उर्फी जावेद बायोग्राफी | Urfi Javed Biography in Hindi [ रोचक जानकारी ]

उर्फी जावेद बायोग्राफी
Who is Urfi Javed

जिसने भी खुद को खर्च किया है

दुनिया ने उसी को गूगल पर सर्च किया है

        अगर आप भी सोशल मीडिया पर अपडेट रहते हैं। तो अक्सर एक नाम आपने जरूर सुना होगा। जो अपने dressing sense, fashion outfits और style के लिए जानी जाती है। सोशल मीडिया पर वह अपने style से ही सुर्खियां बटोरती हैं। यह नाम है, ऊर्फी जावेद का।

      आज हर दिन उर्फी की खबरें फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब में मिल ही जाती हैं। हालांकि उर्फी ने कई टेलीविजन सीरियल तथा फिल्मों में भी काम किया है। इसके साथ ही वह बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। कहा जाता है न कि जितना कठिन संघर्ष होगा। जीत भी उतनी ही शानदार होगी।

        उर्फी को यह पहचान चंद दिनों में नहीं मिली। हर इंसान की तरह, उर्फी के जीवन का भी एक कहानी है। जो शायद आपमें से काफी लोग नहीं जानते होंगे। इस दुनिया में, हर जीव अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने की स्वतंत्रता रखता है। लेकिन हम इंसानों ने यह हक जानवरों और पेड़ पौधों से छीन लिया है।

       लेकिन हम यहीं नहीं रुके। हमारे देश में महिला वर्ग को, उनके कपड़ों को लेकर सबसे ज्यादा criticize किया जाता है। उर्फी भी उन्हीं में से एक है। चलिए जानते हैं, हर दिन आलोचना, धमकियों और गंदे कमेंट को झेलने वाली ऊर्फी जावेद के जीवन के बारे में।

उर्फी जावेद बायोग्राफी

Read : Rashmika Mandanna Biography in Hindi | कैसे बनी नेशनल क्रश

उर्फी जावेद – एक परिचय
Who is Urfi Javed

Urfi Javed

Actress and Model

नाम

(Name)

ऊर्फी जावेद

उपनाम

(Nick Name)

उर्फी

जन्म तिथि

(Birth Date)

15 अक्टूबर 1996

जन्म स्थान

(Birth Place)

गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

पिता

(Father)

इरफु जावेद

माता

(Mother)

जकिया सुलताना

स्कूल

(School)

सिटी मोंटेसरी स्कूल (CMS), लखनऊ

कॉलेज

(College)

एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ

शैक्षिक योग्यता

(Educational Qualification)

मास कम्युनिकेशन में स्नातक

धर्म

(Religion)

इस्लाम

भाई-बहन

(Siblings)

• डॉली जावेद (बहन)

• असफी जावेद (बहन)

• उरुसा जावेद (बहन)

• साहेल हबीब खान(भाई)

बॉयफ्रेंड

(Boyfriend)

पारस कलनावती (अभिनेता)

व्यवसाय

(Profession)

अभिनेत्री व मॉडल

शारीरिक मापदंड

(Physical Stats)

• लंबाई : 155 सेंटीमीटर

• वजन : 55 किलोग्राम

• फिगर : 32 – 25 – 34

• आंखों का रंग : भूरा

• बालों का रंग : काला

प्रसिद्धि

(Famous For)

• धारावाहिक बड़े भैया की दुल्हनिया से

• बिग बॉस

• अतरंगी ड्रेस के कारण

डेब्यू

(Debut)

• टीवी शो: टेढ़ी-मेढ़ी फैमिली (2015)

• वेब सीरीज: पंच बीट सीजन 2

वर्तमान पता

(Present Address)

मुंबई, महाराष्ट्र

इनकम

(Income)

25 लाख/माह

नेट वर्थ

(Net worth)

178 करोड़ (लगभग)

ऊर्फी जावेद का प्रारंभिक जीवन
Urfi Javed Parents – Family

   ऊर्फी जावेद का जन्म 15 अक्टूबर 1996 में लखनऊ के, एक मध्यमवर्गीय मुस्लिम परिवार में हुआ। उर्फी बचपन में  बहुत शर्मीली हुआ करती थी। उनका परिवार भी बहुत strict था। खास तौर पर उनके पिता इरफु जावेद। इनके परिवार में कुल 7 लोग थे। उनके माता-पिता के अतिरिक्त दो छोटी बहनें,  एक बड़ी बहन और एक भाई है।

        उर्फी की मां का नाम जकिया सुल्ताना है। इनकी सबसे बड़ी बहन उरुसा जावेद, एक बिजनेस वूमेन है। जो डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करती हैं। इंस्टा पर इनके भी लगभग 80 हजार followers हैं।  इनकी दूसरी बहन असफी जावेद हैं। जो प्रोफेशन से एक ब्लॉगर हैं। इंस्टा पर इन्हें भी 120 हजार लोग follow करते हैं।

      उर्फी की तीसरी बहन का नाम डोली जावेद है। जो अपने इंस्टा पर, काफी एक्टिव रहती हैं। उर्फी का सबसे छोटा भाई सलीम है। उर्फी को बचपन से ही डांस और एक्टिंग का शौक था। उनका सपना अभिनेत्री बनने का था। उन्हें इस बात का भी एहसास था। कि वह अपने सपनों को पूरा नहीं कर सकती।

      क्योंकि उनके पिता और परिवार वाले, कभी भी इस बात की इजाजत नहीं देंगे। इसलिए उन्होंने कभी इस बारे में किसी से बात नहीं की। उर्फी अपने पिता को, अपने परिवार का हिस्सा नहीं मानती हैं। क्योंकि उन्होंने उनके परिवार और उर्फी को काफी torture किया है। इसके बाद, उन्होंने दूसरी शादी भी कर ली। इसी कारण उर्फी और उनके पिता के रिश्ते काफी ज्यादा खराब हो गए।

Read : Dutee Chand Biography in Hindi । जब दुनिया ने लड़की होने पर शक किया

ऊर्फी जावेद की शिक्षा
Urfi Javed – Education

 उर्फी ने अपनी स्कूलिंग लखनऊ के सिटी मांटेसरी स्कूल से पूरी की। उर्फी की स्कूलिंग एक नॉर्मल बच्चे जैसी नहीं रही।  उन्हें बहुत ज्यादा bully और torture किया जाता रहा है। दरअसल स्कूलिंग के दौरान, उनके साथ एक ऐसी घटना घटी। जिससे उर्फी पूरी तरह टूट गई थी। स्कूल के समय में, जब उर्फी 11th class में थी।

      तब उनके class के कुछ बिगड़े हुए लड़कों ने, उर्फी के कुछ photos click  कर लिए थे। कुछ दिनों बाद, जिसे कुछ adult sites पर upload कर दिया गया। यह बात उर्फी के घरवालों और उनके relatives को पता चल गई। इसके बाद उर्फी को घर और स्कूल दोनों जगह भला बुरा कहा जाने लगा

      स्कूल के Friends, family members और relatives सभी तक यह बात पहुंच चुकी थी। कि उर्फी की photos, adult site पर uploaded हैं। फिर उर्फी के घरवालों ने कुछ दिनों के लिए, उनका स्कूल जाना बंद करवा दिया।  लेकिन जब तक, वह वापस स्कूल जाती।

      उनकी तस्वीरों के बारे में, स्कूल की प्रिंसिपल को भी पता चल चुका था। इसी लिए, उन्हें स्कूल से भी निकाल दिया गया। उर्फी ने अपने 11th और 12th की पढ़ाई  लखनऊ के ही एक दूसरे स्कूल से पूरी की।

ऊर्फी जावेद – पिता के द्वारा यातना
Urfi Javed – Tortured by Father

स्कूल से निकाले जाने के बाद, उर्फी अपने घर में ही पाबंदियों में घिर गई। उनके पिता कभी उन्हें भला-बुरा कहते। तो कभी मारा भी करते थे। उर्फी की मां उन्हें सपोर्ट तो करती थी। लेकिन वह भी उनके पिता के आगे मजबूर थी।

      उर्फी के पड़ोसियों और रिश्तेदारों में, उर्फी की पहचान एक characterless  लड़की की बन चुकी थी। लोग उनके पिता से यह भी बोलते थे। कि उर्फी का बैंक अकाउंट चेक करो। उसने अपनी sensitive photos को खुद ही leak करके, adult site पर बेची हैं।

     उर्फी की मानसिक प्रताड़ना इतनी बढ़ती गई थी कि उन्होंने suicide करने के बारे में भी सोचा। लेकिन इससे पहले कि वह suicide करती। उन्होंने तय किया कि वह खुद के लिए, कुछ करेंगी। Suicide करना तो आखिरी रास्ता है, ही। वह तो कभी भी किया जा सकता है।

Read : South Super Star Mahesh Babu Biography in Hindi । रील से रियल तक का सफर

ऊर्फी जावेद का अपना घर त्यागना
Urfi Javed – Left her Home

उर्फी जब 17 साल की थी। तब वह अपनी बड़ी बहन उरुसा के साथ घर से भाग गई। वह अपने घर से भागकर, लखनऊ के ही एक अपार्टमेंट में अलग रहने लगी। इस अपार्टमेंट में वह और उनकी बहन कुछ महीनों तक रही।

       जहां उनकी बहन छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाई करती थी। जिसके लिए उन्हें महीने के लगभग ₹3000 मिल जाते थे।  फिर उर्फी ने सोचा, इससे कुछ नहीं हासिल होगा। वह लखनऊ से दिल्ली जाने का फैसला किया। वह दिल्ली आ गई। उर्फी दिल्ली में एक कॉल सेंटर में नौकरी करने लगी।

      जब उर्फी कॉल सेंटर में जॉब कर रही थी। तभी एक दिन उनकी मां का फोन आया। उन्होंने बताया कि वह उनके पिता से अलग हो चुकी है। उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद से उर्फी अपनी मां के संपर्क में आ गई। अब उनके ऊपर उनके छोटे भाई-बहन और मां की भी जिम्मेदारी आ गई। लेकिन वह दिल्ली छोड़कर वापस नहीं गई।

ऊर्फी जावेद का मुंबई में संघर्ष
Urfi Javed – Struggle in Mumbai

उर्फी को एक अपने एक दोस्त से पता चला कि 9XM चैनल पर एक anchor की जॉब है। लेकिन उर्फी के पास, उस वक्त इतने पैसे नही थे। कि वह मुंबई जा सके। उनके पास वापस लौटने का कोई इंतजाम नहीं था। उर्फी फिर बिना कुछ सोचे समझे। मुंबई के लिए, निकल गई।

      उन्होंने 9XM के लिए जॉब इंटरव्यू दिया। लेकिन दुर्भाग्यवश, उन्हें वहां reject  कर दिया गया। उर्फी के पास मुंबई में आगे का कोई इंतजाम नहीं था। तब वह उसी फ्रेंड के साथ रहने लगी। जिसने उन्हें इस जॉब के बारे में बताया था। इसके बाद उर्फी के संघर्ष का दौर शुरू हुआ।

       उन्होंने बहुत सारे प्रोडक्शन हाउस के नंबर हासिल किए। फिर एक एक को कॉल करना शुरू कर दिया। जहां भी उन्हें उम्मीद होती थी। वह Audition देने के लिए चली जाती थी। लेकिन उनका कहीं भी selection नहीं हुआ। उर्फी का मानना था कि उन्हें acting आती है। लेकिन उनके rejections ने उन्हें एहसास करवाया। कि उन्हें कुछ नहीं आता।

       लेकिन अब उसी के पास पीछे हटने व वापस लौटने का कोई option नहीं था। इसलिए उन्होंने audition के साथ-साथ, खुद पर भी काम करना शुरू किया। काफी समय के संघर्ष के बाद, उन्हें एक चैनल Big Magic पर सिर्फ 1 दिन का काम मिला। जिसके एवज में, उन्हें ₹2500 मिले। यह बात साल 2015 की है। यह रुपए उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण थे।

Read : Sukesh Chandrashekhar – The Greatest Indian Thag Biography in Hindi । देश के सबसे बड़े ठग पूरी कहानी

ऊर्फी जावेद का मुंबई में कैरियर
Urfi Javed – Career in Mumbai

इसके बाद उन्हें टीवी शो ‘टेढ़ी-मेढ़ी फैमिली’ में cameo role मिला। लेकिन यह भूमिका भी दो-चार दिनों की ही थी।  फिर उर्फी ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’ में एक साइड रोल के लिए, audition देने का गई। उन्हें इस भूमिका के लिए, select कर लिया गया। जहां से उन्हें थोड़ी पहचान मिलने लगी।

      उर्फी ने ‘चंद्र नंदिनी’, ‘सात फेरों की हेराफेरी’, ‘बेपनाह’, ‘डायन’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘मेरी दुर्गा’ और ‘ऐ मेरे हमसफर’ में काम किया। उर्फी को हर जगह साइड रोल ही मिले। जिन्हें वह वास्तव में नहीं करना चाहती थी।

    लेकिन मुंबई में survive करने और lifestyle  को मेंटेन रखने के लिए, पैसों की जरूरत होती है। इसलिए उन्हें यह भूमिकाएं निभानी पड़ी। उनके द्वारा अब तक की गई भूमिकाएं कुछ इस प्रकार हैं:

वर्ष

टेलीविजन धारावाहिक

भूमिका

2016

बड़े भैया की दुल्हनिया

अवनि पंत

चंद्र नंदिनी

राजकुमारी छाया

2017

मेरी दुर्गा

आरती

2018

सात फेरो की हेरा फेरी

कामिनी जोशी

बेपनाह

बेला कपूर

जिजी मां

श्रावणी

पुरोहित

या

पियाली सहगल

2019

डायन

नंदिनी

2020

ये रिश्ता क्या कहलाता है

शिवानी भाटिया

कसौटी जिंदगी की

तनीषा चक्रवर्ती

ऐ मेरे हमसफर

पायल शर्मा

2021

बिग बॉस ओटीटी

(सीजन 1)

प्रतियोगी

2022

एमटीवी स्प्लिट्सविला

 (सीजन 14)

प्रतियोगी

    उर्फी का मानना है कि इंडस्ट्री से उन्हें वह respect तक नहीं मिली। जिसकी वह हकदार थी। उर्फी ने लीड रोल के लिए भी बहुत कोशिश की। लेकिन उन्हें हर बार rejection का ही सामना करना पड़ा। वहीं कुछ लोग तो उनसे कह देते थे कि वह लीड रोल के लायक नहीं है।

Read : Jubin Nautiyal Biography in Hindi । Rejection से Success तक का सफर

ऊर्फी जावेद की बिग बॉस में एंट्री
Urfi Javed – Entry in Big Boss

साल 2021 में, उर्फी को बिग बॉस ओटीटी के सीजन-1 लिए invite किया गया। उर्फी के बिग बॉस में entry के बाद, उनके साथ बहुत ज्यादा controversy रही। उनके एक दोस्त जीशान से, उनकी जमकर लड़ाई भी हुई। उन्हें एक सप्ताह के अंदर ही, शो से बाहर होना पड़ा।

       शो से बाहर होने के बाद, वह भी बहुत दुखी हो गई। वह सोशल मीडिया पर रोती हुई भी नजर आई। उनका मानना था कि उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। कि वह इतनी जल्दी शो से बाहर हो जाएंगी। लेकिन उर्फी को थोड़े ही समय में, बिग बॉस के जरिए अच्छा खासा fame मिल गया।

      लेकिन वास्तविकता में, उनको प्रसिद्धि सोशल मीडिया के जरिए मिली। जहां वे bold और अतरंगी ड्रेस पहने नजर आती है। जिसके कारण वो बदनाम तो हुई। लेकिन इंटरनेट की सेलिब्रिटी बन गई। आज भी जब वो इंटरनेट पर बोल्ड तस्वीरें या वीडियो अपलोड करती हैं।

       तो बहुत से लोग उन्हें troll करते हैं। उन्हें समझाते हैं। वे कमेंट पढ़कर, इन सबको कोई reply न देकर, उनके कमेंट पर हंसती हैं। उन्हें लगता है कि जैसे उन्होंने इन सबसे शादी कर ली है। सभी उन्हें उनकी limit बता रहे हैं। उर्फी ने एकता कपूर की ‘पंचबीट सीजन 2’ जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है।

Read : Akshay Kumar Biography in Hindi । बैंकांक से बॉलीवुड तक सफलता की कहानी

ऊर्फी जावेद के बॉयफ्रेंड
Urfi Javed Boyfriend

उर्फी के bold look पर बहुत से लोग, उन्हें उनका मजहब भी समझाते हैं। इस पर वह कहती हैं कि उनका कोई मजहब नहीं है। वह किसी भी religion को नहीं मानती है। उर्फी फिलहाल अभी तक तो सिंगल ही हैं।

      लेकिन वह अभिनेता पारस कलनावती को डेट कर चुकी है। जो उनके ‘मेरे दुर्गा’ नाम के सीरियल में co-star थे। उर्फी को singing करना, workout  करना, travel करना और books पढ़ना काफी पसंद है।

ऊर्फी जावेद की इनकम, नेटवर्थ व लाइफस्टाइल
Urfi Javed – Income, Net Worth and Lifestyle

ऊर्फी जावेद की fan following काफी शानदार है। हर दिन उनकी fan following में इजाफा होता दिख रहा है। उर्फी के सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते ही, वायरल हो जाती है। उर्फी जावेद को लोग controversial queen के नाम से भी जानने लगे हैं।

         उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर, lime light में बनी रहती हैं। कई बार उर्फी को अपने outfit  को लेकर troll का शिकार होना पड़ता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऊर्फी जावेद के पास लगभग 178 करोड़ की संपत्ति है।

       वही उर्फी जावेद हर महीने 2 से 5 मिलियन यानी 20 से 50 लाख तक की कमाई कर लेती है। उनकी कमाई का जरिया TV धारावाहिक फिल्मों के अतिरिक्त मॉडलिंग व विज्ञापन भी है। उर्फी के पास मुंबई में, एक आलीशान घर है। इसके साथ ही उनके पास कई आलीशान गाड़ियां भी मौजूद हैं।

आपको इसे भी पढ़ना चाहिए :

Read : Kailash Parvat ke Rahasya। कैलाश पर्वत की कहानी इतिहास व रहस्य। क्यों है कैलाश पर्वत अजेय

Read :  Act Like A Lady Think Like A Man Best Book Summary in Hindi। लड़कियां अपने पार्टनर में क्या देखती है

Read : Jagannath Puri Mandir ke Rahasy in Hindi। भगवान श्रीकृष्ण के जीवित ह्रदय का रहस्य

Read : From Failure to Success Book Summary in Hindi। कैसे बदले हार को जीत में

Leave a Comment