Rose Blumkin Story | Rose Blumkin Net Worth | Rose Blumkin Biography

Rose Blumkin – story, quotes, net worth, jewish home, biography, nebraska furniture mart, family, warren buffett।

सफलता पाने की कोई उम्र नहीं होती। इतिहास गवाह है कि इतिहास रचने वाले लोग, कभी अपनी उम्र नहीं देखा करते। वह हर वक्त इतिहास रखने की कोशिश में लगे रहते हैं। हम किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले  सोचते हैं। क्या यह मेरे लिए सही समय है।  क्या इस चीज को शुरू करने के लिए, मेरी उम्र हो चुकी है। क्या मुझमें उस काम को करने की काबिलियत है। कभी-कभी हमें यह लगता है। शायद इस काम को करने की उम्र व वक्त निकल गया है।

हममें से अधिकतर लोग, Business तो करना चाहते हैं। लेकिन शुरू करने से पहले ही, डर कर आगे कदम नहीं बढ़ाते हैं। बस दिमाग में हमेशा, यह उथल-पुथल चलती रहती है। हमारा बिजनेस success होगा भी या नहीं। हमें यह Profit देगा भी या नहीं। मैं इसमें Risk लूँ या नहीं।

बस हमारे अंदर इसी confidence की कमी के कारण। हम उन opportunity को दरकिनार कर देते हैं। जो हमारे कैरियर का  turning point हो सकती है। अगर आप भी किसी नए काम या बिजनेस को शुरू करने में हिचकिचा रहे हैं। अगर आपमें भी confidence की कमी है। तो यह स्टोरी आपको जरूर, अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

Rose Blumkin Story

Rose Blumkin Story – Secret Of Success

Oxygen बगैर जीवन ही सम्भव नही है।जिस तरह Oxygen हमारी necessity है। Choice नहीं है। जब हमें Oxygen नहीं मिलती। तो हम पूरा जोर लगाते हैं। पूरे हाथ-पैर मारते हैं। पूरी fight करते हैं। क्योंकि ये choice नहीं है। ये Compulsory है। कोई Option नहीं है। यही हमारे goals के साथ भी है। जब Oxygen की तरह Success भी हमारी necessity बन जाएगी। Success हमें चाहिए ही चाहिए। कोई option नहीं है। ये हमारे लिए must है।

तब आपका पूरा talent, पूरी capability, पूरा हुनर, पूरा enthusiasm बाहर आएगा। आप पूरे हाथ-पैर मारेंगे। हर कोशिश करेगे। अपनी limits के beyond जाएगे। बहाने नहीं मारेंगे। Excuses नहीं ढूंढोगे। क्योंकि goals आपके लिए necessity है। Option नहीं है। इसलिए आपके dreams, आपके goals, आपकी खुशी भी  Oxygen की तरह है। अगर पूरे नही हुए। तो इसे ऐसे कैसे जाने दे। क्योंकि हमारे और आपके लिए, Success is not a Choice, It is a Necessity । इसी प्रकार जाने :  Success Story-Vicky Roy। Renuka Aradhya। भिखारी से अरबपति बनने तक।

Early Life of Rose Blumkin

World War – 1 के दौरान, Mrs. Rose के पति Russia से बाहर निकल चुके थे। 3 साल बाद Rose के निकलने की बारी थी। वह कहती है कि उनके पास उतने ही पैसे थे। इसलिए एक-एक करके Russia से बाहर निकले। उन्होंने post पर तैनात सैनिक से बोला। मैं बॉर्डर पार Army के लिए, कुछ लेदर लेने जा रही हूं। लौटते समय, तुम्हारे लिए Slivovitz की bottle ले आऊंगी।

साइबेरिया से यात्रा करके Rose, Japan पहुँची। वहां से एक छोटी सी नाव, जिसे peanut boat कहते हैं। उससे 7000 km दूर Seattle, America पहुंची। Rose को USA में बड़ी कठिनाई हुई। न तो उनके पास पैसे थे। न education और न ही उन्हें english आती है। उन्होंने इंग्लिश 5 साल की बेटी के साथ सीखी। जो उन्हें स्कूल में जो भी सीखा है। उसे दोबारा सुनाती।

Rose’s First Business In America

Mrs. Rose ने अपने पति के साथ मिलकर, Omaha में कपड़े की दुकान खोली। इसके साथ ही Rose सिलाई का काम भी करने लगी। इसी बीच 50 – 50$ जोड़कर, उन्होंने अपने सात भाई-बहनों को Russia से बाहर निकाला। धीरे-धीरे काम चल ही रहा था। तभी USA में depression आ गया। उनका कपड़े का काम धीमा हो गया रोज कहती हैं कि वह हमेशा से फर्नीचर उसको खोलना चाहती थी तब तक उन्होंने $500 बचा लिया था। आज सब उन्हें Mrs. B कहकर बुलाते है।

Establishment of Nebraska Furniture Mart

Mrs. Rose कहती है कि शुरुआत में बहुत मुश्किल हुई। जब आप गरीब immigrants होते हो। तो कोई आपकी मदद नहीं करता। न हीं बिजनेस में कोई उधार देता। उन्होंने अपने घर का सामान बेचकर पैसे इकट्ठे किए। फिर basement से सामान बेचना शुरू किया। जैसे-जैसे Rose की बिजनेस में समझ बढ़ने लगी। वैसे वह अच्छा और सस्ता सामान बेचने लगी।

जिसके कारण दूसरे बड़े फर्नीचर वालों को काफी तकलीफ हुई। उन्होंने उन पर Fair Trade Laws तोड़ने का इल्जाम लगा दिया। Rose जोकि हमेशा से चतुर और आत्मविश्वास से भरी इंसान थी। वह कहती हैं कि मैंने कोई lawyer नहीं किया। मैं खुद ही सारे बिल और खर्चे की रसीदें Judge के पास लेकर पहुंची। उनसे बोला कि मैं अपना सारा खर्च मिलाकर 10% profit पर समान बेचती हूं। अब आप बताओ। मैं अपने customers से कितना पैसा लपेटू।

यह शब्द थे। Rose Blumkin के, जो अभी कुछ ही साल पहले अमेरिका में अनपढ़ और गरीब औरत थी। उनके confidence और बेबाकी से जज चकित रह गए। सबसे बड़ा lesson यहां पर यह है। कोई भी confidence और हिम्मत के साथ पैदा नहीं होता। जब आप ईमानदारी और सूझबूझ से अपना काम करते हो। तो आपके अंदर अपने आप गजब का confidence आ जाता है।

ऐसा confidence सबको प्रभावित करता है। Case खारिज करने के बाद, जज ने खुद $1400 यानी कि आज के समय में लगभग एक लाख का फर्नीचर खरीदा। रोज यही पर नहीं रुकी। बड़े business men ने उनको परेशान करने के लिए case किया था। लेकिन उन्होंने यही case का result, advertisement के रूप में छपवा दिया। कि ‘इतना सस्ता furniture कि court case हो गया।’

इन सारे व्यवधानओं के बाद भी, Mrs. Rose ने सस्ता फर्नीचर बेचना जारी रखा। अब उनकी popularity और अधिक बढ़ गई। लेकिन business में सब कुछ इतना आसान व smooth नहीं होता। उनकी popularity देखकर, उनके competitor ने Mrs. Rose के Supplier को supply करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर आपने Mrs. Rose को फर्नीचर दिया। तो हम सब नहीं लेंगे।

हम सब Mrs. Rose से बहुत पहले से इस business में है। उनसे ज्यादा stable भी हैं। मजबूरन Supplier में ने Mrs. Rose को Supply करना बंद कर दिया। अब एक बार फिर Mrs. Rose के सामने बड़ी problem थी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। फिर उन्होंने फर्नीचर अपने स्टेट के बाहर से मंगाना शुरू कर दिया। उन्हें पता था कि जब फर्नीचर बाहर से आएगा। तो transportation cost भी बढ़ेगी।

उन्होंने अपने store के खर्चे कम रखें। वह खुद ही store के counter और  salesperson का काम संभालने लगी। उन्होंने सभी Cost को control में रखा।  धीरे-धीरे उनका furniture mart बढ़ता चला गया। आगे आने वाले समय में, उनका फर्नीचर बिजनेस पूरे अमेरिका में फैल गया। अमेरिका की हर छोटी-बड़ी city में उनके store हो गए। इसी प्रकार जाने : Jack ma founder of Alibaba biography in Hindi। असफलताओं से जीतता व्यक्ति।

क्या Rose बहुत Intelligent थी ?

हां, शायद वह बहुत intelligent थी। लेकिन यह सच है कि जब आप सालों तक एक ही चीज या business पर काम करते हो। तो आपको इतनी समझ आ जाती है। अगर किसी की समझ सालों बाद भी नहीं बढ़ रही है। तो इसका मतलब हैं। उन्होंने पूरा मन और ध्यान लगाकर कुछ किया ही नहीं। आज Nebraska Store, यूएसए का सबसे बड़ा store है।

Nebraska की सिर्फ पार्किंग 25 एकड़ की है। यानी करीब 20 फुटबॉल मैदान जितनी बड़ी। बाकी आप अंदाजा लगा लीजिए। क्या Mrs. B ने यह सब रातों-रात खड़ा कर लिया। 102 वर्ष की उम्र में भी, वह हफ्ते के 7 दिन और 70 घंटे काम करती हैं।  वह कहती है कि 22 साल तक हम बहुत छोटे थे। दूसरे लोगों के pressure के कारण, हमें फैक्ट्री सामान नहीं बेचती थी। जिसके कारण मैं दूसरे शहर से सामान लेकर आती थी।

Rose Blinking भी Warren Buffet से बहुत impressed थी। Mrs. Rose कहती है कि Buffett जानते थे। मैं बिजनेस के साथ, कुछ करना चाहती थी। एक दिन वह store में आए। उन्होंने मुझसे कहा कि आप अपना बिजनेस कितने में बेचेगी। मैंने बोला, 60 मिलियन डॉलर। जिस पर वह तुरंत राजी हो गए। Rose ने अपना बिजनेस इसलिए बेचा। ताकि बाद में, उनके बच्चों में लड़ाई न हो। सब मिलकर काम कर सके। आज नेब्रास्का फर्नीचर मार्ट की कीमत $1Billion से भी ज्यादा है।

Warren Buffett’s Business Share in Nebraska

1983 में Warren Buffett ने Nebraska Furniture Mart के साथ पार्टनरशिप की। लेकिन Berkshire Hathaway जैसी कंपनी, जो एप्पल, कोका कोला, बैंक ऑफ अमेरिका में invest करती हो। उसे एक furniture Showroom के साथ पार्टनरशिप की क्या जरूरत थी। Warren Buffett ने उनका 80% बिजनेस खरीदा।

जब लोग पूछते हैं कि आपने फर्नीचर का बिजनेस क्यों खरीदा। Buffett कहते हैं कि किसी भी कंपनी को तोलने से पहले। मैं अपने आपसे एक सवाल पूछता हूं। क्या मैं इस कंपनी से मुकाबला करना पसंद करूंगा। Warren Buffett कहते हैं कि मैं भालुओं से लड़ लूंगा। लेकिन Mrs. B और उनके बच्चों से पंगा नहीं लूंगा।

Warren Buffett हर साल कुछ students को Nebraska Furniture Mart यह दिखाने के लिए लाते हैं। Determination और Drive यानी दृढ़ निश्चय और कुछ करने की इच्छा से। कितना कुछ पैदा किया जा सकता है। इसी प्रकार जाने : सारी शर्म छोड़कर Richa Kar ने खड़ी की 700 करोड़ की कंपनी

Rose Blumkin – New Business at the Age of 95

 Mrs. Rose ने जब 1989 में अपने Nebraska Furniture Mart का 80% हिस्सा Warren Buffett को बेचा। तब उनके परिवार ने, उन पर Business से retirement लेने का pressure बनाया। दूसरी ओर उनके grandson को भी business में उनका हस्तक्षेप पसंद नहीं था। Mrs. Rose का Business, उनके लिए passion था। जिसके कारण वो अक्सर अपने furniture store में जाना पसंद करती थी।

आखिरकार, उन्होंने 95 वर्ष की उम्र में, जब Mrs. B को उनके परिवार ने सेवानिवृत्त के लिए बाध्य कर दिया। वह इससे नाखुश थी। उन्होंने यह भी महसूस किया कि Buffett के साथ गैर-प्रतिस्पर्धा समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किये थे। तब उन्होंने एक नया Business शुरू करने का plan बनाया।

Mrs. Rose ने तीन महीने बाद ही नेब्रास्का फर्नीचर मार्ट के ठीक सामने “Mrs. B’s Clearance and Factory Outlet” शुरू किया। दो साल बाद, ” Clearance and Factory Outlet” भी Profitable बन गया। यह America का तीसरा सबसे बड़ा Carpet Outlet था। Mrs. B ने इसमें 102 वर्ष की उम्र तक काम किया।

अगले वर्ष, Buffett ने इस नए store को भी खरीद लिया। फिर इसे Furniture Mart के साथ merge कर दिया। 1994 में, Mart ने इसमें एक electronics and appliance store को भी जोड़ दिया। इसी प्रकार जाने : आत्महत्या के प्रयास के बाद, Kalpana Saroj बनी 3000 करोड़ की कंपनी की मालकिन

Warren Buffett’s Ideals and His Advice

Warren Buffett, Mrs. B को अपना ideal मानते हैं। Buffett कहते हैं। सब investment की बात करते हैं। हालांकि केवल पैसे की बात नहीं है। मैं ऐसे लोगों के साथ बिजनेस करना पसंद करता हूं। जो बिजनेस और काम के लिए passionate हो। 90 साल की उम्र में, बिजनेस बेचने के बाद भी, Mrs. Rose 102 साल की उम्र तक काम करती रही। इतने लम्बे समय तक, इंसान केवल पैसे के लिए काम नहीं कर सकता। उनको business करने का, कुछ नहीं से कुछ पैदा करने का passion था।

Warren Buffett कहते हैं। यह खूबी Bill Gates और Sam Walton (Walmart) में भी दिखती है। Warren Buffett अपने shareholder से कहते है। कई students और Business Manager मुझसे success का मंत्र पूछते है। लेकिन अगर वह मैसेज भी की कहानी समझते हैं तो उन्हें मेरी सलाह की कोई आवश्यकता नहीं होगी मिसेज भी की कहानी से चार चीजें सीखने को मिलती है

1. जिस energy और enthusiasm के साथ यह लोग अपना काम करते हैं। उसके सामने मैं और आप तो अभी स्कूल के बच्चे हैं।

2. यह लोग जानते हैं कि इनकी बिजनेस में खासियत क्या है। ये कभी भी फर्नीचर बिजनेस से अपना focus नहीं हटाते। नहीं तो सफलता के साथ, लोगों का ध्यान भटक जाता है।

3. जिन लोगों से भी यह deal करते हैं। इनका आचरण उच्च कोटि का होता है। यानी चाहे customer हो या Vendor सबसे पूरी ईमानदारी के साथ काम करते हैं। अपनी बात से कभी नहीं चूकते। इस कारण सालों साल, लोग इन पर विश्वास करते हैं।

4. पूरा परिवार कम का वादा करता है और ज्यादा करता है। They under Promise and Over Deliver।

आपको इसे भी जानना चाहिए :

Leave a Comment