Jubin Nautiyal Biography in Hindi। Rejection से Success तक का सफर

Jubin Nautiyal Biography in Hindi। Biography of Jubin Nautiyal in Hindi Jubin Nautiyal life story in Hindi। ज़ुबिन नौटियाल ज़ुबिन नौटियाल बायोग्राफ़ि ज़ुबिन नौटियाल का घर कहा है Jubin Nautiyal Success Story। Who is Jubin Nautiyal। Jubin Nautiyal struggle story in hindi। Jubin Nautiyal Net Worth Jubin Nautiyal Income Jubin Nautiyal ReligionJubin Nautiyal Wikipedia in hindi। Jubin Nautiyal in Hindi Jubin Nautiyal History in Hindi। About Jubin Nautiyal in Hindi। Jubin Nautiyal Kaun hai

Contents hide

Jubin Nautiyal Biography in Hindi
रिजेक्शन से सक्सेस तक

Jubin Nautiyal Inspirational Biography in Hindi

संगीत के बारे में यह कहा जाता है कि music वह भाषा है। जो पूरी दुनिया को समझ आती है। हम भारतीय लोग इस बात को, बहुत अच्छी तरह से जानते भी हैं। क्योंकि हमारे संगीत को सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। यह बायोग्राफी हमारे देश के एक ऐसे singer की है। जिन्हें rising star माना जाता है। यह देश के युवा दिलों की धड़कन बन चुके- जुबिन नौटियाल है।

    यह एक ऐसे singer हैं। जिनके हर गाने सुपर-डुपर hit होते हैं। लोग इनके म्यूजिक के ही नहीं, बल्कि इनके hair style और smile के भी दीवाने हैं। लोग जब इनके गानों को सुनते हैं। तो इनका come back आतिफ असलम और अर्जित सिंह से करते हैं। लोगों का मानना है कि म्यूजिक इंडस्ट्री में कोई आतिफ असलम और अर्जित सिंह को टक्कर देने आ गया है।

    जुबिन नौटियाल आज एक ऐसा नाम है। जिसे सुनकर, हमारे ज़ेहन में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गानों की लाइन लग जाती है। जुबिन म्यूजिक इंडस्ट्री में, एक ऐसा व्यक्तित्व है। जिनका सफर इस इंडस्ट्री में, बहुत सारे संघर्षों से होकर गुजरा है। आज हम जानने वाले हैं। Youth Sensation जुबिन नौटियाल के बारे में। उनके rejection से लेकर एक famous singer होने तक का सफर।

Jubin Nautiyal - An Introduction

 

जुबिन नौटियाल – एक परिचय

नाम

जुबिन नौटियाल

उपनाम

जुबिन

जन्म

13 जून 1989

जन्म स्थान

देहरादून, उत्तराखंड

पिता

श्री रामशरण नौटियाल

(व्यवसाई और राजनीतिज्ञ)

माता

श्रीमती नीना नौटियाल (व्यवसाई)

स्कूल

●सेंट जोसेफ अकादमी, देहरादून

●वेल्हम बॉयज स्कूल, देहरादून

कालेज

मीठीबाई कॉलेज, मुंबई, महाराष्ट्र

शैक्षिक योग्यता

स्नातक

व्यवसाय

● पार्श्व गायक

● संगीत निर्देशक 

● गीतकार

गायन शैली

भारतीय शास्त्रीय फिल्मी व पॉप संगीत

गायन में पदार्पण

एक मुलाकात 

फिल्म – सोनाली केबल (2014)

शौक

गिटार बजाना यात्रा करना

पसंदीदा संगीतकार व गायक

AR Rahman, Rahat Fateh Ali Khan, Arijit Singh

अवॉर्ड्स

●इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स बेस्ट सिंगर 2017 

●मिर्ची म्यूजिक अवार्ड 

फ़िल्म- बजरंगी भाईजान (2016)

वेतन

20 – 25 lakh / song

नेटवर्थ

$5 Million dollar

ज़ुबिन नौटियाल का प्रारम्भिक जीवन
Early Life of Jubin Nautiyal

जुबिन नौटियाल का जन्म 13 जून 1989 को उत्तराखंड में देहरादून के पास, एक गांव में हुआ। उनका परिवार उच्च मध्यम वर्गीय परिवार है। जुबिन के जन्म के कुछ ही समय बाद, उनके पिता पूरी family को लेकर, गांव से देहरादून shift गए। यही जुबिन का बचपन गुजरा। इनके पिता का नाम रामशरण नौटियाल है। जो पेशे से एक businessman हैं। इसके साथ ही एक Politician भी हैं। जुबिन की मां नीना नौटियाल एक homemaker होने के साथ एक Business woman भी हैं।

     जुबिन का कहना है कि वह बचपन व school time में काफी शरारती हुआ करते थे। उनकी शरारत की सीमा कभी-कभी इतनी ज्यादा हो जाती थी। कि उनकी मां उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया करती थी। उनकी शैतानी की वजह से, एक बार उन्हें स्कूल से भी सस्पेंड कर दिया गया। जुबिन के पिता गाने के बहुत ज्यादा शौकीन थे। उनके घर में हमेशा गाने बजा करते थे। 

     जुबिन जब 4 साल के थे। तब इनके पिता ने इन्हें गोद में बैठाकर, ‘एक प्यार का नगमा’ गाना सुनाया। तभी से जुबिन को गाने से मोहब्बत हो गई। उनकी मोहब्बत किस कदर थी कि उन्होंने बचपन में ही तय कर लिया। उन्हें सिर्फ singer ही बनना है।    

  जैसे-जैसे वो समझदार होते गए। उनका संगीत के प्रति लगाव बढ़ता गया। फिर जैसे-जैसे वह संगीत के प्रति संजीदा होते गए। वैसे-वैसे ही उनकी शैतानियां भी कम होती गई। उन्होंने अपना सारा ध्यान म्यूजिक सीखने, समझने और रियाज करने में लगाना शुरू कर दिया।

Jubin Nautiyal Biography in Hindi

ज़ुबिन नौटियाल की शिक्षा
Jubin Nautiyal's Educational Qualifications

जुबिन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा देहरादून के, सेंट जोसेफ एकेडमी से की। क्योंकि इस स्कूल में Music class नहीं थी। इसीलिए उन्होंने इस स्कूल को छोड़ दिया। फिर आगे की पढ़ाई, वेल्हम बॉयज स्कूल, देहरादून से की। इस स्कूल में संगीत की स्पेशल क्लास होती थी। यहीं से उन्होंने शुरुआती शास्त्री संगीत (Classical Music) सीखा। जुबिन ने अपनी 10th और 12th म्यूजिक स्कूल से ही की। 

    जब जुबिन 18 साल के हुए। तब तक वह पूरी तरह से बदल चुके थे। उन्हें देखकर ये कोई भी नहीं कर सकता था। वह कभी यह शैतान भी हुआ करते थे। 18 साल की उम्र तक आते-आते, वह न सिर्फ एक अच्छे सिंगर बन चुके थे। बल्कि उन्होंने पिछले कुछ सालों में बहुत मेहनत की थी। जिसके कारण, वह बहुत सारे instrument जैसे- गिटार, हारमोनियम, पियानो और ड्रम भी बहुत अच्छे से play करने लगे थे।

       जुबिन अब तक देहरादून में, एक Singer के रूप में famous हो चुके थे। जुबिन ने स्कूल में school में music के अलावा, मार्शल आर्ट और एथलेटिक्स की भी ट्रेनिंग ली थी। वह मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट हैं। एथलेटिक्स में डिस्कस थ्रो खेला करते थे। जिसने भी वह एक अच्छे खिलाड़ी थे। लेकिन उन्हें इन सबसे कहीं ज्यादा प्यार music से था।

ज़ुबिन नौटियाल की देहरादून मे प्रसिद्धि
Jubin Nautiyal's Fame in Dehradun

 जुबिन अब तक देहरादून में, एक Singer के रूप में प्रसिद्धि पा चुके थे। उन्होंने बहुत सारे events में live performance भी देना शुरू कर दिया था। वहां से होने वाली सारी इनकम को, वह डोनेट donate कर दिया करते थे। जुबिन के संगीत को, देहरादून में लोग काफी पसंद करते थे। इसीलिए जुबिन का कहना था कि उन्हें देहरादून में star वाली feeling आती थी।

ज़ुबिन नौटियाल का मुंबई सफर
Jubin Nautiyal - Journey to Mumbai

जुबिन ने अपनी schooling पूरी करने के बाद। घर पर कहा था कि मुझे संगीत में कैरियर बनाने के लिए, मुंबई जाना है। जुबिन एक अच्छे सिंगर तो थे ही। इसीलिए उनके parents को भी, उन पर पूरा भरोसा था।

     जुबिन 2007 में ही मुंबई आ गए। मुंबई आकर जुबिन ने 18 वर्ष की उम्र में, मीठीबाई कॉलेज में दाखिला ले लिया। मीठीबाई से ही जुबिन अपने संगीत की training करने लगे। जुबिन ने अपनी ग्रेजुएशन मीठीबाई कॉलेज से शुरू तो की। लेकिन पूरी नहीं की।

ज़ुबिन नौटियाल को ए आर रहमान की सलाह
A R Rahman's Advice to Jubin Nautiyal

 जुबिन ने अपनी ग्रेजुएशन के दौरान, सिंगर ए. आर. रहमान से मिलने का मन बनाया। लेकिन ए. आर. रहमान से, हर कोई आसानी से नहीं मिल सकता था। तब जुबिन ने बहुत लोगों से request की। इसके बाद उन्हें ए. आर. रहमान से मिलने का मौका मिल गया। जुबिन जब रहमान जी से मिले। तब जुबिन ने उनसे कहा कि मैं आपको कुछ सुनाना चाहता हूं। 

      ए. आर. रहमान के पास time बहुत कम था। फिर भी उन्होंने जुबिन ने कहा कि सुनाओ। क्या सुनाना है। जुबिन ने ए आर रहमान को एक गाना सुनाया। फिर उनसे इस पर प्रतिक्रिया देने को कहा। ए. आर. रहमान ने सलाह दी कि तुम बहुत अच्छा गाते हो। लेकिन भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में आने के लिए, तुम्हें और भी मेहनत करनी पड़ेगी।

अपनी आवाज पर तुम कुछ और साल training करो। उसके बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में आने के लिए try करना। जुबिन ने ए आर रहमान की सलाह को माना। फिर दोबारा देहरादून वापस आ गए। यहां उन्होंने अपनी स्कूल टीचर वंदना श्रीवास्तव से training लेना शुरू की। मुंबई जाने से पहले भी, वह वंदना जी से ही ट्रेनिंग लेते थे। वापस आकर जुबिन ने डीएवी कॉलेज से correspondence से graduation पूरी की।

जुबिन नौटियाल की संगीत की शिक्षा
Music Education of Jubin Nautiyal

   जुबिन ने 4 साल तक ट्रैवल करते हुए। संगीत की शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने बनारस में पंडित छन्नूलाल मिश्र से light classical music की शिक्षा ली। श्री शामत से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग ली। इसके बाद जुबिन ने western music सीखने के लिए, चेन्नई की ओर रुख किया। 

वह चेन्नई में म्यूजिक एकेडमी पहुंचे। जहां उन्हें Guitarist प्रसन्ना के under में training करने का मौका मिला। इसके बाद भी, उन्होंने कई लोंगो से लगातार 4 वर्षों तक संगीत की ट्रेनिंग ली। जुबिन 4 साल तक लगातार, अपनी आवाज और singing पर काम करते रहे।

ज़ुबिन नौटियाल को रिऐलिटि शो मे मिला रिजेक्शन
Jubin Nautiyal Got Rejection in a Reality Show

साल 2011 में एक बार फिर, जुबिन मुंबई में सिंगिंग के Reality show, X Factor में audition देने वापस आ गए। जुबिन का कहना है कि इस reality show ने उनकी जिंदगी में बहुत कुछ बदला। जब वह audition देने लाइन में खड़े थे। तो वहां हजारों लोगों की भीड़ थी। उनमें सभी एक से बढ़कर एक singer थे।

      उन्हें देखकर लगा कि competition काफी tough होने वाला है। उन्हें उम्मीद थी कि अगर वह बाहर भी होंगे। तो कम से कम top 5 में तो पहुंचेंगे। लेकिन तब शायद किस्मत उनके साथ नहीं थी। सोनू निगम ने इन्हें reject कर दिया।

    जबकि बाकी के दो judge तैयार थे। जिसकी वजह से, इनका X Factor में selection तो हो गया था। लेकिन यह top 25 से बाहर हो गए। Eliminate होने के बाद जुबिन का दिल टूट गया। लेकिन उनका हौसला, तब भी चट्टान की तरह अडिग था। इसीलिए उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

ज़ुबिन नौटियाल का मुंबई मे संघर्ष
Struggle of Jubin Nautiyal in Mumbai

   इसके बाद जुबिन काम की तलाश में, अपने गिटार के साथ। मुंबई में इधर-उधर Music Production के चक्कर लगाने लगे। कई बार ऐसा भी हुआ। जब उन्हें ऑफिस में घुसने से मना कर दिया जाता। लेकिन X Factor रियलिटी शो की वजह से, उन्हें इतना तो फायदा हो गया था। म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ लोग उन्हें जानने लगे थे।

     काफी Office के चक्कर लगाने के बाद, उन्हें कुछ songs के scratches गाने के मौक़े मिलने लगे। आसान भाषा में कहा जाए। तो Scratch मतलब। जब कोई गाना बनाया जाता है। तो उस गाने की main recording करने से पहले, उसका थोड़ा-सा हिस्सा किसी भी छोटे singer से रिकॉर्ड करवा लिया जाता है।

     बाद में, main singer उस scratch के हिसाब से ही गाता है। फिर record किया जाता है। जुबिन ने एक-दो नहीं, बल्कि सैकड़ों गानों के scratches गाये। साल 2014 में जुबिन ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘The Shaukeen’ का मेहरबानी song का scratch गाया। 

      यह scratch जब अक्षय कुमार ने सुना। तो उन्हें जुबिन की आवाज बहुत अच्छी लगी। उन्होंने maker से बोला। मुझे यह गाना, इसी singer की आवाज में पूरा record करवाना है। फिर जुबिन से ही मेहरबानी song रिकॉर्ड करवाया गया। इसके तुरंत बाद, ‘सोनाली केबल’ मूवी का एक मुलाकात गाना जुबिन को गाने को मिल गया।

      ‘एक मुलाकात’ गाना, ‘मेहरबानी’ गाने से पहले ही रिलीज कर दिया गया। इसीलिए जुबिन का पहला गाना ‘एक मुलाकात’ को ही माना जाता है। यह song बहुत बड़ा hit song साबित हुआ। इस गाने के कुछ दिनों बाद ही मेहरबानी song आया। इसे भी लोगों ने काफी पसंद किया।

   इन गानों के बाद, जुबिन को बहुत सारे offer आने लगे। इसके बाद साल 2015 में, जुबीन का बजरंगी भाईजान फिल्म का ‘जिंदगी’ song बहुत viral हुआ। फिर तो वह, एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले गए। आज ज़ुबिन का हर song यूट्यूब के trending page में जरूर जाता है।

ज़ुबिन के सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गाने
Most Listened Songs of Jubin Nautiyal

  • तुम ही आना 

  • लूट गए तारों की शेहेर

  • बेवफा तेरा मासूम चेहरा 

  • मेरी आशिकी 

  • लो सफर 

  • काबिल हूं 

  • चिट्ठी 

  • प्यार तूने क्या किया 

      इसके अलावा और भी बहुत सारे famous song हैं। आज ज़ुबिन जिस मुक़ाम पर हैं। उसमें उनके talent से ज्यादा, उनकी मेहनत है। जुबिन अपने संघर्ष के दिनों को संघर्ष नहीं। बल्कि एक खूबसूरत journey मानते हैं। जिसे उन्होंने काफी enjoy किया था।

ज़ुबिन के अन्य भाषाओ मे गाने
Jubin's Songs in Other Languages

जुबिन ने हिंदी songs के अलावा उर्दू, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, गुजराती और मराठी भाषाओं में भी गाने गाये हैं। वह कहते हैं कि जब मुझे पहली बार हिंदी भाषा से हटकर song गाने का offer आया। तो उनके मन में ख्याल आया कि इन्हें कैसे गाऊंगा। फिर भी उन्होंने गाने से मना नहीं किया। इस offer को एक challenge की तरह लिया। Songs की lyrics में feel देने के लिए, उन्होंने काफी मेहनत की थी।

ज़ुबिन नौटियाल की नेटवर्थ
Net Worth of Jubin Nautiyal

जुबिन ने आज सिर्फ अपनी कमाई से, एक रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 35 करोड़ की प्रॉपर्टी बना ली है। जुबिन हर गाने का लगभग 20 से 25 लाख रुपए लेते हैं। लेकिन उनके पास, जो लोगों का प्यार है। वह उनकी सबसे बड़ी प्रॉपर्टी है। जिसके आगे पैसा कोई मायने नहीं रखता।

ज़ुबिन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां
Interesting Facts About Jubin Nautiyal

◆ साल 2018 में जुबिन अपना बर्थडे मनाने एक रेस्टोरेंट में गए थे। उस रेस्टोरेंट में एक माही बजाज, नाम की लड़की भी आई थी। पार्टी खत्म होने के बाद, माही बजाज और उसके मेल फ्रेंड ने आरोप लगाया। कि जुबिन और उसके दोस्तों ने उससे छेड़खानी की थी। उसे उठाने की भी धमकी दे रहे थे।

       इस मामले में उस लड़की और उसके फ्रेंड ने जुबिन पर FIR भी कर दी। लेकिन जब पुलिस ने इस मामले की जांच की। तो पाया कि ज़ुबिन में कोई छेड़छाड़ नहीं की। वह बेकसूर है। बाद में, उस लड़की ने भी माफी मांगते हुए कहा कि वहां लाइट की कमी थी। तो वह उस शख्स को पहचान नहीं पाई।

◆ जुबिन को उस समय स्कूल से suspend कर दिया गया था। क्योंकि उन्होंने स्कूल के 300 यूनिफॉर्म को जला दिया था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया। क्योंकि पुराने uniform की जगह, नए uniform लाए गए थे। जो जुबिन को बिल्कुल पसंद नहीं आये।

◆ जुबिन को singing की inspiration हमेशा 5 लोगों से मिली है। उनमें किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, नुसरत फतेह अली खान, लता मंगेशकर और आशा भोसले है।

◆  जुबिन कहते हैं कि लोगों को लगता है कि मैं सफल हूं लेकिन मैं खुद को सफल नहीं मानता मैं समझता हूं कि मैं सफलता की राह पर हूं मेरी मंजिल अभी बहुत दूर है।

◆ ज़ुबिन की स्कूल टाइम में एक girlfriend भी हुआ करती थी। जिसे वह खत भेजा करते थे। लेकिन पकड़े जाने के डर से, वह उसको नहीं। उसकी friend को खत भेजते थे। जो बाद में, उनकी girlfriend को मिलता था। अब वह लड़की उनके touch में तो नहीं है। लेकिन वह बोलते हैं कि मेरे गानों में उन्हीं का जिक्र होता है।

◆ ज़ुबिन सभी तरीके की language मिलाकर। अब तक 200 से भी ज्यादा गाने गा चुके हैं। 

◆ जुबिन को मिर्ची म्यूजिक अवार्ड में ‘Upcoming male vocalist of the Year’ का award बजरंगी भाईजान फ़िल्म के जिंदगी song के लिए दिया गया।

Must Watch 🤣

Video Thumbnail

Leave a Comment