Bill Gates Biography in Hindi | सबसे अमीर आदमी की रोचक कहानी

Bill Gates Biography in Hindi (net worth, daughter, education, family, wife) बिल गेट्स बायोग्राफी, कौन है, जीवनी, कहानी, जीवन परिचय।

 एक ऐसा व्यक्ति जिसने, अपनी कड़ी मेहनत से न सिर्फ सफलता के शिखर को छुआ। बल्कि उन्होंने इतनी प्रसिद्धि भी प्राप्त की। कि वह बहुत से लोगों के प्रेरणा स्रोत भी बन गए हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का कहना है- अगर आप एक गरीब परिवार में जन्मे हैं। तो यह आपकी गलती नहीं है। लेकिन यदि आप गरीब रह कर ही मर जाते हैं। तो यह आपकी गलती है। यह हैं, इस planet के सबसे अमीर व्यक्ति- Bill Gates।

    वे मानते हैं कि यदि आप बुद्धिमान हैं। आप जानते हैं कि बुद्धि का उपयोग कैसे किया जाए। तब आप अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। उनकी संपत्ति का हिसाब आप इस बात से लगा सकते हैं। अगर Bill Gates एक अलग देश होते। तो वह दुनिया का 35 वां सबसे अमीर देश होता। अगर Bill Gates इस दुनिया में रहने वाले हर व्यक्ति को $20 बांट दें। तो भी उनके पास $40 Billion से ज्यादा बचेगे।

     ऐसी कौन-सी चीज है। जो successful लोगों को उनकी जिंदगी में कामयाब बनाती है। वह है, उनकी thinking। जिस इंसान की जैसी thinking होती है। वह वैसा ही बनता है। successful लोग कभी भी नहीं भूलते। उन्होंने किस स्तर से उठकर, सफलता के इस मुकाम को प्राप्त किया है। इन सब बातों को समझने के लिए। आपको बिल गेट्स की इस कहानी पर ध्यान देना चाहिए।

  Bill Gates एक बार किसी होटल में खाना खाने गए। खाने के बिल देते समय, उन्होंने वेटर को $10 की टिप भी दी। उन्हें उस होटल की service अच्छी लगी। जब वे होटल से बाहर जाने लगे। तब उन्होंने पाया कि वेटर उन्हें बहुत ध्यान से देख रहा है। इस पर उन्हें कुछ अजीब सा लगा। 

    फिर उन्होंने वेटर से पूछा। तुम मुझे इस तरह क्यों देख रहे हो। वेटर ने जवाब दिया। कुछ दिन पहले ही, आपकी बेटी हमारे यहां इस होटल में खाना खाने आई थी। उन्होंने जाते वक्त मुझे $100 की टिप दी। लेकिन आप तो इस दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं। फिर भी मुझे सिर्फ $10 की tip दे रहे हो। बिल गेट्स उस वेटर की बात सुनकर हंसने लगे।

उन्होंने बेटर से कहा कि वह दुनिया के सबसे अमीर इंसान की बेटी है। वही मैं एक गरीब इंसान का बेटा हूं। मुझे मेरा अतीत हमेशा याद रहता है। क्योंकि वह मेरा मार्गदर्शक है। मैं उसे कभी भी नहीं भुलता।

बिल गेट्स बायोग्राफी

Bill Gates Biography in Hindi

नामWilliam Henry Gates
उपनामBill Gates
जन्म28 अक्टूबर 1955
जन्म स्थानसीएटल, वाशिंगटन राज्य, संयुक्त राज्य अमेरिका
पिताबिल गेट्स सीनियर
मातामैरी मैक्सवेल गेट्स
बहनक्रिस्टियन गेट्सलीबिय गेट्स
पत्नीमेलिंडा गेट्स (1994-2021)
बच्चेजेनिफर कैथरीन गेट्स
फोवे अडले गेट्स
रोरी जॉन गेट्स
शिक्षाहावर्ड विश्वविद्यालय (स्नातक पूरा नही)
व्यवसायमाइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह अध्यक्ष
कमाईUS $170 बिलियन
किताबों के लेखकThe Road Ahead
Business @The Speed of Thought
अवार्डबोवेर अवार्डपद्म भूषण (भारत सरकार)
वेबसाइटGatesnotes.com 

Childhood of Bill Gates

  28 अक्टूबर 1955 को अमेरिका के सिएटल वाशिंगटन में बिल गेट का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम विलियम हेनरी गेट्स है। उनके पिता का नाम विलियम हेनरी गेट्स सीनियर था। माता का नाम मैरी मैक्सवेल गेट्स था। इनके पिता जी पेशे से एक जाने-माने वकील थे। वहीं उनकी माता जी काफी सारी universities की head रह चुकी थी। Bill Gates की दो बहने हैं बड़ी बहन का नाम – क्रिस्टियन गेट्स और छोटी बहन का नाम लीबिय गेट्स है।

बिल गेट्स ने अपनी mother से काफी मदद ली। उन्होंने हर कदम पर, उनका support भी किया। उनके व्यक्तित्व के प्रभाव के कारण। Bill Gates अपनी सभी छोटी-बड़ी समस्याओं व जरूरतों को उनसे हल करवा लेते थे। बिल गेट्स का आज भी मानना है कि उनकी mother के support की वजह से ही, वह आज इस मुकाम पर हैं। बिल गेट्स बचपन में से ही शरारती स्वभाव के थे। यह ज्यादा किसी से बात नहीं करते थे। वह सिर्फ अपनी किताबों में ही लगे रहते थे। उन्हें लगभग सभी विषयों में रूचि थी। इसी प्रकार जाने : Vineeta Singh SUGAR Cosmetics Biography in Hindiएक करोड़ की नौकरी छोड़कर, बनाया SUGAR Cosmetics।

Education of Bill Gates

 जब वह 13 साल के थे। तो इनका दाखिला Lakeside School में करवा दिया गया। जो उस समय सीएटल का सबसे अच्छा स्कूल था। Lakeside School का Phenomena था। वह सिर्फ genius student को ही लेता था। उनकी mother ने इनका दाखिला यहाँ करवा दिया। वह शुरू से ही अपने स्कूल के संदर्भ की पुस्तकों के साथ-साथ Encyclopedia भी पढ़ा करते थे। जब वह 15 साल के थे। तब इनकी mother ने हीं Lakeside School को एक कंप्यूटर भी arrange करवाया था।

     इनका interest कंप्यूटर में बहुत ज्यादा था। इसके साथ ही उन्हें maths में भी काफी रुचि थी। सन 1969 में Bill ने अपना हाईस्कूल शुरू किया। यह वह दौर था। जब इंसान पहली बार चांद पर गया था। यह मिशन कंप्यूटर की वजह से ही सफल हुआ था। इसी दौरान shuttle नाम की एक company ने Lakeside School को अपने कंप्यूटर दिए। पहले से कंप्यूटर सीखने के कारण। उन्होंने अपना दाखिला computer class में करवा लिया।

      Bill का अब computer में interest और अधिक बढ़ने लगा। उनमें computer की कार्यशैली को जानने की उत्सुकता बढ़ती गई। इसीलिए वह ज्यादा से ज्यादा समय computer class में ही बताने लगे।  Bill की मुलाकात कंप्यूटर क्लास में Paul Allen से हुई। जो कि उनसे 2 साल बड़े थे। वैसे तो उन दोनों के ख्याल और विचार एक दूसरे से मेल नहीं खाते थे।

क्योंकि जहां Allen बहुत शर्मीले और शांत स्वभाव के थे। वही Bill का स्वभाव, उनसे बिल्कुल विपरीत था। लेकिन उन दोनों की कंप्यूटर को लेकर, मिलती-जुलती धारणाओं की वजह से। Bill और Allen बहुत अच्छे दोस्त बन गए।  उस समय किसी ने यह कल्पना भी नहीं होगी। आगे चलकर दोनों, दुनिया को बदल कर रख देंगे।

Bill Gate’s First Computer Program

1970 में Bill Gates ने Paul Allen के साथ मिलकर Traf-O-Data नाम का एक computer program बनाया। जो सिएटल शहर में होने वाले, यातायात प्रवाह को मापता था। इसके लिए, उन दोनों को $20000 मिले। जो इनकी पहली कमाई थी। Bill Gates ने इसी के साथ technology की दुनिया में प्रवेश कर लिया था।

  सन 1972 में Bill ने Allen के साथ मिलकर अपनी company बनाने पर विचार किया। तब उनकी उम्र मात्र 17 वर्ष ही थी। लेकिन Bill के माता-पिता चाहते थे, कि वह कॉलेज में दाखिला ले। क्योंकि उनके पिता उन्हें कानून की शिक्षा दिलवाना चाहते थे।

1973 में Bill Gates ने अपना हाई स्कूल पूरा किया। उन्होंने इस Exam में 1590/1600 अंक प्राप्त करके अपनी बुद्धिमता का परिचय दिया। उनकी इस सफलता पर, उनके माता-पिता बहुत खुश हुए। उन्होंने Bill का एडमिशन Harvard University में करवा दिया। उन्होंने चाहा कि अब Bill कानून की शिक्षा लें।

लेकिन बिल का सपना तो कुछ और ही था। फिर भी उन्होंने Law में अपना career बनाने पर विचार किया। लेकिन उसमें उन्हें कोई भी ऐसा विषय नहीं मिला। जिसमें उन्हें कंप्यूटर जितनी रुचि हो। इसलिए वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय हावर्ड के कंप्यूटर सेंटर में ही बिताते। इसी प्रकार जाने : Anupam Mittal Shark Tank Judge Biography in Hindi0 से शुरुआत करके, 3000 मिलियन डॉलर Matrimonial Website बना दी।

Software For The First Personal Computer

  दिसंबर 1974 में Allen को Electronic Popular नाम की एक magazine मिली। जिसके कवर पेज पर दुनिया के सबसे पहले, मिनी कंप्यूटर Kit Altair 8800 की घोषणा की गई थी। यह खबर पढ़ते ही, Allen ने Bill Gates को सब कुछ बताया। इससे वह दोनों बहुत खुश थे। क्योंकि वह जानते थे। अगर यह कंप्यूटर बन गया। तो दुनिया का हर इंसान इसे इस्तेमाल करके, अपना काम आसान कर सकेगा।

Altair 8800 एक ad company द्वारा New Mexico में  बनाया गया था। Henry Edward Roberts जो इस company को चला रहे थे। उन्हें एक ऐसे व्यक्ति की तलाश थी जो ऐसा सॉफ्टवेयर बना पाए। जो कि उनके इस कंप्यूटर को चला सके।

   Bill और Allen के पास अपनी किस्मत को चमकाने का एक बड़ा मौका था। इसलिए उन्होंने इस कंपनी से contact किया। उन्होंने घोषणा की। कि वह एक Basic computer program पर काम कर रहे हैं। जो कि Altair Computer को चलाएगा। फिर उन्होंने हावर्ड कंप्यूटर सेंटर में 2 महीने तक लगातार काम किया। फिर एक सॉफ्टवेयर बनाया।

फरवरी 1975 को Paul Allen उस software को test करवाने गए। उस software को Altair 8800 पर install किया गया। तब वह सही से काम करने लगा। यह अब तक की जिंदगी का सबसे बेहतरीन छड़ था। जिसने computer जगत पर, एक ऐतिहासिक प्रभाव डाला। इस सफलता के बाद, उन्होंने कभी न रुकने का फैसला कर लिया।

Establishment of Microsoft Company

सन 1975 में Bill Gates ने Paul Allen के साथ मिलकर। मात्र 19 वर्ष की उम्र में Microsoft Company की स्थापना की। फिर ऐड रोवर्स कंपनी के साथ मिलकर काम करने लगे। देखते ही देखते computers की खपत इतनी बढ़ गई। तब Bill Gates ने अपनी पढ़ाई को final year से पहले ही छोड़ दिया। शुरुआती दौर में उनको बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

     लोगों में computer को लेकर एक ऐसा culture हो गया। जिसमें लोग personal computer तो खरीद रहे थे। लेकिन information और software को, एक-दूसरे के साथ share कर रहे थे। इसलिए किसी को भी software में पैसा खर्च करने में कोई रुचि नहीं थी। लेकिन Bill और Allen ने इस software को बनाने में काफी मेहनत की थी।

     Bill Gates की कुशाग्रता न केवल software बनाने में थी। उसके साथ-साथ बिजनेस को आगे बढ़ाने व कंपनी को top पर ले जाने की भी थी। Bill की मेहनत और लगन की वजह से, कंपनी की तरक्की दिन प्रतिदिन Apple, Intel और IBM जैसी hardware बनाने वाली company की तरह बढ़ती जा रही थी। Microsoft ने तब, अपने नए software का अलग-अलग भाषाओं में बढ़ाया। उन्होंने अन्य computer कंपनियों को भी, अपने उत्पादों को बेचना शुरू किये।

1978 के अंत तक आते-आते इन software की बिक्री 1 million यानिकि 10 लाख से भी ज्यादा हो गई। 1978 से लेकर 1981 के बीच Microsoft company में आश्चर्यजनक विकास देखने को मिला। बहुत ही कम समय में, Microsoft के कर्मचारियों की संख्या 13 से बढ़कर 128 हो गई। इसी प्रकार जाने : Falguni Nayar Motivational Biographyपहली सेल्फ-मेड महिला बिलेनियर।

MS-Dos का IBM के साथ Collaboration

    नवंबर 1980 को Microsoft के पास, एक ऐसा अवसर आया। जिसने उनकी किस्मत को बदल कर रख दी। दुनिया की सबसे बड़ी computer बनाने वाली कंपनी IBM ने, Microsoft को अपने computer के लिए, सॉफ्टवेयर बनाने की पेशकश की। यह Bill और Allen के लिए बहुत अच्छा मौका था। इसलिए उन्होंने IBM के लिए एक नया software Microsoft Dos(MS- Dos) बनाया। 

    IBM Company ने इस software का source code $50000 में खरीदना चाहा। लेकिन Bill Gates बहुत intelligent businessman थे। उन्होंने IBM के इस प्रस्ताव को, नामंजूर कर दिया। Bill चाहते थे कि IBM जितने भी computer में उनका software install करें। उस हर एक computer पर Microsoft भी पैसा कमाए। इसलिए IBM को अपने बेचे गए। सभी computer पर Microsoft को licence fee देनी पड़ती थी।

इसके बाद market में कुछ और भी companies आई। जिन्होंने IBM से भी सस्ते computer मार्केट में उतारे। Microsoft ने उनको भी, अपने software बेचे। सन 1981 में Bill Gates, Microsoft के president और Allen (Executive Vice President)  बन गए।

1983 तक आते-आते Microsoft company का turnover 4 मिलियन डॉलर से बढ़कर, 16 मिलियन डॉलर हो गया। पूरी दुनिया में जितने भी personal computers थे। उसमें से 30% computers में Microsoft company का software चलाया जा रहा था।

Paul Allen को गंभीर बीमारी व Microsoft का छोड़ना

1983 तक जहां एक तरफ Bill Gates, सिर्फ 28 साल की उम्र में कामयाबी के शिखर को छू रहे थे। पूरी दुनिया में Bill व Allen के बनाए गए software की demand पूरी दुनिया में बढ़ रही थी। तभी Paul Allen को एक गंभीर बीमारी हो गई। जो कैंसर की श्रेणी में आती थी। हालांकि लगभग 1 साल बाद, Paul Allen धीरे-धीरे ठीक होने लगे। लेकिन अब वह Microsoft company  के दिन-प्रतिदिन के कारोबार में, ज्यादा हिस्सा नहीं ले सकते थे।

इसीलिए उन्होंने Microsoft को छोड़ दिया। इसी के साथ Bill और Allen की partnership का अंत हो गया। सन 1984 में केवल Bill Gates ही Microsoft का इकलौता चेहरा रह गए। उनके लगातार लगन और प्रयास से सन 1985 में उनकी कंपनी Microsoft ने 40 मिलियन डॉलर से भी अधिक की sale की। इसी प्रकार जाने : Parag Agarwal – CEO of Twitter Biography in Hindiक्या जैक डार्सी को महँगा पड़ा भारत से टकराना।

Bill Gates Introduces Microsoft Window

 सन 1986 में Bill Gates ने पहली बार Microsoft company का एक नया product। Microsoft window मार्केट में उतारा। जिससे किसी भी computer को बड़ी आसानी से mouse के जरिए, इस्तेमाल किया जा सकता था। फिर 1986 में Bill Gates ने अपनी company को सार्वजनिक कर दिया। जिसने Microsoft company को एक नया वित्त और रचनात्मक आधार दिया।

  उन्होंने अपने पूरे stock का 45% हिस्सा अपने पास रखा। जिसने उन्हें 31 साल की उम्र में, सबसे कम उम्र का अरबपति बना दिया। 1987 में Microsoft को बहुत बड़ी crisis का सामना करना पड़ा। IBM ने Microsoft के MS Dos को, अपने खुद के बनाए OS/2 software से replace कर दिया। इस तरह Microsoft को IBM से बाहर कर दिया।

Bill Gates ने इस पर भी, हार नहीं मानी। उन्होंने अपने Microsoft window  को upgrade करना शुरू कर दिया। 1990 में Microsoft ने अपनी नई Microsoft window 3.0 को launch किया। इसके साथ ही उन्होंने, Microsoft के उत्पादों की कीमतें भी घटा दी। इससे उनकी window 3.0 सबसे ज्यादा बिकने वाली window बन गई।

Marriage of Bill Gates

1 जनवरी 1994 को 37 साल की उम्र में, Bill Gates ने अपनी company में काम करने वाली 28 वर्षीय Melinda French से शादी कर ली। इनकी शादी के कुछ दिनों बाद ही, breast cancer से उनकी माँ की मुत्यु हो गई। इस घटना के कारण Bill काफी ज्यादा परेशान रहे। Bill और Melinda की दो बेटियां और एक बेटा है।

इतना अपार धन होने के बाद भी, Bill Gates ने अपने बच्चों को अपनी वसीयत में से सिर्फ 10 मिलियन डॉलर देकर जाने का फैसला किया। जो कि इनकी दौलत का बहुत छोटा सा हिस्सा है। Bill का मानना है। वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे। लेकिन इतनी अधिक दौलत छोड़ कर जाना उनके लिए उचित नहीं है। जो दौलत समाज से आई है। उसे समाज में ही वापस जाना चाहिए।

Bill Gates
Richest Person in The World

     1995 माइक्रोसॉफ्ट के लिए बहुत अच्छा रहा। इस साल Bill Gates ने Microsoft window 95 को launch किया। Bill Gates 42 साल की उम्र में, दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर इंसान थे। उनके पास 50 million dollar की संपत्ति थी। जो आज बढ़कर 135 million dollar के लगभग हो गई है। 

Computer में इस्तेमाल होने वाला window operating system दुनिया के 80% से भी ज्यादा use होने वाला operating system है। जिसे Microsoft company ने बनाया है। आज Bill Gates दुनिया के सबसे कामयाब और अमीर Businessman है। सन 2014 में बिल गेट्स ने चेयरमैन के पद से हटकर, Satya Nadella को Microsoft company का CEO बनाया। जो कि एक भारतीय हैं। इसी प्रकार जाने : Ratan Tata Biography in Hindiक्यों है रतन टाटा भारत-रत्न के हकदार।

The Bill and Melinda Gates Foundation

Microsoft के chairman के पद से हटने के बाद। Bill Gates ने 2008 में ल,एक NGO की स्थापना की। जिसका नाम उन्होंने The Bill & Melinda Gates Foundation रखा। जिसे वह अपने पत्नी के साथ मिलकर चलाते हैं। जिससे वह दुनिया में, बहुत से भलाई के काम करते हैं। उन्होंने 2018 में संस्था को करीब 355 करोड़ रुपए दान दिए। दुनिया में सबसे ज्यादा चैरिटी करने वालों में, Bill Gates का नाम पहले स्थान पर आता है।

Bill Gates – Opportunity should never be missed

एक interview में Bill Gates से एक महिला anchor ने सवाल किया। आपकी सफलता के पीछे क्या राज है। तब Bill Gates ने, एक खाली cheque उस एंकर को देते हुए कहा। आप अपनी जरूरत की पूरी रकम, इसमें भर दीजिए। इस पर एंकर ने घबराकर कर कहा कि नहीं ऐसी कोई बात नहीं है। उसने चेक को वापस कर दिया।

     Anchor ने उसी प्रश्न को कुछ घुमा कर पूछा। इस पर Bill Gates ने, वहीं cheque देने की कोशिश की। लेकिन उसने फिर से वह चेक लेने से मना कर दिया। तब Bill Gates ने उस cheque को फाड़ते हुए कहा। मैं अपने जीवन में किसी भी अवसर को जाने नहीं देता जैसा कि अभी आपने किया अगर आप चाहती तो अभी आप दुनिया की सबसे अमीर एंकर बन सकती थी लेकिन आपने इस अवसर को यूं ही जाने दिया। Bill Gates का मानना है कि life में कभी भी किसी opportunity को छोड़ना नहीं चाहिए। इसी प्रकार जाने : Ashneer Grover Biography in Hindiक्यो दिया भारत-पे के सीईओ पद से इस्तीफा। 

Bill and Melinda Gates’ Divorce

दुनिया के सबसे अमीर आदमी Bill Gates और उनकी पत्नी Melinda Gates ने 2021 में तलाक लेने का फैसला किया। Bill और Melinda Gates की शादी को लगभग 27 साल हो चुके हैं। ऐसे में दोनों का, शादी के बंधन से अलग होना। उनके followers के लिए, एक चौंकाने वाला फैसला है। Melinda Gates ने वाशिंगटन की एक अदालत में 3 मई 2021 को तलाक के लिए अर्जी दाखिल की।

तलाक को लेकर Bill Gates का कहना है। उन्होंने काफी सोच-विचार करने और अपने रिश्ते का पुनर्मूल्यांकन करने के बाद। हम दोनों ने ही, अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है। बीते 27 सालों में, हमने तीन बच्चों की परवरिश की। एक बेहतरीन संस्था का निर्माण किया। जो दुनिया भर के लोगों को स्वास्थ्य और बेहतर जीवन जीने में मदद करती है। हम अपने इस मिशन को तह जीवन जारी रखेंगे। Bill Gates की उम्र 65 वर्ष और Melinda की उम्र 56 वर्ष है।

आपको इसे भी जानना चाहिए :

 

8 thoughts on “Bill Gates Biography in Hindi | सबसे अमीर आदमी की रोचक कहानी”

Leave a Comment