Anupam Mittal (Shark Tank Judge) Biography in Hindi | Shaadi.com Founder Life Story

Shark Tank Judge – Anupam Mittal Biography in Hindi
अनुपम मित्तल का जीवन परिचय

   विवाह एक ऐसा बंधन, जिसमें दो लोग एक-दूसरे से जुड़ जाते हैं। विवाह के पश्चात  व्यक्ति की जिम्मेदारियां बढ़ जाती है। व्यक्ति की आजादी छिन जाती है। उसका जीवन जिम्मेदारियों में बंध जाता है। कुछ लोग तो अपने वैवाहिक जीवन को संभाल ही नहीं पाते।

     फिर क्यों हमारे समाज में सभी को वैवाहिक जीवन जीने के लिए, प्रेरित किया जाता है। हमारे समाज में कई लोग ऐसे हैं। जो विवाह नहीं करना चाहते। उन्हें लगता है कि विवाह करने से, उनकी आजादी छिन जाएगी। विवाह उनके जीवन में नई परेशानियां, नई बाधाएं लाएगा।

     वहीं कुछ लोग विवाह को सिर्फ शारीरिक सुख का साधन समझते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, स्त्री और पुरुष एक-दूसरे के पूरक हैं। विवाह व्यक्ति की पूर्णता के लिए आवश्यक है। वैवाहिक जीवन की अनुभूति, परिवार का सुख, उसके सुख और उसकी सुरक्षा के लिए संघर्ष। यह सभी अनुभूतियां व्यक्ति के विकास के लिए अनिवार्य है।

     वैज्ञानिक शोध के अनुसार पाया गया है। कि जो व्यक्ति जीवन में अकेला जी रहा है। उनकी अपेक्षा वैवाहिक जीवन जीने वाला व्यक्ति कहीं अधिक सुखी रहता है। कहा भी जाता है, सुख ही संपत्ति है। इसलिए अकेले जी रहे व्यक्ति की अपेक्षा, वैवाहिक व्यक्ति 7 से 8 वर्ष अधिक जीता है।

       इसलिए विवाह शारीरिक जरूरत से कहीं, अधिक मानसिक जरूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक है। विवाह एक बंधन नहीं, बल्कि एक ऐसा संबंध है। जहां से व्यक्ति का नया जन्म होता है। नए जीवन की शुरुआत होती है। विवाह परेशानियां नहीं, बल्कि जिम्मेदारियां लाता है। जो व्यक्ति को सफल और मजबूत बनाता है।

       सुखी और एक सफल दांपत्य जीवन बिताने के लिए, हर किसी को वर या वधू की तलाश होती है। जिसमें आज भारत की बहुत सारी Matrimonial Websites अपना अमूल्य योगदान दे रही है। जिनके माध्यम से, आप एक सुयोग्य पार्टनर को  तलाश पाते हैं। ऐसी ही एक वेबसाइट shaadi.com है। जिस के सीईओ अनुपम मित्तल जी हैं।

Shaadi.com Founder- Anupam Mittal Life Story

Read : Vineeta Singh SUGAR Cosmetics Biography in Hindi । एक करोड़ की नौकरी छोड़कर, बनाया SUGAR Cosmetics

Anupam Mittal CEO : Shaadi.com
An Introduction

Anupam Mittal CEO : shaadi.com

Ek Nazar

पूरा नाम

(Full Name)

अनुपम मित्तल

जन्म-तिथि

(Date of Birth)

23 दिसंबर 1971

जन्म-स्थान

(Birth Place)

मुंबई, महाराष्ट्र

पिता

(Father)

गोपाल कृष्ण मित्तल

माता

(Mother)

भगवती देवी मित्तल

गृह नगर

(Home Town)

दिल्ली, भारत

स्कूल

(School)

डॉन बॉस्को स्कूल, मुंबई

कॉलेज

(College)

• सेंट जेवियर कॉलेज, मुंबई

• बोस्टन कॉलेज मैसाचुसेट्स संयुक्त राज्य अमेरिका

शैक्षिक योग्यता

(Education)

व्यापार एवं वाणिज्य में परास्नातक (एमबीए)

व्यवसाय

(Profession)

• एंटरप्रेन्योर

• निवेशक

• संस्थापक व सीईओ – प्यूपिल ग्रुप

प्रसिद्धि

(Famous For)

शादी.कॉम व शार्क टैंक के जज के रूप में

शारीरिक मापदंड

(Physical Appearance)

• ऊंचाई : 180 सेंमी

• वजन : 72 किलो

• आंखों का रंग : काला

• बालों का रंग : काला

पत्नी

(Wife)

आंचल कुमार (मॉडल)

विवाह-तिथि

(Married On)

4 जुलाई 2013

(जयपुर, राजस्थान)

बच्चे

(Children)

एलिसा मित्तल (बेटी)

संस्थापक

(Founder of)

• Shaadi.com

• Makaan.com

• Mauj Mobile

• People Pictures

सलाहकार

(Advisor of)

• Fab Hotels

• Kae Capital

वेबसाइट

(Website)

Shaadi.com

नेट-वर्थ

(Net-Worth)

$28 मिलियन

अनुपम मित्तल का प्रारंभिक जीवन
Early life of Anupam Mittal

 अनुपम मित्तल का जन्म 23 दिसंबर 1971 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। अनुपम एक मारवाड़ी बिजनेस फैमिली से संबंध रखते हैं। इनके परिवार का खुद का एक टैक्सटाइल बिजनेस था इसी कारण व बिग बिजनेस का हुनर लेकर पैदा हुए थे।        अनुपम के पिता गोपाल कृष्ण मित्तल हैं। इनकी माता का नाम भगवती देवी मित्तल है। अनुपम बचपन से ही बहुत ज्यादा उत्सुक, creative और curious थे। वह पढ़ाई में भी बहुत ज्यादा bright student थे। अनुपम के घर में माता-पिता के अतिरिक्त दो बहने भी हैं।

Read : Alfred Ford Biography in Hindi । फोर्ड कंपनी के मालिक ने क्यों अपनाया हिन्दू धर्म, बने कृष्ण भक्त

अनुपम मित्तल की शिक्षा
Education of Anupam Mittal

 अनुपम मित्तल की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के डॉन बॉस्को स्कूल से हुई। 90 के दशक में अनुपम ने, मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन Graduation पूरा किया। इसके बाद, वह United State में shift हो गए।

      अनुपम बोस्टन कॉलेज, मैसाचुसेट्स संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व छात्र हैं। इन्होंने 1994 से 1997 तक Operation and strategic management में MBA किया। MBA करने के बाद, इन्होंने एंटरप्रेन्योर के रूप में अपने जीवन की यात्रा शुरू की।

अनुपम मित्तल का विवाह
Marriage of Anupam Mittal

 अनुपम मित्तल अपनी वेबसाइट shaadi.com के माध्यम से, लाखों भारतीय विवाह के सूत्रधार हैं। उनकी खुद की शादी 4 जुलाई 2013 को model व actress आंचल कुमार से हुई। बाद में, उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ। जिसका नाम एलिजा मित्तल है।

        अनुपम और आंचल पहली बार एक कार्यक्रम में, दोस्तों के जरिए मिले। इन दोनों ने बिना देर किए, तुरंत दोस्ती कर ली।  आंचल और अनुपम ने एक मजबूत बंधन बनाया। कुछ काफी और डिनर डेट के बाद,  Officially एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। इस couple ने कभी मीडिया के सामने, इस बात की पुष्टि नहीं की कि वह साथ हैं।

        कुछ साल तक dating करने के बाद, दोनों ने साल 2013 में, अपने रिश्ते को अगले level पर ले जाने का फैसला किया। अनुपम ने 4 जुलाई 2013 को, गुलाबी शहर जयपुर में शादी की। स्वाभाविक रूप से, उनकी शादी शहर की चर्चा थी। आंचल के अपने शहर के प्रति प्रेम के कारण। इस couple ने अपनी शादी जयपुर में की।

Read : Ashneer Grover Biography in Hindi। क्यो दिया भारत-पे के सीईओ पद से इस्तीफा

अनुपम मित्तल की कैरियर की शुरुआत
The Beginning of Anupam Mittal’s Career

  अनुपम एक मारवाड़ी बिजनेस परिवार से संबंध रखते हैं। इसलिए बचपन से ही, उन्होंने business को बहुत करीब से जाना। इसीलिए बचपन से ही उन्होंने अपना नसीब, बिजनेस में तलाशना शुरू कर दिया। अपने पिताजी से motivate होकर, उन्होंने कुछ businesses में try किया। लेकिन वह असफल रहे।

       इसके बाद उन्होंने 2 साल तक, अपने पिताजी की Textile Factory में काम सीखने की कोशिश की। इस दौरान, वह कॉलेज की पढ़ाई भी कर रहे थे। लेकिन उनका factory में आना-जाना लगा रहता था। उनका अधिकतर समय आने जाने में ही चला जाता था। इसके ऊपर उन्हें काम में मजा भी नहीं आ रहा था।

      उन्हें न ही समझ में आ रहा था कि आगे क्या करना चाहिए। तभी उन्हें यूरोप से Cotton Goods Exports करने का एक Contract मिला। इस काम के लिए, उन्होंने अपना पूरा जोश लगा दिया। काम तो उन्होंने पूरा कर दिया। लेकिन इसमें उनके काफी सारे पैसे डूब गए।

      काफी कोशिश नाकाम होने पर उन्हें लगा। इंडिया में रहकर, कुछ भी नहीं होने वाला। क्योंकि वह एक समृद्ध परिवार से थे। इसलिए उन्होंने यूरोप जाकर, कुछ करने का फैसला किया। लेकिन वहां भी कुछ बात नहीं बनी। इसके बाद वह यूरोप से अमेरिका आ गए। यहां भी बात नहीं बनी। अनुपम की उम्र, उस समय नादानी वाली थी।       उन्हें लगा कि जगह में ही दोष है। इसीलिए वह अक्सर जगह बदला करते थे। ताकि वह नई जगह पर, अच्छा काम कर सकें। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि खराबी जगह नहीं। बल्कि कमी कही न कही उनमें ही है। इसलिए उन्होंने वापस पढ़ाई की तरफ रुख किया। फिर उन्होंने 1997 में मैसाचुसेट्स के बोस्टन कॉलेज से एमबीए पूरा किया।

अनुपम मित्तल को स्टॉक्स ने बर्बाद किया
Anupam Mittal – Failure in Stock Market

अनुपम ने अपना graduation पूरा करने के बाद, MicroStrategy नाम की कंपनी join कर ली। जहां वह Product Manager हुआ करते थे। लेकिन अपने free time में, वह कुछ न कुछ किया करते थे। 1990 में यूएस मार्केट बहुत तेजी से आगे बढ़ा रहा था। उसकी growth देखकर, अनुपम भी Stocks में invest करते थे।

      जिसमें उनको बहुत फायदा भी हुआ। उसके returns इतने high थे कि अनुपम ने 1 फरवरी Ferrari तक book करवा ली। लेकिन जल्द ही सारा मजा किरकिरा हो गया। साल 2000 में, डॉट कॉम  bubble burst हो गया। सारी कंपनियां ठप पड़ गई। लोगों की नौकरी नौकरियाँ चली गई। Stocks तो गिर गए। पूरी दुनिया की economy crash हो गई।

       इंटरनेट को उस दशक का, बहुत बड़ा revolution माना गया था। जो कि दुनिया का नक्शा बदल देने वाला था। अब हर कोई सिर्फ इंटरनेट कंपनी में ही invest करना  चाहता था। जिन्हें इंटरनेट की कोई समझ ही नहीं थी। वह भी सिर्फ इंटरनेट कंपनी में invest करना चाहते थे।

      वो एक fat बन गया। इस fat के चलते, सारे Venture, capital farm और investors मार्किट में मुंह मांगी रकम देने लगे। 1999 तक, 39% investment सिर्फ इंटरनेट कंपनी को दिए जा रहे थे। उसी साल 457 इंटरनेट कंपनियों ने IPO Launch कर दिए।

      एलोन मस्क और जैफ बेजॉस जो आज दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। यह 1999 में, मल्टी मिलेनियर थे। उनकी कंपनी x.com और amazon  बाल-बाल बची थी। लेकिन अनुपम नहीं बच पाए। अनुपम ने भी अपने सारे पैसे खो  दिए। यहां तक कि उनके सर पर उधार भी आ गया था। उन्होंने जो Ferrari बुक की थी। उसे भी cancel करना पड़ा।

Read : Vivek Bindra Biography in Hindi। एक Monk से एक Millionaire तक

अनुपम मित्तल ने Satyanet Solution की शुरुआत की
Anupam Mittal Launched Satyanet Solution

  अनुपम ने भारत लौटने का फैसला किया। लेकिन उनकी बिजनेस करने की चाह कम नहीं हुई थी। अमेरिका में उन्होंने consumer internet companies को देखा था। लेकिन इंडिया में, वह craze धीरे-धीरे पैदा हो रहा था । उन्होंने अमेरिका में अपनी सैलरी से, थोड़ी बहुत savings कर ली थी।

     उन पैसों से उन्होंने Satyanet Solution नाम की एक web company शुरू की। उन्होंने टीम heir की। फिर एक cousin के साथ काम करना शुरू किया। वह companies और brands के लिए website बनाते थे। Satyanet से वह अच्छे खासे पैसे कमाने लगे थे। तभी उनकी जिंदगी में, एक ऐसा मोड़ आया। जिसने उनकी जिंदगी बदल दी।

अनुपम मित्तल की Shaadi.com की शुरुआत
Anupam Mittal Launched Shaadi.com

   अनुपम के पिताजी ने उनकी मुलाकात, एक पंडित जी से करवाई। उनसे मिलने पर, अनुपम समझ गए। कि वह रिश्ता तय करने के लिए आए थे। लेकिन जब पंडित जी लड़कियों की photos और biodata वगैरा दिखाने लगे। तब अनुपम के दिमाग में ख्याल आया। क्यों न इसी चीज को इंटरनेट पर डाल दिया जाए।

        भारत में शादी जैसी चीज, सिर्फ दो लोगों के बीच की बात नहीं होती। इसमें पूरा परिवार एकजुट हो जाता है। शादी रचाने के लिए, कई सारे culture और barrier भी होते हैं। उन्होंने अपने इंजीनियर और डिजाइनर को, इस काम पर लगा दिया। इस तरह बनी Sagaai.com । एक match making और शादियों के लिए, एक ऑनलाइन वेबसाइट।

       लेकिन Sagaai.com इस नाम में, अनुपम को एक brand नहीं दिखाई दे रहा था। वह कोई Universal Brand Name चाहते थे। तभी उनके दिमाग में shaadi.com नाम आया। लेकिन वो domain name पहले से ही, किसी और के पास था। उसे खरीदने की कीमत ₹2500000 थी।

       उस समय अनुपम को, इतने सारे पैसे देना मुश्किल था। लेकिन अनुपम को brand में विश्वास था। इसलिए उन्होंने अपनी पूरी कमाई से, आखिरकार डोमेन नेम खरीद लिया। इस तरह shaadi.com बना। वह जमाना बहुत अलग था। लोगों को इंटरनेट के बारे में, जानकारी बहुत कम थी।

     इंडिया में इंटरनेट का penetration भी बहुत कम था। अनुपम इंटरनेट कंपनी तब शुरू की। जब इंडिया में इंटरनेट ही नहीं था। काम धीरे-धीरे बढ़ता गया। लेकिन इंडिया में लोग ऑनलाइन शादी के लिए, थोड़ा conservative होते हैं। वेबसाइट से कौन शादी करवाता है। ऐसे अहम सवाल  हुआ करते थे।

        अनुपम ने इसे समझा और उन्होंने Non Resident Indian (NRI) पर focus किया। यह वह लोग होते हैं। जो काम के सिलसिले में दूसरे देश चले जाते हैं। लेकिन अपनी community, अपने देश में हीं शादी करना पसंद करते हैं। शादी से related services के लिए, उन्होंने 100 शादी सेंटर खोलें।

Read : Sundar Pichai Biography in Hindi। अरबों कमाने वाले, कैसे बने Google के CEO

अनुपम के अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म
Anupam Mittal – Other Online Platforms

   Shaadi.com के अलावा उन्होंने makaan.com और mauj.com भी बनाया। makaan.com एक online Real Estate portal था। वहीं mauj.com पर लोगों के लिए, games, wallpaper व ringtone जैसे मोबाइल ऐप बनाते थे।

    अनुपम को बहुत बड़ी funding मिलने वाली थी। उनकी team expansion के लिए तैयार थी। उन्होंने काम भी जोरों शोरों से बढ़ाया। लेकिन फिर एक और हादसा हुआ। 2008 में एक global financial crisis ने, दुनिया भर में धावा बोल दिया। US का Housing bubble, explode हो गया।

       दुनिया की सबसे बड़ी economy crash हो गई। पूरी दुनिया में हाहाकार मच गया। अमेरिका में करीब $8 ट्रिलियन मिट्टी में मिल गये। अनुपम को करीब $25 मिलियन की VC funding यानी venture capital funding आने वाली थी। वह अब डूब गई थी।

       फंड न मिलने के कारण, अनुपम को भी नुकसान उठाना पड़ा। बिजनेस यूनिट बंद करने पड़े। Employees को fire करना पड़ा। उन्हें एक बार फिर से, शुरुआत से शुरू करना पड़ा। धीरे-धीरे 2010 तक, उन्होंने वापस से बिजनेस को संभाला। उन्होंने स्टार प्लस से मिलकर, शादी से related Reality Show भी बनाये।

       उन्होंने फेसबुक पर, Angry Brides नाम का game भी release किया। दहेज प्रथा के बारे में, लोगों को जागृत करने के लिए। अपनी सारी companies को, उन्होंने People Group में integrate कर दिया।

अनुपम मित्तल का फिल्मों में कैरियर
Anupam Mittal – Career in Film Industry

  अनुपम की एक और खासियत है। आप Shark Tank India में भी देखोगे। उनमें और बाकी shark में काफी difference है। उनके बात करने का अंदाज, मुश्किल परिस्थिति में cool और calm रहना, धैर्य से बिजनेस समझना और समझने के तरीके में फर्क महसूस होता है।

        इसके पीछे कारण है कि अनुपम फिल्मों में भी काम किया करते थे। वह 2003 में Flavors नाम के NRI Classic film में अभिनय कर चुके थे। जिसे उन्होंने produce भी किया था। 2009 में उन्होंने 99 नाम की मूवी को भी produce किया था। इन फिल्मों के डायरेक्टर राज और डीके थे। जो आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बाहर, बड़े film maker हैं।

      अनुपम का film connect, उनकी जिंदगी से पता चलता है। उनकी wife भी एक Model और Actress हैं। जिन्होंने Bluffmaster और Fashion जैसी movies में काम किया है। इतना ही नहीं, अनुपम ने मशहूर writer चेतन भगत को shaadi.com का Brand Ambassador भी चुना था।

Read : Ratan Tata Biography in Hindi। क्यों है रतन टाटा भारत-रत्न के हकदार

अनुपम मित्तल बने एक दिग्गज निवेशक
Anupam Mittal – A Veteran Investor

अनुपम एक entrepreneur के अलावा, दिग्गज investor भी हैं। आपने कई बार Shark Tank India में, यह बात सुनी होगी। अनुपम Shark Tank India से पहले भी, एक जाने-माने निवेशक थे। वह 2011 में Angel investor बने। जब किसी कंपनी को funding नहीं मिलती है। तब Angel investor उन्हें seed funds  में मदद करते हैं।

      Angel investor उन कंपनी में पैसा डालते हैं। जिन्हें VC backing नहीं मिल पाती। अनुपम की पहली successful investment ओला कैब थी। जिसकी valuation आज $7.3 बिलियन है। जो जल्दी Public होने जा रही है। लेकिन उस वक्त ओला के फाउंडर भावेश अग्रवाल की, कोई मदद नहीं कर रहा था।

       अनुपम ने OLA में ₹1 करोड़ के लिए, 2% शेयर से लिया। वह active partner  भी है। अनुपम इंडिया के startup ecosystem में invest करने वाले पहले Shark थे। यही से अनुपम की investing का सफर शुरू हुआ। उसके बाद, यूनिकॉर्न कंपनी big basket व rapido जैसे कई multimillion dollar Brands में भी इन्होंने invest किया।

Shark Tank India Season 2 Judges’ List

Seven Judges of Shark Tank India

Season 2nd

अमित जैन

संस्थापक व सीईओ – CarDekho

अमन गुप्ता

सह-संस्थापक व चीफ मार्केटिंग अधिकारी – boAt

पीयूष बंसल

संस्थापक व सीईओ – Lenskart.com

अनुपम मित्तल

सीईओ – Shaadi. com

नमिता थापर

सीईओ व प्रबंधक – Emcure Pharma

गजल अलघ

सह-संस्थापक व मुख्य इनोवेशन अधिकारी – Mamaearth

विनीता सिंह

पसह-संस्थापक व सीईओ – Sugar Cosmetics

Read : Falguni Nayar Motivational Biography। पहली सेल्फ-मेड महिला बिलेनियर 

F.A.Q

 

प्र० अनुपम मित्तल कौन है?

उ० अनुपम मित्तल एक एंटरप्रेन्योर, निवेशक, संस्थापक व प्यूपिल ग्रुप के सीईओ है।

 

प्र० Shaadi.com की शुरुआत कब हुई थी?

उ० Shaadi.com की शुरुआत सन 1997 में हुई थी।

 

प्र० अनुपम मित्तल की उम्र कितनी है?

उ० अनुपम मित्तल की उम्र 48 वर्ष (2022) है।

 

प्र० अनुपम मित्तल की पत्नी का क्या नाम है?

उ० अनुपम मित्तल की पत्नी का नाम आंचल कुमार है।

 

प्र० अनुपम मित्तल की नेटवर्थ कितनी है?

उ० अनुपम मित्तल की नेटवर्थ लगभग $28 मिलियन है।

आपको इसे भी पढ़ना चाहिए :

Read : Master Your Emotions Book Summary in Hindi। अपने Emotions पर काबू कर, आपकी जीत पक्की

Read : Science Behind Sanatan Rituals,Tradition and Culture। सनातन परंपराओं के पीछे का वैज्ञानिक कारण

Read : I Will Teach You To Be Rich Book Summary in Hindi । अमीर बनने का तरीका

Read : Sanatan Dharm in Hindi। सनातन धर्म का अर्थ व उत्पत्ति। इसके मूल तत्व

Leave a Comment