Lionel Messi Biography in Hindi | लियोनेल मेस्सी का जीवन परिचय

लियोनेल मेस्सी का जीवन परिचय, खेल-कूद से जुड़े आंकड़े, राष्ट्रीयता, उम्र, धर्म। [ Lionel Messi Biography in Hindi ] {stats, net worth, age, wife, height, salary, family, nationality}

Contents hide

 “We can do anything, if We Believe in Ourselves”

एक ऐसा बच्चा, जिसे फुटबॉल खेलना बहुत पसंद था। वह फुटबॉल से बहुत प्यार करता था। वह day by day अपने आपको improve करता था। वह हर दिन अपने आपको और बेहतर बनाता जा रहा था। सिर्फ 9 साल की उम्र में, वह एक ऐसा Player बन गया। जिसके पास अगर फुटबॉल आ जाए। तो उसके साथ खेल रहे, बाकी Players को। उससे फुटबॉल छीनने में 15-15 मिनट का समय लग जाता।

उसका गेम देखकर, local public खुशी में coin उछालने लगती थी। उसके परिवार वालों को, फुटबॉल में उसका future साफ-साफ दिख रहा था। वह अपनी life से बहुत खुश था। वह उसे enjoy के साथ जी रहा था। वह बड़ा होकर एक Professional Footballer बनना चाहता था। अपने देश के लिए, खेलना चाहता था। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ। जिसकी उम्मीद न उसे, न ही उसके परिवार वालों को थी।

मेस्सी फुटबॉल प्लेयर्स में कितना ज्यादा महत्व रखते हैं। इस बात का पता। इसी बात से लगता है। कुछ साल पहले सिर्फ मेस्सी के कारण, अर्जेंटीना सरकार को एक Special Rule बनाना पड़ा। जिसके चलते अर्जेंटीना में कोई भी माता-पिता, अपने बच्चे का नाम मेस्सी नहीं रख सकते थे।

सरकार को ऐसा लगने लगा था कि मेस्सी के बहुत ज्यादा फेमस होने के कारण। वहां मेस्सी नाम के बच्चों की इतनी ज्यादा संख्या हो जाएगी। कि बाद में पहचान का संकट पैदा हो सकता है। भविष्य को देखते हुए। सरकार ने यह ऐलान कर दिया। कुछ समय तक, आप अपने बच्चों का नाम मेस्सी नहीं रह सकते। वैसे तो मेस्सी का नाम और रिकॉर्ड सब जानते हैं। लेकिन मेस्सी को मेस्सी बनने के लिए, जिस दर्द से गुजरना पड़ा। वह दर्द सिर्फ मेस्सी ही जानता है।

मेस्सी के फुटबॉल skill के जरिए। विश्व भर में उनके करोड़ों फैंस है। यह महान और प्रतिभाशाली फुटबॉलर, विगत कई सालों से फुटबॉल प्रशंसकों और खिलाड़ियों के लिए, एक role model बने हुए हैं। बार्सिलोना FC को आज इस महान फुटबॉल टाइटल के कारण, एक अलग पहचान मिली है। उनकी फुटबॉल skill इतनी कमाल की है। लोग उनके खेल को देखने के लिए, खींचे चले आते हैं।

मेस्सी के फुटबॉल skill ने हमे उनकी बैकग्राउंड और सफलता की कहानी में interest पैदा किया। निश्चित रूप से मेस्सी के लिए, अपनी कुछ सीमाएं थी। लेकिन उनसे उबरने के लिए, वह लगातार प्रयास करते थे। इन्हीं प्रयासों के बदौलत, आज वह सबसे अधिक प्रसिद्ध, सबसे अधिक भुगतान पाने वाले और दुनिया के सबसे अच्छे फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार होते हैं।

Lionel Messi Biography in Hindi

Lionel Messi – An Introduction

A Great Footballer – Lionel Messi
पूरा नाम 
(Full Name)
लियोनेल आंद्रेस मेस्सी
उपनाम
(Nick Name)
लियो,एटॉमिक फ़्ली, ला पुलगा, ला पुलगा एटोमिका, मेस्सीडोना
जन्म-तिथि
(Date of Birth)
24 जून 1987
जन्म-स्थान
(Birth Place)
रोसारियो, सेंटा फे, अर्जेंटीना
पिता
(Father)
जॉर्ज होरासियो मेस्सी (स्टील फैक्ट्री वर्कर)
माता
(Mother)
सेलिया मारिया क्युक्सीट्टिनी
शैक्षिक योग्यता
(Educational Qualifications)
कोई नहीं
व्यवसाय
(Profession)
अर्जेंटीना के प्रोफेशनल फुटबॉलर
भाई-बहन
(Siblings)
● रोड्रिगो मेस्सी (बड़े)
● मटीएस मेस्सी (छोटे)
● मारिया सोल मेस्सी (छोटी)
पत्नी
(Wife)
एंटोनेला रॉकज़्ज़ो (मॉडल और डाइटिशियन)
विवाह-तिथि 
(Marriage Date)
30 जून 2017
बच्चे
(Children)
◆थियागो मेस्सी रॉकज़्ज़ो (बेटा)
◆माटो मेस्सी रॉकज़्ज़ो (बेटा)
◆सिरो मेस्सी रॉकज़्ज़ो (बेटा)
डेब्यू
(Debut)
International – 4 अगस्त 2004 हंगरी के खिलाफ
Club – 16 अक्टूबर 2004 एस्पानयोल के खिलाफ
पोजीशन 
(Position)
फॉरवर्ड
टर्निंग-प्वाइंट
(Turning Point)
2007 में मेड्रिड के खिलाफ hat-trick लगाने पर
जर्सी नंबर 
(Jersey No.)
10
कोच / संरक्षक
(Coach)
●साल्वाडोर अपरिसिओ (बचपन के कोच)
●फ्रैंक रिजकार्ड
●पेप गुआर्डिओल
इनकम
(Income)
$90 million 
नेटवर्क
(Net-Worth)
$890 million

लियोनेल मेस्सी का प्रारम्भिक जीवन व परिवार

लियोनेल मेस्सी का जन्म 24 जून 1987 को रोसारियो, सेंटा फे, अर्जेंटीना में हुआ था। इनका पूरा नाम लियोनेल आंद्रेस मेस्सी है। मेस्सी को चाहने वाले प्यार से, उन्हें लियो,एटॉमिक फ़्ली, ला पुलगा, ला पुलगा एटोमिका, मेस्सीडोना नाम से भी पुकारते हैं। इनके पिता का नाम जॉर्ज होरासियो मेस्सी है। जो एक स्टील कारखाने में मजदूर के रूप में काम करते थे।

इनकी माता का नाम सेलिया मारिया क्युक्सीट्टिनी है। जो हाउस सर्विस का काम किया करती थी। मेस्सी के दो भाई भी हैं। जिनमें बड़े भाई रोड्रिगो मेस्सी हैं। इनके छोटे भाई का नाम मटीएस मेस्सी है। इनकी एक बहन मारिया सोल मेस्सी भी हैं।

मस्सी के घर में भले ही, पैसों की किल्लत थी। लेकिन उनके पिता ने ठान लिया था। कि वह अपने बच्चे को, हर वह सुविधा देंगे। जो उसे भविष्य में आगे की ओर ले कर जाए। बचपन में मेस्सी अपने बड़े भाइयों के साथ, खेलने के लिए जाते थे। मेस्सी बचपन में, अपनी दादी के बहुत दुलारे थे। उनकी दादी भी उन्हें हर वक्त support करती थी।

दादी के कहने पर ही, उन्हें पहली बार फुटबॉल किट भी दिलाया गया था। उस वक्त केवल उनकी दादी की थी। जो चाहती थी कि मेस्सी एक फुटबॉलर बने। उन्होंने ही पहली बार, 4 साल की उम्र में, एक लोकल फुटबॉल क्लब ग्रैंडडोली में दाखिला दिलवाया था। उन्होंने इसके साथ ही, ये भी कहा था। लियो एक दिन तुम दुनिया के best footballer बनोगे। इसी प्रकार जाने : The King of Football- Cristiano Ronaldo ki Biographyगरीबी से अमीरी तक का पूरा सफर।

लियोनेल मेस्सी की संघर्षपूर्ण फुटबॉल जर्नी

मेस्सी ने 4 साल की उम्र में, अपना पहला फुटबॉल क्लब join किया। फिर 8 साल की उम्र में, वह अपने शहर रोसारियो के एक फुटबॉल क्लब न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज की तरफ से खेलने लगे। इस वक्त तक फुटबॉल का खेल मेस्सी के लिए, सांस लेने जितना important हो गया था। वह बिना थके दिन-रात practice किया करते थे।

फुटबॉल ही उनके लिए inspiration बन गया था। जब मेस्सी 10 साल के थे। तभी उनकी दादी का निधन हो गया। मेस्सी तो जैसे सदमे में चले गए थे। उन्होंने कई दिनों तक फुटबॉल को हाथ तक नहीं लगाया। लेकिन फिर पिता के समझाने पर, वह फिर से फुटबॉल खेलने लगे। आज भी जब मेस्सी गोल करते हैं। तो अपने दोनों हाथ उठाकर, दादी को जरूर याद करते हैं।

अपने फुटबॉल ट्रेनिंग के बाद, जो समय  बचता, तो मेस्सी एक दुकान पर चाय और कॉफी serve किया करते थे। ताकि अपने परिवार को थोड़ी, आर्थिक मदद दे सकें। 11 साल की उम्र में मेस्सी को एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। जब उन्हें एक गंभीर बीमारी Growth Hormone  Deficiency का पता चला। जिसने उनकी height की growth को रोक दिया था।

इस बीमारी को ठीक करने में, जो process और treatment की जरूरत थी। वह काफी खर्चीला था। मेस्सी की फैमिली आर्थिक रूप से, इतनी सक्षम नहीं थी। कि वह इतने खर्चीले treatment का बोझ उठा सके। इस तरह के disorder के बाद भी, मेस्सी कभी हताश और निराश नहीं हुए।

उन्होंने अपने खेल के स्तर को, कभी  गिरने नहीं दिया। वह अभी भी अपनी उम्र के लड़कों की तुलना में, काफी अच्छा फुटबॉल खेल रहे थे। मेस्सी के treatment की लागत, हर महीने लगभग $1500 थी। मेस्सी को अर्जेंटीना के River Plate Club द्वारा reject कर दिया गया था।

मेस्सी के लिए, इससे ज्यादा मनोबल तोड़ने वाली बात क्या हो सकती थी। लेकिन फिर भी मेस्सी ने कभी हार नहीं मानी। चुनौतियों के बीच भी, उन्होंने कभी भी अपना मनोबल गिरने नहीं दिया। न ही हार मानी और हमेशा आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे। जीवन के बड़ी चुनौतियों के बावजूद मेस्सी हमेशा आशावादी बने रहे।

What is Growth Hormone Deficiency?

Height का difference जो अलग-अलग लोगों में vary करता है। यह basically एक हार्मोन की वजह से होता है। जिसे हम Growth Hormone कहते हैं। चाइनीस एंडोक्राइनोलॉजिस्ट Choh Hao Li ने, इसे 1966 में discover किया था। ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन का structure एक प्रोटीन है। जो 191 अमीनो एसिड से मिलकर बना होता है।

ग्रोथ हार्मोन हमारी बॉडी का वह substance है। जो हमारी growth को control करता है। ग्रोथ हार्मोन को पिट्यूटरी ग्लैंड produce करती है। अगर बच्चों या बड़ों में, ये हार्मोन बहुत ज्यादा quantity में बनने लगता है। तो उसकी height में अनचाही वर्द्धि होने लगती है। इस बीमारी को Gigantism कहते हैं।

Growth Hormone के under secretion से बौनापन की बीमारी होती है। इस बीमारी में ग्रोथ हार्मोन की production बहुत कम होती है। जिसके कारण, उनका कद बहुत छोटा रह जाता है। इस बीमारी को Dwarfism कहते हैं। इसी प्रकार जाने : Sunil Chhetri Biography in Hindiफुटबॉल के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों एक

मेस्सी का एफ़सी बार्सिलोना मे पदार्पण
Lionel Messi – Debut at FC Barcelona

मेस्सी और उनके संघर्ष की कहानी बार्सिलोना पहुंच चुकी थी। किसी ने एफ सी बार्सिलोना के डायरेक्टर Carles Rexach को फुटबॉल में उनकी प्रतिभा से अवगत कराया। तब उन्होंने शर्त रखी कि अगर यह player, talented निकला। तो उसके सारे खर्चे उठाए जाएंगे। लेकिन उसे अर्जेंटीना छोड़कर, स्पेन आना होगा। मेस्सी अपने माता-पिता के साथ बार्सिलोना आ गए।

Carles Rexach ने मेस्सी का खेल देखा। उन्हें लगा कि मेस्सी में महान फुटबॉलर बनने की काबिलियत और जज्बा दोनों हैं। लेकिन इन सबके बावजूद, 13 साल के बच्चे पर, इतनी राशि खर्च करने से सब कतरा रहे थे। क्योंकि मेस्सी के इलाज और बाकी खर्चे बहुत ज्यादा थे।

एक दिन मेस्सी के पिता ने कोच Carles Rexach से कहा। या तो आप contract बनाइए। नहीं तो हम कहीं और चले जाते हैं। काफी मशक्कत के बाद, उन्होंने मेस्सी पर invest करने का फैसला किया। उन्होंने वही रखें, एक नैपकिन पर contract लिख दिया। मेस्सी के medical treatment की जिम्मेदारी उठाने की भी पेशकश की। मेस्सी को बार्सिलोना क्लब के Youth Academy में दाखिला दिया गया। जो excellent footballer को ट्रेनिंग देने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए जाना जाता था।

लियोनेल मेस्सी ने बहुत समझदारी के साथ, इस opportunity का अच्छा उपयोग करने का निर्णय लिया। जब वह पहली बार क्लब के ड्रेसिंग रूम में गए। तो सब उनके छोटे कद को देखकर, संदेह कर रहे थे। वह संदेह 1-2 session के बाद, आश्चर्य में बदल गया। मेस्सी बार्सिलोना के system में जल्दी ही progress करने लगे। अपना गेम बेहतर बनाने लगे। इसी बीच उनका treatment भी चल रहा था। 7 दिन एक पैर पर इंजेक्शन लगते। अगले 7 दिन दूसरे पैर पर।

मेस्सी का बार्सिलोना क्लब के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच

साल 2003 में, 16 साल की उम्र में मेस्सी पहली बार, बार्सिलोना क्लब के लिए खेलने ग्राउंड में उतरे। उनके सामने पोर्टो टीम थी। अपने पहले ही मैच में उन्होंने कोच से लेकर, दर्शकों तक को प्रभावित किया। लगातार धक्का दिए जाने के बावजूद, उन्होंने चार defender को छकाकर गोल मारा।

17 अगस्त 2005 को, महज 18 साल की उम्र में, हंगरी के खिलाफ उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह लगातार सफलता के झंडे गाड़ते रहे। जब अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर माराडोना ने मेस्सी को  खेलते हुए देखा। तो उन्होंने घोषणा की। मैंने उस खिलाड़ी को देखा है। जो अर्जेंटीना फुटबॉल में मेरा स्थान लेगा। उसका नाम मेस्सी है। उसके खेल में, मुझे मेरे खेल की झलक दिखती है। इसी प्रकार जाने : हार्दिक पांड्या जीवन परिचयHardik Pandya Biography in Hindi (Net worth)।

मेस्सी को महान फुटबॉलर रोनाल्डो का साथ

मेस्सी के लिए एक अच्छी बात और हुई। उन्हें रोनाल्डो जैसे शानदार और महान खिलाड़ी के साथ, ट्रेनिंग करने का मौका मिला। रोनाल्डो उन दिनों मेस्सी के खेल से काफी प्रभावित हो गए थे। उन्होंने मेस्सी के बारे में कहा भी था। यह लड़का एक दिन मुझसे भी आगे जाएगा। उन दोनों ने मिलकर, कई सारे मैचों में बार्सिलोना को जीत दिलवाई।

रोनाल्डो के बारे में बात करते हुए मेस्सी कहते हैं। जैसा कि मैंने हमेशा कहा है। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने जो मेरे लिए किया। मुझे सिखाया। उसके लिए मैं हमेशा उनका आभारी बना रहूंगा। मुझे उन जैसे महान खिलाड़ी के साथ, dressing room शेयर करने का मौका मिला। इसके लिए मैं हमेशा अपने आप को खुशकिस्मत मानता हूं। उनकी smile तो मुझे हमेशा याद रहेगी।

मेस्सी की सफलता व शानदार रिकॉर्ड
Lionel Messi – Records and Achievements

बार्सिलोना क्लब के लिए खेलते हुए। मेस्सी का खेल साल दर साल और बेहतर होता जा रहा था। उन्होंने अपने शानदार खेल से सीजन 2008-09 में, बार्सिलोना को तीसरी बार चैंपियन बनाया। साल 2012 में एक साल में, सबसे ज्यादा गोल करने की वजह से। मेस्सी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया।

उन्होंने उस साल 91 गोल किए थे। जर्मनी के महान फुटबॉलर Gerd Muller का रिकॉर्ड तोड़ा था। Muller ने साल 1972 में, एक साल में कुल 85 गोल दागकर, यह रिकॉर्ड बनाया था। 25 साल की उम्र में, मेस्सी 200वां ला लीगा गोल करने वाले, सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए थे। उन्होंने लगातार चार FIFA पुरस्कार जीतने वाले, खिलाड़ी बनकर, एक रिकॉर्ड बनाया।

वह तीन यूरोपीयन गोल्डन शू जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। 16 फरवरी 2013 को मेस्सी ने, बार्सिलोना क्लब के लिए खेलते हुए। अपना 300वां गोल किया। स्पेनिश ला लीगा में 300 गोल करने वाले, वे एकमात्र खिलाड़ी हैं। 2014 के विश्व कप में, उनकी कप्तानी में ही अर्जेंटीना ने फाइनल तक का सफर तय किया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए, उन्हें गोल्डन बॉल के खिताब से नवाजा गया।

2019 में Forbes द्वारा, Highest-paid Athletes की सूची में कुल आय $127 million के साथ नंबर वन पर थे। इसके अलावा भी मेस्सी ने अपने शानदार खेल के दम पर कई रिकॉर्ड बनाए। जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए, इतना आसान नहीं होगा।

Lionel Messi – List of Records and Achievements

लियोनेल मेस्सीपुरस्कार व सम्मान
2005● स्पेनिश लीग
● स्पेनिश सुपरकप
● UEFA चैंपियनशिप लीग
● FIFA U-20 विश्व कप शीर्ष स्कोरर
2006● FIFPro विश्व एकादश
● स्पेनिश लीग
● स्पेनिश कप
● स्पेनिश सुपरकप
2007● कोपा अमेरिका टूर्नामेंट युवा खिलाड़ी
● FIFPro विश्व एकादश
● U-21 वर्ष का यूरोपीय खिलाड़ी
● IFFHS वर्ल्ड’स टीम ऑफ़ दी इयर
● FIFA FIFPro वर्ल्ड११
2008● EFE ट्रॉफी (ला लीगा उत्तम इबेरो अमेरिकी खिलाड़ी)
● ओलंपिक स्वर्ण पदक
● UEFA चैंपियनशिप लीग
● FIFA FIFPro वर्ल्ड११
2009● स्पेनिश सुपरकप
● FIFA क्लब विश्व कप
● टोयोटा पुरस्कार
● FIFA क्लब विश्व कप गोल्डन बॉल
● पिचिची ट्रॉफी
● FIFA FIFPro वर्ल्ड११
2010● पिचिची ट्रॉफी
● FIFA FIFPro वर्ल्ड११
2011● पिचिची ट्रॉफी
● FIFA FIFPro वर्ल्ड११
2012● पिचिची ट्रॉफी
● FIFA FIFPro वर्ल्ड११
2013● पिचिची ट्रॉफी
● ला लीगा प्लेयर ऑफ ईयर
2015● ला लीगा प्लेयर ऑफ ईयर
2016● पिचिची ट्रॉफी
2017● पिचिची ट्रॉफी
2018● IFFHS वर्ल्ड’स टीम ऑफ़ दी इयर
● पिचिची ट्रॉफी
2019● IFFHS वर्ल्ड’स टीम ऑफ़ दी इयर
● पिचिची ट्रॉफी
2020● चैंपियन फॉर पीस एंड स्पोर्ट्स
● Laureus वर्ल्ड  स्पोर्ट्समन ऑफ़ दी इयर
● IFFHS कोन्मेबोल टीम ऑफ़ दी इयर
● पिचिची ट्रॉफी
2021● स्पोर्ट इंटरनेशनल वैल्यूज अवार्ड

लियोनेल मेस्सी के प्रेम-संबंध व विवाह
Lionel Messi – Affairs & Marriage

मेस्सी की प्रेमिका का नाम एंटोनेला रॉकज़्ज़ो है। जो पेशे से एक मॉडल और डाइटिशियन हैं। जिनके साथ उनके कई सालों तक संबंध रहे। इनके दो बच्चे भी हुए। जिनके नाम थियागो मेस्सी है। उसका जन्म 2 नवंबर 2012 को हुआ। दूसरा बच्चा माटो मेस्सी रॉकज़्ज़ो है। जिसका जन्म 11 सितंबर 2015 को हुआ।

मेस्सी ने एंटोनेला रॉकज़्ज़ो से कई सालों तक सम्बन्ध रखने के बाद, 30 जून 2017 को विवाह कर लिया। इन दोनों बच्चों का जन्म, इनकी शादी से पहले ही हो गया था। इनकी शादी के बाद एक बेटी का जन्म हुआ। जिसका नाम सिरो मेस्सी रॉकज़्ज़ो है। इसी प्रकार जाने : मोहम्मद शमी जीवन परिचयMohammad Shami Biography in Hindi।

लियो मेस्सी फ़ाउंडेशन की स्थापना
Establishment of Leo Messi Foundation

मेस्सी केवल एक महान फुटबॉलर भर नहीं है। वह इसके अलावा एक अविश्वसनीय परोपकारी भी हैं। जिनकी बच्चों के विकास और बेहतरी में गहरी रूचि है। इसी वजह से, उन्होंने साल 2007 में Leo Messi Foundation की स्थापना की।

यह फाउंडेशन गरीब, असहाय और जरूरतमंद बच्चों की मदद करता है। इसके साथ ही, उन्हें आगे बढ़ने और अपने talent को बाहर निकालने का मौका भी देता है।

लियोनेल मेस्सी की इनकम, नेट-वर्थ व लाइफ़स्टाइल
Lionel Messi – Income, Net-Worth & Lifestyle

मेस्सी हर साल $50 million कमाते हैं। जो कि भारतीय मुद्रा में ₹372 करोड़ों होते हैं। इनकी ज्यादातर की इनकम Brand Endorsement से होती है। मेस्सी 40 Brand Endorse करते हैं। यह एक ब्रांड को  Endorse करने के लिए $5 million लेते हैं। मेसी की अच्छी खासी इनकम instagram से भी होती है। 

मेस्सी instagram पर, एक post को post करने के लिए, $1 million लेते हैं। इनके बहुत सारे शहरों में, बहुत सारे होटल हैं। इनसे भी इनकी अच्छी इनकम होती है। मेस्सी का Net-Worth 2021 के अनुसार, $835 million है। जो कि भारतीय मुद्रा में ₹6261 करोड़ों  होते हैं।

    मेस्सी का घर Bellamar, Barcelona में है। इनका यह घर फुटबॉल के shape में है। इस घर की कीमत $12 million है। इनके पास बेहद कीमती कारों का collection भी है। जिनमें प्रमुख Pagani Zonda Tricolore, Ferrari F430 Spider, Range Rover SV Autobiography, Range Rover Sports DVR और Maserati Granturismo MC Stradale हैं। मेस्सी के पास खुद का एक प्राइवेट जेट भी है। जिसकी कीमत $15 million है। इसी प्रकार जाने : Shreyas Iyer Biography In Hindiडिप्रेशन और रिजेक्शन को मात देकर उभरा महान बल्लेबाज।

Comparison of Lionel Messi and Cristiano Ronaldo

Cristiano Ronaldo और Lionel Messi दोनों ही फुटबॉल के महान खिलाड़ी हैं। दोनों की तुलना करना उचित नहीं होगा। क्योंकि दोनों के अपने-अपने टैलेंट व क्षमताएं हैं। जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। फिर भी यहां पर दोनों खिलाड़ियों का तुलनात्मक अध्ययन दिया जा रहा है।

Cristiano Ronaldo vs Lionel Messi
Nameरोनाल्डोमेस्सी
Nick Nameरोनी, CR7लियो,एटॉमिक फ़्ली
Born05/02/198524/06/1987
Birth placeफनचल,  पुर्तगालरोसारियो, अर्जेंटीना
Height6’1″5’7″
Weight84 kg72 kg
Countryपुर्तगालअर्जेंटीना
Jersey no.710
Positionफारवर्डफारवर्ड
Debut2003 कजाकिस्तान के खिलाफ2005 हंगरी के खिलाफ
Total Matches 1030887
Goal752712
Assists225300
Yellow/ Red Cards131/1187/03
Net Worth$500 million+$600 million+
Market Value60 Million euro80 Million euro
Awards105132
Instagram600+ Million Followers493+ Million Followers

क्यो छोड़ा मेस्सी ने एफ़सी बार्सिलोना का साथ

लियोनेल मेस्सी ने 21 साल पुराना एफसी बार्सिलोना का साथ छोड़ दिया। मेस्सी ने अब अपने, इस क्लब को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपना यह रिश्ता हर तरह से बचाने की कोशिश की। लेकिन वह सफल नहीं हो सके। मेस्सी ने अपनी बधाई विदाई के समय, बार-बार कहा कि वह अपने क्लब को छोड़ना नहीं चाहते हैं। वह इसके लिए, अपनी फीस आधी करने के लिए तैयार है। लेकिन इस पर भी कोई बात नहीं बनी।

वर्ष 1917 में मेस्सी ने एफसी बर्सिलोना से, अपना contract renew किया था। जिसके अनुसार, उन्हें हर साल ₹611 करोड़ मिल रहे थे। 4 वर्षों के लिए की गई, यह deal लगभग ₹4000 करोड़ की थी। जिसमें सिर्फ signing amount ₹873 करोड़ था।

Covid के बाद, जब पूरी दुनिया आर्थिक रूप से नीचे जाने लगी। उस स्थित में, एफसी बार्सिलोना पर करीब ₹8700 करोड़ का कर्ज है। जबकि नए नियमों के मुताबिक, इस क्लब के पास इस सीजन में खर्च करने के लिए ₹3335 करोड़ ही हैं। स्पेन की फुटबॉल लीग ला लीगा के नए नियमों के मुताबिक। स्पेन का कोई भी फुटबॉल क्लब, अपने खिलाड़ियों, कोचेस और सपोर्ट स्टाफ पर। अपने टर्नओवर का सिर्फ 70% ही खर्च कर सकता है।

बिना मेस्सी के भी एफसी बर्सिलोना के खिलाड़ियों की सैलरी का खर्च, उसके टर्नओवर का 95% है। जो तय सीमा से बहुत ज्यादा है। इसलिए बार्सिलोना चाहे कुछ भी कर ले। ये संभव ही नही था। कि वह मेस्सी को आधी salary पर भी नहीं रख सकता था। अगर मेस्सी, बार्सिलोना के लिए मुफ्त में भी खेलते। तो भी उसका खर्च, उसकी आय से ज्यादा होता।

एफसी बर्सिलोना को भावपूर्ण विदाई देने के बाद। मेस्सी फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचने वाले हैं। जहां फ्रांस के एक मशहूर क्लब PSG के साथ, उनकी बातचीत चल रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, PSG मेस्सी को सालाना ₹305 करोड़ offer कर सकता है। यहां पर भी मेस्सी, अपनी लगभग आधी सैलरी पर ही जाएगे। 2022 में, कतर में फुटबॉल का वर्ल्ड कप होना है।

लीयोनेल मेस्सी 7वीं बार बने विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर

मेस्सी ने अर्जेंटीना को, जुलाई 2021 में कोपा अमेरिका कप में खिताब दिलाया। जिसमें वह चार गोल के साथ, संयुक्त शीर्ष स्कोरर रहे। वहीं उन्होंने पांच गोल करने में मदद की। इसके अलावा मेस्सी स्पेनिश लीग ला लिगा में, बार्सिलोना के लिए भी सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। हालांकि क्लब तीसरे स्थान पर रहा। कोपा डेल रे फाइनल में उन्होंने बार्सिलोना के लिए दो गोल किए थे।

इस तरह मेस्सी ने 2021 के अंत मे 7वीं बार सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का ‘बैलन डी ओर’ अवार्ड अपने नाम किया। जबकि पिछले साल कोविड-19 के चलते इस समारोह का आयोजन नहीं हो पाया था 1956 से से से हर वर्ष फ्रांस फुटबॉल मैगजीन ‘बैलन डी ओर’ की ओर से, श्रेष्ठ फुटबॉलर को यह पुरस्कार दिया जाता है।

लियोनेल मेस्सी के सोशल मीडिया अकाउंट
Lionel Messi – Social Media Accounts

Instagram : https://www.instagram.com/leomessi

Facebook : https://www.facebook.com/leomessi

Twitter : https://twitter.com/wearemessi?lang=en

आपको इसे भी जानना चाहिए :

Leave a Comment