहन) |
शारीरिक मापदंड | लंबाई: 165 सेंटीमीटर वजन: 62 किलो आंखों का रंग: भूरा बालों का रंग: भूरा |
राजनीतिक सफर | भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष |
डेब्यू | फिल्म – छोरियां छोरों से कम नहीं होती (2019 हरियाणवी फिल्म) टीवी सीरियल – एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा (2016) |
नेटवर्थ | ₹4.2 करोड़ |
मृत्यु तिथि | 22 अगस्त 2022 |
मृत्यु स्थान | गोवा |
मृत्यु का कारण | दिल का दौरा, जो बाद में हत्या साबित हुआ |
सोनाली फोगाट का प्रारंभिक जीवन
सोनाली का जन्म 21 सितंबर 1979 को भूथन गांव में हुआ था। यह हरियाणा के फतेहाबाद में है। इनके घर में माता-पिता के अलावा, एक भाई और तीन बहने हैं। इनके पिता महावीर सिंह ढाका, एक किसान हैं। वहीं इनकी मां संतोष ढाका, एक गृहणी है।
सोनाली सिंह के छोटे भाई का नाम वतन ढाका है। इनकी एक बड़ी बहन है, जिनका नाम रुकेश ऊर्फ रमन ढाका है। इनका विवाह सोनाली के स्वर्गीय पति संजय फोगाट के बड़े भाई से हुआ है। इनकी छोटी बहन का नाम रिंकू ढाका है। सोनाली बचपन से ही एक अभिनेत्री बनना चाहती थी।
सोनाली फोगाट की शिक्षा
सोनाली की बचपन से ही रुचि अभिनय के क्षेत्र में थी। वह अपना करियर इसी क्षेत्र में बनाना चाहती थी। यही कारण था कि उनकी पढ़ाई में, कुछ विशेष रुचि नही रही। सोनाली फोगाट की प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा में ही फतेहाबाद के पायनियर कॉन्वेंट स्कूल से हुई।
यहीं से सोनाली ने अपनी 12th की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद सोनाली ने महर्षि दयानंद महाविद्यालय में दाखिला लिया। जहां से उन्होंने कला वर्ग में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद वह हरियाणवी फिल्में प्रयास करने लगी। लेकिन इन्हें कहीं पर भी सफलता नहीं मिली।
सोनाली फोगाट के कैरियर की शुरुआत - हरियाणा दूरदर्शन
2006 में सोनाली ने हरियाणवी दूरदर्शन चैनल में समाचार एंकर के रूप में, अपने कैरियर शुरूआत की। लेकिन इन्होंने एंकर के रूप में, वह ज्यादा समय तक काम नहीं किया। क्योंकि सोनाली की इच्छा, एक अभिनेत्री बनने की थी। लेकिन इसके चलते, उन्हें 2 – 3 हरियाणवी फिल्मों में करने का मौका जरूर मिला।
इसके बाद, वह पंजाबी फिल्मों में भी नजर आई। जहां पर इन्हें छोटे-छोटे रोल ही करने को मिले। सोनाली ने फिल्मों के अलावा, कुछ हरियाणवी म्यूजिक एल्बम में भी काम किया। अब तक सोनाली को कोई भी लीड रोल नहीं मिला। सोनाली ने अपने माता-पिता को इस बात के लिए तैयार किया। कि वह मुंबई में रहकर अपना कैरियर बनाना चाहती है।
फिर 2008 में सोनाली मुंबई आ गई। यहां पर भी सोनाली ने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कोशिश की। लेकिन दुर्भाग्यवश यहां पर भी उन्हें कोई मौका नहीं मिला। जिसके बाद निराश होकर, वह वापस हरियाणा आ गई।
सोनाली फोगाट का विवाह
मुंबई से वापस लौटने के बाद, सोनाली की शादी हुई। सोनाली की शादी उनकी बड़ी बहन रुकेश ऊर्फ रमन के देवर संजय फोगाट से हुई। संजय फोगाट एक छोटे-मोटे नेता थे। लेकिन वह राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय थे। उनकी एक बेटी यशोधरा फोगाट है। जो बोर्डिंग स्कूल में पढ़ रही है। शादी और बेटी होने के बाद भी सोनाली एक्टिंग के लिए प्रयासरत रही।
लेकिन इन्हें कभी कोई बड़ा मौका नहीं मिला। इसके बाद सोनाली बीजेपी में शामिल हो गई। लेकिन वह पार्टी के कामों में सक्रिय नहीं थी। राजनीत में आने के बाद, संजय और सोनाली में काफी तनातनी रहने लगी। सोनाली अक्सर अपने मायके आ जाती थी। वह टिक-टॉक पर वीडियो बनाने लगी। हरियाणवी म्यूजिक एल्बम में भी कभी-कभी काम मिल जाता था।
साल 2016 में सोनाली किसी काम से मुंबई गई थी। उसी रात सोनाली के पति संजय का मृत शरीर, उनके फार्महाउस में पाया गया। संजय की मौत कैसे हुई। उसकी मौत के कारण क्या थे। ये कभी भी सामने नहीं आ पाया। संजय की मौत को आज भी संदेहास्पद माना जाता है। मौत का कोई ठोस कारण न होने के बाद भी, केस को 15-20 दिनों में ही बंद कर दिया गया।
सोनाली फोगाट की अपने क्षेत्र में सफलता
संजय की मौत के बाद, सोनाली ने अपनी बेटी यशोधरा को बोर्डिंग स्कूल में डाल दिया। इसके बाद वह खुद acting में बिजी रहने लगी। वह टिक-टॉक पर ज्यादा सक्रिय हो गई। 2019 में उन्होंने हरियाणवी फिल्म ‘छोरियां छोरों से कम नहीं होती’ में काम किया। इसके बाद एक वेब सीरीज ‘द स्टोरी ऑफ बदमाशगढ़’ में भी काम किया।
इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया। इन्होंने ‘अम्मा’ टीवी सीरियल में, नवाब शाह की पत्नी का रोल निभाया। सोनाली बिग बॉस 2014 में नजर आई। जहां पर उसके लड़ाई-झगड़े और अली गोनी से उसके love emotion भी सामने आए। अली गोनी, सोनाली से 12 साल छोटे थे। सोनाली अपने पति की मौत के बाद, एक्टिंग और टिक टॉक पर ज्यादा समय देने लगी।
वह टिक-टॉक पर प्रसिद्ध होती गई। उनकी कई टिक-टॉक वीडियो वायरल हुई। सोनाली एक टिक-टॉक स्टार बन गई। सोनाली ने फिल्मों, टीवी सीरियल और हरियाणवी म्यूजिक एल्बम में भी काम किया। सोनाली की जिम्मी शेरगिल के साथ एक फिल्म आई थी। लेकिन उन्हें पहचान टिक-टॉक वीडियो के जरिए ही मिली।
सोनाली फोगाट राजनीति में सक्रिय
सोनाली की हरियाणा में प्रसिद्धि की देखते हुए। 2019 में भाजपा ने, सोनाली की popularity को भुनाने की कोशिश की। उन्हें आदमपुर विधानसभा सीट से, MLA का टिकट दे दिया। जबकि यह पॉलिटिक्स में बहुत ज्यादा एक्टिव भी नहीं थी। लेकिन इनके कुछ बड़े नेताओं से अच्छे संबंध थे। जो काफी चर्चा में रहते थे।
यह चुनाव तो लड़ी। लेकिन हार गई। जब सोनाली चुनाव प्रचार के लिए जाती थी। तभी उनकी मुलाकात बीजेपी के एक और नेता से हुई। जिसका नाम सुधीर सांगवान था। यह बीजेपी का सिर्फ छोटा सा कार्यकर्ता था। लेकिन इसमें सोनाली का बहुत ज्यादा सपोर्ट किया। यहीं से इन दोनों की जान-पहचान हो गई। यह जान-पहचान दोस्ती में बदली। फिर दोस्ती रिलेशन में बदल गई।
सुधीर सांगवान को सोनाली ने अपना PA बना लिया। सुधीर फिर सोनाली के और ज्यादा करीब आ गया। उसने सोनाली का भरोसा जीत लिया। फिर अपने खास दोस्त सुखविंदर वाकी को भी सोनाली के स्टाफ मेंबर में शामिल कर लिया। सोनाली फोगाट बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी थी।
सुधीर मुख्य रूप से हिसार जिले का रहने वाला है। वह आर्थिक रूप से संपन्न परिवार से संबंध रखता है। प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ, वह कुछ और भी काम करता है। सुधीर एक criminal प्रवर्ति इंसान है। जिस पर एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। जिनमें जान से मारने की कोशिश व अवैध हथियार रखने का मामला भी शामिल है।
सुधीर एक दबंग तरह का इंसान रहा है। यही कारण है कि बीजेपी का एक छोटा सा कार्यकर्ता होने के बावजूद, वह बड़े-बड़े नेताओं की तरह धौंस जमा था। सुधीर और सोनाली का अफेयर हो गया था। इसी के कारण, वह सोनाली का PA बन गया था।
सोनाली फोगाट की डेथ मिस्ट्री
2019 में ही सोनाली की हत्या का plan बन चुका था। इसके बाद से ही लगातार, इस पर काम भी चल रहा था। जिसके तहत, पहले सोनाली को अपने प्रेम जाल में फंसाना। फिर सुखविंदर वासी को, इसमें शामिल करना। क्योंकि सुखविंदर के पास political power थी। सुखविंदर पहले गोपाल कांडा के साथ काम करता था। जो गीतिका शर्मा सुसाइड मामले का मुख्य आरोपी था।
सोनाली और सुधीर के फिजिकल रिलेशन भी थे। जिसकी सुधीर ने वीडियो बनाई थी। वह इसी से सोनाली को ब्लैकमेल करता था। सोनाली के घर में, अन्य स्टाफ होने की वजह से, सुधीर कुछ कर नहीं पा रहा था। इसके लिए उसने साल 2021 में सोनाली के घर एक बड़ी चोरी करवाई। फिर चोरी का इल्जाम लगाकर, सुधीर ने घर के सारे स्टाफ को बदल दिया।
इसके बाद सोनाली के घर में, सभी सुधीर और सुखविंदर के लोग थे। सुधीर खाने में सोनाली को ड्रग्स का ओवरडोज देने लगा। जिसके बाद वह उससे रिलेशन बनाता। फिर हर बार नई वीडियो बनाई जाती थी। जिसके दम पर वह सोनाली को पूरी तरह से, अपने वश में कर चुका था।
वैसे तो सोनाली खुद से भी ड्र्ग्स लेती थी। लेकिन सुधीर धीरे-धीरे सोनाली को ओवरडोज देने लगा था। सोनाली की खुद की पहुंच राजनीति में, बहुत अच्छी थी। हरियाणा और केंद्र के कई बड़े नेता, उसके संपर्क में रहते थे। तभी तो उसे बिना कुछ किए, एमएलए का टिकट मिला था।
सोनाली फोगाट की हत्या
सोनाली अपने परिवार से झूठ बोलकर, गोवा गई। उसने घरवालों से कहा कि वह शूटिंग के लिए गोवा जा रही है। लेकिन गोवा में कोई भी शूटिंग नहीं थी। ये लोग वहां पर घूमने-फिरने और मौज-मस्ती के इरादे से ही गए थे। लेकिन सोनाली वहां जाकर, सुधीर और सुखविंदर के इरादों को भाँप गई थी।
सुधीर और सुखविंदर इस बार कुछ बड़ा करने के मकसद से गोवा गए थे। वह गोवा पूरी planning के साथ गए थे। इन लोग ने वहां मौज-मस्ती व नशा भी किया। सोनाली को जानबूझकर, ड्र्ग्स का ओवरडोज दिया गया। फिर रूम में, उसे मरने के लिए छोड़ दिया गया। सोनाली के मरने के बाद, उसे हॉस्पिटल ले जाने का नाटक किया गया।
गोवा जाने के बाद का, घटनाक्रम सुधीर की planning का ही हिस्सा था। जिसमें गोवा का एक होटल Curlie’s भी अहम था। यह सारा खेल यहीं पर खेला गया। क्यों सोनाली दो-तीन साल से सुधीर से ब्लैकमेल हो रही थी। या उसकी बात मान रही थी। क्यों सोनाली ने अपनी मौत से, एक रात पहले अपनी बहन और अपनी मां को ज्यादातर बातें घुमा फिराकर बता दी।
सुधीर उसके खिलाफ साजिश रच रहा है। सोनाली ने अपनी गलतियों को छुपाकर, ज्यादातर बातें अपनी बहन, मां व छोटे भाई को बता दी। यहां तक की गोपाल कांडा, सुधीर और सुखविंदर की मदद कर रहा है। यह बातें भी उसने बताई थी। जो अब तक दो-तीन सालों से कुछ नहीं बताया था।
अचानक उस रात को क्या हुआ था। सोनाली को फोन करने का मौका कैसे मिला। जबकि सुधीर और सुखविंदर हमेशा उसके साथ रहते थे।