Parag Agarwal – New CEO of Twitter
भारतवंशियो का बढ़ाया मान
इतनी जल्दी दुनिया में कोई चीज नहीं बदलती। जितनी जल्दी इंसान की नियत व नजरें बदल जाती है। यदि आपको किसी एक से शिकायत है। तो उससे बात कीजिए। अगर आपको सबसे शिकायत है। तो यह समय है। आप खुद से बात कीजिए। सफलता की खुशियां, तो हर कोई मनाता है। लेकिन असफलताओं से सबक सीखना, उससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है।
इस संसार में बहुत से लोग योग्यताओं का पिटारा लेकर घूम रहे हैं। लेकिन उसका लाभ, उन्हें मिल नहीं पाता। क्योंकि वह मेहनत और प्रयास के पीछे नहीं। बल्कि धन के पीछे भाग रहे हैं। वृक्ष कभी इस बात पर व्यथित नहीं होता। उसके कितने पुष्प गिर गए। कितने पुष्प खो दिए, वह सदैव नए फूलों के सृजन में व्यस्त रहता है। आप भी वृक्ष से जीवन के बारे में, बहुत गहरी बात सीख सकते हैं।
हर कामयाब इंसान की एक खासियत होती है। वह जो भी करता है। उसके पीछे एक मकसद होता है। एक Goal होता है। Actually में, उन्हें पता होता है। उन्हें जिंदगी में क्या चाहिए। इसी वजह से, वह उसे हासिल भी कर लेते हैं। क्योंकि आपके पास जब कोई निश्चित goal होता है। तभी आप उसे पूरा करने के action ले पाते हो। क्योंकि जब तक आपको पता नहीं होगा। आपको क्या चाहिए। तब तक आप उस पर action नहीं ले पाओगे।
ऐसी ही एक शख्सियत से, आज आप रूबरू होने जा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सफलता के झंडे, कुछ इस तरह से गाडे हैं। कि पूरे विश्व में भारत और भारतवंशियों के दामन में चार चांद लग गए। जिन्होंने सोशल मीडिया के सबसे शक्तिशाली platform पर, अपना एकाधिकार साबित कर दिया। बिल्कुल सही, ये वही है, Twitter के नए CEO पराग अग्रवाल।
Parag Agarwal – An Introduction
पराग अग्रवाल का प्रारम्भिक जीवन व परिवार
Parag Agarwal – Early Life and Family
पराग का संबंध ख्वाजा की नगरी अजमेर से है। पराग का जन्म 21 मई 1984 को अजमेर शहर के, सरकारी जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में हुआ था। उस समय पराग के पिता रामगोपाल अग्रवाल मुंबई में कार्यरत थे। लेकिन उनके दादा-दादी अजमेर के धान मंडी क्षेत्र में, किराए के मकान पर रहते थे।
पराग के पिता रामगोपाल अग्रवाल मुंबई में Bhabha Atomic Research Center (BARC) में कार्यरत थे। तो उनकी मां शशि अग्रवाल भी मुंबई के इंजीनियरिंग कॉलेज में बतौर प्रोफेसर रही है। तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि अजमेर से जुड़ा। यह बच्चा एक दिन दुनिया के सबसे ताकतवर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर का बॉस बनेगा। पराग को खाने पीने का बहुत शौक है वे बहुत अच्छा खाना बनाते भी हैं। राजस्थान से जुड़े होने के कारण उन्हें राजस्थानी ट्रेडीशनल फूड बहुत पसंद है।
पराग अग्रवाल की शिक्षा
Education of Parag Agarwal
पराग के जन्म के बाद, उनका परिवार रामगोपाल जी के साथ, मुंबई में shift हो गया। पराग का परिवार, मुंबई के अणुशक्ति नगर की BARC कॉलोनी में रहता था। पराग की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से हुई। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद, आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में Phd. पूरी की।
Read : Lionel Messi Biography in Hindi। छोटाकद, ऊँची उड़ान, अरबपति फुटबॉलर।
पराग अग्रवाल की गर्लफ्रेंड व पत्नी
Parag Agarwal – Girlfriend and Wife
Twitter के नए CEO पराग अग्रवाल ने, 2016 में लंबे समय तक girlfriend रही, विनीता अग्रवाल से विवाह किया। विनीता ने टि्वटर और कई छोटी फर्मों के साथ भी काम किया है। इन दोनों की एक बेटी अनामिका अग्रवाल व एक बेटा अंश अग्रवाल हैं। वर्तमान में विनीता स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ मेडिसिन में चिकित्सक व सहायक प्रोफेसर हैं।
देश की जानी मानी सिंगर श्रेया घोषाल ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल के रिश्तो को लेकर ट्रोलिंग हो रही है। लेकिन हकीकत यह है कि पराग अग्रवाल और श्रेया घोषाल की बचपन के दोस्त हैं। श्रेया ने उनके सीईओ बनने पर बधाई भी दी।
पराग अग्रवाल का twitter मे कैरियर
Parag Agarwal – Career in Twitter
पराग ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, 2011 से twitter में job कर रहे हैं। पराग CEO बनने से पहले, Twitter के Chief Technological Officer (CTO) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पराग ने जब एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर, twitter को join किया। तब उसके कर्मचारियों की संख्या 1000 से भी कम थी।
पराग अग्रवाल ट्विटर से पहले माइक्रोसॉफ्ट, याहू, और AT- T Labs के लिए भी काम कर चुके हैं। पराग ट्विटर के ब्लूस्की प्रयास का भी नेतृत्व कर चुके हैं। जिसका उद्देश्य सोशल मीडिया के लिए,एक खुला और decentralize मानक बनाना था। पराग को 29 नवंबर 2021 को ट्विटर का नया CEO नियुक्त किया गया।
Read : Falguni Nayar Motivational Biography। पहली सेल्फ-मेड महिला बिलेनियर ।
पराग अग्रवाल कैसे बने twitter के सीईओ
How Parag Agarwal becomes Twitter CEO
पराग Twitter के सह-संस्थापक और अब तक twitter के CEO जैक डार्सी की जगह लेंगे। डार्सी ने CEO पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने twitter पर अपने इस्तीफे और पराग के चुने जाने की, जानकारी साझा की। उन्होंने यह भी बताया कि पराग अग्रवाल को किन खूबियों की वजह से CEO बनाया गया। उन्होंने बताया कि करीब 16 सालों तक, उन्होंने कंपनी के सह संस्थापक व कार्यकारी चेयरमैन की भूमिका निभाई है।
अब डार्सी तय किया कि ये उनके जाने का समय है। इसका पहला कारण है कि पराग अग्रवाल अब CEO बन रहे हैं। उनकी कंपनी ने पराग को सर्वसम्मति से चुना है। वह कंपनी और उसकी जरूरतों को काफी गहराई से समझते हैं। इसलिए वह काफी समय से, डार्सी की भी पसंद रहे हैं।
क्या भारत से टकराने की वजह बना, जैक डार्सी का इस्तीफा
Reason behind Jack Dorsey’s Resignation
दुनिया की दिग्गज सोशल नेटवर्किंग साइट में शामिल, टि्वटर की कमान जब पराग अग्रवाल के हाथों में आई। तो एक दूसरी कहानी भी चर्चा का विषय बनी हुई थी। इसे मोदी सरकार के डर की वजह भी माना जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि पराग अग्रवाल ने, जिन जैक डॉर्सी की जगह संभाली है। उन्हें भारत से टकराने की कीमत चुकानी पड़ी है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जैक डॉर्सी के CEO पद छोड़ने की मुख्य वजह। पीएम मोदी से टकराना माना जा रहा है। जैक डॉर्सी के twitter में रहने के दौरान, twitter का भारत सरकार के साथ, लंबे समय तक विवाद जारी रहा था। केंद्र सरकार की तरफ से, नए IT act को लागू किया गया था। जिसे लेकर भी ट्विटर और सरकार के बीच तनातनी हुई थी। ऐसे में कहा जा रहा था कि शायद भारत से टकराव की वजह से, जैक डॉर्सी को CEO पद छोड़ना पड़ रहा है।
वैसे भारत सरकार ही नहीं, डॉर्सी के CEO के कार्यकाल में, दुनियाभर की सरकारों के साथ विवाद होते रहे। फिर चाहे वह आस्ट्रेलिया हो या अमेरिका। हालांकि डॉर्सी को पद से हटाए जाने वजह के तौर पर, सब के अलग-अलग मत हैं। क्या पराग के CEO पद संभालने के बाद, twitter से विवाद का दौर भी थमेगा।
Read : South Superstar Rajnikant Biography in Hindi । बस कंडक्टर से सुपरस्टर बनने तक का सफर ।
पराग क्यो बने twitter की पसंद
Why Parag becomes the Choice of Twitter
डॉर्सी ने बताया कि कंपनी के हर अहम फैसले के पीछे पराग रहे हैं। वह काफी उत्सुक, खोजबीन करने वाले, तार्किक और साथ ही रचनात्मक, महत्वाकांक्षी, जागरूक और विनम्र हैं। वह दिल और आत्मा से टीम का नेतृत्व करते हैं। वह एक ऐसे व्यक्तित्व हैं। जिनसे मैं रोज कुछ न कुछ सीखता हूं। क्योंकि सीईओ के रूप में, पूरी कंपनी का उन पर बहुत भरोसा है।
डॉर्सी के अनुसार, उनके इस्तीफा देने की दूसरी वजह यह है। कि ब्रेड ट्रेलर बोर्ड का चेयरमैन बनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि जब वह सीईओ बने। तब उन्होंने ट्रेलर को join करने के लिए कहा था। वह हर लिहाज से, कंपनी के लिए शानदार हैं। कंपनी को उनके नेतृत्व को लेकर, उनपर काफी भरोसा है। उन्होंने बताया कि वह कंपनी के बोर्ड में, अपने कार्यकाल तक काम करेंगे। ताकि पराग और ट्रेलर की मदद हो सके। इसके बाद, वह बोर्ड भी छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि पराग को टीम को lead करने का मौका मिलना चाहिए।
पराग अग्रवाल ने की twitter की सुरक्षा नीति अपडेट
Parag Agarwal updates Twitter’s Security Policy
पराग अग्रवाल ने टि्वटर के नए सीईओ का पद ग्रहण करते ही। सुरक्षा नीति में एक आवश्यक अपडेट किया है। जिसमें लोगों की निजी तस्वीरों व वीडियो को यूजर्स की अनुमति के बिना, शेयर करने पर प्रतिबंध लगा दिया। उन्होंने कंपनी में नीतिगत बदलाव शुरू कर दिए हैं।
इसके अनुसार, अब लोगों की निजी जानकारियों का दुरुपयोग, लोगों को परेशान करने, धमकाने या पहचान उजागर करने में नहीं हो सकेगा। इसके कारण सबसे ज्यादा नुकसान महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, असंतोष जताने वालों, व विशेष समुदाय के लोगों को होता है। अब बिना अनुमति के निजी फोटो व वीडियो शेयर करने पर, ट्विटर ने रोक लगा दी है।
Read : KL Rahul Cricketer Biography in Hindi । T20 क्रिकेट का असली बादशाह ।
पराग अग्रवाल की इनकम व नेट-वर्थ
Parag Agarwal – Lifestyle, Salary and Net-Worth
Twitter का CEO बनने के बाद, पराग की salary $1.5 million होगी। यानी कि भारतीय मुद्रा में करीब ₹100000000। इसके अलावा उन्हें कुछ bonus भी मिलेंगे। इसके साथ ही उन्हें ट्विटर के कुछ शेयर्स भी मिलेंगे जिसकी कीमत 12.5 मिलियन डॉलर होगी अगर एन आई भारतीय मुद्रा में बात की जाए तो करीब 88 करोड़ रुपए होगी। उनके CEO बनने के बाद ही, टि्वटर के शेयर में 5% का इजाफा हुआ है।
पराग का घर सन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया यूएस में है। इनका यह घर बेहद ही आलीशान है। इनके इस घर की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपए है। इनके अलावा एक Audi Q8 व Mercedes-Benz S-Class कार है। उनकी कुल नेटवर्क लगभग $2.5 million है।
Also Read :
Read : How to Attract Money Book Summary । पैसे को कैसे आकर्षित करे ।
Read : No Excuse by Brian Tracy Book Summary । अब से आप बहाने बनाना बंद कर देंगे ।
Read : The Psychology of Money Book Summary। पैसो का मनोविज्ञान, सीखे पैसा बनाने की कला ।
Read : Limitless by Jim Kwik Book Summary । अब आपकी Brain Power अनलिमिटेड होगी ।
I am proud to Mr. Parag Agrawal.