Prithvi Shaw Biography in Hindi | पृथ्वी शॉ का जीवन परिचय | Prithvi Shaw Net Worth

Prithvi Shaw – biography in hindi, age, height, wife, girlfriend, stats, net worth [ पृथ्वी शॉ – जीवन परिचय, आयु, उम्र, करियर, जन्म कहां हुआ था, खेल-कूद से जुड़े आंकड़े ]

क्या आपने सुना है कि पृथ्वी भी कभी आसमान को छू सकती है। शायद नहीं। लेकिन आज हमारी Biography जिस व्यक्ति के बारे में है। वह पृथ्वी और आसमान ही नहीं। बल्कि उससे भी बड़ी ऊंचाइयों को छूने के लिए बना है। हम बात कर रहे हैं। भारत के अगले सचिन कहे जाने वाले, युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बारे में। जिन्होंने बीते कुछ समय में ही, अपने talent का जलवा पूरी दुनिया में बिखेर दिया।

18 वर्ष के पृथ्वी के लाजवाब क्रिकेटिंग शॉट्स को देखकर, उनके हजारों नहीं। बल्कि लाखों fans बन चुके हैं। हिंदुस्तान में क्रिकेटर बनने के लिए, लाखों खिलाड़ी रोजाना मैदान में संघर्ष करते हैं। लेकिन कुछ ही, ऐसे क्रिकेटर होते हैं। जो Team India के लिए खेल पाते हैं। उन्हीं में से एक क्रिकेटर पृथ्वी शॉ हैं। कद में छोटे, लेकिन भविष्य में बड़े स्टार बनने वाले, सारे गुणों से भरे हुए।

पृथ्वी शॉ की कहानी में, सब कुछ शामिल है। संघर्ष, सफलता और कई सारे सवाल। जो बड़े दिखने वाले लोगों के साथ, अक्सर जुड़ जाया करते हैं। पृथ्वी शॉ एक प्रतिभा का नाम है। ऐसे में प्रतिभा, जब तक प्रदर्शन में तब्दील न हो। बहुत सारी चीजें अधूरी रह जाती है। समय की गाड़ी पर सवार होकर, पृथ्वी शॉ ने बहुत कुछ अपने नाम के साथ जोड़ा है। जिसमें कुछ records हैं।

कुछ सपने हैं। कुछ कमाल है। जो बड़े-बड़े क्रिकेटर के लिए, सिर्फ सपने ही बनकर रह जाते हैं। 24 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद, सचिन तेंदुलकर 16 नवंबर 2013 को retire हो गए। इसके मात्र 4 दिन बाद, एक 14 साल के लड़के ने, मुंबई की हैरिस शील्ड मैच में 546 रन की पारी खेली। जो कि उस समय किसी भी भारतीय खिलाड़ी के द्वारा बनाया गया। Highest Score था।

Media में इसकी चर्चा जोरों पर रही। क्योंकि यह वही tournament था। जिसने पहली बार, सचिन को भी famous किया था। यहीं से सचिन और पृथ्वी शॉ के बीच तुलना का दौर शुरू हो गया। इसी प्रकार जाने : Surya Kumar Yadav Biography in Hindiवर्ल्ड कप मे चमकेगा सूर्या।

Prithvi Shaw Biography in hindi

Prithvi Shaw – An Introduction

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ 
एक नजर
पूरा नामपृथ्वी पंकज शॉ
उपनामपृथ्वी मिसाइल
जन्मतिथि9 नवंबर 1999
जन्म स्थानठाणे, महाराष्ट्र
पितापंकज शाह
माताज्ञात नही
गृह नगरमानपुर, गया, बिहार
स्कूल• एबीएस विद्या मंदिर विरार मुंबई
• रिजवी स्प्रिंगफील्ड हाई स्कूल मुंबई
कॉलेजरिजवी महाविद्यालय कला, विज्ञान और वाणिज्य,
मुंबई
शैक्षिक योग्यतास्नातक
व्यवसायटीम इंडिया क्रिकेटर (बल्लेबाज)
जर्सी नंबर# 100 (भारत अंडर-19)
कोच• संतोष पिंगलकार 
• राहुल द्रविड़ (संरक्षक)
Turning pointहैरिस शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट में 546 रन
अंतर्राष्ट्रीय डेब्यूइंडिया अंडर-19 14 जनवरी 2018 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ।
टेस्ट मैच –4 अक्टूबर 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ।
वन डे डेब्यू-5 फरवरी 2020 न्यूजीलैंड के खिलाफ।
  इनकमIPL-11  (1.2 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स)
नेटवर्थ35 करोड़

पृथ्वी शॉ का प्रारम्भिक जीवन
Prithvi Shaw – Early Life & Family

जन्म के कुछ दिनों के बाद से ही, कई तरह की तकलीफों को झेलने वाले। पृथ्वी शॉ के लिए, संघर्ष भी कठिन था। ऐसे में लाजमी है। कि सफलता के लिए, उन्हें काफी राहे भी देखनी पड़ी। पृथ्वी का जन्म 9 नवंबर 1999 को मुंबई के विरार में हुआ था।

वह सिर्फ 4 साल के ही थे। जब उन्होंने अपनी मां को खो दिया। यह पृथ्वी के लिए सबसे बड़ा झटका था। मां के गुजरने के बाद, पृथ्वी ने क्रिकेट पर ध्यान देना शुरू किया। आज पृथ्वी क्रिकेट के, सबसे युवा सितारे बनकर उभर रहे है। तो इसके पीछे सबसे बड़ा role, उनके पिता का ही है।

उनके पिता पंकज शॉ ने, पृथ्वी को उनके सपने देखना और जीना सिखाया। कुछ समय तक, उनके पिता पृथ्वी के लिए, ground पर ball भी फेंकते थे। जिससे पृथ्वी को cricket practice में, कोई दिक्कत न आए। उनके पिता ने तय किया। कि वह अपने बेटे को क्रिकेट खेलने के लिए, सारी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।

पंकज शॉ कपड़े का व्यवसाय करते थे। बेटे के career में focus करने के लिए, उन्होंने अपना व्यापार छोड़ दिया। यहीं से शुरू होती है। पृथ्वी शॉ के Cricketer बनने की असली कहानी। इसी प्रकार जाने : KL Rahul Cricketer Biography in HindiT20 क्रिकेट का असली बादशाह।

पृथ्वी शॉ की क्रिकेट ट्रेनिंग
Career of Prithvi Shaw

पिता पंकज शॉ ने, विरार में एक क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिलवाया। जिससे पृथ्वी अपना पूरा वक्त, क्रिकेट को ही देने लगे थे। यही वो क्रिकेट की, हर छोटी-बड़ी बारीकियों को सीखने लगे। लगातार अच्छे प्रदर्शन करने के कारण। पृथ्वी को मुंबई के मशहूर Cricket Club, Middle Income Group (MIG) का हिस्सा बन गए। पृथ्वी MIG Cricket Club की ओर से ही खेलने लगे।

न जाने कितने खिलाड़ियों को, 20 साल की उम्र तक। कोई भी contract नहीं मिल पाता है। लेकिन पृथ्वी ने, मात्र 12 वर्ष की उम्र में ही, एक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के साथ। सालाना 3 लाख का contract sign किया था।

 हर रोज क्रिकेट खेलने के लिए, पृथ्वी अपने पिता के साथ, विरार से बांद्रा जाते थे। उसी समय, एक शिवसेना नेता ने पृथ्वी को उनकी काबिलियत के लिए। बांद्रा में ही एक फ्लैट गिफ्ट में दे दिया था। जिससे पृथ्वी को क्रिकेट क्लब जाने में, आसानी होने लगी।

पृथ्वी शॉ की शिक्षा
Education of Prithvi Shaw

कई खिलाड़ी खेल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए, पढ़ाई तक को छोड़ देते हैं। लेकिन पृथ्वी ने ऐसा बिल्कुल भी नहीं किया। वे खेल के समान ही, अपनी पढ़ाई को भी तवज्जो देते हैं। पृथ्वी ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई KVS विद्या मंदिर व रिज़वी स्प्रिंगफील्ड हाई स्कूल, मुंबई से पूरी की। इसके बाद, इन्होंने रिजवी कॉलेज ऑफ आर्ट से आगे की पढ़ाई शुरू की।

साल 2012 में पृथ्वी को इंग्लैंड के एक स्कूल में प्रशिक्षण प्राप्त करने का आमंत्रण मिला। जहां उन्होंने विदेशी पिचों के मिजाज को समझा। वह कई बार इंग्लैंड का दौरा कर चुके हैं। यहां तक कि पृथ्वी को बहुत कम उम्र में, इंग्लैंड की विभिन्न टीमों में खेलने का अनुभव है। इसी प्रकार जाने : रिंकू सिंह का जीवन परिचयझाड़ू पोछा लगाने से लेकर ,5 गेंदों में 5 छक्के तक का सफर।

पृथ्वी शॉ की सचिन तेंदुलकर से तुलना
Comparision of Prithvi with Sachin Tendulkar

साल 2013 में पृथ्वी ने स्कूल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता, हैरिस शील्ड टूर्नामेंट के, एक मैच में बल्लेबाजी करते हुए। महज 330 गेंदों पर, 546 रन बना डाले। उन्होंने स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में, सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इंटर स्कूल प्रतियोगिता में पृथ्वी स्प्रिंगफील्ड स्कूल के कप्तान थे।

इस प्रदर्शन के बाद, पृथ्वी लाइफ लाइन में आ गए। पृथ्वी की चर्चा न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरे विश्व में होने लगी थी। इस समय पृथ्वी की उम्र मात्र 14 वर्ष थी। इसी मैच के बाद, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने, पृथ्वी की तारीफों के पुल बांध दिये थे। यहां तक कि पृथ्वी को अगला सचिन तेंदुलकर भी कहा जाने लगा था।

इसके बाद रास्ता खुल गया। उन्हें जल्द ही आगामी विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए, मुंबई Under-16 का कप्तान बनाया गया। 330 गेंदों में 546 रन की पारी, पृथ्वी के कैरियर में बहुत फायदेमंद साबित हुई। इस प्रदर्शन को देखकर, कई महान खिलाड़ियों ने पृथ्वी के जबरदस्त प्रशंसा की। वह इनकी तुलना, सचिन तेंदुलकर से करने लगे थे।

पृथ्वी शॉ Under-19 वर्ल्ड कप के कप्तान
Prithvi Shaw – Captain of Under-19 World Cup

पृथ्वी ने दिलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में, शतक बनाकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पृथ्वी ने 2017 के, एक मैच में इंडिया टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए। 154 रन बनाए। उस समय पृथ्वी की आयु मात्र 17 वर्ष थी। सबसे बड़ी बात यह कि यह उनका डेब्यू मैच था। पृथ्वी से सबसे पहले, यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। पृथ्वी के क्रिकेट खेलने की शैली बहुत खास है।

साल 2017 के फरवरी में, पृथ्वी ने इंडिया अंडर-19 की तरफ से अपना मैच खेला। इस बार अपनी शतकीय पारी से फिर से सबको हैरान किया। पृथ्वी ने 2017-18 के रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में, मुंबई की टीम की तरफ से शानदार पारी खेली। पृथ्वी ने इस पारी में लगातार दो शतक बना डाले।

पृथ्वी की प्रतिभा को देखकर ही 3 दिसंबर 2017 को टीम इंडिया मैनेजमेंट ने उन्हें Under-19 team के कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी। वह जब तक कप्तान की भूमिका में रहे। उन्होंने कमाल का खेल दिखाया। पृथ्वी के अंडर-19 की कप्तानी के दौरान भारत का पहला ग्रुप मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ। जिसमें पृथ्वी ने 94 रन की शानदार पारी खेली।

इस मैच में टीम इंडिया 7 विकेट खोकर, 328 रन बनाने में कामयाब रही। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम महज 228 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 रनों से जीत हासिल की। पृथ्वी की कप्तानी में ही, भारत में ने अंडर-19 विश्व कप जीता था। इसी प्रकार जाने : रविन्द्र जडेजा जीवन परिचयRavindra Jadeja Biography in Hindi।

पृथ्वी शॉ का इंटरनेशनल मैच मे डेब्यू
Prithvi Shaw- Debut in International Cricket

पृथ्वी शॉ के खेल को देखकर, उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में भी मौका दिया गया। यहां पर भी उन्होंने खुद को साबित करके, सबको चौका दिया। सिर्फ 18 साल की उम्र में, उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका क्यों मिला। पृथ्वी ने इस बात को साबित किया। राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ, अपने पहले टेस्ट मैच की, पहली पारी में ही शतक लगा दिया। सिर्फ 99 गेंदों का सामना करते हुए। पृथ्वी ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ दिया।

पृथ्वी शॉ की IPL-2018 मे नीलामी
Prithvi’s Auction in IPL-2018

2018 की IPL नीलामी में, दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी को 1 करोड़ 10 लाख में खरीदा। तब से आज तक पृथ्वी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते आ रहे हैं। दिल्ली की टीम में, उन्हें आक्रामक बल्लेबाज के रूप में रखा गया। क्रिकेट के लगभग हर फॉर्मेट में, पृथ्वी ने खुद को साबित करके चयनकर्ताओं से लेकर, अपने प्रशंसकों तक को हैरान किया है।

पृथ्वी अपनी आक्रामक बैटिंग से, कुछ ही गेंदों में मैच पलटने का दम रखते हैं। यह करिश्मा IPL 2021 में भी दिखा। पृथ्वी IPL 2021 में, दिल्ली के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले Player रहे। पृथ्वी शॉ ने IPL 2021 की 15 पारी में, चार अर्धशतक लगाए। इसी के साथ उन्होंने कुल 479 रन बनाए। इस दौरान उनका एवरेज लगभग 32 का रहा।

वहीं अगर स्ट्राइक रेट की बात की जाए। तो पृथ्वी 107 के बेहद करीब थे। यह दिखता है कि उन्होंने न सिर्फ रन बनाए। बल्कि बेहद कमाल की स्पीड से बनाए। इसी प्रकार जाने : शुभमन गिल का जीवन परिचयShubman Gill Biography in Hindi।

Controversies related to Prithvi Shaw

हाल ही में खबरें गर्म है कि पृथ्वी एक्ट्रेस प्राची सिंह को Date कर रहे हैं। प्राची सिंह को कई मौकों पर, पृथ्वी शॉ के Instagram Post पर personal comment करते भी देखा गया है। हालांकि माना जा रहा है कि पृथ्वी शॉ और प्राची अच्छे दोस्त हैं। प्राची, पृथ्वी के हर post पर comment जरूर करती है। वही पृथ्वी भी, प्राची को reply देना नहीं भूलते हैं।

सोशल मीडिया पर इस कमेंट बाजी को देखकर ही, अंदाजा लगाया जा रहा है। कि दोनों दोस्ती के रिश्ते से आगे बढ़ चुके हैं। प्राची सिंह एक उभरती टीवी एक्ट्रेस है। जो मशहूर सीरियल ‘उड़ान सपनों की’ में नजर आती थी। एक्ट्रेस के साथ-साथ प्राची एक मॉडल और एक अच्छी डांसर भी है।

पृथ्वी शॉ की इनकम व नेटवर्थ
Prithvi Shaw Net Worth

पृथ्वी शॉ का मुंबई, महाराष्ट्र में एक आलीशान घर है। पृथ्वी शॉ के पास एक Audi Q7 कार है। जिसकी कीमत ₹80.95 लाख है। इसके अलावा इनके पास एक BMW X7 भी है। जिसकी कीमत ₹92.50 लाख है।

पृथ्वी शॉ को 2018 की IPL नीलामी में, दिल्ली कैपिटल्स ने 1 करोड़ 30 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि में। अपनी टीम में शामिल किया। IPL के इतिहास में, पृथ्वी ने सबसे युवा सलामी बल्लेबाज होने का कीर्तिमान अपने नाम किया। 2018 में ही पृथ्वी शाह को, MRF ने बल्ले की Sponsorship का ₹5 करोड़ का contract दिया।

MRF से अनुबंध प्राप्त कर, पृथ्वी ने खुद को एलिट क्लब में पाया। जहां सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, विराट कोहली जैसे बल्लेबाज शामिल हैं। एक IPL Match के लिए 1.2 करोड़ रुपये charge करते हैं। इनकी total IPL Fee 36 करोड़ रुपए है। पृथ्वी शॉ की टोटल नेट वर्थ $92 million है।

आपको इसे भी जानना चाहिए :

Leave a Comment