Elon Musk- Biography in Hindi। दुनिया के सबसे अमीर इंसान की कहानी

Elon Musk- Founder of Tesla and SpaceX
Biography in Hindi

   Elon Musk जिनके लिए कुछ भी असंभव नही । मानवता व पृथ्वी के जीने वाले Elon Musk के कामों की फेहरिस्त बहुत लंबी है। यह आज दुनियाँ के सबसे richest person है।इनकी महत्वाकांक्षी योजना 2030 तक मंगल पर बस्ती(colony) बसाने की है। है।इनके सोचने का तरीका दुनियाँ के अन्य लोगो की अपेक्षा भिन्न है। जो इन्हें extra ordinary quality का धनी व्यक्ति बनाती है।

खुद वो बदलाव बनिए। जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं। यह वाक्य महात्मा गांधी ने बहुत सालों पहले कहे थे। इन वाक्यों को अगर किसी ने सच साबित किया है। तो वह है-Elon Musk । फिलहाल Elon Musk अमेरिकी मूल के  investor, businessman  और engineer है। जो आज अपनी दूरगामी सोच के कारण, दुनिया में अपना एक अलग मुकाम बना चुके हैं। Elon Musk की सोच, हर आदमी के समस्या को दूर करने पर केंद्रित रही है। उनकी इसी सोच की वजह से, वह दुनिया में genius entrepreneur के रूप में जाने जाते हैं।

Elon-Musk-CEO-SpaceX Biography in Hindi

Read : Vineeta Singh SUGAR Cosmetics Biography in Hindi । एक करोड़ की नौकरी छोड़कर, बनाया SUGAR Cosmetics

Elon Musk – An Introduction

Elon Musk

Richest Person in The World

वास्तविक नाम

(Real Name)

एलोन रीव मस्क

उप नाम

(Nick Name)

एलोन मस्क, आयरन मैन

जन्म तिथि

(Birth Date)

28 जून 1971

जन्म स्थान

(Birth Place)

प्रिटोरिया, ट्रांसवाल, दक्षिण अफ्रीका

पिता

(Father)

ऐरोल मस्क

माता

(Mother)

मेई मस्क

भाई-बहन

(Siblings)

• किम्बल मस्क (भाई)

• टोस्का मस्क (बहन)

• लिंडन रीव(चचेरा भाई)

शिक्षा

(Education)

पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी से BS और B.A डिग्री

व्यवसाय

(Profession)

• आविष्कारक

• उधमी

• इंजीनियर

• निवेशक

कंपनी

(Companies Owned)

• Tesla Ink (CEO)

• SpaceX (CEO)

• Neuralink (CEO)

• Solarcity

(Chairman)

• Open AI

(Co-Chairman)

• Twitter (CEO)

जीवन संगिनी

(Spouse)

• जस्टिन बिल्सोंन – लेखिका (2000-2008)

• तालुला रियाल – अभिनेत्री(2010-2017)

बच्चे

(Children)

7

नागरिकता

(Nationality)

• दक्षिण अफ्रीका

 (1971 से वर्तमान)

• कनाडा

(1989 से वर्तमान)

• संयुक्त राज्य

(2002 से वर्तमान)

वर्तमान निवास

(Resident)

बेल एयर्स, लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य

कार संग्रह

(Car Collection)

• BMW 320i

• Ford Model T

• McLaren F1

• Jaguar series 1

• Audi Q7

• Hamann BMW M5

नेट-वर्थ

(Net Worth)

$276 Billion (अप्रैल 2022 के अनुसार)

एलोन मस्क का प्रारम्भिक जीवन
Early Life of Elon Musk

  Musk का जन्म 28 जून 1971 को Pretoria, South Africa में हुआ था। इनकी माता Maye Musk पेशे से एक model और dietician थी। वहीं इनके पिता Errol Musk, एक साउथ अफ्रीकन इलेक्ट्रोमैकेनिकल इंजीनियर थे। इनके माता-पिता का बहुत जल्द ही divorce हो गया था। तब उनसे पूछा गया था। वह किसके साथ जाना चाहते हैं। उस वक्त इन्होंने अपने पिता का चुनाव किया। बाद में, उन्होंने महसूस किया। यह उनका बहुत terrible decision था। इनका और इनके पिता का relationship बहुत ही बेकार था।

      बचपन में इनका बहुत मजाक उड़ाया जाता था। इनको स्कूल में बहुत bully किया जाता था। यह अपने सहपाठियों से बहुत पीटे जाते थे। उस वक्त इनका कोई दोस्त नहीं हुआ करता था। लेकिन इनका सहारा बहुत अच्छा था। इनको केवल books पढ़ने का जुनून था। जब भी यह परेशान होते, तो केवल books पढ़ा करते थे। अकेलेपन का इनका एकमात्र सहारा किताबें ही थी। इनके छोटे भाई किंबल मस्क, जिनके साथ इनका काफी दोस्ताना सम्बन्ध था।

स्कूल के दिनों में Elon को बहुत परेशान किया जाता था। एक बार लड़कों के कुछ ग्रुप ने, इन्हें सीढ़ियों से नीचे गिरा दिया। फिर इन्हें तब तक मारा। जब तक यह बेहोश नहीं हो गए। इस वजह से उन्हें कई दिनों तक hospital में भी भर्ती होना पड़ा। Elon Musk को बचपन में चाहे, जितनी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने मानवता के हित में, काफी सराहनीय काम किया। यह बचपन में ही Isaac Asimov की किताबें पढ़ा करते थे।इसी वजह से इन्हें technology के प्रति अधिक लगाव पैदा हो गया।

एलोन मस्क की शिक्षा
Education Of Elon Musk

12 वर्ष की उम्र में ही एलोन technology में interest लेने लगे। इन्होंने इसी उम्र में, अपना एक video game बनाया। इसके साथ ही इसका पूरा basic coding सीखना शुरू कर दिया। फिर blaster नाम का एक video game बनाया। इस game को बाद में, इन्होंने 500$ में बेच दिया। Elon Mask खुद से ही हमेशा expertise होते रहे। हर चीज को इन्होंने, books को पढ़कर सीखा। यधपि इन्हें space travel की बहुत ज्यादा knowledge नही थी।बस इन्होंने book खरीदी, उसका पूर्ण अध्ययन किया।फिर उसका implement करना शुरू कर दिया। इन्होंने degree को कभी महत्व नही दिया। Physics और computer programming से इन्हें बहुत लगाव रहा।

Elon Musk शुरू से ही extraordinary quality के धनी थे। Pretoria boys High School  से इन्होने,अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। मिलिट्री सर्विस से बचने के लिए, 17 साल की उम्र में कनाडा के Queen’s University में दाखिला लिया। यहां 2 साल तक graduation की पढ़ाई की। यहाँ से वे Pennsylvania University मे transfer हो गए।जहाँ से इन्होंने 1992 में Physics में Bachelor of Science की डिग्री ली। 1995 में एलोन Phd. करने के लिए कैलिफोर्निया शिफ्ट हो गए। लेकिन यहां पर research शुरू करने के, मात्र 2 दिन के अंदर ही इन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।

Read : Jack ma founder of Alibaba biography in Hindi। असफलताओं से जीतता व्यक्ति

Recognize As a Entrepreneur
सफल व्यवसायी के रूप मे पहचान

1995 में Elon Musk ने अपने भाई के साथ मिलकर ZIP2 नाम की एक software कंपनी की शुरू की। जिसे आगे चलकर COMPAQ ने $307 million देकर इसे खरीद लिया। इसके बिकने के बाद,अपने 7% के शेयर से Elon को कुल $22 million मिले। 1999 में इन पैसों में से $10 million का invest करते हुए। इन्होंने X.Com की स्थापना की। यह एक financial service देने वाली कंपनी थी।

फिर एक साल बाद यह कंपनी Confinity नाम की एक कंपनी के साथ जुड़ गई। इस Confinity कंपनी के एक money transfer service थी। जिसे अब हम PayPal के नाम से जानते हैं। तब से लेकर अब तक, PayPal मनी ट्रांसफर का एक लोकप्रिय माध्यम है। 2002 में ebay ने एक अविश्वसनीय रकम $1.5 billion देकर खरीद लिया।इस deal के बाद Elon Musk को $165 million मिले। एलोन PayPal के सबसे बड़े share-holder थे।

एलोन मस्क की सबसे बड़ी कंपनियाँ
Greatest Projects of Elon Musk- SpaceX, Tesla, Solar City

 2002 में Elon ने अपने जो पैसे जमा किए। उन पैसों से $100 million की बड़ी कंपनी की शुरूआत की। जिसका नाम SpaceX रखा। यह कंपनी आजकल space vehicle बनाने का कार्य कर रही है। Elon Musk के अनुसार, वह 2030 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर बसाने की योजना पर काम कर रहे हैं।

      2003 में Elon Musk ने दो लोगों के साथ मिलकर, Tesla Ink नाम की एक कंपनी की स्थापना की। 2008 के बाद से वह Tesla के CEO के रूप में कार्य कर रहे हैं। Tesla की खासियत, इसकी लाजवाब इलेक्ट्रिक कारें हैं। 2006 में Elon ने अपने चचेरे भाई की कंपनी SolorCity में फाइनेंशियल कैपिटल मुहैया करवाई। 2013 से SolarCity  यूनाइटेड स्टेट में Solar Power System मुहैया करवा रही है। यह United State की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई। आगे चलकर 2016 में Tesla ने SolarCity को अपने अंतर्गत में ले लिया। आज के समय में SolarCity पूर्ण रूप से Tesla के अंतर्गत ही कार्य कर रही है।

दिसंबर 2015 में Elon Musk में एक artificial intelligence research कंपनी की शुरुआत की। इसका नाम OpenAI रखा गया। वह इसके तहत को मानवता के लिए, artificial intelligence को फायदेमंद और सुरक्षित बनाना चाहते हैं। 2016 में Elon Musk न्यूरलिंक नाम की, एक कंपनी के Co Founder बने। यह कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मानव ब्रेन को जोड़ने के कार्य में लगी हुई है।

Elon बहुत तरह के, अलग-अलग कार्यों में लगे हुए हैं। इस बात से उन्होंने साबित कर दिया है। उनके जैसी सोच रखने वाले व्यक्ति, कुछ बड़ा कर पाते हैं। वैसे तो वह, आज एक जानी-मानी हस्ती हैं। दुनिया भर में अपना नाम कमा चुके हैं। लेकिन उनका मानना है। दुनिया में अभी-भी बहुत सारी ऐसी चीजें हैं। जिन्हें और बेहतर करके मानव हित में कार्य किया जा सकता है।

Read : Parag Agarwal – CEO of Twitter Biography in Hindi। क्या जैक डार्सी को महँगा पड़ा भारत से टकराना

Elon Musk- Richest Person in the World

   दुनिया के सबसे धनी आदमी दर्ज़ा पाने वाले-Elon Musk।पेशे से इंजीनियर, दिग्गज व्यापारी और निवेशक। भविष्य की ओर नजर रखकर, वर्तमान में अविष्कार करने वाले। एलान मस्क के कार्यों की फेहरिस्त बहुत लंबी है। संपत्ति के लिहाज से, आज दुनिया के नंबर एक पायदान पर कदम रखने वाले एलोन मस्क। इन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इस मुकाम को हासिल किया है। इन्होंने अमेजॉन के CEO जेफ़ बेजोस को पछाड़कर, नंबर एक का तमगा हासिल किया। एलान की नेटवर्थ,बेजोस से 1.5 अरब डॉलर ज्यादा है।

        एलान दुनिया में सबसे तेजी से कमाई करने वाले व्यक्ति हैं। कमाई की बात की जाए, तो एलोन एक सेकंड में 3,33,000 हजार रुपए कमाते हैं। एक मिनट की कमाई ₹2,11,00,000 है। 1 घंटे में यह 127 करोड़ रुपए कमाते हैं। यह सब मिलकर, एक दिन का की कमाई  रुपए 3048 करोड़ों बनती है। इस प्रकार कुबेर के खजाने पर कब्जा करने के साथ ही Elon सबसे धनी व्यक्ति बने।इस मुकाम तक पहुँचने के लिए, इन्होंने कड़ी मेहनत की।

दुनिया बदलने की बातें, तो बहुत से लोग करते हैं। बस कुछ गिने-चुने लोग ही, ऐसे करके दिखा पाते हैं। वही Elon Musk दुनिया के उन्हीं महान लोगों में से एक हैं। चाहे बात मंगल ग्रह पर, इंसानों की बस्ती बताने की हो। या फिर पृथ्वी से global warming खत्म करने की हो। Elon की सोच हमेशा ही दूसरे लोगों से अलग रहती है।

आज की बात करें। वह दुनिया के सबसे अमीर इंसान होने के साथ ही, दुनिया के सबसे कामयाब लोगों में शुमार किए जाते हैं। ऐसे में लोगों के मन में, यह सवाल उठता है। आखिर Elon हर फील्ड में इतने कामयाब कैसे हो जाते हैं। असल में इनका खुद का एक success मंत्र है। जो उन्हें दुनिया का नंबर 1 सबसे अमीर इंसान बनाती है।

एलोन मस्क की सफलता की कहानी
Success Story of Elon Musk in Hindi

  Elon आज इसलिए कामयाब हैं। क्योंकि उनके सोचने का तरीका। दुनियाँ के दूसरे लोगों से बिल्कुल अलग है। उनकी खासियत है कि वह किसी भी काम को impossible नहीं मानते है। उनका कहना है कि आखिर कोई काम impossible कैसे हो सकता है। वह problems को तोड़ते हुए। उस point तक पहुंच जाते हैं। जहां से वह काम नामुमकिन से मुमकिन नजर आने लग जाता है। वह कोई रॉकेट साइंटिस्ट नहीं है। ना ही उनके पास एयरोस्पेस की कोई डिग्री है। लेकिन फिर भी उन्होंने SpaceX जैसी बड़ी कंपनी को खड़ा कर दिया।

इसके अलावा इनके पास Auto Engineering का कोई भी डिप्लोमा नहीं था। लेकिन फिर भी उन्होंने Tesla को automobile की दुनिया में सबसे बड़ा बनाया।वह ऐसा, इसलिए कर पाए। क्योंकि उनके सोचने का तरीका, दुनिया के अन्य लोगों से बिल्कुल अलग है। Elon के हिसाब से, हम इंसान दो तरीके से सोचते हैं।पहला तरीका वो होता है। जिसको दुनिया के ज्यादातर इंसान अपनाते हैं। इसको analogy के नाम से जाना जाता है। दूसरा तरीका First Principles कहलाता है। जिसको दुनिया के बहुत कम लोग ही अपना पाते हैं। जैसा कि अब आप समझ गए होंगे। Elon उन्हीं चुनिंदा लोगों में से एक हैं।

Read : Falguni Nayar Motivational Biography। पहली सेल्फ-मेड महिला बिलेनियर ।

Elon Musk- Work for Humanity
एलोन मस्क का मानवता के लिए काम

   Elon Musk एक ऐसे व्यक्ति हैं। जो पृथ्वी के लिए जीना चाहते हैं मानवता के लिए जीना चाहते हैं इन्होंने अपना हर काम प्रकृति और लोगों की भलाई के लिए ही किया उन्होंने SolorCity बनाई। जो कि Sustainable Energy Creation पर काम करती है। इन्होंने Tesla Motors बनाई। जो Sustainable Energy Consumption पर काम करती है। ताकि energy के रूप में पेट्रोल, डीजल की खपत कम हो सके। पृथ्वी polution से मुक्त हो जाये। electric vehicle और driverless car बनाने पर जोर दिया।इसके अलावा Tesla सोलर एनर्जी सेमी हाइब्रिड ट्रक, बैटरी मेकिंग और सेल्फ ड्राइविंग टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है।

       एलान मस्क का सपना भविष्य के transport system को ऊपर आसमान में ले जाने के बजाय। धरती के नीचे ले जाने का है। इनका hyperloop प्रोजेक्ट,एक बेहद तेज इंटरसिटी ट्रांसपोर्ट सिस्टम है। जिसके अंतर्गत एक हाइपर ट्रेन low pressure ट्यूब में ट्रेवल करेगा। जहां इसे मैग्नेटिक एक्सीलेटर के जरिए energy मिलेगी। कम दबाब के वातावरण  की वजह से हाइपरलूप कैप्सूल एक vacuum में ट्रेवल करेंगे। जहाँ ना के बराबर air friction मौजूद होगा।

कोई भी खास friction मौजूद ना होने की वजह से। हाइपरलूप कैप्सूल में मौजूद यात्री 900 से 1500 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक जगह से दूसरी जाएंगे। यह कई zet airlines की स्पीड से भी कहीं ज्यादा है। यानी कि इससे हम दिल्ली से मुंबई तक के 20 घंटे के लम्बे सफर को। लगभग 2 घंटों में पूरा कर लेंगे। इनकी लागत दूसरे बुलेट ट्रेनों के अपेक्षा काफी कम होगी। इसके साथ ही उसकी ticket cost को भी काफी कम रखा जाएगा।

Elon Musk- Power to Change the World
एलोन मस्क के पास दुनियाँ बदल देने की ताकत

  SpaceX एक एयरोस्पेस कंपनी है। जिसकी शुरुआत सन 2002 में एलन मस्क के द्वारा की गई थी। इस कंपनी को शुरू करने के पीछे Elon का मुख्य उद्देश्य है। reusable राकेट का इस्तेमाल करना है। जिससे space transportation की cost को कम करना है। इसके साथ ही भविष्य में मंगल पर मानव बस्तियां बसाना है।

      अभी तक यह कंपनी अपने उद्देश्य में काफी हद तक कामयाब हुई है। जो कि दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बनकर उभरी है। SpeceX, reusable राकेट का इस्तेमाल करने वाली दुनिया की पहली कंपनी है। जो कि वर्तमान समय में next generation रॉकेट को develop करने में लगी हुई है। Reusable Rocket technology की मदद से स्पेस ट्रैवल के खर्च को काफी कम किया जा सकेगा। जो कि भविष्य में स्पेस टूरिज्म के नए रास्ते खोल सकता है।

एलोन मस्क की विशेषताएँ
Unique Qualities of Elon Musk

एलोन मस्क एक futurist व barrier free thinker व्यक्ति हैं। यह अंतरिक्ष में राकेट भेजने वाली, एक कंपनी SpaceX के मालिक हैं। इनकी एक और कंपनी दुनिया की, सबसे शानदार इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली Tesla है। इनकी बड़े-बड़े शहरों के नीचे 3D टनल बनाने वाली कंपनी भी है। यह इंसानी दिमाग को मशीन से जोड़ने वाली टेक्नोलॉजी भी बना रहे हैं।

    यह सदी के सबसे क्रांतिकारी व्यक्ति है। इनका सोचने और काम करने का तरीका सबसे बिल्कुल अलग है। इनका मानना है कि problem वास्तव में, एक प्रॉब्लम नहीं है। बल्कि solution ढूंढना, सबसे बड़ी प्रॉब्लम है। कोई कहे कि यह नहीं हो सकता। तो वो इन्हें बर्दाश्त नहीं।

     लेकिन Musk ने अपने बेटे का नाम X AE A-12 Musk रखा। जिसे नाम में संख्या होने के कारण California State of Affairs ने इसे स्वीकार ही नहीं किया तब उन्होंने 12 को रोमन भाषा में XII लिखकर नाम बना डाला। लोगों ने कहा इंटरनेट बैंकिंग, तुम्हारे बस की नहीं है। तो उन्होंने PayPal बना डाली।

      लोगों ने कहा कि Automobile की दुनिया में Ford और Chevrolet जैसी बड़ी कंपनियां है। तो उन्होंने इलेक्ट्रिक कार दुनिया में कदम रखकर Tesla बना डाली।  लोगों ने कहा कि राकेट सिर्फ सरकारी कंपनी ही बना सकती है। तो वो SpaceX आए। जो कि राकेट बनाने वाली, पहली प्राइवेट कंपनी बनी।

Read : Founder of Microsoft – Bill Gates के सफलता की पूरी कहानी

एलोन मस्क की इनकम, लाइफ़स्टाइल व नेट-वर्थ
Elon Musk – Income, Lifestyle and Net-Worth

एलोन मस्क की गिनती, दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में होती हैं। उनके व जेफ़ बेज़ास के बीच के बीच नंबर वन की लड़ाई चलती रहती है। इसी ऐसे समझते हैं कि अगर एक आम आदमी हर महीने ₹3.5 लाख कमाता है। तो उसे एलोन मस्क बनने में करीब 3 मिलियन साल लग जाएंगे। एलोन हर दिन लगभग 37 सौ करोड़, हर घन्टे करीब 155 करोड़ और हर मिनट करीब 3 करोड़ रुपये कमाते है।

     इस तरह से एलान मस्क की नेट-वेर्थ $276 Billion (अप्रैल 2022 के अनुसार) करोड़ थी। एलान मस्क को कारों का शौक है। उनको लेटेस्ट मॉडल की लग्जरी कार के अलावा, विंटेज गाड़ियां भी पसंद है। इनकी कार कलेक्शन में Ford Model-T, E-Type Jaguar Roadster, BMW – M5 Sports Car, Porsche -911 जैसी कारें शामिल हैं। इसके अलावा उनके पास, 1976 की Lotus Esprit Submarine Car भी है। जिसे 1977 में आई फिल्म जेम्स बॉन्ड-007 में भी, प्रयोग किया गया था। जो पानी में जाने पर, submarine में convert हो जाती है।

एलोन मस्क बने Twitter के नए मालिक
Elon Musk – Becomes New Owner of Twitter

 अब Twitter पूरी तरह से एलन मस्क का हो गया है। Twitter पर दुनिया भर में 21.7 करोड़ active users हैं। एलन मस्क ने तकनीकी की दुनिया में, सबसे बड़ी deal को अंजाम दिया। एलान मस्क ने Twitter को $44 Billion में खरीद लिया।

       Twitter ने 27 अप्रैल 2022 को रात 12:24 पर, एक प्रेस रिलीज जारी की। जिसमें इस deal की जानकारी दी। एलोन मस्क के पास, twitter की पहले ही 9.2% की हिस्सेदारी थी। लेकिन अब वह twitter के अकेले मालिक बन चुके हैं। इस deal के बाद, एलोन मस्क की twitter में 100% की हिस्सेदारी हो गई है।

     Twitter के CEO पराग अग्रवाल पर संशय बना हुआ है। उन्हें twitter के संस्थापक जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद, CEO बनाया गया था। अभी पराग को टि्वटर का CEO बने, मात्र 5 महीने ही हुए हैं। जबकि वह पिछले 10 सालों से ट्विटर से जुड़े हुए हैं।

   इसके पहले वह twitter के Chief Technical Officer (CTO)  थे। ट्विटर से पहले पराग माइक्रोसॉफ्ट और याहू के साथ काम कर चुके हैं। Elon Musk के twitter खरीदने के बाद, पराग ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने अपने टीम के काम की तारीफ की।

      लेकिन अगर पराग अग्रवाल को CEO पद से हटाया जाता है। तो Elon Musk को महंगा पड़ेगा। एक Research Farm  का दावा है कि अगर पराग को 12 महीने से पहले हटाया जाता है। तो Elon Musk को, उन्हें $42 Million देने होंगे।

एलोन मस्क की हत्या का खुलासा
Elon Musk Murder Exposed

   एलन मस्क ने अभी हाल ही में एक ऐसा ट्वीट किया। जिसे लेकर पूरी दुनिया में, हड़कंप मच गया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा – “अगर मैं रहस्यमय परिस्थितियों में मर जाता हूं। यह जानकर अच्छा लगा।” उनके इस ट्वीट पर पूरे विश्व में तूफान मच गया।

      दुनिया के सबसे अमीर आदमी और अरबों रुपयों में ट्विटर को खरीदने वाले। Elon Musk ने अपनी मौत की आशंका जताई थी। सोशल मीडिया में यह प्रश्न उठने लगा। क्या उन्हें मौत की धमकी मिली है। यह भी सवाल उठने लगा कि क्या उनके डर के पीछे रूस की स्पेस एजेंसियां हैं।

     यह प्रश्न इसलिए भी उठा। क्योंकि पुतिन की स्पेस व जासूसी एजेंसियां, मस्क पर आरोप लगा रही थी। कि वह यूक्रेनी सैनिकों की मदद कर रहे हैं। रूसी एजेंसियां का कहना है। एलन मस्क यूक्रेन की मदद करके, फासीवादी ताकतों को सैन्य उपकरण की आपूर्ति करने में शामिल है।

      इसके लिए उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा। चाहे वह खुद को कितना भी मूर्ख दिखाने की कोशिश क्यों न करें। इसके बाद, एलोन मस्क के ट्वीट का मतलब समझा जा सकता है।

FAQ –

प्र०  एलोन मस्क की पत्नी कौन है?

उ०  Elon Musk की पत्नी का नाम जस्टिन मस्क व तलूला रिले है।

 

प्र०  एलोन मस्क किस देश के है?

उ०  Musk का जन्म 28 जून 1971 को Pretoria, South Africa में हुआ था।

 

प्र०  टेस्ला कंपनी के संस्थापक कौन हैं?

उ०  टेस्ला कंपनी के संस्थापक एलोन मस्क हैं। उन्होंने Tesla को automobile की दुनिया में सबसे बड़ा बनाया।

 

प्र०  एलोन मस्क कितना पढ़ा है?

उ०  Elon Musk खुद से ही किताबे पढ़कर हमेशा expertise होते रहे। इन्होंने 1992 में Physics में Bachelor of Science की डिग्री ली।

 

प्र०  एलोन मस्क की एक दिन की कमाई कितनी है?

उ०  एलोन मस्क प्रतिदिन $35 मिलियन कमाते है। जो भारतीय मुद्रा में लगभग ₹2.65 अरब है।

 

प्र०  टेस्ला कंपनी क्या है?

उ० टेस्ला एक इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकन कंपनी है। जिसके सीईओ एलन मस्क हैं।

 

प्र० एलोन मस्क कौन-कौन सी कंपनियों के मालिक/ CEO हैं?

उ० एलोन मस्क Tesla Inc, SpaceX, SolarCity, Open AI, Neuralink जैसी कंपनियों के मालिक व COE है।

 

प्र० Twitter के नए मालिक कौन है ?

उ० Twitter के नए मालिक Elon Musk हैं।

 

प्र० Elon Musk ने Twitter को कब और कितने में खरीदा ?

उ० 27 अप्रैल 2022 को रात 12:24, Elon Musk ने Twitter को $44 Billion में खरीद लिया।

Also Read :

Read : The Intelligent Investor Book Summary ।  सही कीमत पर share खरीदने का जादुई तरीका

Read : How to Attract Money Book Summary । पैसे को कैसे आकर्षित करे

Read : No Excuse by Brian Tracy Book Summary । अब से आप बहाने बनाना बंद कर देंगे

Read : The Psychology of Money Book Summary। पैसो का मनोविज्ञान, सीखे पैसा बनाने की कला

Read :   एक शब्द जिसमे छिपा है, आपकी हर समस्या का समाधान । ॐ का महत्व समझे

5 thoughts on “Elon Musk- Biography in Hindi। दुनिया के सबसे अमीर इंसान की कहानी”

  1. बेहतरीन लेख है, Elon Musk के जीवन से संबंधित सभी पहलुओं की सूक्ष्म जानकारी दी है आपने सर।
    आपकी लेखन शैली भी सराहनीय है। में हमेशा आपके लेख पढ़ता हूँ। और हमेशा ही मुझे उनमें नयापन मिलता है।

    Reply
    • Hey Sanjeev ji,
      Yeh aapka support hi hai, jo hume itne achche se likhne ki prerna deta hai.
      Aapke bina hum kuch bhi nahi.
      We’re really very grateful for your support.
      Please accept my deepest thanks 🙂
      Keep checking my website for such motivational content.

      Reply

Leave a Comment