Kangana Ranaut Biography in Hindi। The Queen of Bollywood- Kangana Ranaut। Motivational Life Story Kangana Ranaut। संघर्ष से सफलता तक की पूरी कहानी। नेपोटिज्म नहीं असली टैलेंट। कंगना का queen बनने का सफर। सपनों को साकार करने के लिए, छोटी उम्र में छोड़ा घर। रियल लाइफ में, झांसी की रानी कंगना रनौत। विवादों और बॉलीवुड की रानी की कहानी। Kangana Ranaut Success Story। Controversial Actress Kangana Ranaut। Kangana Ranaut Lifestyle, Income and Net Worth। Kangana Ranaut Age, Family, Boyfriend, Affair। Kangana Ranaut House, Car Collection
Kangana Ranaut - The Queen of Bollywood
रियल लाइफ मे झाँसी की रानी
हिम्मत से जो कोई चले, धरती हिले कदमों तले।
क्या दूरियां क्या फासले, मंजिल लगे आकर गले।
यह लाइने बॉलीवुड की बिंदास व बेबाक अभिनेत्री पर बिल्कुल फिट बैठती है। बॉलीवुड में उन्हें मुंह फट, पागल और न जाने क्या-क्या लोग कह कर बुलाते हैं। लेकिन उन्होंने इन सारी बातों को ignore करके। बॉलीवुड में अपना इतना बड़ा नाम बनाया। जो बड़े-बड़े नहीं कर पाए।
कभी अमीर घराने की शहजादी रही। Struggle के दिनों में, उन्हें चार दोस्तों के साथ, एक सिंगल रूम में रहना पड़ा। पेट भरने के लिए, उन्हें केवल रोटी और अचार खाकर दिन गुजारने पड़े। लेकिन वह कभी रुकी नहीं। न ही किसी से मदद ली। यहां तक कि उन्होंने अपनी फैमिली से भी, कोई मदद नहीं ली। ऐसी ही थी- कंगना रनौत।
इनके बारे में देश की हर एक लड़की को पता चलना जरूरी है। क्योंकि यह सिर्फ एक actress नहीं है। बल्कि real life Queen है। इनकी जिंदगी में ऐसे-ऐसे मोड़ आए हैं। बहुत कम उम्र में, इन्होंने struggle करना शुरू कर दिया था। यह अपने दम पर, बिना किसी backup के यहां तक पहुंची हैं। इनकी Journey को पढ़ते वक्त, कभी आपकी आंख में आंसू आएंगे। तो कभी आपके मन में जोश भर जाएगा। इनकी story आपको अंदर से मजबूत और strong बनाने वाली है। सही मायने में, हमारे देश को ऐसी और लड़कियों की जरूरत है।
ख्वाहिशें भले ही छोटी-सी हो। लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए, दिल जिद्दी होना चाहिए। अगर आपको लगता है कि life में बहुत tension है। किसी inspiration की जरूरत है। तो आपको एक ऐसी personality के बारे में जानना चाहिए। जिसने बचपन से ही, अपनी लाइफ को अपने ढंग और अपनी शर्तों पर जीना शुरू किया। ऐसी ही great inspiration मौजूद है। हमारी क्वीन ऑफ़ बॉक्स ऑफिस कंगना रनौत में। हम इनकी life को करीब से देखते है। इनकी बायोग्राफी के जरिए।

Kangana Ranaut - An Introduction
Kangana Ranaut – Queen of Bollywood Ek Nazar | |
पूरा नाम | कंगना अमरदीप रनौत |
उपनाम | अरशद, क्वीन आफ बॉलीवुड, OTA ( One Take Actress) |
जन्म तिथि | 23 मार्च 1986 |
जन्म स्थान | भांबला जिला मंडी हिमाचल प्रदेश |
पिता | अमरदीप रनौत व्यवसाई |
माता | आशा रनौत शिक्षिका |
भाई बहन | अक्षित रनौत (भाई) रंगोली रनौत (बहन) |
स्कूल | डीएवी स्कूल चंडीगढ़ |
कॉलेज | एलिट स्कूल ऑफ़ मॉडलिंग मुंबई |
शैक्षिक योग्यता | 12वीं कक्षा पास |
डेब्यू | फिल्म – गैंगस्टर (2006) |
प्रेम-संबंध | आदित्य पंचोली (अभिनेता) अध्ययन सुमन (अभिनेता) अजय देवगन (अभिनेता) निकोलस लफ्फे रेट ब्रिटिश डॉक्टर रितिक रोशन अभिनेता |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
इनकम | 12 से 14 करोड़ / फिल्म |
नेट-वर्थ | ₹97 करोड़ से ज्यादा |
कंगना रनौत का प्रारम्भिक जीवन व परिवार
Kangana Ranaut - Early Life and Family
कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के, मंडी डिस्ट्रिक्ट के भांबला में हुआ था। जिसे अब सूरजपुर कहा जाता है। कंगना एक राजपूत परिवार से संबंध रखती हैं। इनकी मां का नाम आशा रनौत है। जो कि एक स्कूल टीचर हैं। पिता का नाम अमरदीप रनौत है। वह एक बिजनेसमैन है। कंगना की एक बड़ी बहन भी हैं। जिनसे आप सभी परिचित होंगे। उनका नाम रंगोली रनौत है। वह 2014 से कंगना रनौत की मैनेजर भी हैं।
इनका एक छोटा भाई भी है। जिनका नाम अक्षत रनौत है। बचपन से ही कंगना रनौत बहुत ज्यादा जिद्दी स्वभाव की रही हैं। बचपन से लेकर आज तक उनका मानना है। कि उन्हें जो सही लगता है। वही वो करती हैं। चाहे पूरी दुनिया ही क्यों न एक तरफ हो जाए। अगर उन्हें कुछ गलत लगेगा। तो वह सवाल पूछेगी। सामने चाहे कोई भी हो।
बचपन में एक बार उनके पिता, भाई के लिए प्लास्टिक की गन और उनके लिए डॉल लेकर आए। तब इनको बुरा लग गया। कि यह क्या बात हुई। ऐसे अलग-अलग नजरों से आप क्यों देखते हो। वहीं एक बार जब उनके घर का renovation हो रहा था। तो उनके भाई के लिए, एक अलग कमरा बनाया गया। जबकि बहनों के लिए, कोई कमरा नहीं बनाया गया। तो कंगना ने इस पर प्रश्न किया। ऐसा क्यों है।
तब हर मां-बाप की तरह, उन्होंने जवाब दिया। आप एक लड़की हो। आपका घर कहीं और होने वाला है। भविष्य में तुम्हारा ससुराल ही तुम्हारा घर होगा। यह सब बातें सुनकर, कंगना को तब भी बहुत गुस्सा आता और आज भी आता है। जब ऐसी बच्ची घर में ऐसे सवाल उठा सकती है। तो आज की कंगना तो powerful व successful दोनों ही है। तो वह कैसे चुप रह सकती है। फिर चाहे उनके खुद की बात हो। या फिर सुशांत सिंह राजपूत की बात हो।
कंगना रनौत की शिक्षा
Education of Kangana Ranaut
कंगना पढ़ने में बहुत अच्छी थी। कंगना रनौत ने चंडीगढ़ के DAV Public School से पढ़ाई की है। उन्होंने साइंस स्ट्रीम चुनी थी। क्योंकि इनके घरवाले चाहते थे कि कंगना एक डॉक्टर बने। वहीं कंगना ने भी, इसके लिए बहुत कोशिश की। लेकिन जब वह 12th में केमिस्ट्री के यूनिट टेस्ट में फेल हो गई। तब उन्होंने एक बार फिर, अपने कैरियर के बारे में सोचा।
उन्होंने खुद से सवाल किया कि क्या वह सच में डॉक्टर बनना चाहती थी। फिर उनके दिल से जवाब आया, नहीं। शायद इसीलिए ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट की पूरी तैयारी करने के बावजूद। वह परीक्षा देने नहीं गई। इसका उन्हें बहुत ही बुरा लगा कि मैं failure नहीं हूं। मेरी life अभी खत्म नहीं हुई है।
अपनी आजादी और अपने लिए सही career चुनने की चाह को लेकर उन्होंने सोचा। मैं कुछ ऐसा करके दिखाऊंगी। कि एक दिन पूरी दुनिया, मुझे सलाम करेगी। कैसे करेंगी, क्या करेंगी। उन्हें कुछ पता नहीं था।
छोटी उम्र मे कंगना का घर छोड़ना
Kangana left Home at a Young Age
कंगना 16 साल की उम्र में, अपना घर छोड़कर दिल्ली आ गई। हालांकि उनका यह decision, उनके पिता को पसंद नहीं आया। इसलिए उनके पिता ने कंगना को किसी भी प्रकार की मदद के लिए, मना कर दिया। Good Looks के चलते, उनको Elite Modeling Agency में काम मिलना शुरू हो गया। लेकिन कंगना को यह काम अच्छा नहीं लग रहा था। क्योंकि यहां पर एक ही तरह का काम करना था। कोई creativity नहीं थी।
कुछ उन्हें कुछ ऐसा करना था। जिसमें growth हो। नया task हो। कुछ creativity हो। तब उन्होंने एक्टिंग की तरफ अपने कदम बढ़ाए। उन्होंने Asmita Theatre Group को join किया। जहां उन्होंने acting के हर पहलू को सीखा। यहां थिएटर डायरेक्टर अरविंद गौर के कई plays में, उन्होंने acting की। एक बार जब performance के समय, male actor गायब हो गया। तब कंगना ने अपना रोल निभाने के साथ-साथ, उस लड़के का किरदार भी निभाया। Audience को कंगना का अभिनय बहुत पसंद आया।
इसके बाद उनके गुरु अरविंद गौर जी ने उन्हें मुंबई जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आप बहुत young हो। आपको फिल्मों में try करना चाहिए। वहां अच्छे कैरियर की संभावनाएं हैं। अच्छा पैसा मिलता है। उन्होंने कहा कि हम यहां पर बहुत सालों से थिएटर कर रहे हैं। लेकिन कभी-कभी पैसों के लिए, काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। उनकी सलाह पर कंगना रनौत मुंबई आ गई।
कंगना रनौत का मुंबई मे संघर्ष
Kangana Ranaut - Struggle in Mumbai
कंगना ने आशा ड्रामा स्कूल में 4 महीने का एक्टिंग कोर्स किया। इस दौरान उनके पास पैसों की बहुत ही तंगी थी। कभी-कभी वह सिर्फ ब्रेड और अचार खा कर ही गुजारा कर लेती थी। इसके साथ ही, उन्होंने मुंबई में Struggle कर रहे हैं। अपने चार दोस्तों के साथ, एक ही किराए के कमरे में समय काटा। इस दौरान उनके पिता ने, उन्हें मदद करने की कोशिश की। लेकिन कंगना ने मना कर दिया। क्योंकि वह खुद अपने दम पर कुछ करना चाहती थी।
कंगना ने अपने इंटरव्यू में बताया। कि जब वह आशा चंद्र जी के हॉस्टल में, एक और लड़की के साथ रहती थी। तब उन्हें एक शख्स मिला। जिनका इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम था। कंगना और उनकी फ्रेंड को उस व्यक्ति से कुछ उम्मीदें बंधी। कंगना ने उनसे रहने के लिए, एक अपार्टमेंट दिलवाने की बात कही। तब उन्होंने अपार्टमेंट तो दिला दिया।
लेकिन कंगना की दोस्त को वहां नहीं आने दिया। फिर कंगना को हाउस अरेस्ट कर लिया। तब कंगना उस आदमी से बहुत तंग आकर, उनके घर पर चली गई। उनकी बीवी से कहा कि आपके husband मुझे तंग कर रहे हैं। मैंने अच्छा समझकर, उन पर भरोसा किया था। उनकी पत्नी का जवाब था। कि बेटा जब वह घर पर नहीं रहते। तो हम लोग शांति से रह पाते हैं। तो मैं आपकी कोई मदद नहीं कर पाऊंगी।
जबकि उनकी बेटी भी, कंगना से सिर्फ 1 साल बड़ी है। तब कंगना ने पुलिस के पास जाने का फैसला किया। उसने उन्हें कई तरह से परेशान व धमकाना शुरू कर दिया। लेकिन जब पुलिस ने हस्तक्षेप करके, उस व्यक्ति को कहा कि अगर कंगना को कुछ भी हुआ। तो आप जेल में होंगे।
फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआती साल कंगना के लिए काफी मुश्किल भरे रहे। क्योंकि वह इंग्लिश नहीं बोल पाती थी। जिसके कारण लोग, उनसे बात करना पसंद नहीं करते थे। क्योंकि उन सबका मानना था कि हिंदी फिल्म में काम करने के लिए, इंग्लिश बोलना आना जरूरी है। आप अगर ठीक से इंग्लिश नहीं बोल पाते। तो इंग्लैंड और अमेरिका में लोग समझ सकते हैं। लेकिन भारत में लोग उसका मजाक उड़ाते हैं। कितनी शर्म की बात है। हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी है। फिर भी हमें हिंदी में ही, बोलने में शर्म आती हैं।
कंगना का फिल्म इंडस्ट्री मे डेब्यू
Kangana Ranaut - Debut in Film Industry
साल 2004 में कंगना एक एजेंट से मिली। जो उन्हें प्रोड्यूसर महेश भट्ट के ऑफिस ले गए। यहां अनुराग बसु ने उनको ऑडिशन लिया। लेकिन भट्ट साहब ने कहा कि कंगना इस role के लिए बहुत छोटी है। इस character के लिए fit नहीं है। इसके बाद, वह रोल चित्रांगदा सिंह को offer किया गया। लेकिन चित्रांगदा के पास उस वक्त डेट्स नहीं थी।
Finally, तब कंगना इस Romantic – Thriller फिल्म Gangster में, lead role के लिए, select हो गई। कंगना ने फिल्म गैंगस्टर में एक एल्कोहलिक लड़की का किरदार निभाया। इस किरदार को समझना और निभाना, इतना आसान नहीं था। तब कंगना की उम्र केवल 17 साल की थी। इसके बावजूद, उन्होंने इतनी अच्छी एक्टिंग की। जब 2006 में यह फिल्म रिलीज हुई। तब कंगना को critic और audience ने बहुत सराहा। कंगना ने अपनी इस फिल्म के लिए, फिल्म फेयर अवार्ड और Best Female Actress के साथ और भी बहुत सारे अवॉर्ड्स जीते।
इसके बाद कंगना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘वह लम्हे’, ‘लाइफ इन ए मेट्रो’, ‘फैशन’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ जैसी फिल्मों में कंगना ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी। कंगना के लिए कहा जाता है कि वह फटाफट फिल्में साइन नहीं करती। फिल्म की स्टोरी में कंगना के लिए, जब तक कुछ अलग करने को नहीं होता। तब तक वह फिल्म साइन नहीं करती। इस बीच कंगना की कई फिल्में फ्लॉप भी हुई। लेकिन कंगना के अभिनय में लगातार निखार आ रहा था।
साल 2008 में मधुर भंडारकर की फिल्म ‘फैशन’ आई। यह एक सुपरहिट फिल्म थी। जिसमें कंगना ने एक मॉडल का किरदार निभाया। इस फिल्म के लिए, कंगना को सबसे कम उम्र में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इसके साथ ही फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला। इसके बाद के कुछ सालों में, कंगना की फिल्में फ्लॉप हुई। 2010 की फिल्म ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ आई।
इस फिल्म में कंगना के साथ अजय देवगन, इमरान हाशमी और प्राची देसाई थी। इस फिल्म के किरदार को कंगना ने मधुबाला और गैंगस्टर हाजी मस्तान की पत्नी के किरदार को मिलाकर किया। जिसके सब लोग फैन हो गए। यह फिल्म इस साल की सबसे सफल फिल्मों में एक थी। साल 2011 में कंगना की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ को release किया गया। इस फिल्म ने लोगों का दिल जीतना शुरू कर दिया।
कंगना ने अपनी इस फिल्म में पाई सफलता के बाद 4 और फिल्मों में अपने अभिनय को दर्शाया। इसके बाद की फिल्म थी। ‘डबल धमाल’, ‘रास्कल’, ‘मिले न हम तुम’ में कंगना ने अभिनय किया था। साल 2013 में कंगना, एक बार फिर से फिल्म ‘शूट आउट एट बटाला’ में दिखाई दी। इस फिल्म में कंगना ने अच्छा अभिनय किया था। फिल्म ने अच्छी कमाई भी की थी। इसके बाद इसी साल कंगना ने फिल्म ‘कृष 3’ में भी अभिनय किया। यह एक सुपर हीरो फिल्म थी। जिसमे रितिक रोशन ने फिल्म के तीनों भागों में अभिनय किया था।
कंगना की ब्लाकमास्टर फिल्म
साल 2014 में कंगना ने, एक बार फिर से साबित किया। कि अभिनय की दुनिया में, एक अकेली औरत फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना सकती है। उन्होंने फिल्म ‘Queen’ में अभिनय किया। इस फिल्म में उनके अभिनेता राजकुमार राव थे। यह फिल्म ‘शोले’ के बाद, शायद दूसरी फिल्म थी। जिसे पहले तो लोगों ने कुछ खास नहीं समझा।
लेकिन धीरे-धीरे फिल्म को इतनी लोकप्रियता मिली थी। कि वह फिल्म आज तक लोगों के जहन में बसी हुई है। फिल्म ‘Queen’ भी कुछ ऐसा ही कमाल कर बैठी थी। इस फिल्म की कमाई ने, कंगना को Lady Queen का नाम दे दिया। जो अकेले ही एक फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना सकती है। इस फिल्म के बाद, कंगना ने फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्ंस’ में अभिनय किया।
आगे के सालों में कंगना की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी। लेकिन विवादों के चलते, कंगना सुर्खियों में बनी हुई थी। फिर साल 2019 में क्वीन कंगना, फिल्म मणिकर्णिका में, झांसी की रानी का किरदार निभा रही थी। इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया। फिल्म ने अच्छी कमाई भी की। इसके बाद कंगना की कुछ और फिल्में आई। जो औसत से ज्यादा कुछ नहीं कर पाई।
कंगना रनौत के पुरस्कार व सम्मान
Kangana Ranaut - Awards and Honors
फिल्म Queen और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए, कंगना को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। कंगना रनौत को हिंदी फिल्म जगत में सराहनीय योगदान के लिए, पद्म श्री अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नवंबर 2021 में उन्हें दिया। लेकिन अवार्ड मिलने के कुछ समय बाद ही है। कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना ने एक बड़ा बयान दे दिया। जिससे पूरे देश मे तहलका मच गया।
Kangana Ranaut - Controversies
कंगना की जिंदगी में विवादों की कोई कमी नहीं रही यह कैसी अदाकारा है जिन्होंने अपने विचारों और सोच को खुलकर मीडिया के सामने रखा जो भी कहा वह मीडिया के सामने बिना देखे अब बिना झिझक वह स्पष्ट कहा जिससे यह हमेशा विवादों में घिरी रही इनका विवाद आदित्य पंचोली, अध्ययन सुमन व रितिक रोशन के साथ रहा।
कंगना रनौत की इनकम, नेट-वर्थ व लाइफ़स्टाइल
Kangana Ranaut - Income, Net-Worth & Lifestyle
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना रनौत का नेट-वर्थ ₹97 करोड़ से भी ज्यादा है। कंगना ने अपनी एक्टिंग, मॉडलिंग और फिल्म मेकिंग में कड़ी मेहनत करके, यह मुकाम हासिल किया है। अब वह एक luxurious life भी जीती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना की अधिकतर कमाई Brand endorse व फिल्मों में एक्टिंग करने की वजह से होती है। यह actress साल में करीब ₹15 करोड़ कमाती है। कंगना एक Brand को endorse करने के लिए, ₹3.5 करोड़ charge करती हैं। कंगना के फ्लैट की कीमत करोड़ों रुपए है।
कंगना ने हाल ही में, मनाली में लगभग 30 करोड़ की लागत का एक मेंशन बनवाया है। कंगना के पास आलीशान घरों के अलावा महंगी गाड़ियां भी हैं। कंगना ने 21 साल की उम्र में, पहली कार BMW 730D खरीदी थी। इसके अलावा उनके पास Mercedes GLE 350D, Audi Q3, है।
Also Read :
Read : The Intelligent Investor Book Summary । सही कीमत पर share खरीदने का जादुई तरीका ।
Read : How to Attract Money Book Summary । पैसे को कैसे आकर्षित करे ।
Read : No Excuse by Brian Tracy Book Summary । अब से आप बहाने बनाना बंद कर देंगे ।
Read : The Psychology of Money Book Summary। पैसो का मनोविज्ञान, सीखे पैसा बनाने की कला ।