Think and Grow Rich by Napoleon Hill Book Summary in Hindi | सोंचो और अमीर बनो

Think and Grow Rich by Napoleon Hill | Motivational Book Summary in Hindi | 13 कदम अमीर बनने के | सोंचो और अमीर बनों | क्या है अमीर बनने का विज्ञान | How to Get Rich | Think and Grow Rich Short Story in Hindi | How to become Rich | How to get personal satisfaction

 

 Napoleon Hill एक अमेरिकन author है। जिन्होंने नई सोच के movement पर लिखा। इन्हें success पर लिखने वाले महान author में से एक माना जाता है। Think and Grow Rich में author, अपने career को सफल बनाने पर लिखते है। इस process के लिए पैसो की जरूरत और personal satisfaction को समझाते है। इन सब के लिए,वो thoughts और brain की psychological power को discover करते है।

       सोचिए और अमीर बनिए। यह book आपको अमीर बनने का रास्ता बताती है। 13 कदम,जो अमीर बनने की दिशा में उठाने हैं। इन्ही की बात, इस किताब में की गई है। अमीर बनने से author का मतलब, सिर्फ पैसे कमाने भर से नहीं है। यहां पर अमीर बनने का मतलब है। आप जो भी काम करना चाहते हैं। उसमें आपको सफलता मिलेगी।

इन 13 steps के बारे में, हम विस्तार से समझेंगे। Book की शुरुआत विचारो को लेकर होती है। अगर आपके पास एक दमदार विचार है। तो आप कुछ भी कर सकते हैं। सोचकर कुछ भी किया जा सकता है। हमारा मस्तिष्क, जो सोच सकता है। वह कर भी सकता है। Author यहां बताते हैं कि असफलता का जो मूल कारण होता है। वह होता है, अस्थाई पराजय के साथ, मैदान छोड़ देना। अगर आप डटे रहते हैं। तो आपको सफलता जरूर मिलती है।

Think and Grow Rich Book Summary

1st Step : To Become Rich
Burning Desire

 सभी उपलब्धियों का शुरुआती कदम होता है, सफल होने की इच्छा। यही हमारा पहला कदम है। यहां पर author कहते हैं कि इच्छा ही सब कुछ है। दौलत निश्चित रूप से आती है। अगर उसे हासिल करने की इच्छा हो। ऐसी इच्छा, जो हमारे दिलों-दिमाग पर हावी हो जाए। यह एक स्थाई मानसिक अवस्था बन जाए। फिर इसके पीछे लगन से जुटकर, उसे हासिल किया जा सकता है। हमारी जो प्रबल इच्छा होती है। वह मूर्त रूप लेने का रास्ता खोज लेती है।

Author का छोटा बेटा जन्म से गूंगा और बहरा था। डॉक्टरो ने कहा था कि वह कभी भी ठीक नहीं हो सकता। लेकिन नेपोलियन हिल और उनकी पत्नी की प्रबल इच्छा थी, कि वह बोले। फिर कई सालों बाद, ऐसा हुआ भी। यहां author  अपनी प्रबल इच्छा की ताकत बताता है। जिसके चलते, उनका बेटा पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गया। मस्तिष्क की कोई सीमा नहीं होती। सिवाय उन सीमाओं के, जिन्हें हम मान लेते हैं।

2nd Step : To Become Rich
Faith

आस्था, जो हमारी इच्छा को हासिल करने का विश्वास देती है। सकारात्मक भावनाओं में, जो सबसे सशक्त भाव होते हैं। वह तीन तरीके के होते हैं। आस्था(Faith) प्रेम(Love) और वासना(Sex)।

   आस्था का मतलब है कि हम बार-बार अपने अवचेतन मन(subconscious mind) को निर्देशित करें। अपनी इच्छा के प्रति, अपने लक्ष्य के प्रति। अगर आपके अवचेतन मन में, आपकी आस्था ने घर कर लिया। तो उसे सच साबित होते, कभी देर नहीं लगती।

  अगर नकारात्मक बातें, हम अपने दिमाग में भरेंगे।तो उसके नकारात्मक परिणाम ही होंगे। यदि सकारात्मक निर्देश, हम अपने दिमाग को देंगे। तो उसके सकारात्मक परिणाम होंगे। आपका जो भी लक्ष्य है। उसे लिखें, उसे बार-बार दोहराएं। ताकि उसका एक स्पष्ट चित्र, आप के दिमाग में बन जाए। जैसे कि आपको कोई बंगला बनाना है। तो उसका एक स्पष्ट चित्र आपके दिमाग में होना चाहिए। आपका यह dream house कैसा होगा। किन-किन सुविधाओं से युक्त होगा।

3rd Step : To Become Rich
Auto - Suggestion

आत्म सुझाव का मतलब है। खुद के दिमाग को समझाना। आप जो भी लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं। उसे अपने subconscious mind यानि अवचेतन मन में कैसे डालें। इसके लिए, यहां नेपोलियन हिल तीन सुझाव दे रहे हैं। पहला- अपने लक्ष्य को, एक कागज पर लिखें। दूसरा- इसे सात अलग-अलग जगहों  पर बैठकर दोहराएं। तीसरा- इस काम को सुबह और शाम दोनों समय पर करें। आपको यह भी ध्यान रखना है। कि आप जो शब्द बोल रहे हैं। वह भावपूर्ण होने चाहिए। बिना भावों के, आपका अवचेतन मन, उन बातों को कभी भी नहीं मानेगा। हर मुश्किल, हर असफलता, हर दुख में इसके बराबर या इससे भी बड़ा, लाभ छुपा होता है।

4th Step : To Become Rich
Specialized Knowledge

  विशेषज्ञ ज्ञान या व्यक्तिगत अनुभव। आपने जो लक्ष्य चुना है। उसे हासिल करने का knowledge, आपके पास होना चाहिए। अगर हमें लक्ष्य को हासिल करने का ज्ञान या अनुभव नहीं है। तो इस कोरी कल्पना का, कोई भी फायदा नहीं होता। अगर आप एक software developer बनना चाहते हैं। लेकिन आपको computer या programming language  नहीं आती है। तो आप उसे नहीं कर पाएंगे। यदि आपके पास, उस चीज की Specialized Knowledge नहीं है। तो आप उस काम को नहीं कर पाएंगे।

एक और रास्ता mastermind group का है। आप अगर एक मास्टरमाइंड group अपने पास रखते हैं। यानी कि ऐसे लोगों का group, जो उस काम का मास्टरमाइंड हो। तब आप उस team के सहारे, कुछ भी काम कर सकते हैं। इसका सबसे best example है। Henrry Fort, जिन्होंने अपनी team के चलते, 1 Billion Dollar की world fame कंपनी बनाई।

5th Step : To Become Rich
Imagination- A Brain Workshop

अगर इंसान किसी चीज की कल्पना कर सकता है। तो वह उसकी रचना भी कर सकता है। अगर एक आदमी कल्पना कर सकता है कि उसके पास लग्जरी गाड़ी हो। तो वह इसे book में बताया गए, इन 13 step से हासिल भी कर सकता है। यहां पर author, एक युवा के कल्पना शक्ति की बात बताते हैं। जिसने विश्व प्रसिद्ध ब्रांड कोका कोला का formula बनाया था। उसके पास यह कल्पना नहीं थी। यह soft drink कभी इतना बड़ा brand हो सकता है। लेकिन जिस युवा को, उसने यह formula बेचा। उस युवा के मन में था कि मैं इसे पूरी दुनिया में बेचूंगा। उसने यह कर भी दिखाया।

6th Step : To Become Rich
Organized Planning

आप जो भी चीज हासिल करना चाहते हैं। उसकी आपको एक निश्चित योजना बनानी पड़ेगी। यह चीज मुझे कैसे मिलेगी। Planning बनाने के लिए, author बताते हैं। एक expert team की, जो योजना बना सके। Author यहाँ एक suggestion यह भी देते हैं। अगर आपकी यह योजना असफल हो जाए। तो आप डरे नहीं। लक्ष्य को निर्धारित करते हुए। अपनी planning change करें और आगे बढ़े।

7th Step : To Become Rich
The Ability of Decession Making

 निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना। यानी कि टालमटोल करने की आदत पर, विजय पाना। यह गुण Henrry Fort के सबसे उत्कृष्ट गुणों में से एक था। वह निर्णय को तत्काल रुप से लेते थे। उस पर अडिग रहते थे। Author कहते हैं कि राय दुनिया की सबसे सस्ती वस्तु होती है। इसलिए अपने निर्णय खुद ले। जो लोग निर्णय लेने की ताकत रखते हैं। उन्हें पता होता है। कि वह क्या करना चाहते हैं।  अनिर्णय की छमता, कुछ लोगों में बचपन से ही शुरू हो जाती है। जिसे निर्णय लेने की क्षमता में बदलना जरूरी है। निर्णय लेने में आत्मविश्वास जरूरी होता है। जो बहुत कम लोगों में दिखाई पड़ता है।

8th Step : To Become Rich
The Power of Devotion

 सोचिए और अमीर बनिए।The Power of Devotion यानी लगन की शक्ति। लगन (devotion) के पीछे, कोई बड़ा अर्थ नही छिपा हुआ है। लेकिन यह गुण इंसान के लिए, उतना ही महत्वपूर्ण है। जितना कि steel बनाने के लिए Carbon। आज अगर हम आधुनिक युग में, technology और industry में सफल हुए, लोगों पर नजर डालें। तो हम देखेंगे कि उन सभी व्यक्तियों में, एक comman quality होती है। उन सभी को अपने काम में लगन होती है।

नेपोलियन हिल बताते हैं कि लगन को कैसे विकसित किया जाए। इसके लिए आप चार रास्ते अपना सकते हैं। पहला- निश्चित लक्ष्य(Fixed Goal)। दूसरी- निश्चित योजना(A good planning)। तीसरा- एक सकारात्मक दिमाग(A positive mind)। चौथा- एक या अधिक लोगों के साथ गठबंधन(A very determined group)। जो हमेशा आपको प्रोत्साहित करें। यहां लेखक का मतलब है, Mastermind Group।

9th Step : To Become Rich
Improve Self Power

 स्वयं की शक्ति को बढ़ाना। स्वयं की शक्ति को कैसे बढ़ाया जाए। इस बारे में author कहते हैं। अगर आपके पास power है। तो आप सब कुछ हासिल कर सकते हैं। बिना power के, आप कितनी भी प्रभावशाली योजनाये क्यों न बना लें। उसमें आप सफल नहीं हो सकते। अमीर बनने के लिए power का होना बहुत जरूरी है।

अब बात आती है कि Brain Power को, कई गुना कैसे किया जाए। How to increase your brain power। यहाँ नेपोलियन हिल example देते हैं, Batteries का। अगर एक battery की जगह, कई battery का समूह बनाकर। Power generate की जाए। तो बहुत ज्यादा power प्राप्त होगी। यानी जब एक से अधिक दिमाग, एक साथ काम करेंगे। तो आपकी शक्ति में, अपने आप इजाफा होगा। यहां पर author, team work बात करते हैं।

10th Step : To Become Rich
Sex Transmutation

 Sex energy का रूपांतरण। मतलब एक तत्व या ऊर्जा का, दूसरे रूप में बदलना। लोग sex को सिर्फ, शारीरिक सुख के रूप में लेते हैं। लेकिन नेपोलियन हिल, इसके पीछे तीन संभावनाएं देखते हैं। पहली संभावना है- मानव जाति का स्थायीकरण। दूसरा- स्वास्थ्य बढ़ाना। तीसरी संभावना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। रूपांतरण (transformation) के द्वारा औसत दर्जे का व्यक्ति, genius बन सकता है। Sex energy को अगर positive energy में convert किया जाए। तो कोई भी आदमी genius बन सकता है।

    कुछ लोग कामवासना के कारण, खुद को नीचे गिरा देते हैं। बजाए की ऊपर उठाने के। नेपोलियन हिल बताते हैं। पुरुष की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति होती है। महिला को प्रसन्न करने की इच्छा। जो कि Prehistoric age से चली आ रही है। अगर महिलाओं को हटा दो। तो कितने ही काम नीरज और बेजान हो जाएंगे। लेकिन कामवासना का रूपांतरण (transformation) जरूरी है। यदि इसी energy को दूसरे रचनात्मक कार्यों (creative work) में लगाया जाए। तो यह बड़े से बड़े असंभव कामों को भी, संभव कर सकती है। लेकिन कामवासना में लिपटा हुआ आदमी, कभी सफल नहीं हो सकता।

11th Step : To Become Rich
Control of Subconscious Mind

अवचेतन मन पर नियंत्रण करना। अवचेतन मस्तिष्क, वह क्षेत्र है। जिसमें चेतन मस्तिष्क के द्वारा, पांच इंद्रियों के माध्यम से, जो बातें पहुंचाई जाती हैं। उन सभी का record दर्ज होता है। यह विचार और छवियों को ग्रहण करता है। चाहे वह, जैसी भी हो। अगर हम अपने अवचेतन मन तक सकारात्मक विचार पहुंचाएंगे। तो वह सकारात्मक (Positive) backup रखेगा।वही अगर नकारात्मक विचार (negative thoughts) पहुचायेंगे। तो नकारात्मक backup रखेगा।

नेपोलियन हिल के द्वारा कुछ सकारात्मक भाव का उल्लेख किया जा रहा है। जो है- इच्छा(desire),आस्था(faith), प्रेम(love), वासना(sex), उत्साह (Enthusiasm), रोमांस(Romance) और आशा (hope)। जो नकारात्मक भाव की श्रेणी में आते हैं। जिनको हमे हमेशा, अपने mind से दूर रखना है। वह है- डर(fear), ईर्ष्या (jealousy), घृणा(Hatred), लालच (greed),क्रोध(anger), प्रतिशोध (revenge),अंधविश्वास (blind faith)।

12th Step : To Become Rich
A Fresh Brain

   हम सभी का मस्तिष्क दो तरीके से काम करता है। हमारे मस्तिष्क में दो तरीके के system होते हैं। एक होता है-  broadcasting system। दूसरा होता है- receiving system। मस्तिष्क की शक्ति अमूर्त होती है। इतिहास गवाह है। दुनिया में जितनी भी महानतम शक्तियां हैं। वह सब अमूर्त ही होती हैं। आप हमेशा अपने दिमाग को update रखें। अपने दिमाग को हमेशा fresh रखें। आपका broadcasting और receiving दोनों system एकदम सही काम करने चाहिए।

13th Step : To Become Rich
The Use of Sixth Sense

छठी इंद्री (six sense) का प्रयोग। नेपोलियन हिल, एक महत्वपूर्ण बात याद दिलाते हैं। कि सफलता की सीढ़ी पर, ऊपर की तरफ कभी भीड़ नहीं होती। शेष 12 सिद्धांतों को पूरी तरह अपनाकर ही, आप इस 13वें सिद्धांत का use कर पाएंगे। विज्ञान अब तक इसकी खोज नहीं कर पाया है। कि छठी इंद्री वास्तविकता में क्या है। यह ही वह रचनात्मक, कल्पनाशीलता है। जिसके द्वारा विचार और योजनाएं, आपके दिमाग में कौंधती है। इसका प्रयोग दुनिया में, बहुत ही कम लोग जानते हैं।

सफलता की दिशा में, आप इन तेरह कदमों का पालन करके। किसी भी प्रकार की सफलता को हासिल कर सकते हैं। आपने इसे पूरा पढ़ते समय, महसूस किया होगा। कि आप मानसिक प्रेरणा के उच्च स्तर तक उठ गए। यही इस किताब का लक्ष्य भी है।

Advertisements

10 thoughts on “Think and Grow Rich by Napoleon Hill Book Summary in Hindi | सोंचो और अमीर बनो”

    • Hey Prakash,
      That’s really very kind of you.
      We’re happy that we helped you to fulfill your dreams.
      Thank you for your support and appreciation.
      Keep checking out my website for such more motivational content:)

      Reply

Leave a Comment

Advertisements
close button