Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu। गाँव की लड़की कैसे बनी Miss Universe

Harnaaz Sandhu Biography in Hindi। Miss Universe 2021 Biography in Hindi। Harnaaz Sandhu Religion and Caste। हरनाज़ संधू का जीवन परिचय। हरनाज संधू का जीवन परिचय। 21 साल बाद भारत की बनी मिस यूनिवर्स। हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 में दिए जवाब। हरनाज संधू का फिल्मी करियर। Harnaaz Sandhu wiki। Harnaaz Sandhu Movies। Harnaaz Sandhu Height, Weight, Age and Education। Harnaaz Sandhu Career, Parents, Family and BoyFriend। Harnaaz Sandhu Lifestyle। Harnaaz Sandhu Income and Net-Worth। 

 

Harnaaz Sandhu - Miss Universe Of India
भारत की तीसरी मिस यूनिवर्स -2021

प्रयास ही केवल अधिकार है मेरा, तो प्रयास ही करते हैं।

जीत है या हार है, इसे अभी दरकिनार करते हैं।

आप अपने बारे में कुछ न बोलो। बस अच्छे कर्म करते रहो। वही आपका परिचय देंगे। व्यक्तित्व का धनी व्यक्ति ही, वास्तव में धनी होता है। आप कितने ही सफल हो जाओ। किसी भी क्षेत्र में, कितनी भी ऊंचाइयां प्राप्त कर लो। पर हमेशा जमीन से जुड़े रहो। यही विनम्रता है। जमीन से जुड़े हुए इंसान को, गिरने का डर कभी नहीं होता। ऐसे इंसान को हर जगह सम्मान मिलता है।

      चाहे आप किसी भी चीज़ के धनी हो। धन से धनी। प्रभाव से धनी। ज्ञान से धनी। स्वभाव से धनी। सबको इसका लाभ दें। सबमें बाटें। सबकी मदद करें। क्योंकि प्रकृति एक नियम पर चलती है। जो दिया है। वहीं एक दिन लौट कर आएगा।

      खूबसूरती न तो चुराई जा सकती है। न ही छीनी जा सकती है। वह तो हममें पहले से ही मौजूद होती है। हमारे नजरिए में। यह वो खूबी होती है। जिसे दुनिया का हर व्यक्ति अपनाना चाहता है। इसी विशेषता के कारण, एक नई पहचान पाई है- हरनाज़ कौर संधू ने। आज यह नाम चर्चा में है। क्योंकि इसी नाम ने, आज भारत को 21 सालों के एक लंबे इंतजार के बाद। मिस यूनिवर्स का खिताब दिलवाया है।

यह गर्व भरा पल मुमकिन हो पाया है। केवल उस शक्स के कारण, जिसने अपनी आम सी जिंदगी को सादगी से जीते हुए। संघर्षों का सामना करते हुए। साथ ही कई उतार-चढ़ाव को देखते हुए। इस पल को जिया है। आज हम उसी शख्सियत के बारे में जानने की कोशिश करेंगे।

Miss Universe 2021- Harnaaz Sandhu

Harnaaz Sandhu - An Introduction

 

Miss  Universe – 2021

Harnaaz Kaur Sandhu 

Ek Nazar

पूरा नाम

हरनाज़ कौर संधू

उपनाम

हरनाज़, कद्दू, कैंडी

जन्म तिथि

3 मार्च 2000

जन्म स्थान

गुरदासपुर, पंजाब

गृह नगर

चंडीगढ, पंजाब

व्यवसाय

मॉडल व अभिनेत्री

पिता

प्रीतम पाल सिंह सिंधु (Realtor- भू संपत्ति एजेंट)

माता

रविंदर कौर संधू  

(गयनोकोलोजिस्ट)

भाई-बहन

हरनूर सिंह संधू (भाई)

म्यूजिशियन, वीडियो एडिटर

स्कूल

शिवालिक पब्लिक स्कूल चंडीगढ

कॉलेज

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, चंडीगढ

शैक्षिक योग्यता

बेचलर ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी

कद

5’9″ 

वजन

50 किलो लगभग

फिगर

34-26-34

आंखों का रंग

भूरा

बालों का रंग

भूरा

वैवाहिक स्थिति

अविवाहित

खिताब

●मिस चंडीगढ 2017

●मिस मैक्स इमर्जिंग ●स्टार इंडिया 2018

●फेमिना मिस इंडिया पंजाब 2019 

●मिस दिव्या 2021 

●मिस यूनिवर्स 13 दिसंबर 2021

हरनाज़ कौर संधू का प्रारम्भिक जीवन
Harnaaz Kaur Sandhu- Early Life And Family

  हरनाज़ संधू का जन्म 3 मार्च 2000 को पंजाब के गुरदासपुर में, एक छोटे से गांव कोहाली में हुआ। हरनाज़ एक पंजाबी सिख परिवार से संबंध रखती है। उनके गांव की आबादी महज 1400 के आसपास है। इतनी-सी आबादी के बीच से निकलकर, अपना नाम चमकाना। अपने आप में एक खास एहसास है। जिसे सिर्फ हरनाज ही महसूस कर सकती हैं।

   हरनाज के पिता प्रीतम पाल सिंह सिंधु एक realtor है। जो real estate में खरीद फरोख्त करते हैं। इसके साथ ही, वह खेती-बाड़ी के काम में भी शामिल है। हरनाज़ की मां रविंदर सिंह संधू पेशे से एक gynaecologist हैं। जो चंडीगढ के सरकारी अस्पताल में कार्यरत हैं। हरनाज संधू के भाई, हरनूर सिंह संधू हैं। जोकि एक म्यूजिक कंपोजर हैं।

हरनाज कौर संधु की शिक्षा
Education Of Harnaaz Kaur Sandhu

  हरनाज चंडीगढ़ के सेक्टर 40 में स्थित, शिवालिक पब्लिक स्कूल की छात्रा रही हैं। उन्होंने बारहवीं की पढ़ाई, खालसा स्कूल से की है। अभी हरनाज सेक्टर 42 स्थित पोस्ट ग्रैजुएट गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्रा है। यहां से इन्होंने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बैचलर किया है। हरनाज को थिएटर में, काफी दिलचस्पी है। उनको पशुओं से भी काफी अच्छा खासा लगाव है। हरनाज की मां बताती हैं कि उनकी बेटी जज बनना चाहती हैं।

  बेहद शांत स्वभाव की संधू ने, स्कूल से कॉलेज तक की शिक्षा के लिए, कभी कोचिंग नहीं ली। 17 साल की उम्र तक हरनाज काफी introvert हुआ करती थी।  स्कूल व कॉलेज में, उनके दुबलेपन का काफी मजाक भी बनाया जाता था। इस वजह से, वह कुछ समय तक depression में भी रही। लेकिन परिवार ने उनका हमेशा support किया। अभी हरनाज़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही है।

हरनाज़ कौर संधू के कैरियर की शुरुआत
Harnaaz Kaur Sandhu - Career

  हरनाज़ को बचपन से मॉडलिंग का शौक था। इनकी माता-पिता भी चाहते थे। हरनाज़ वही करें, जो वो करना चाहती है। हरनाज़ काफी moody है। लेकिन वो अपने फिटनेस का पूरा ख्याल रखती है।  हरनाज ने 2017 में कॉलेज के, एक शो के दौरान अपनी stage performance दी थी। उसके बाद उनका यह सफर शुरु हो गया। इन्होंने अपने मॉडलिंग की शुरुआत, किशोरावस्था में शुरू कर थी। इन्होंने कई फैशन शो में भी participate किया।

हरनाज़ ने अपने मिस यूनिवर्स बनने का सफर 2019 में शुरु किया था। इन्होंने मिस फेमिना पंजाब-2019 के compitition ने part लिया था। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के साथ, इन्होंने यह खिताब अपने नाम किया।  इसके बाद, वह वापस अपने कॉलेज चली गई। अपने बैचलर की डिग्री को complete करने के लिए।

हरनाज़ कौर संधू का फिल्मी कैरियर
Harnaaz Kaur Sandhu - Film Career

 साल 2001 इसमें अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखा। हरनाज़ ने अपना फिल्मी करियर, पंजाबी फिल्मों से शुरु किया। उन्होंने अपनी पहली पंजाबी फिल्म “यारा दिया पू बरन” में काम किया। लेकिन यह फिल्म बड़े पर्दे पर डिजास्टर बनकर सामने आई। इसके बाद इन्होंने इसी साल फिल्म “बाई जी कुट्टनगे” में काम किया है। 

यह फिल्म रिलीज होते ही बड़े पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म की कामयाबी के बाद, उन्होंने अपना रुख मिस यूनिवर्स-2021 के competition की ओर किया। हरनाज़ ने ठान लिया था। चाहे कुछ भी हो जाए। वह मिस यूनिवर्स-2021 का खिताब अपने नाम करके ही रहेंगी।

हरनाज़ कौर संधू बनी भारत की तीसरी मिस यूनिवर्स - 2021
Harnaaz Kaur Sandhu - Third Miss Universe 2021

  हरनाज संधू भारत की तीसरी मिस यूनिवर्स हैं। इसके पहले भारत में दो बार अपनी जगह बनाई थी। 1994 में सबसे पहले सुष्मिता सेन ने, भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके साथ ही मिस यूनिवर्स का खिताब जीता। इसके बाद 2000 में, लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। अब 2021 में भारत को तीसरी बार, इस खिताब को हरनाज़ संधू ने दिलवाया।

       हरनाज़ संधू की मां का कहना है कि उन्होंने मिस यूनिवर्स का live telecast नहीं देखा था। क्योंकि उस समय वो हरनाज़ के जीत के लिए, गुरुद्वारे में दुआ कर रही थी। जब उन्होंने हरनाज़ के जीतने की खबर सुनी। तो वह बहुत रोई। मिस यूनिवर्स का इवेंट इसराइल में हुआ था। इसराइल ने ही इस इवेंट को host भी किया था। इस इवेंट में भारतीय अभिनेत्री उर्वशी रोटेला भी जज के रूप में थी।

        भारत की हरनाज़ सिंधु ने 21 सालों के बाद, मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया। इजराइल में 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें हरनाज़ संधू भारत का नेतृत्व कर रही थी। 21 वर्षीय हरनाज़ संधू ने पैराग्वे की नादिया फेरेरा (1st runner-up) और दक्षिण अफ्रीका की लालेला मस्वाने (2nd runner-up) को पछाड़ कर, इस खिताब पर कब्जा जमाया। 

2020 की मिस यूनिवर्स रही, मेक्सिको की Andrea Mera ने हरनाज़ संधू को विनिंग ताज पहनाया। वह 17 साल की उम्र से भाग ले रही हैं। इससे पहले 2021 में, वह मिस डीवा-2021 का खिताब जीत चुकी है। 2019 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया पंजाब का खिताब जीता था।

हरनाज़ कौर संधू ने मिस यूनिवर्स - 2021 मे दिये ये जवाब
Harnaaz Kaur Sandhu - Answers in Finale

 सभी प्रतिभागियों से टॉप-3 के अंतिम राउंड के दौरान पूछा गया था। आज के समय में दबाव का सामना कर रही। उन युवा महिलाओं को, वह क्या सलाह देना चाहेंगी। जिससे वो उसका सामना कर सके। इस सवाल के जवाब में, हरनाज़ संधू ने कहा।

     इसका सबसे बड़ा कारण है कि आजकल के युवा पर सबसे बड़ा दबाब, खुद पर भरोसा करना है। यह जानना कि आप अनोखे हो। ये आपको खूबसूरत बनाता है। अपने आपकी दूसरों से, तुलना मत करिए। आज पूरी दुनिया में, जो कुछ हो रहा है। उस पर बात करना जरुरी है। बाहर निकलिए। उनके लिए बोलिए। आप खुद की आवाज हैं। मैं खुद पर विश्वास करती हूं। इसलिए आज मैं यहां पर खड़ी हूं। इस सवाल के जवाब ने हरनाज़ को टॉप 3 में शीर्ष पर बना दिया। वह विजई घोषित की गई।

        इससे पहले टॉप 5 में, उनसे जलवायु परिवर्तन से जुड़ा सवाल पूछा गया था। उनसे पूछा गया था। कि अधिकतर लोग सोचते हैं। जलवायु परिवर्तन एक छलावा है। आप उन्हें समझाने के लिए, क्या करेंगी। हरनाज़ संधू ने इसका जवाब दिया। मेरा दिल टूट जाता है। जब मैं प्रकृति को देखती हूं। वह कितनी दिक्कतों से गुजर रही है।

यह सब हमारे गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण है। मैं पूरी तरह मानती हूं। कि यह समय कम बात करने का और अधिक काम करने का है। क्योंकि हमारा हर एक काम प्रकृति को या तो बचा सकता है। या फिर नष्ट कर सकता है। रोकथाम और सुरक्षा करना। पछताने और मरम्मत करने से बेहतर है।

मिस यूनिवर्स -2021 के ताज की कीमत
Cost Of Miss Universe - 2021 Crown

 हरनाज संधू के मिस यूनिवर्स बनते ही, बहुत सारे पुरस्कारों की बौछार लग गई। लेकिन इन सबमें, सबसे खास है। वह ताज, जिसका इंतजार पूरी दुनिया कर रही थी। यह ताज हमेशा विजेता अपने पास नहीं रख सकता। बल्कि 1 साल बाद, इसे वापस लौट आना पड़ता है। यह बहुत ही कीमती होता है।

      मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू को, जो ताज पहनाया गया। उसका नाम Mouawad Miss Universe Crown हैं। इस ताज की कीमत $5 million यानी कि भारतीय मुद्रा में ₹3.70 करोड़ से ज्यादा है। इस ताज को पावर ऑफ यूनिटी का प्रतीक माना जा रहा है। यह अब तक का सबसे कीमती क्रॉउन है।

इस ताज के ऊपर 1725 सफेद डायमंड और 3 गोल्डन कैनरी डायमंड जुड़े हुए हैं इन सबके अलावा, यह ताज न सिर्फ़ कीमती होता है। बल्कि इसके साथ मिलने वाला मान-सम्मान व लोगों का प्यार काफी अहम होता है। हरनाज संधू ने इस ताज को जीतकर, पूरी दुनिया के सामने भारत का मान बढ़ाया है।

मिस यूनिवर्स हरनाज़ संधू को मिलने वाली सुविधाए
Facilities Available to Miss Universe- 2021

मिस यूनिवर्स को ताज के अतिरिक्त, एक खास तरीके की scholarship मिलती है। यह scholarship न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी की तरफ से, विजुअल परफॉर्मिंग आर्ट में दी जाती है। इसके अलावा मिस यूनिवर्स का, एक मॉडलिंग पोर्टफोलियो तैयार करा जाता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मिस यूनिवर्स को 1 साल के लिए, डॉलर में सैलरी भी दी जाती है। मिस यूनिवर्स बनने के बाद, दुनिया भर में सोशल वर्क के लिए जाना पड़ता है। इसके लिए मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन के sponsors, travelling allowances देते हैं।

मिस यूनिवर्स को न्यूयॉर्क में, साल भर रहने के लिए, एक luxurious apartment भी दिया जाता है। इस दौरान खाने-पीने से लेकर, ट्रैवलिंग तक का सारा खर्च मिस यूनिवर्स को नहीं करना पड़ता।

हरनाज़ कौर संधू की इनकम व नेटवर्थ
Harnaaz Kaur Sandhu - Lifestyle, Income and Net-worth

हरनाज की कोई परमानेंट जॉब नहीं है। वे अब तक छोटी-मोटी मॉडलिंग करके पैसे कमाती हैं। इनकी प्रतिमाह इनकम लगभग ₹500000 है। अभी मिस यूनिवर्स-2021 का खिताब, अपने नाम करने पर। ₹5 करोड़ की winning prize मिली थी। 2021 के अनुसार, मिस यूनिवर्स -2021 की prize money जीतने के बाद, इनकी नेटवर्थ ₹6 करोड हो चुकी है।

Must Watch 🤣

Video Thumbnail

Leave a Comment